Wednesday, February 11, 2026

Best Summer Outfit Ideas for College Girls in 2026

हे गर्ल्ज़, तो कैसे है आप सब। तो आज बात करने वाले है की आप गर्मियों में कॉलेज जाने के लिए किस तरह के आउट्फ़िट को कम्फ़्टर्ब्ली कैरी कर सकती है।गर्मियों का मौसम कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बहोत ख़ास होता है क्योंकि इस सीज़न में आप तरह – तरह के आउट्फ़िट ट्राई कर सकते है जो की आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देते है।तेज धूप और लू वाले मौसम में आप ऐसे आउट्फ़िट्स पहने जो हल्के, सांस लेने योग्य हो और साथ स्टाइलिश भी दिखे। कॉलेज में डेली लुक कैज़ुअल और स्मार्ट होना चाहिए, जो न तो बहुत भारी लगे और न ही बोरिंग।इसीलिए हम इस आर्टिकल की मदद से आपको बताने वाले है की आप गर्मियों के सीज़न में किस तरह के आउट्फ़िट्स ट्राई करे। इसीलिए आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।

Summer Outfits for College Girls

  • कॉटन कुरती विध जींस
  • क्रॉप टोप विध लोंग स्कर्ट
  • डेनिम जींस विध कॉटन टोप
  • टी – शर्ट विध प्लीटेड स्कर्ट
  • क्रॉप टोप विध हाई वेस्ट पैंट्स
  • फ़्लोरल कॉटन मैक्सी ड्रेस
  • लाइटवेट जम्प्सूट
  • प्लाज़ो विध टोप/ लोंग कुरती
  • डेनिम स्कर्ट विध टैंक टोप
  • शॉर्ट्स विध ओवरसाइज़्ड टी- शर्ट
  • ऑफ़ शोल्डर या फिर वन शोल्डर टोप विध स्कर्ट
  • को-ऑर्ड सेट
  • बोहो काफ़्तान टॉप विद जींस
  • शॉर्ट ड्रेस

कॉटन कुरती विध जींस

स्ट्रेट फ़िट कुरती को ब्लैक या ब्लू स्किनी जींस के साथ ट्राई करे। फूटवीयर के लिए फ़्लैट या फिर स्नीकर्ज़, जूतिया रोज़ाना कॉलेज के लिए कम्फ़्टर्बल और बेस्ट है। इसी कि साथ – साथ आप जवेलरी के लिए छोटे ईर्रिंग , स्मार्ट वॉच ले जिससे की आपका लुक और ज़्यादा स्टाइलिश लगे।अगर आप लुक को थोड़ा क्लासी और फ़ंकी बनाना चाहती है तो उसके लिए प्रिंटेड या फ्लोरल कॉटन कुर्ती को रिप्ड जींस के साथ कैरी करे। इसी के साथ ज़वेलरी के लिए झुमके और कोल्हापुरी चप्पल पहने। जो आपके लुक को और शानदार बनाएगी।

Also read: कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी में क्या पहनें? आउटफिट गाइड फॉर गर्ल्स

क्रॉप टोप विध लोंग स्कर्ट

क्रॉप टोप विध लोंग स्कर्ट जो कि स्टाइलिश के साथ – साथ कैज़ुअल लुक है। ये लुक गर्मियों के सीज़न के लिए बेस्ट लुक है। कॉटन या लिनन की सॉलिड कलर लॉन्ग स्कर्ट के साथ सिंपल कॉटन क्रॉप टॉप पहनें। फूटवीयर के लिए आप स्नीक़र्ज़ या फिर ब्रॉड हील्स ट्राई कर सकते है साथ में स्टाइलिश वॉच या फिर ब्रस्लेट को कैरी करे जिससे की आपका लुक यूनीक और स्टाइलिश दिखे। प्लीटेड स्कर्ट के साथ बेसिक टी-शर्ट क्रॉप टॉप कैरी करे। इस लुक को थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए साथ में कैप का इस्तेमाल करे।यह लुक कूल, कम्फर्टेबल और कॉलेज-फ्रेंडली होगा।

डेनिम जींस विध कॉटन टोप

डेनिम जींस विध कॉटन टोप कॉलेज लाइफ़ के लिए एक बेहतरीन कॉम्बो है, जो आपके लुक को स्टाइलिश के साथ – साथ एलिगेंट भी बनाता है। लाइट ब्लू डेनिम जींस के साथ वाइट या पेस्टल कॉटन टॉप पहनें।हाई-वेस्ट डेनिम जींस के साथ क्रॉप्ड कॉटन टॉप कैरी करें।डार्क डेनिम जींस के साथ एम्ब्रॉइडरी या प्रिंटेड कॉटन टॉप पहनें।स्ट्रेट फिट जींस के साथ कॉटन कुर्ती-स्टाइल टॉप पहनें। स्नीकर के साथ – साथ स्टाइलिश वॉच और छोटे ईर्रिंग के साथ लुक को कम्प्लीट करे। हेयरस्टाइल के लिए आप ओपन हेयर, कर्ल, हाई पोनी टेल करते है तो लुक और ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल लगेगा।

टी – शर्ट विध प्लीटेड स्कर्ट

टी – शर्ट विध प्लीटेड स्कर्ट हमेशा से यूनीक और कम्फ़्टर्बल आउट्फ़िट है। जो गर्मियों के सीज़न के लिए बेस्ट आउट्फ़िट है।सिंपल व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट को पेस्टल प्लीटेड स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसे टक-इन करने या सामने से नॉट बांधने का तरीका आपके लुक को और ट्रेंडी बना देगा।अगर आप थोड़ा ग्लैमरस दिखना चाहते है, तो ग्राफ़िक प्रिंट टी-शर्ट या ऑफ-शोल्डर टी-शर्ट के साथ मेटैलिक या शाइनी प्लीटेड स्कर्ट पहनें।इस लुक को आप स्नीकर या फिर हील्स के साथ कम्प्लीट कर सकते है। जवेलरी के लिए हूप इयररिंग्स बहोत शानदार लगेंगे। हेयरस्टाइल के लिए कर्ल या फिर ओपन हेयर रख सकते है।ये लुक कूल और आसान लगेगा।

फ़्लोरल कॉटन मैक्सी ड्रेस

फ़्लोरल कॉटन मैक्सी ड्रेस गर्मियों के लिए बेहद शानदार और क्लासी आउट्फ़िट्स में से एक है। इसीलिए इस आउट्फ़िट को एक बार ज़रूर ट्राई करे। फ़्लोरल मैक्सी ड्रेस खुद में ही इतनी एलीगेंट और फ्रेश लुक देती है कि इसे स्टाइल करना बहुत आसान हो जाता है। आप इसे अलग-अलग मौकों पर अलग तरीक़े से पहन सकती हैं। इस लुक को आप इंडो वेस्टर्न लुक में भी कन्वर्ट कर सकते है। इंडो वेस्टर्न लुक देने के लिए आप सिम्पल फ़्लोरल मैक्सी को लॉन्ग श्रग या डेनिम जैकेट के साथ पहन सकती हैं।साथ में स्नीकर या फिर हील्स कैरी कर सकती है इसी के साथ कानो में झुमके आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे।

लाइटवेट जम्प्सूट

जम्प्सूट गर्मियों के सीज़न और कॉलेज के लिए सबसे बेस्ट आउट्फ़िट में से एक है। लाइटवेट जम्प्सूट क्लासी के साथ – साथ कम्फ़्टर्बल भी होता है। ये आउट्फ़िट कैरी करने से आप पूरा दिन फ़्रेश और ऐक्टिव फ़ील करेंगे। इस लुक को आप अनेको तरीक़े से स्टाइल कर सकते है।हल्के रंग या पेस्टल शेड का कॉटन या लिनन जंपसूट पहनें।इसी के साथ स्टड इयररिंग्स और ओपन हेयर आपके लुक को फ्रेश और क्यूट बना देंगे। प्लेन जम्प्सूट के साथ लोंग श्रग, केप या एथनिक जैकेट डालें। पैरों में जुती या ब्लॉक हील्स और कानों में ऑक्सिडाइज़्ड झुमके पहनें। यह फ्यूज़न स्टाइल कॉलेज फेस्ट या फ्रेंड्स गैदरिंग के लिए बहुत ट्रेंडी लगेगा।

प्लाज़ो विध टोप/ लोंग कुरती

प्लाज़ो विध टोप/ लोंग कुरती एक ऐसा आउट्फ़िट है जो आराम और स्टाइल दोनो के लिए चूज़ कर सकती है। अगर आप लुक को थोड़ा मॉडर्न और क्लासी बनाना चाहती है तो प्लाज़ो के साथ क्रॉप टोप या फिर मिड-लेंथ टॉप, पेप्लम स्टाइल या बेल-स्लीव टॉप चुनें। कॉलेज या ऑफिस के लिए आप कॉटन या लिनन टॉप के साथ सिंपल प्लाज़ो कैरी कर सकती हैं, जिससे आपका लुक सिम्पल और सोबर दिखायी दे। और अगर वही आप अपने आपको ट्रेडिशनल टच देना चाहती है तो लोंग कुरती के साथ प्लाज़ो को कैरी करे।स्ट्रेट कट या फ्रंट स्लिट लॉन्ग कुर्ती को कॉन्ट्रास्ट प्लाज़ो के साथ पेयर करने से लुक और भी ग्रेसफुल लगेगा। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप खोलापुरी झुमके, जुतिया, या फिर ब्लॉक हील्स, साथ ही स्मार्ट वॉच पहने जिससे की फूल लुक और भी ज़्यादा आकर्षक बन जाता है।

डेनिम स्कर्ट विध टैंक टोप

स्पेशली समर सीज़न में कॉलेज के लिए डेनिम स्कर्ट विध टैंक टोप कूल, कैज़ुअल और कम्फ़्टर्बल आउट्फ़िट है। आप इस आउट्फ़िट को अलग – अलग स्टाइल के साथ कैरी कर सकते है। जिससे की लुक और भी ज़्यादा शानदार लगे।अगर आप डेनिम स्कर्ट के साथ टैंक टॉप पहन रही हैं तो स्कर्ट का फिट और लंबाई ध्यान में रखें—मिडी या नी-लेंथ डेनिम स्कर्ट कॉलेज के लिए परफेक्ट रहेगी। इसे बेसिक व्हाइट या ब्लैक टैंक टॉप के साथ पहनने से एक सिंपल और क्लासी लुक मिलता है। अगर आपको थोड़ा फंकी स्टाइल चाहिए तो प्रिंटेड या स्ट्राइप्ड टैंक टॉप कैरी करें। फूटवीयर की बात करे तो उसके लिए आप स्नीकर, या फिर फ़्लैट सैंडल पहन्ना बेस्ट रहेगा जिससे कि आप पूरा दिन कम्फ़्टर्बल फ़ील कर सके।एक्सेसरीज़ के लिए आप छोटे हूप ईर्रिंग, कैज़ुअल वॉच, आपके लुक को क्लासी और मॉडर्न टच देगा।बैग के लिए आप क्रॉसबॉडी स्लिंग बैग चुने ताकि कॉलेज का लुक क्लासी और प्रैक्टिकल दोनो लगे।

शॉर्ट्स विध ओवरसाइज़्ड टी- शर्ट

शॉर्ट्स विध ओवरसाइज़्ड टी- शर्ट बहुत ही ट्रेंडी और कम्फ़्टर्बल आउट्फ़िट है। अगर आप इस लुक को और ज़्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती है तो आप इस लुक को खि तरीक़ों से स्टाइल कर सकती है। सबसे पहले हमेशा शॉर्ट्स का टाइप चूज़ करे। अगर डेनिम स्कर्ट चूज़ करते है तो वो आपको मॉडर्न और क्लासी लुक देगा। जबकि कॉटन या लिनन शॉर्ट्स कम्फ़र्टेबल रहते हैं। ओवरसाइज़्ड टी – शर्ट को आप ढीला छोड़ सकती है एक रिलैक्स्ड वाइब के लिए, या फिर फ्रंट टक/साइड नॉट बनाकर और भी स्टाइलिश टच दे सकती हैं। फूटवीयर के लिए आप स्नीकर्ज़, स्लाइड्स या चंकी सैंडल्स इस आउटफिट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।एक्सेसरीज़ के लिए छोटे ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच, सन ग्लैसेज़,गोल्ड चेन, के साथ इस लुक को मॉडर्न और क्लासी टच दे सकती है। बैग के लिए कैनवास टोट या क्रॉसबॉडी स्लिंग बैग कैज़ुअल लुक को पूरा करते हैं।

ऑफ़ शोल्डर या फिर वन शोल्डर टोप विध स्कर्ट

ऑफ़ शोल्डर या फिर वन शोल्डर टोप विध स्कर्ट ट्रेंडी और कैज़ूअल आउट्फ़िट है।कॉलेज के लिए ये डेली यूज़ के लिए बेस्ट आउट्फ़िट है। ऑफ़ शोल्डर टॉप के साथ अगर आप A- line स्कर्ट ये कॉम्बो काफ़ी शानदार और एलिगेंट लगता है। A-line स्कर्ट आपके लुक को फेमिनिन टच देती है और ऑफ़ शोल्डर टॉप इसे मॉडर्न लुक के साथ बैलेंस करता है। अगर आप लुक को थोड़ा मॉडर्न और क्लासी टच देना चाहती है तो पेंसिल स्कर्ट के साथ ओने शोल्डर टॉप बिलकुल पर्फ़ेक्ट है। इसी के साथ फ़्लेयर्ड स्कर्ट के साथ ऑफ़ शोल्डर टॉप आपके लुक को यूनीक और स्टाइलिश बनाता है।फुटवियर में आप हील्स, स्ट्रैपी सैंडल्स या सफेद स्नीकर्स कैरी कर सकती हैं। जवेलरी के लिए छोटे ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच,चोकर आपके लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बना देगा। बैग के लिए छोटा स्लिंग बैग या क्लच चुनें।

को-ऑर्ड सेट


को-ऑर्ड सेट आजकल कॉलेज के लिए बहुत ही ट्रेंडी और कम्फ़्टर्बल आउट्फ़िट है। इस लुक को करने के लिए आपको अलग से कुछ सोचने की ज़रूरत नही होती क्योंकि इस आउट्फ़िट का टॉप और बॉटम दोनो मैचिंग होता है। इसको और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप अनेको तरीक़ों के साथ स्टाइल कर सकते है। अगर इस लुक को कैज़ुअल और कम्फ़्टर्बल बनाना चाहते है तो कॉटन या लिनेन फैब्रिक वाला को-ऑर्ड सेट चुनें।इस लुक को स्नीकर्स या फ्लैट चप्पल्स के साथ कैरी करे।अगर थोड़ा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक लेना चाहते है तो प्रिंटेड या पेस्टल शेड्स वाला को-ऑर्ड सेट के साथ हील्स या प्लेटफ़ॉर्म सैंडल्स पहनें। अगर लुक स्मार्ट और चिक चाहिए तो को-ऑर्ड सेट स्कर्ट और टॉप वाला है तो इसके साथ ब्लेज़र या डेनिम जैकेट पहनने के साथ – साथ पैरों में लॉफर्स या सफेद शूज़ डाल सकती हैं।जवेलरी के लिए छोटे हूप ईर्रिंग, चोकर, लेयर्ड चैन, स्मार्ट वॉच के साथ लुक को कम्प्लीट करे।

बोहो काफ़्तान टॉप विद जींस

बोहो काफ़्तान टॉप विद जींस एक ऐसा आउट्फ़िट है जिससे हम डेली रूटीन कॉलेज लुक के लिए वीयर कर सकते है।बोहो काफ़्तान टॉप विद जींस कॉलेज के लिए बहुत हाई कूल, कम्फ़्टर्बल, स्टाइलिश आउट्फ़िट है। इस लुक को अनेक तरीक़ों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। डेली कैज़ूअल लुक के लिए प्रिंटेड या हल्के कॉटन बोहो काफ़्तान टॉप को स्ट्रेट-फिट या स्किनी ब्लू जींस के साथ कैरी करे। फूटवीयर के लिए आप स्नीकर, सिम्पल वाइट शूज़ भी पहन सकते है जो आपको सिम्पल और फ़्रेश लुक देगा। अगर वही आप स्मार्ट और मॉडर्न लुक करना चाहती है तो उसके लिए सॉलिड कलर (जैसे ब्लैक/व्हाइट) काफ़्तान टॉप को ब्लैक स्किनी जींस के साथ पहनें।कमर पर स्लिम बेल्ट लगाएँ ताकि टॉप का फ्लोई लुक बैलेंस हो जाए। पैरों में लोफर्स या बैले फ्लैट्स डालें।जवेलरी के लिए छोटे स्टड इयररिंग्स और ओपन हेयर से लुक सिंपल और फ्रेश लगेगा।

Also Check: College Girls के लिए 10 Trendy Dresses जो देंगे Perfect Look

शॉर्ट ड्रेस

शॉर्ट ड्रेस जो गर्मियों के हिसाब से कॉलेज आउट्फ़िट के लिए एक दुम पर्फ़ेक्ट है। शॉर्ट ड्रेस को आप अनेको स्टाइल के साथ कैरी कर सकती है। शॉर्ट ड्रेस को स्टाइलिश और एलिगंट बनाने के लिए ऊपर से डेनिम जैकेट या फिर श्रग, या लाइटवेट लॉन्ग शर्ट डालने से लुक और भी ज़्यादा कॉलेज फ़्रेंड्ली और स्मार्ट लगता है। इस लुक को और ज़्यादा शानदार बनाने के लिए हील्स की जगह बूट्स या फिर स्नीकर डाले जिससे के कारण आपको कम्फ़र्ट भी मिलेगा और स्टाइलिश और चिक भी लगेगा। जवेलरी के लिए हूप ईयररिंग्स, स्टड्स, या एक सिंपल चेन काफी है। हेयरस्टाइल के लिए हाई पोनी टेल या फिर कर्ल, मैसी बन या ओपन वेवी हेयर शॉर्ट ड्रेस के साथ स्टाइलिश लगते हैं।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts