बिना थके घंटों पढ़ाई कैसे करें? बच्चों के लिए 10 स्मार्ट स्टडी हैक्स

0
19
Studying Tips for Students_result

आज के समय में पढ़ाई हर बच्चे के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। स्कूल, होमवर्क, ट्यूइशन, इग्ज़ैम और काम्पिटिशन के बीच बच्चों को रोज कई घंटे पढ़ना पड़ता है। लेकिन ज्यादा देर तक पढ़ते रहने से थकान, नींद, बोर होना और ध्यान कम हो जाना ये बिल्कुल आम समस्या बन जाती है। कई बच्चे थोड़ी देर पढ़ते ही बोलने लगते है मुझे तो थकावट हो रही है या मेरा मन नहीं लग रहा है।

इन सभी चीजों के कई तरीके भी होते है जिससे हम लंबे समय तक अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकते है। इसके लिए हम को सिर्फ स्मार्ट तरीके से पढ़ना सीखना होगा ना की सिर्फ ज्यादा देर तक किताब खोल कर बैठना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे स्टडी हकक्स के बारे में जानेंगे जो बच्चों को ज्यादा देर तक पढ़ने में मदद करेंगे। उनकी ऊर्जा को बनाए रखेंगे और उनके आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। ये स्टडी हैक आसान भी है और हर बच्चा अपनी रोजाना जीवन में अपनाना भी सकते है।

समय पर पानी पीते रहो

लंबी पढ़ाई करते वक़्त बिना थके पढ़ने के लिए बच्चों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पढ़ाई के दौरान समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए क्योंकि पानी शरीर को तरों ताज़ा रखता है और दिमाग को भी ऐक्टिव बनाए रखता है। अगर हम पानी कम पीते है तो थकान, चक्कर और कान्सन्ट्रैशन की कमी हो सकती है। इसलिए बच्चों को छोटी बोतल अपने पास रखनी चाहिए और हर 30-40 मिनट बाद थोड़ा- थोड़ा पानी पीना चाहिए साथ ही सीधी पास्चर में बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए और बीच-बीच में 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेना चाहिए इस तरह पानी पीने की आदत और सही रूटीन से बच्चे ज्यादा देर तक पढ़ाई कर सकते है।

पढ़ाई को खेल की तरह रखो

लंबे समय तक पढ़ाई करना तभी आसान और असरदार बनता है जब उसे बोझ नहीं बल्कि खेल की तरह लिया जाए जैसे खेल में खिलाड़ी पूरे मन से हिस्सा लेता है वैसे ही पढ़ाई में भी उतना उत्साह होना चाहिए पढ़ते समय मन को शांत रखना बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना और खुद को सकारात्मक सोच से भरना बहुत जरूरी है। लगातार बैठे रहने से दिमाग थक जाता है इसलिए थोड़ा चलना-फिरना और गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है। पढ़ाई के दौरान मोबाइल और ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से दूरी बनाए रखना चाहिए। जब मन लगाकर पढ़ाई की जाए और उसे एक रोचक गतिविधि की तरह देखा जाए तो थकान कम महसूस होती है और सीखना आसान हो जाता है।

छोटे लक्ष्य को बनाओ

पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाना बहुत जरूरी होता है। जब हम एक साथ बहुत बड़ा लक्ष्य सोच लेते हैं तो मन घबरा जाता है और काम शुरू करने का मन नहीं करता। लेकिन अगर उसी काम को छोटे हिस्सों में बाँट लिया जाए तो उसे पूरा करना आसान लगने लगता है। हर छोटा लक्ष्य पूरा होने पर आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। इससे मन में सकारात्मक सोच बनी रहती है और पढ़ाई बोझ नहीं लगती। धीरे-धीरे इन छोटे प्रयासों से बड़ा सपना भी पूरा हो जाता है। इसलिए सफलता पाने के लिए जरूरी है छोटे लक्ष्य को ईमानदारी के साथ पूरा करें।

बीच-बीच में गाने सुनो

बीच-बीच में गाने सुनना पढ़ाई के दौरान दिमाग को रीलैक्स करना का एक अच्छा तरीका होता है। जब हम लगातार पढ़ते रहते हैं तो मन थकने लगता है और ध्यान लगना कम हो जाता है ऐसे में हल्का सा म्यूजिक या पसंदीदा गाना सुनना मन को ताज़ा कर देता और ऐसे में मूड भी फ्रेश हो जाता है। गाने सुनते वक़्त आँखें बंद करके कुछ पल शांत बैठना भी फायदेमंद होता है इससे तनाव कम होता है। फिर जब हम वापिस पढ़ाई शुरू करते है तो ज्यादा ध्यान से और अच्छे मन से पढ़ते है। इस तरह गाने सुनना पढ़ाई के बीच एक छोटा सा ब्रेक बन कर काम करता है जो पढ़ाई को और आसान बना देता है।

नींद पूरी लो

नींद पूरी लेना पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी होता है। जब हम रोज सही समय पर सोते है और पूरी नींद लेते है तो दिमाग फ्रेश रहता है और चीजें जल्दी समझ में आती है। कम नींद लेने से थकान चिढ़चिढ़ापन और ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है जिससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है अच्छी नींद से यादाश्त तेज होती है और याद की हुई बातें लंबे समय यक दिमाग में बनी रहती है। इसलिए रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए ताकि शरीर और मन दोनों तंदुरुस्त रहें और पढ़ाई अच्छे से हो सकें।

स्वस्थ खाना खाओ

स्वस्थ खाना लेना पढ़ाई और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। जब हम पोशक तत्वों से भर हुआ भोजन करते है तो शरीर को सही एनर्जी मिलती है और दिमाग तेज काम करता है। फल, सब्जी, दूध दाल और अनाज जैसे खाने यादाश्त और पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद करते है। ज्यादा जंगक फूड खाने से सुस्ती और थकान महसूस होती है। जिसे पढ़ाई में रुकावट बन सकती है। इसलिए रोजाना स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए ताकि शरीर फिट रहे और मन भी पढ़ाई में लगा रहे।

खुद को सकारात्मक बाते बोलो

पढ़ाई के दौरान खुद से सकारात्मक बातें करना बहुत जरूरी होता है। जब मन थकने लगता है या निराशा घेर लेती है तब अपने आप को अच्छे शब्दों से प्रेरित करना चाहिए। यह याद रखना चाहिए कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और हर प्रयास का फल जरूर मिलता है। अपने मन में यह विश्वास बनाए रखना चाहिए कि कठिनाइयाँ अस्थायी होती हैं और उन्हें पार किया जा सकता है। नकारात्मक विचारों को दूर करके सकारात्मक सोच अपनाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। जब व्यक्ति खुद पर भरोसा करता है और खुद को उत्साहित करता है, तब उसका मन मजबूत बनता है और वह हर लक्ष्य को पाने के लिए तैयार हो जाता है।

पढ़ाई को मज़ेदार बनाओ

लंबे समय तक पढ़ाई करने से अक्सर बच्चे थक जाते हैं लेकिन अगर पढ़ाई को मज़ेदार बना लिया जाए तो यह आसान हो जाती है। सबसे पहले पढ़ते समय छोटी-छोटी कहानियाँ, फनी लाइन या अपने मन से अजीब उदाहरण बनाओ ताकि चीज़ें जल्दी याद रहें। जैसे गणित के फॉर्मूले को किसी गाने की धुन पर याद करना या इतिहास की तारीखों को मज़ेदार तरीके से जोड़ना। हर 30–40 मिनट बाद थोड़ा ब्रेक लेना, पानी पीना और हल्की स्ट्रेचिंग करना भी बहुत ज़रूरी है। मोबाइल से दूर रहकर साफ-सुथरी जगह पर पढ़ाई करने से मन ज्यादा लगता है। रंगीन पेन, चार्ट और नोट्स बनाकर पढ़ाई करने से याददाश्त तेज़ होती है। सबसे जरूरी बात यह है कि पढ़ाई को बोझ न समझो बल्कि खेल की तरह लो तभी बिना थके लंबे समय तक पढ़ सकते हो और अच्छे नंबर ला सकते हो।

लिखकर याद करने की आदत डालो

बच्चों को पढ़ाई में सफल होने के लिए लिखकर याद करने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि लिखने से दिमाग ज्यादा तेज़ी से चीज़ों को समझता और याद रखता है। जब हम किसी उत्तर, परिभाषा या फॉर्मूले को बार-बार लिखते हैं तो वह हमारे मन में अच्छे से बैठ जाता है। सिर्फ पढ़ने से कई बार बातें भूल जाती हैं लेकिन लिखने से गलती भी पता चलती है और सुधार भी होता है। रोज़ थोड़ा-थोड़ा लिखने का अभ्यास करने से हैंडराइटिंग अच्छी होती है और परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

बैठने का तरीका सही रखो

बच्चों को पढ़ाई करते समय बैठने का सही तरीका अपनाना चाहिए क्योंकि गलत तरीके से बैठने से थकान और दर्द हो सकता है। हमेशा सीधी पीठ करके कुर्सी या फर्श पर बैठना चाहिए और किताब को आँखों से थोड़ी दूर रखना चाहिए। टेबल पर पढ़ते समय पैर जमीन पर होने चाहिए और कंधे ढीले रहने चाहिए झुक कर या लेट कर पढ़ने से आँखों और गर्दन पर जोर पड़ता है इसलिए इससे बचना चाहिए सही तरीके से बैठकर पढ़ाई करने से ध्यान अच्छा लगता है और हम बिना थके ज्यादा देर तक पढ़ सकते है।