Sunday, February 15, 2026

Lohri Decoration Ideas at Home: कम बजट में घर पर लोहड़ी की शानदार सजावट

हेलो जी गाइज़ तो की हाल हाँ तुसी आप लोगों का? उम्मीद है सब बढ़िया होएगा। आज का दिन भी पॉज़िटिव वाइब्स के साथ शुरू किया होगा। लाइफ में थोड़ी हँसी, थोड़ा प्यार और ढेर सारी अच्छी एनर्जी बहुत ज़रूरी होती है। इसीलिए लाइफ़ में हर दिन कुछ नया और अच्छा करते रहो।” तो आयिए जानते है कि लोहड़ी के ख़ास और शुभ अवसर पर आप अपने घर को कैसे सजा सकते है। अगर आप भी ऐसे ही कुछ यूनीक और ट्रेंडी आयडीयज़ पाना चाहते है तो आप हमारी इस वेब्सायट को फ़ॉलो कर सकते है। वैसे हमने आपको लोहड़ी और मकरसंक्रांति से जुड़ी सारी इन्फ़र्मेशन के साथ – साथ सजावट आयडीयज़, स्पेशल फ़ूड आयडीयज़, कोट्स और शायरी जैसी सारी चीज़ें साजा कर चुके है। अगर आपको फ़ेस्टिवल से रिलेटेड कोई भी समस्या है तो आप हमारी वेब्सायट को फ़ॉलो कर कॉमेंट कर सकते है।

लोहड़ी डेकोरेशन के लिए यूनीक और स्पेशल टिप्स : “लोहड़ी डेकोरेशन सजावट के लिए सबसे पहले थोड़े से पीले और लाल कलर्स सिलेक्ट करो, फिर देसी दुपट्टे या फैब्रिक से एक छोटा सा बैकड्रॉप बना लो। बीच में मिट्टी के बर्तन या स्टील बाउल में LED दीया डाल के लोहड़ी बोनफायर तैयार कर सकते हो। उसके चारों तरफ मूंगफली, रेवड़ी, गजक और गन्ना सजा दो। फेयरी लाइट्स, दीये और थोड़ा पंजाबी म्यूज़िक ऐड कर दो, तुसी देखोगे कि बिना ज़्यादा खर्च के घर बैठे ही पूरी लोहड़ी फील आ जाएगी।”

Also read: 30+ Happy Lohri 2026 Images & Posters (Free Download)

DIY लोहड़ी डेकोरेशन: कम बजट में ज़बरदस्त सजावट

मिनी लोहड़ी बोनफायर

घर पर लोहड़ी डेकोरेशन के लिए मिनी लोहड़ी बोनफायर बनाना सबसे आसान और सेफ तरीका है। इसे बनाने के लिए आप मिट्टी का बर्तन या स्टील बाउल लें सकते है जिसके अंदर आप LED दीया या फेयरी लाइट डालें। और बाहर से चार्ट पेपर या ऑरेंज–रेड कपड़े से आग की शेप बना दें। ताकि असली बोनफायर जैसा लुक आ सके। इसे और शानदार बनाने के लिए बोनफायर के चारों तरफ मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल और गन्ने से सजाएँ। थोड़ा सा फूल और दीये जोड़ दें, तुसी देखोगे कि बिना असली आग के भी पूरी ट्रेडिशनल लोहड़ी वाली फील आ जाएगी।

पीला–लाल फैब्रिक / दुपट्टे

लोहड़ी डेकोरेशन में पीला और लाल रंग सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, क्योंकि ये रंग खुशहाली, गर्मजोशी और फसल के त्योहार को बहुत अच्छे से दर्शाते हैं। घर में पड़े पुराने दुपट्टे, चूनरी या साड़ी का इस्तेमाल कर दीवार के चारों कोने में बैकड्रॉप की तरह लगाएँ। इसे और शानदार बनाने के लिए आप इन्हें क्रॉस स्टाइल या लेयर में टाँग सकते है और साथ ही थोड़ा फ़ेस्टिव लुक देने के लिए इनके नीचे फेयरी लाइट्स जोड़ दें। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए आप चाहें तो बीच में “Happy Lohri” बोर्ड या फूलों की माला लगा सकते हैं। इससे बिना ज़्यादा खर्च के घर में पूरी ट्रेडिशनल पंजाबी लोहड़ी वाइब आ जाती है

फेयरी लाइट्स

अगर आप लोहड़ी फ़ेस्टिवल में बिलकुल ट्रेडिशनल सेलिब्रेशन चाहती है तो आप फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती है। फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल हर फ़ेस्टिवल पर किया जाता है, क्योंकि ये अपनी जगमगाती रोशनी से पूरे घर के माहौल को रोशन कर देती है। पीली या वार्म व्हाइट फेयरी लाइट्स घर में गर्मजोशी और फेस्टिव वाइब लाती हैं। इन्हें आप दीवार, बालकनी, खिड़की या पीला–लाल फैब्रिक के पीछे लगाकर घर को शानदार लुक दे सकते है। जिससे आपका घर फ़ेस्टिव सीज़न के लिए बिलकुल तैयार लगे। अगर आप अपने ख़ास प्लेस को यूनीक लुक देना चाहते है तो आप बोनफायर के चारों तरफ फेयरी लाइट्स लगा सकते है। थोड़ी सी लाइटिंग और देसी डेकोर के साथ तुसी घर बैठे ही पूरी ट्रेडिशनल लोहड़ी सेलिब्रेशन एंजॉय कर सकते हो।

मिट्टी के दीये

अगर आप लोहड़ी की सजावट थोड़े ट्रेडिशनल अन्दाज़ में चाहते है तो आप सजावट के लिए मिट्टी के दीयों का ज़रूर इस्तेमाल करे। क्योंकि मिट्टी के दीयों के बिना हर एक फ़ेस्टिवल अधूरा सा लगता है। मिट्टी के दीये घर में गर्मजोशी और हमेशा पॉज़िटिव एनर्जी लाते हैं। इन्हें मिनी लोहड़ी बोनफायर के आसपास, रंगोली के बीच या घर के एंट्रेंस पर रखने से घर का लुक में चार चाँद लग जाते है। और साथ ही पीले–लाल फैब्रिक और फेयरी लाइट्स के साथ दीये लगाने से पूरा डेकोर और भी खूबसूरत दिखता है। अगर बच्चों के साथ सेलिब्रेशन कर रहे हों, तो ऑयल दीयों की जगह LED दीये भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़े से दीयों के साथ ही घर में पूरी लोहड़ी की ट्रेडिशनल फील आ जाती है।

रेवड़ी, गजक और मूंगफली

आप सब तो जानते ही है “लोहड़ी डेकोरेशन में रेवड़ी, गजक और मूंगफली सबसे जरूरी और ट्रेडिशनल आइटम्स हैं। इन्हें आप मिनी बाउल्स, थालियों या छोटी कटोरियों में सजाकर घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। मूंगफली और तिल से रंग-बिरंगी लेयर बनाएं और बीच में रेवड़ी और गजक सजाएँ। छोटे-छोटे फूल और LED दीयों के साथ सजाने से ये बाउल और भी ज़्यादा खूबसूरत लगता है, और साथ ही फेस्टिवल वाइब भी देता है। इससे घर में पूरी तरह लोहड़ी की ट्रेडिशनल फील आ जाती है, इसे और मज़ेदार बनाने के लिए आप बच्चों और बड़ों की पसंद का खाना तैयार कर सकती है। और पूरे परिवार के साथ बैठकर एंज़ोय कर सकती है।

गन्ना (छोटा टुकड़ा या आर्टिफ़िशियल)

गन्ना पंजाबियो की शान माना जाता है। “लोहड़ी डेकोरेशन में गन्ना सबसे ट्रेडिशनल और खास आइटम में से एक है। इसे सजाने के लिए आप घर पर छोटे-छोटे गन्ने के टुकड़े या आर्टिफ़िशियल गन्ने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप मिनी बोनफायर के चारों तरफ, या फिर थालियों में रेवड़ी, गजक और मूंगफली के साथ सजा सकते है। अगर गन्ना असली हो तो इसे थोड़ा काटकर और खूबसूरती के साथ सजाया जा सकता है l इससे घर में पूरी लोहड़ी का ट्रेडिशनल पंजाबी फील आएगा और सजावट को रंग और एथनिक टच भी मिलेगा। बच्चों और मेहमानों के लिए यह सजावट और भी आकर्षक बन जाती है।”

DIY पेपर डेकोर

लोहड़ी की सजावट करने के लिए आप पेपर तोरण भी भी घर को सजा सकती है। इसके लिए आपको रंगीन कागज़ को सर्कल या त्रिकोण काटकर उन पर ढोल, गेहूँ या आग के चित्र बना सकती है और फिर इन सभी टुकड़ों को धागे में जोड़कर दरवाज़े या दीवार पर सजा सकती है। जो दिखने में तो शानदार लगता ही है और साथ में लोहड़ी की परंपरा को भी खूबसूरती से दर्शाता है। इसके अलावा पेपर से गेहूँ की बालियाँ बनाना भी एक अच्छा डेकोर आइडिया है। पीले कागज़ को छोटे ओवल आकार में काटकर उन्हें लाइन में चिपकाकर स्ट्रॉ या स्टिक पर लगाया जाता है। और फिर इन पेपर गेहूँ की बालियों को दीवार या फेस्टिव टेबल पर सजाया जाता है, जिससे की घर की लुक और भी शानदार लगती है। लोहड़ी के मौके पर पतंगों की सजावट भी बहुत आकर्षक लगती है। ये डेकोर घर में फेस्टिव माहौल बना देता है।

फूलों की माला

लोहड़ी डेकोर के लिए फूलों की माला का उपयोग घर को शानदार और पारंपरिक लुक देता है। असली फूलों की माला जैसे गेंदे, गुलाब या चमेली से बनी मालाएँ दरवाज़े, पूजा स्थान और बोनफायर के आसपास सजाने के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। इनकी खुशबू और ताज़गी लोहड़ी के उत्सव को और भी खास बना देती है। अगर लंबे समय तक चलने वाली सजावट चाहिए तो नकली फूलों की मालाएँ एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। आप इन्हें दीवारों, रेलिंग, खिड़कियों और फेस्टिव बैकड्रॉप पर आसानी से लगा कर घर को अच्छे से सजा सकती है। नकली फूलों की मालाएँ बार-बार इस्तेमाल की जा सकती हैं और ये रंग-बिरंगी होने के कारण लोहड़ी की थीम के साथ अच्छी तरह मेल खाती हैं। अगर इन मालाओ को आप रिबन और लाइटस के साथ डेकोर करती है तो ये और भी ज़्यादा खूबसूरत लगती है।

थाली डेकोरेशन

लोहड़ी के अवसर पर थाली डेकोरेशन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे पूजा और रिवाज़ों के लिए सजाया जाता है। थाली को सजाने के लिए सबसे पहले लाल या पीले रंग की थाली का चयन करे।क्योंकि ये पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। थाली को सजाने के लिए चारों ओर रंगीन रिबन, लेस या मिरर वर्क चिपकाकर आप उसे आकर्षक बना सकती है। थाली को सजाने के बाद आप उसके बीच में तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न को जिस भी कटोरे में रख रही है, उन्हें सजाने के लिए आप फूल, कुमकुम या चावल का इस्तेमाल कर सकती है। थाली में एक छोटा दीया या मोमबत्ती रखना शुभ होता है, जिसे चारों ओर से गेंदे या गुलाब की पंखुड़ियों के साथ सजाया जा सकता है। थाली को और सुंदर बनाने के लिए उस पर गेहूँ की बालियाँ, रंगीन मोती, घुंघरू या पंजाबी मोटिफ जैसे ढोल और आग के छोटे प्रतीक भी लगाए जा सकते हैं।

कुशन और चादरें

लोहड़ी फ़ंक्शन के लिए कुशन और चादरों की सजावट माहौल को पारंपरिक और आरामदायक बनाती है। बैठने की जगह पर लाल, पीले और नारंगी रंग की चादरें बिछाने से त्योहार में तुरंत फेस्टिव लुक आ जाता है। अगर चादरों पर फोक प्रिंट, फुलकारी डिज़ाइन या पंजाबी पैटर्न हों तो सजावट और भी ज़्यादा खूबसूरत लगती है। कुशनों के लिए रंग-बिरंगे कवर जैसे फुलकारी, मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी वाले कवर चुनें। जिससे सजावट और भी ज़्यादा खिलकर दिखायी दे। वही साथ में गोल, चौकोर और फ्लोर कुशनों को एक साथ रखकर बैठने का पारंपरिक पंजाबी स्टाइल भी बनाया जा सकता है। इन्हें बोनफायर के आसपास या लिविंग एरिया में लगाने से लोहड़ी फ़ंक्शन का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है।

पंजाबी प्रॉप्स

लोहड़ी के मौके पर पंजाबी प्रॉप्स सजावट और फ़ोटोशूट दोनों के लिए बहुत खास होते हैं। भांगड़ा और गिद्धा थीम वाले प्रॉप्स जैसे रंग-बिरंगे ढोल, साप, चिमटा और बांसुरी लोहड़ी के माहौल को पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग देते हैं। इन्हें आप स्टेज, फोटो कॉर्नर या बोनफायर के आस – पास सजा सकते है। पारंपरिक पहनावे को दर्शाने वाले प्रॉप्स जैसे फुलकारी दुपट्टा, पगड़ी, परांदी और कुर्ता-पायजामा भी लोहड़ी डेकोर का अहम हिस्सा होते हैं। इन्हें कुशन, दीवार या बैकड्रॉप के साथ सजाकर एक सुंदर पंजाबी सेटअप बनाया जा सकता है। फ़ोटो क्लिक करने के लिए ये प्रॉप्स खास आकर्षण बनते हैं। इसके अलावा पंजाबी थीम के कटआउट जैसे गेहूँ की बालियाँ, अग्नि (बोनफायर), पतंग, और “Happy Lohri” लिखे हुए बोर्ड भी इस्तेमाल कर सकते है।

रंगोली

रंगोली हर फ़ंक्शन की आन बान और शान मानी जाती है, और वही बात अगर लोहड़ी की हो तो रंगोली के बिना तो ये फ़ेस्टिवल ही अधूरा है। रंगोली की सजावट त्योहार को पारंपरिक और शुभ बनाती है। त्योहारों पर तरह – तरह की रंगोली बनाकर घर को सजाया जाता है। रंगोली बनाने के लिए सबसे ज़्यादा लाल, पीला, नारंगी और हरा रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगों से आग, गेहूँ की बालियाँ, ढोल, पतंग या “Happy Lohri” जैसे डिज़ाइन बनाए जा सकते हैं। रंगोली को घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थान के पास बनाना शुभ माना जाता है।फूलों की रंगोली लोहड़ी के लिए बहुत सुंदर और नेचुरल लुक देती है। इसके लिए गेंदे, गुलाब और सफ़ेद फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही बीच में दीया रखकर उसकी शोभा और बढ़ा सकते है। फूलों की खुशबू और रंग लोहड़ी के माहौल को और भी खास बना देते हैं।

Also Read: Lohri Decoration Ideas at Home: कम बजट में घर पर लोहड़ी की शानदार सजावट

पंजाबी म्यूज़िक

लोहड़ी के जश्न को पूरा करने में पंजाबी म्यूज़िक का बहुत बड़ा रोल होता है। पारंपरिक लोक गीत जैसे सुंदर मुंदरिए हो” लोहड़ी की पहचान हैं और बोनफायर के आसपास इन्हें गाने या बजाने से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो जाता है। ये गीत बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जोड़ते हैं।लोहड़ी फ़ंक्शन के लिए भांगड़ा और गिद्धा सॉन्ग्स भी बेहद पसंद किए जाते हैं। तेज़ बीट वाले पंजाबी गाने लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं और माहौल में जोश भर देते हैं। साथ ही ढोल की धुन, ताल और पंजाबी लोक बोल लोहड़ी की खुशी को दोगुना कर देते हैं। इसके अलावा मॉडर्न पंजाबी सॉन्ग्स को भी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता है, ताकि युवा वर्ग भी एंजॉय कर सके। पारंपरिक और मॉडर्न पंजाबी म्यूज़िक का सही मिश्रण लोहड़ी सेलिब्रेशन को यादगार और मनोरंजक बना देता है।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts