हेलो दोस्तों, तो अगर आप भी ये सोचते है की आप घर पर ही कैसे फ़िट रह सकते है, तो आज हम इस ब्लॉग के ज़रिए आपकी इस समस्या का हल निकालेगे। सब लोग अपने शरीर को फ़िट ओर हेल्थी रखना चाहते है, लेकिन रोज़ की दिनचर्या में बहुत सारे कम होने के कारण वो अपनी सेहत का ध्यान नही रख पाते है जिसके कारण शरीर में छोटी – छोटी करके अनेक बीमारी अपना घर बना लेती है, जिसके कारण अनेको दिक़्क़तो का सामना करना पड़ता है। आप अपने शरीर को कैसे फ़िट रख सकते है। आज हम इस ब्लॉग में ये बताने वाले है।
आजकल हमारा डेली रूटीन इतना बिज़ी हो गया है, की हम अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से नही रख पाते है। जिससे शरीर में कमजोरी आना शुरू हो जाता है, ओर लम्बे समय तक हम अपनी बॉडी को कवर नही कर पाते है। इसीलिए हमें सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ रखने के बारे में सोचना चाहिए, और बाक़ी सब बाद में। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़्यादा कुछ नही करना बस टाइम से खाना – पीना ओर सोना इन सब चीजों का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। और भी बहुत सी बातें है जिनसे आप अपने शरीर को हेल्थी रख सकते है। तो इसीलिए आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।
यह भी पढे: स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाएं ये 11 आसान आदतें
घर पर ही फ़िट रहने के लिए कुछ सरल बातें
- रोज़ाना सुबह योगा करे
- प्रोटीन ओर विटामिन का सेवन भरपूर मात्रा में करे
- पर्याप्त मात्रा में नींद ले
- तनाव बिलकुल भी ना ले
- रिलैक्सिंग म्यूज़िक सुने
- पसंदीदा काम करे
- नियमित रूप से डॉक्टर से जाँच कराते रहे
- पानी भरपूर मात्रा में पियें
- फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कम से कम करे
- शाम को जोगिंग करने के लिए ज़ाया करे
- बॉडी को साफ़ सुथरा रखे
रोज़ाना सुबह योगा करे
अगर आप भी अपनी बॉडी को स्वस्थ रखना चाहते है तो आप डेली रूटीन में सुबह योगा शुरू कर सकते है।और अपने शरीर को हेल्थी बना सकते है। अगर आप रोज़ाना सुबह योगा या फिर घूमना शुरू करते है तो आपके शरीर में जो भी बीमारियाँ है वो काफ़ी हद तक अपने आप कम हो जाएगी, और आप पूरा दिन फ़्रेश फ़ील भी करेंगे। योगा करने से पूरा दिन आपका मूड फ़्रेश रहने के साथ – साथ आपकी बॉडी ऐक्टिव भी रहती है, जिससे की आपका काम में भी अच्छे से मन लगा रहता है।

प्रोटीन ओर विटामिन का सेवन भरपूर मात्रा में करे
बॉडी को हेल्थी रखने के लिए आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन ओर विटामिन का सेवन करना चाहिए। आपको अपनी डाइयट में ऐसी चीजों को फ़ॉलो करना चाहिए जो प्रोटीन से भरपूर हो। जैसे की पालक, ब्रोकोली, बीन्स, मटर इट्सेटरा। इन सब सब्ज़ियों में प्रोटीन, कैल्सीयम, विटामिन की मात्रा प्रयुक्त मात्रा में पायी जाती है इसीलिए आपको इन सब सब्ज़ियों का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा करना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में नींद ले
रोज़ाना आपको कम से कम 7 से 8 गंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे की आप पूरा दिन ऐक्टिव रह सके और अपना काम अच्छे से कर सके। अगर आप रात को अपनी नींद अच्छे ढंग से लेते है तो पूरा दिन आपका शरीर आलस से भरा हुआ नही होगा। आपका पूरा दिन ताजगी से भरा हुआ होगा। नींद पूरी लेने के कारण आपका दिमाग़ भी शांत रहता है। इसीलिए आपको अपनी नींद प्रयुक्त मात्रा में लेनी चाहिए।

तनाव बिलकुल भी ना ले
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने दिमाग़ के तनाव को अपने ऊपर बिलकुल भी हावी नही होने देना है। जितना भी हो सके आप अपने दिमाग़ को हर रोज़ शांत रखने की कोशिश कीजिए। अगर आप तनाव लेते है तो आपके शरीर में अनेको बीमारी पलना शुरू हो जाती है जैसे की – ब्लड प्रेशर, नींद ना आना, भूख ना लगना इट्सेटरा। इसीलिए जितना हो सके अपने आप को रोज़ाना रिलैक्स रखने की कोशिश कीजिए।

रिलैक्सिंग म्यूज़िक सुने
तनाव को दूर करने के लिए आप रिलैक्सिंग म्यूज़िक का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप अच्छे से सो नही पाते है या फिर दिमाग़ पर भारीपन सा महसूस करते है तो आप ये रिलैक्सिंग म्यूज़िक सुन कर अपने आपको हल्का सा महसूस करा सकते है, और फिर एक प्यारी सी नींद ले सकते है, जिससे की आप बहुत रिलैक्स ओर हल्का सा महसूस करेंगे।आप रोज़ाना दिन में एक बार रिलैक्सिंग म्यूज़िक सुनने की कोशिश कीजिए जिससे कि आपका तन ओर मन दोनो शांत रहे।

पसंदीदा काम करे
आप अपनी ज़िंदगी को खुशहाल बनाने के लिए अपनी ज़िंदगी में अपने पसंदीदा काम को ऐड कर सकते है, जिससे की आपको अच्छा लगे और आप अपनी ज़िंदगी में खुशियो से भरे हर पल को एंजोय कर सको। आपको अपनी ज़िंदगी में वो काम हमेशा करना चाहिए जिससे कि आपको ख़ुशी मिलती हो। एक ऐसा पसंदीदा काम जो आपकी ज़िंदगी में आपकी ख़ुशी का एक कारण हो।

नियमित रूप से डॉक्टर से जाँच कराते रहे
आपको अपने शरीर की समय समय पर डॉक्टर से जाँच कराते रहना चाहिए, ताकि आपको पता चलता रहे की आपके शरीर के बॉडी पार्ट अपना काम अच्छे से कर रहे है या नही। डॉक्टर से आपको अपने खाने पीने ओर आपके बॉडी को कितने प्रोटीन, विटामिन, और फ़ाइबर की ज़रूरत है इन सब चीजों के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।और अच्छा आहार लेना चाहिए।

पानी भरपूर मात्रा में पियें
शरीर को सबसे ज़्यादा ज़रूरत पानी की होती है, इसीलिए जितना भी हो सके अपनी बॉडी को हायड्रेटड रखने की कोशिश करे, ताकि आपका मटैबलिज़म भी अच्छे से काम करे। अगर शरीर में पानी की मात्रा भरपूर है तो आपके शरीर की पाचन क्रिया खाने पचाने का काम और भी अच्छे से करता है। इसीलिए हमें शरीर को तेंदुरुरसत रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए।

फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कम से कम करे
अगर आप अपने शरीर को हेल्थी रखना चाहते है तो फ़ास्ट फ़ूड का सेवन बिलकुल कम से कम करे। जहाँ तक हो आप फ़ास्ट फ़ूड को बिलकुल ना खाए। फ़ास्ट फ़ूड हमारे शरीर को अंदर से बहुत ज़्यादा ख़राब कर देता है। जिससे हमें पेट दर्द, उल्टी आना ओर बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है इसीलिए जहाँ तक हो सके हमें इन सब चीजों का सेवन नही करना चाहिए।

शाम को जोगिंग करने के लिए ज़ाया करे
शरीर को तेंदुरुस्त रखने के लिए आप योगा के साथ – साथ शाम को वॉक के लिए भी जा सकते है। जिससे की आपका शरीर फ़िट तो रहेगा ही उसके साथ – साथ आपको बहुत फ़्रेश फ़ील भी होगा। और आपको बीमारी होने के ख़तरा भी टला रहेगा। आप अपने शरीर में से जितना ज़्यादा पसीना निकालते है आपको बीमारी होने का ख़तरा उतना ही कम होता है। इसीलिए जितना हो सके उतना ज़्यादा योगा ओर वॉक करने की कोशिश कीजिए।

बॉडी को साफ़ सुथरा रखे
आप जितना अपने शरीर को साफ़ सुथरा रखते है आप बीमारी से उतना ही ज़्यादा दूर रहते है। अगर आप अपने शरीर को अच्छे से साफ़ सुथरा रखते है तो आपके पास – पास कीटाणु आने का कोई मतलब नही है और आपके बीमार होने के चान्स भी बिलकुल कम है इसीलिए हमें अपनी बॉडी को हमेशा अच्छे से साफ़ सुथरा रखना चाहिए।

यह भी पढे: आपके घर की दीवारों को सजाने के 16 अद्भुत आइडियाज
निष्कर्ष
तो अगर आप भी अपने शरीर को हेल्थी ओर फ़िट रखना चाहते है तो आप हमारे दिए गये टिप्स ओर ट्रिक्स को फ़ॉलो कर सकते है।अगर आप ये टिप्स को फ़ॉलो करते है तो आपके डेली रूटीन में जो भी आपकी हेल्थ को लेकर परेशानी है वो सब खतम हो सकती है इसीलिए इन टिप्स को अपनी लाइफ़ में एक बार ज़रूर आज़माके देखे। और ऐसे ही लाइफ़्स्टायल के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल को रीड करते रहिए।
