गर्मियों में शरीर का हेल्थी के साथ – साथ हायड्रेटड होना भी बहुत ज़रूरी है। इसीलिए गर्मियों के सीज़न में खाने से ज़्यादा पेय प्रदार्थ पीने का मन करता है। जिससे की शरीर पूरा दिन हायड्रेटड और एनर्जेटिक फ़ील कर सके। अगर आप सब भी अपनी बॉडी को ज़्यादा से ज़्यादा हायड्रेटड रखना चाहती है तो आप सब भी अपनी डेली रूटीन में नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, आम पन्ना और ताज़े फलों के जूस जैसे पेय घर पर बनाकर पी सकती है।

ये पेय प्रदार्थ ना केवल आपकी प्यास बुझाते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। गर्मियों में दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी और प्राकृतिक पेय पीना स्वस्थ रहने के लिए बहुत आवश्यक है।

इसीलिए घर पर बनाए जाने वाले पेय प्रदर्थो का अधिक से अधिक सेवन करे। क्योंकि हेल्थी ड्रिंक्स आपके शरीर का तापमान संतुलित बनाकर रखते हैं और साथ ही साथ लू से बचाने में भी मदद करते हैं। लेकिन ये भी याद रखे की बाहर से ख़रीदे जाने वाले ज्यादा मीठे और पैकेट पेय पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में नही करना चाहिए क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते है।

गर्मियों में प्राकृतिक ठंडक देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मियों में प्राकृतिक ठंडक देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स

पानी जो की जीने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी प्रदार्थ है। लेकिन सिर्फ़ पानी गर्मी के मौसम के लिए बिलकुल विकल्प नही है। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे पेय प्रदार्थ की लिस्ट लेकर आए है जिसे पीने ना सिर्फ़ आप ताज़गी भरा महसूस करेंगे, बल्कि आपको अंदर से भी एनर्जेटिक महसूस होगा।

नींबू पानी (शिकंजी)

निम्बू पानी गर्मी के सीज़न में पीने के लिए सबसे अच्छा और बेस्ट ड्रिंक है। क्योंकि ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है, और आपको हायड्रेटड रखता है। इसमें मौजूद ग्लूकोज़/शुगर और नमक शरीर को तुरंत ताकत देते हैं।

आम पन्ना

कच्चे आम से बना यह पेय शरीर को गर्मी के असर से बचाता है। इसमें मिलाए गए जीरा, काला नमक और पुदीना पेट को ठंडा रखते हैं और अपच से राहत देता हैं। साथ ही विटामिन C से भरपूर होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

तरबूज जूस

तरबूज़ में लगभग 90% पानी होता है, जिसके कारण ये शरीर को अच्छे से हायड्रेटड रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर तुरंत ऊर्जा देती है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

छाछ (मट्ठा)

गर्मी के सीज़न में छाछ पीना शरीर के लिए काफ़ी अच्छा है क्योंकि ये हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। साथ ही इसमें कम कैलोरी होने के कारण यह वजन घटाने में भी सहायक है। कैल्सीयम भरपूर होने के कारण ये हमारे शरीर की हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है।

सौंफ का पानी

गर्मियों में सौंफ का पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में राहत देती है। साथ ही गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी मदद करता है। सौंफ ना सिर्फ़ शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है बल्कि आंखों की जलन और थकान कम करने में भी सहायक मानी जाती है।

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना बहुत फायदेमंद और ठंडक देने वाला होता है। ये फ़्रूट शरीर को हायड्रेटड रखने के साथ – साथ और भी बहुत सी चीजों के लिए भी लाभदायक है। जैसे कि – आंतों को स्वस्थ रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, और शरीर को पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है।

फ्रूट इन्फ्यूज्ड वॉटर (जैसे स्ट्रॉबेरी/नींबू)

गर्मियों में फ्रूट इन्फ्यूज्ड वॉटर (जैसे स्ट्रॉबेरी, नींबू, पुदीना वाला पानी) पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसको पीने से फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है। और शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस कराता है। साथ ही नियमित सेवन से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग भी दिखने लगती है।

नारियल पानी

गर्मियों में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद और प्राकृतिक हाइड्रेशन का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स (पोटैशियम, सोडियम) होते हैं, जो शरीर को जल्दी हाइड्रेट करते हैं। नारियल पानी हल्का और प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक है, जिससे थकान कम होती है।

इतना ही नही अगर आप इसका सेवन रेगुलर कर रहे है तो ये आपके स्किन टोन को ईवन और ग्लोइंग बनाता है।

ताज़े फलों का स्वाद, हर घूंट में ताजगी

ताज़े फलों का स्वाद, हर घूंट में ताजगी

गर्मियों में फलो का सेवन करना शरीर के लिए काफ़ी अच्छा होता है। क्योंकि फ़्रूट्स में बहुत से ऐसे ऐंटीआक्सिडंट पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। इसीलिए जितना भी हो फ़्रूट्स का अधिक से अधिक सेवन करे।

अनानास जूस

अनानास जूस गर्मियों के सीज़न में सबसे अधिक पिए जाने वाला पेय प्रदार्थ है। अनानास जूस पीने से शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक और हायड्रेटड महसूस करता है। साथ ही इसमें विटामिन C भरपूर होने के कारण शरीर को बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

संतरे का जूस

संतरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और बॉडी को तरोताज़ा रखता है। संतरे का जूस गर्मी के मौसम में पीने के लिए सबसे बेस्ट चॉस है, क्योंकि संतरे में कुछ ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते है जो हमारी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। संतरा सभी फ़्रूट्स में से सबसे हल्का और जल्दी से पचने वाला फ़्रूट है।

स्ट्रॉबेरी स्मूदी

गर्मियों में स्ट्रॉबेरी स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसके कारण इम्यूनिटी स्ट्रोंग बनती है। स्ट्रॉबेरी गर्मियों के सीज़न में सबसे अधिक खाए जाने वाला फ़्रूट है।

मैंगो शेक

गर्मियों के सीज़न में आम की वैल्यू सबसे ज़्यादा होती है, पूरे समर सीज़न आम को कभी खाने के साथ तो कभी आम का मैंगो शेक बनाकर पिया जाता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ – साथ सेहत के लिए भी काफ़ी हेल्प्फ़ुल है। आम में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को जल्दी एनर्जी देती है।और साथ ही इसमें इसमें विटामिन A और C होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं।

देसी ठंडक: भारतीय ग्रीष्मकालीन पेयों का जादू

देसी ठंडक: भारतीय ग्रीष्मकालीन पेयों का जादू

आम पन्ना

आम पन्ना गर्मी को दूर भगाने के लिए बेहतरीन ड्रिंक है। आम पन्ना शरीर को ठंडा रखने के साथ – साथ लू और धूप से बचाने में भी मदद करता है। साथ ही साथ शरीर में पानी और नमक का संतुलन भी बनाए रखता है।

जलजीरा

गर्मियों के मौसम में जलजीरा पीना सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। जलजीरा पीने से शरीर पूरा दिन ऐक्टिव और ताज़गी भरा महसूस करता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। ड्रिंक में जीरा, काला नमक और मसाले होने के कारण जलजीरा गैस, अपच और एसिडिटी को खतम करने में भी मदद करता है।

सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत जो की भुने हुए चने के आटे से बनाया जाता है। सत्तू का शरबत गर्मियों के लिए हेल्थी और एनर्जेटिक ड्रिंक है। सत्तू के शरबत में प्रोटीन और फ़ाइबर प्रयुक्त मात्रा में होता है जिसके कारण शरीर पूरा दिन ऐक्टिव और ताज़गी भरा महसूस करता है। सत्तू शरबत पाचन क्रिया के लिए सबसे उपयुक्त ड्रिंक है।

गुलाब शरबत

गर्मियों में गुलाब शरबत पीना भी सेहत के लिए काफ़ी अच्छा है, क्योंकि गुलाब की तासीर ठंडी होती है। गुलाब शरबत पीने से शरीर को तुरंत ठंडा और ताज़गी भरा महसूस होता है। गुलाब शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा कर स्किन को फ़्रेश और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इतना ही नही इस ड्रिंक की खुशबू और स्वाद दिमाग को तुरंत रिलैक्स करती हैं।

पुदीना पानी

गर्मियों में पुदीना ड्रिंक पीना शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। क्योंकि पुदीना ड्रिंक गर्मी से तुरंत राहत दिलाता है।पुदीना में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। अगर आप अपनी डेली रूटीन में पुदीना ड्रिंक को एड करती है तो आपका शरीर हर वक्त हायड्रेटड और ऐक्टिव रहता है।

लस्सी (मीठी/नमकीन)

गर्मियों के मौसम में पेय प्रदार्थ में लेने के लिए लस्सी सबसे बेस्ट है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं और गैस/अपच से राहत भी दिलाते है। डेली रूटीन में लेने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही हड्डियों और दांतों को भी काफ़ी हद तक मजबूत बनाती है।

ताकत और एनर्जी के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

ताकत और एनर्जी के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

बनाना स्मूदी

बनाना स्मूदी गर्मियों में ठंडक और एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है। गर्मियों में शरीर जल्दी डीहायड्रेटड होता है, जिसके कारण शरीर में एनर्जी लेवल भी बिलकुल कम हो जाता है। ऐसे में बनाना स्मूदी ताज़गी और रेफ़्रेशिंग के लिए बिलकुल बेस्ट ड्रिंक है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एक्टिव बनाती है।

पीनट बटर स्मूदी

पीनट बटर स्मूदी गर्मियों के लिए हाई एनर्जी ड्रिंक है। हेल्थी ब्रेक्फ़स्ट के लिए पीनट बटर स्मूदी बिलकुल बढ़िया चॉस है। पीनट बटर स्मूदी प्रोटीन का काफ़ी अच्छा सोर्स है, इसीलिए इसे आप वर्कआउट के बाद भी पी सकते है। इससे पेट भी लम्बे समय तक भरा रहता है, और भूख भी कम लगती है।

ठंडा बादाम दूध

दूध और बादाम शेक गर्मियों के सीज़न के लिए एक पौष्टिक, एनर्जी से भरपूर और ठंडक देने वाला ड्रिंक है। बादाम में कही तरह के हेल्थी फ़ैट्स होते है जो शरीर के लिए काफ़ी हेल्प्फ़ुल है। वही दूध में कैल्सीयम भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर की हड्डियों और दाँतों को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

साथ ही ये ये ड्रिंक आपको लम्बे समय तक एनर्जेटिक रखती है। जिसके कारण कमजोरी और थकान बिलकुल महसूस नही होती।

फ्रूट योगर्ट स्मूदी

फ्रूट योगर्ट स्मूदी गर्मियों के सीज़न के लिए ठंडी, रेफ़्रेशिंग और हेल्थी ड्रिंक है। ये ड्रिंक टेस्टी होने के साथ – साथ शरीर के लिए काफ़ी हेल्थी भी है। क्योंकि दही में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होने के कारण शरीर को कूलिंग इफेक्ट मिलता है, जिससे शरीर डिहाइड्रेशन होने से बच जाता है। साथ ही फ्रूट योगर्ट स्मूदी पेट को लम्बे समय तक भरा रखती है जिससे की जंक फ़ूड की क्रेविंग अपने आप कम हो जाती है।

नेचुरल डिटॉक्स: हेल्दी लाइफ का सीक्रेट

नेचुरल डिटॉक्स: हेल्दी लाइफ का सीक्रेट

खीरा-पुदीना डिटॉक्स वॉटर

गर्मियों में खीरा-पुदीना डिटॉक्स वॉटर एक हल्का, ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। इस ड्रिंक पीने से शरीर हर वक्त हायड्रेटड और ताज़गी भरा महसूस करता है। क्योंकि खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। साथ ही पुदीना गैस और अपच को कम करता है, जिससे पेट को हल्का और आरामदायक महसूस कराता है

जीरा पानी

शरीर को कूलिंग इफ़ेक्ट देने के लिए जीरा पानी बहुत ही आसान और असरदार तरीक़ा है। जीरा नैचुरल कूलिंग गुण रखता है जिससे शरीर को गर्मी, जलन और एसिडिटी से राहत मिलती है। पसीना ज्यादा आने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है जीरा पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

पुदीना-नींबू पानी

गर्मियों में पुदीना-नींबू पानी एकदम रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक है जो शरीर को ठंडक देता है और कई तरह से फायदा भी पहुँचाता है। पुदीना शरीर को कड़ी धूप और लू से बचाने में मदद करता है। पुदीना निम्बू पानी गर्मी की थकान और सुस्ती को दूर भग़ाने का राम बाण इलाज है।

इसको पीने से शरीर तुरंत रिफ़्रेश और एनर्जेटिक महसूस करता है। जिसके बाद काम करने में भी एक अलग ही मज़ा आता है।