Sunday, February 15, 2026
HomeBeautiful Ideasगर्मियों के लिए...

गर्मियों के लिए 12 अनोखे हेल्दी ड्रिंक्स: स्वाद भी, सेहत भी!

तो हे गाइज़ कैसे है, आप सब आशा करते है। की आप सब बिलकुल ठीक होंगे।आप सब तो जानते है कि गर्मियाँ शुरू हो चुकी है। और दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके कारण लोगों अनेको परेशनियो का सामना करते है। लेकिन आप सबको परेशान होने की कोई ज़रूरत नही है। आप सब को इस कड़कती गर्मी से बचाने के लिए 12 बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले है, जिसको पीने से आप एक दम रिलैक्स और ताजगी भरा महसूस करेगे। अगर आप सब भी गर्मी से राहत पाना चाहते है, तो आप हमारे आर्टिकल “गर्मियों के लिए 12 अनोखे हेल्दी ड्रिंक्स” को लास्ट तक ज़रूर पढ़े। आशा करते है की हमारे द्वारा सुझाए गए ड्रिंक्स आपको इस भरी गर्मी से बचा पायेंगे।

आपको अपनी बॉडी को हायड्रेटड रखने के लिए कम से कम 4 से 5 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसीलिए आपको हर दिन ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में कोई ना कोई ड्रिंक लेना हाई चाहिए।गर्मी के दिनो में तो शरीर को और ज़्यादा पानी की ज़रूरत होती है।तो इसीलिए हम आपको बताते है आप इस भरी गर्मी में अपनी बॉडी को कैसे हायड्रेटड रख सकते है। गर्मी के दिनो में हर सक्श कुछ खाने से ज़्यादा ठंडा पीने की चाहत रखता है।

यह भी पढे: घर बैठे फिट रहें: 11 आसान और असरदार टिप्स जो सच में काम करें

12 बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक्स

  1. नारियल पानी
  2. छाछ (लस्सी)
  3. निम्बू पानी
  4. मोसंबी जूस
  5. बेल का शरबत
  6. तरबूज़ का शरबत
  7. गन्ने का जूस
  8. पुदीना शरबत
  9. अनानास जूस
  10. सौफ़ शरबत
  11. मैंगो लस्सी
  12. स्ट्रॉबेरी स्मूदी

नारियल पानी

Coconut water

नारियल पानी बॉडी को हायड्रेटड रखने में मदद करता है। इसी के साथ – साथ ये हमारी पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमंद है।नारियल पानी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए डायबिटीज वाले मरीज़ के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।नारियल पानी हमें थकान और कमजोरी से भी राहत दिलाता है।

छाछ (लस्सी)

lassi

लस्सी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए स्वस्थ हैं।ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और कब्ज़ या गैस जैसी समस्याओं में राहत देती हैं।लस्सी शरीर को ठंडक देती है, इसलिए ये गर्मियों में बहुत फ़ायदेमंद है।लस्सी में कैल्शियम और विटामिन D होता है जो हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं और थकान को दूर करने का काम करते है।

निम्बू पानी

nimbu pani

गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है।नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। यह पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है और गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है।अगर बिना चीनी के पिया जाए तो यह मेटाबोलिज़्म को तेज़ करता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है। नींबू में भरपूर विटामिन C होता है जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

मोसंबी जूस

mosambi juice

गर्मियों में मोसंबी का जूस शरीर को ठंडा रखता है, और हमें गर्मी की लू से भी बचाता है।मोसंबी में पोटैशियम और दूसरे इलेक्ट्रोलाइटस भी पाए जाते है जो की हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है।मोसंबी का जूस थकान को दूर कर एनर्जी प्रदान करता है। मोसंबी जूस एक एनर्जी भरा ड्रिंक है।

बेल का शरबत

bael ka sharbat

बेल का शरबत आपको हर गर्मी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। ये हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है, और हमारे पेट की आँतों को मज़बूत रखता है। बेल का जूस हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत रखता है।ये ड्रिंक आपके लिवर और किड्नी के लिए भी फ़ायदेमंद है।इसी के साथ – साथ ये हमारी शरीर की त्वचा को भी निखारता है। बेल में प्राकृतिक शर्करा होती है जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा देती है।

यह भी पढे: पुरुषों के लिए 20 सबसे अनोखे और Trending गिफ्ट आइडियाज

तरबूज़ का शरबत

watermelon drink

तरबूज़ में पानी की मात्रा और फलों के मुक़ाबले सबसे ज़्यादा होती है।इसीलिए आप गर्म लू से बचने के लिए तरबूज़ का शरबत ट्राई कर सकते है। तरबूज़ का शरबत आपके शरीर को हायड्रेटड रखने में मदद करता है। तरबूज़ के अंदर लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, लेकिन पानी और फ़ाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसीलिए आप इसे एक बार ज़रूर ट्राई करे।

गन्ने का जूस

sugarcane juice

गन्ने का जूस हर इंसान का एक पसंदीदा ड्रिंक है, जिसका मज़ा गर्मी के मौसम में सबसे ज़्यादा लिया जाता है।गन्ने का जूस प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है जो शरीर को फौरन ऊर्जा प्रदान करता है।थकान, कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए तो ये ड्रिंक बहुत फ़ायदेमंद है। गन्ने का जूस किड्नी की सफ़ाई में भी सहायक है। गन्ने के रस पीने से आप अपने आप को एक दम रिलैक्स और प्रफुलित सा महसूस करेंगे।

पुदीना शरबत

pudina sharbat

पुदीने का शरबत भूख बढ़ाने और खाने को अच्छे से हज़म करने में मददकार है। पुदीना पेट दर्द, गैस, जैसी बीमारियों से राहत दिलाता है। पुदीने का शरबत गर्मी में चिड़चिड़ापन, थकान, और सिर दर्द को कम करने का काम करता है। भूख को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज़्म तेज़ करने में मदद करता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।पुदीने की खुशबू और स्वाद दिमाग को शांत करता है।

अनानास जूस

ananaas juice

अनानास में कुछ ऐसे ऐंटीआक्सिडंट मिलते है जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल का संतुलन बनाए रखते है। हार्ट अटैक और हाई बीपी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।अनानास का जूस हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।इसी के साथ – साथ ये जोड़ो के दर्द और गठिया के रोग से राहत दिलाता है।इस ड्रिंक के अंदर कैलोरी कम और फ़ाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे कि पेट लम्बे समय तक भरा रहता है।

सौफ़ शरबत

सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मददकार है। यह एक नैचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। आयुर्वेद के अनुसार सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होती है। सौंफ का ठंडा असर दिमाग को शांत करता है।अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और तनाव को कम करने में मदद करती है। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और सूजन से राहत देती है। हार्मोनल बैलेंस को बेहतर करता है। सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट जमने से रोकता है।

मैंगो लस्सी

mango lassi

आम में नेचुरल शुगर होती है और दही में प्रोटीन, दोनों मिलकर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।गर्मी में ये ड्रिंक आपकी थकान और सुस्ती को दूर भगाकर ताज़गी भरा महसूस कराती है। ठंडी, मीठी और क्रीमी लस्सी मानसिक थकान और चिड़चिड़ेपन को दूर करती है।दिमाग को ठंडक देती है और मूड अच्छा करती है। जो लोग हेल्थी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए मैंगो लस्सी एक अच्छा और टेस्टी ऑप्शन है।

यह भी पढे: शादी की सालगिरह पर जोड़े के लिए बेस्ट शुभकामनाएं और मैसेज

स्ट्रॉबेरी स्मूदी

strawberry smoothie

स्मूदी में मौजूद फ्रोजन या ठंडी स्ट्रॉबेरी और दही शरीर को ठंडक देती है।फाइबर प्रयुक्त मात्रा में होने के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है।शरीर से विषैले तत्व बाहर करने में मदद करती है। स्ट्रॉबेरी स्मूदी हेल्थी स्नैक या ब्रेकफास्ट के तौर पर बेस्ट ऑप्शन है।स्मूदी में कार्बोहाइड्रेट और नैचुरल शुगर होती है जो फटाफट एनर्जी देती है।वर्कआउट के बाद या गर्मी में थकान होने पर कुछ पीने के लिए ये एक परफेक्ट ड्रिंक है।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts