अस्सलाम वालेकुम एव्रीवन। आप सब तो जानते ही है की ईद का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे है तो क्या भी उत्सुक है, ईद मनाने के लिए। हर जगह ईद की तैयारियाँ बड़े ही जोरे सोरों से की जारी रही है। ईद का ये पावन त्योहार हर इंसान के लिए बेहद ख़ास और यादगार होता है। ईद के मौक़े पर लोग नए – नए कपड़े पहनते है, स्वादिष्ट पकवान बनाते है। और अपने घरों को खूबसूरती से सजाते है। साथ ही लड़कियाँ इस खास दिन के लिए trendy outfits, stylish makeup looks और खूबसूरत mehndi designs खूब पसंद करती हैं, ताकि उनका ईद लुक सबसे अलग और आकर्षक दिखाई दे।

ईद के दिन हर लड़की खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। और इसी वजह से लड़कियाँ नए – नए तरह के आउट्फ़िट्स और यूनीक मेकअप लुक ट्राई करती है। ताकि वो इस ख़ास मौक़े पर सबसे सुंदर और यूनीक दिखे। तो अगर आप भी ईद के मौक़े के लिए glamorous makeup tips चाहते है तो आप ब्लॉग को एंड तक ज़रूर पढ़े। यहाँ आपको मिलेंगे कुछ ऐसे simple और stylish Eid Makeup Tips, जो आपके look को मिनटों में और भी खूबसूरत बना देंगे।

अगर आप भी इस दिन बला की खूबसूरत लगना चाहती है तो आप इन टिप्स को फ़ॉलो कर सकती है। क्योंकि ये आपके festive look को एक perfect touch देंगे।

हर लड़की को पसंद आ रहे हैं ये Viral Eid Makeup Looks

ईद के लिए आप कई तरह का मेकअप लुक ट्राई कर सकती है जैसे की – सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक, न्यूड मेकअप लुक, फ्रेश फेस मेकअप लुक, गोल्डन ग्लो मेकअप, शिमरी ईद मेकअप लुक। अगर आप ये मेकअप लुक ट्राई करती है तो आप पूरे फ़ंक्शन में सबसे ज़्यादा खूबसूरत और यूनीक दिखायी देगी।

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक

अगर इस ईद पर आप सिम्पल और एलिगेंट दिखना चाहती है तो आप सॉफ़्ट ग्लैम मेकअप लुक आपके लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट ऑप्शन है। इस मेकअप लुक में हल्का बेस, सॉफ़्ट आइशैडो, पिंक ब्लश, और glossy lips किए जाते हैं, जिससे चेहरा नैचरल और ग्लोइंग दिखाई देता है। आजकल ये मेकअप लुक हर जगह काफ़ी ट्रेंड में है क्योंकि इस मेकअप में लुक काफ़ी नैचरल दिखायी देता है। और ये किसी भी आउट्फ़िट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

खासकर ईद जैसे फ़ेस्टिव मौके पर सॉफ्ट ग्लैम लुक लड़कियों को एक क्लासी, एलिगेंट और स्टाइलिश appearance देता है।

न्यूड मेकअप लुक

इस मेकअप लुक में बहुत ही लाइट शेड का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण ये मेकअप लुक बहुत ही क्यूट और स्टाइलिश दिखायी देता है। इस लुक को करने के लिए मेकअप के लिए बिलकुल हल्के शेड का इस्तेमाल किया जाता है जैसे की – न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्राउन आईशैडो, नैचुरल और हल्का मेकअप बेस। इससे चहरा बेहद साफ़ और अट्रैक्टिव दिखायी पड़ता है। ये मेकअप पाकिस्तानी सूट, सिल्क या चिकनकारी आउटफिट्स, सिल्क या चिकनकारी आउटफिट्स के साथ काफ़ी शानदार लगता है।

न्यूड मेकअप खासकर हल्के रंगों और एलिगेंट आउट्फ़िट्स के साथ बेहद अट्रैक्टिव लगता है क्योंकि ये चेहरे को नैचरल ग्लो और सॉफ़्ट लुक देता है। ईद जैसे खास मौके पर ये makeup style simple होने के बावजूद काफी रॉयल और स्टाइलिश दिखाई देता है।

फ्रेश फेस मेकअप लुक

अगर इस ईद आप कुछ हल्का और नैचरल लुक लेना चाहती है तो आप ये फ़्रेश फ़ेस मेकअप लुक ट्राई कर सकती है। इस मेकअप को करने के लिए ज़्यादा कुछ इस्तेमाल करने की ज़रूरत नही है, कुछ प्रोडक्ट के साथ ही आप एक ग्लोइंग मेकअप लुक पा सकती है।

ये लुक दिन के समय होने वाली ईद सेलिब्रेशन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है। क्योंकि इसको करने के लिए हल्का मेकअप बेस, गुलाबी ब्लश, काजल और हल्के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे चेहरा बेहद फ़्रेश और ग्लोइंग दिखाई देता है। मेकअप ज़्यादा हेवी ना होने के कारण सिम्पल और स्टल होता है। जिसके कारण मेकअप लम्बे समय तक ऐसे का ऐसा ही रहता है।

गोल्डन ग्लो मेकअप

रात के ईद फ़ंक्शन और पार्टीज़ के लिए ये मेकअप लुक बिलकुल पर्फ़ेक्ट है, क्योंकि इस मेकअप लुक को करने के लिए गोल्डन आईशैडो, हल्का ब्लश और glossy lips का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे चेहरा बेहद ग्लोइंग और अट्रैक्टिव दिखाई देता है। गोल्डन ग्लो मेकअप लुक ईद जैसे फ़ंक्शन के लिए ग्रेटफुल चॉस है। क्योंकि ये मेकअप लुक आपको रॉयल और ग्लैमर्ज़ लुक देता है, जिससे आपका कॉन्फ़िडेन्स भी बढ़ता है।

गोल्डन ग्लो मेकअप लुक शरारा, अनारकली सूट, सिल्क जैसे आउट्फ़िट के ऊपर बेहद खूबसूरत दिखता है। साथ ही ये गोल्डन और पैस्टेल कलर ड्रेसेज़ के ऊपर तो और भी ज़्यादा यूनीक लुक देता है। आजकल लड़कियाँ इस लुक को काफी पसंद कर रही हैं क्योंकि ये चेहरे को फ़ेस्टिव ग्लो देने के साथ-साथ क्लासी और लग्ज़ुरीयस अपीरन्स भी देता है।

शिमरी ईद मेकअप लुक

ये लुक फ़ेस्टिव सीज़न और फ़ैमिली फ़ंक्शन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है। शिमरी मेकअप लुक शरारा, सीक्विन वर्क सूट, लहंगा और हेवी फ़ेस्टिव आउट्फ़िट्स के साथ बेहद शनदार और एलिगेंट दिखायी पढ़ता है। अगर आप सब भी इस ईद मेकअप लुक में कुछ चेंजेज़ लाना चाहती है आप इनमे से कोई भी मेकअप लुक ट्राई कर सकती है। क्योंकि ये आपको इंस्टंट ग्लो देने के साथ – साथ रॉयल अपीरन्स भी देता है।

अगर आप भी इस ईद फ़ंक्शन में ग्लैमर्ज़ और आइ – कैचिंग लुक चाहती हैं, तो शिमरी मेकअप लुक आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। क्योंकि इस मेकअप को स्टाइल करने के लिए चमकदार आईशैडो, सॉफ़्ट ब्लश और ग्लासी लिप्स का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपका ओवरॉल लुक बहुत ही ज़्यादा अट्रैक्टिव और एलिगेंट दिखायी देता है।