लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नए रिश्तों और खुशियों का मौका है। और जब बात हो शादी के बाद पहली लोहड़ी को खास कैसे बनाएँ तो इसका मज़ा और भी अलग हो जाता है। शादी के बाद आने वाली पहली लोहड़ी हर कपल के लिए बहुत खास होती है। इस दिन दिए जाने वाले गिफ्ट सिर्फ एक रस्में नहीं होती है, बल्कि उनमें प्यार, शुभकामनाएँ और एक खुशहाल भविष्य की दुआ छुपी होती है। अक्सर बार तो यह सोचकर कन्फ्यूज़ हो जाते है की नवविवाहित कपल के लिए लोहड़ी पर क्या गिफ्ट दिया जाए। तो आज हम आपकी ये कन्फ़्युशन को दूर करने के लिए बेस्ट लोहड़ी गिफ्ट आइडियास लेकर आए है। जिसमे आपको मिलेंगे ट्रडिशनल पंजाबी गिफ्ट, मॉडर्न कपल गिफ्ट और कुछ यूनीक ऑप्शन ताकि आप अपनी पहली लोहड़ी को सच में स्पेशल और यादगार बना सकें।
Also check: 30+ Happy Lohri 2026 Images & Posters (Free Download)
त्योहार स्पेशल गिफ्ट हैम्पर

जब सब घर पर एक साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार बनाते है तो इसे एक अलग ही खुशी मिलती है। लोहड़ी के मौके पर त्योहार के लिए स्पेशल गिफ्ट हैम्पर देना एक अच्छी पसंद है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि घर में बैठकर तिल, गुड़, मूँगफली और ड्राई फ्रूट्स का छोटा सा पैकेट बांटना हमेशा खास लगता है। यह सिर्फ मिठास नहीं देता बल्कि घर की पुरानी लोहड़ी की यादें ताज़ा कर देता है। जिन्हें शुभ भी माना जाता है। यह गिफ्ट हैम्पर देकर लोहड़ी की परंपरा भी निभा सकते है। त्योहार स्पेशल गिफ्ट हैम्पर इसलिए भी खास होता है क्योंकि यह सिर्फ एक तोहफा नहीं बल्कि प्यार और एक साथ मिलकर लोहड़ी मनाने का एहसास देता है।
फूल और केक का सरप्राइज

लोहड़ी का जश्न तब और भी खास हो जाता है जब इसमें प्यार और अचानक से मिलने वाली खुशियाँ जोड़ दी जाएँ। एक छोटा सा केक और रंग-बिरंगे फूल घर में खुशी का माहौल बना देते हैं। जैसे ही दोनों साथ में केक काटें वही पल सही मायनों में यादगार बन जाता है। जबकि केक लोहड़ी के दिन मिठास को और भी यादगार बना देता है। लोहड़ी के दिन जब पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ केक काटते हैं और फूलों के साथ शुभकामनाएँ देते हैं, तो यह पल उनके रिश्ते को और मजबूत बना देते है। चाहे घर पर सिम्पल सेलब्रैशन हो या परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाया जा रहा हो यह पल हमेशा खास बन जाता है।
मैचिंग कपल आउट्फिट

लोहड़ी के मौके पर जब पति-पत्नी एक साथ उत्सव मनाने के लिए तैयार होते हैं, तब मैचिंग आउट्फिट उनके लुक को और भी खास बना देते हैं। पति-पत्नी के लिए एक जैसे रंग या हल्के फेस्टिव कपड़े पहनना घर की छोटी-छोटी तैयारियों में बहुत स्टाइलिश और प्यारा लगता है। लोहड़ी जैसे त्योहार पर मैचिंग आउट्फिट पहकर कपल अपनी बॉन्डिंग को और अच्छे तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। मैचिंग आउट्फिट का यह गिफ्ट पति-पत्नी दोनों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इन्हें सिर्फ लोहड़ी पर ही नहीं, बल्कि दूसरे त्योहारों और खास मौकों पर भी पहना जा सकता है।
सुंदर ज्वेलरी सेट

लोहड़ी के शुभ अवसर पर सुंदर ज्वेलरी सेट गिफ्ट करना पति-पत्नी के रिश्तों में खूबसूरती जोड़ता है। यह ज्वेलरी अपने सादे और आकर्षक डिज़ाइन के कारण अलग पहचान बनाती है। लोहड़ी जैसे पवित्र त्योहार पर दिए गए ज्वेलरी सेट सिर्फ एक गिफ्ट नहीं होता बल्कि प्रेम, सम्मान का प्रतीक होता है। पति-पत्नी जब एक दूसरे को ज्वेलरी सेट गिफ्ट करते है तो यह उनके बीच के भावनात्मक बंधन को और मजबूत बनाता है। यह गिफ्ट ना केवल लोहड़ी के दिन काम आता है बल्कि किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है। इसलिए सुंदर ज्वेलरी सेट गिफ्ट देना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
पारंपरिक लोहड़ी मिठाई बॉक्स

लोहड़ी के पवित्र त्योहार पर मिठास से भरा उपहार पति-पत्नी के बीच खुशियों का नया रंग भर देता है। यह गिफ्ट सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं होता है बल्कि साथ बैठकर त्योहार को महसूस करने का एक सुकून भरा पल होता है। जब पति और पत्नी लोहड़ी के दिन एक दूसरे के साथ इस मिठास को बाँटते है। तो उनके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हो जाते है। आग के इर्द-गिर्द बैठकर हँसते-मुस्कुराते हुए इस गिफ्ट का आनंद लेना लोहड़ी की असली भावना को जीवंत कर देता है। यह छोटा सा गिफ्ट दोनों के लिए मीठी याद बन जाता है।
कपल घड़ी सेट

लोहड़ी के अवसर पर पति-पत्नी को दिया गया कपल घड़ी सेट उनके रिश्ते की अहमियत को बताता है। प्यार से चुनी गई ये घड़िया खूबसूरती के साथ रोज़मर्रा की जीवन में अपनापन महसूस कराती है। लोहड़ी के त्योहार पर दी गई घड़ियाँ रिश्ते में नई उम्मीदों की शुरुआत को दर्शाती हैं। घड़ी खरीदते समय कपल की पसंद, फैशन और डिज़ाइन को ध्यान में रखना चाहिए।। सिंपल डायल डिज़ाइन वाली घड़ियाँ रोजाना उपयोग के लिए आरामदायक मानी जाती हैं। जबकि लेदर स्ट्रैप वाली घड़िया सुंदर देती है। मेटल चेन डिज़ाइन वाली घड़ी ट्रडिशनल टच के साथ फेस्टिव में अच्छी लगती है।
पंजाबी जूती सेट

लोहड़ी के मौके पर ऐसे गिफ्ट चुनें जो त्योहार के माहौल को मस्त बना दे। पति-पत्नी के लिए मैचिंग पैटर्न वाली पंजाबी फुटवियर गिफ्ट की जा सकती है। जिससे उनका फेस्टिव लुक और भी अच्छा लगता है। इस तरह के गिफ्ट ज्यादा हेवी नहीं होते लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बना लेते है और सेलब्रैशन के समय पर आराम से इस्तेमाल भी किए जा सकते है। आप चाहे तो गहरे न्यूट्रल शेड या हल्के डिज़ाइन वाली फुटवियर गिफ्ट दे सकत है। इनका उपयोग हर जगह पर किया जा सकता है। यह एक ऐसा आइडियास है जो कम्फर्ट को भी ध्यान में रखकर दिया जाता है। इसी कारण पंजाबी जुत्ती सेट लोहड़ी पर पति-पत्नी के लिए एक अच्छा गिफ्ट माना जाता है।
लोहड़ी सेलिब्रेशन कॉम्बो पैक

लोहड़ी के अवसर पर ऐसा गिफ्ट दिया जा सकता है जो केवल वस्तु न होकर उपयोगी भी हो। लोहड़ी सेलिब्रेशन कॉम्बो पैक में त्योहार से जुड़ी कई चीजें एक साथ रखी जा सकती हैं। इस पैकेज में ड्राई फ्रूट्स का छोटा बॉक्स स्नैक के तौर पर शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा पॉपकॉर्न पैकेट्स और रोस्टेड पीनट्स जैसे खाने के विक्लप भो जोड़े जा सकते है। इनका उपयोग लोहड़ी की रात के समय आराम से किया जा सकता है। इसके साथ कपल के लिए सेरामिक मग, कुल्हड़ डिज़ाइन कप रख सकते है। इस प्रकार का कॉम्बो पैक रोजाना उपयोग और सेलिब्रेशन दोनों के लिए उपयुक्त हो जाता है।
फुलकारी विंटर दुपट्टा

लोहड़ी के समय पति-पत्नी के लिए फुलकारी विंटर दुपट्टा एक स्मार्ट और उपयोगी गिफ्ट माना जाता है। जो कि ठंड के समय में ये दुपट्टा ठंड से बचाने के साथ- साथ पूरे स्टाइल को भी सुंदर बनाता है। इसे अलग-अलग मौकों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कपड़ा हल्का होने के बाद भी गरम रहता है।फुलकारी विंटर दुपट्टे को ऐसे रंग और डिज़ाइन में चुना जा सकता है जो हर पहनावे के साथ मेल खाएँ। यह सिर्फ लोहड़ी के दिन ही नहीं बल्कि पूरे विन्टर समय में काम आता है। इस तरह के गिफ्ट पति-पत्नी दोनों के इस्तेमाल में आ सकते है।
Also Read: Lohri Decoration Ideas at Home: कम बजट में घर पर लोहड़ी की शानदार सजावट
कस्टम नाम कोस्टर

लोहड़ी पर कपल के लिए कस्टम नाम वाले कोस्टर्स एक स्टाइलिश गिफ्ट बन सकता हैं। इन कोस्टर्स पर दोनों के इनिशियल्स या पसंदीदा छोटे कोट्स लिखवाए जा सकते हैं। चाहें तो वुडन, सेरामिक या मार्बल मटेरियल के कोस्टर्स चुने जा सकते हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। कपल इन्हें स्नैक्स, कॉफी, चाय या ड्रिंक्स के साथ उपयोग में ले सकते हैं। यह गिफ्ट सिर्फ इस्तेमाल करने के लिए नहीं होता बल्कि सिम्पल और क्लैसी लुक भी देता है। कस्टम कोस्टर पर दोनों के नाम या हों। तो यह रोज़मर्रा में चाय कॉफी के साथ इस्तेमाल होने वाला छोटा, लेकिन थॉट्फल गिफ्ट है।
ग्लोइंग लोहड़ी बोनफायर लैम्प

ग्लोइंग लोहड़ी बोनफायर लैम्प एक बहुत ही सुंदर और क्रिएटिव सजावटी लैम्प होता है जो देखने में बिल्कुल लोहड़ी के बोनफायर जैसा लुक देता है। इस लैम्प का डिज़ाइन इस तरह बनाया गया है कि यह छोटी-सी आग या जलते हुए बोनफायर की फ़ील देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली वॉर्म येलो और ऑरेंज लाइट बिल्कुल असली आग जैसी ग्लोइंग इफ पैदा करती है जो अंधेरे में और भी ज्यादा अच्छी लगती है। यह लैम्प सजावट के साथ लोहड़ी फेस्टिवल की स्पिरिट और सकारात्मकता को दिखने का एक मॉडर्न तरीका भी है। इसे लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी, मंदिर या खुले एरिया में रखा जा सकता है, जिससे घर और भी सुंदर बन जाता है।
