डार्क सर्कल्स को 7 दिन में कम करें: असरदार घरेलू नुस्खे और स्किन केयर टिप्स

0
113
dark circles removal tips

हेलो दोस्तों, आज के समय में डार्क सर्कल की समस्या कितनी ज्यादा हो गई है, हर दूसरे व्यक्ति को डार्क सर्कल देखने को मिलते है। जिसे की चेहरे की चमक और पर्सनैलिटी दोनों कम हो जाती है। पहले के समय में लोग डार्क सर्कल कोई बड़ी समस्या नही बनाते थे क्युकी ये निशान थकान, नींद की कमी और कमजोरी के कारण हो जाते थे। लेकिन आज के समय में लाइफस्टाइल, स्क्रीन टाइम, टेंशन और गलत समय पर काम करने की वजह से ज्यादा हो गए है। और ये अब आम बात बन गई है। चाहे कितनी भी अच्छा मेकप या स्किनकेयर करलो अगर आखों के नीचे डार्क सर्कल है तो आप का लुक पूरा नहीं लगता है। सबसे अच्छी बात यह है की डार्क सर्कल को हटना कोई मुश्किल काम नहीं है या फिर कोई भी महंगा समान इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप सही ट्रीट्मन्ट के साथ डार्क सर्कल में फ़र्क देख सकते है और अपने चहरे की सुंदरता को बढ़ा सकते है।

आइस थेरपी

आजकल डार्क सर्कल ज्यादा होने लगे है जिसके लिए आइस थेरपी बेस्ट विकल्प है। 1-2 बर्फ के टुकड़े मुलायम कपड़े में लपटेकर आँखों के नीचे 1-2 मिनट लागए। ऐसे बर्फ लगने से सूजन और थकान दूर होती है। बर्फ को हल्के से आँखों में मसाज करने से ब्लड सर्क्यलैशन बढ़ता है तो और स्किन भी टाइट रहती है। रात को सोने से पहले बर्फ लगना और भी अच्छा होता है। बर्फ को कभी भी रगड़े नहीं हेमश हल्की आराम से मसाज करे। दिन में 8-10 मिनट से ज्यादा बर्फ का उपयोग ना करे ज्यादा ठंड स्किन को नुकसान पहुँचा सकती है।

7-8 घंटे नींद

आप रात को हेमश 7-8 घंटे सोने की आदत बानए पूरी नींद लेने से आँखों की थकान दूर होती है और डार्क सर्कल कम नजर आते है। हर दिन एक समय पर सोये और जागे फिक्स सोने जगने का समय डार्क सर्कल कम करने में बहुत मदद करता है। कमरे की लाइट बंद कर के सोये ऐसे में दिमाग जल्दी रीलैक्स होता है और नींद गहरी आती है। बहुत देर तक रात को काम ना करे जिसे की नींद की कमी शरीर को थका देती है और इसका सीधा असर आँखों पर पड़ता है। अगर आप सुबह सही समय पर उठते है तो शरीर की रूटीन ठीक होती है और डार्क सर्कल धीरे-धीरे हल्के होते है।

स्क्रीन टाइम कम करे

डार्क सर्कल को कम करने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करे। रोजाना स्क्रीन टाइम लिमिट तय करे मोबाईल, टीवी, लैपटॉप का समय कम करने से आँखों पर तनाव कम होता है। और डार्क सर्कल हल्के होते है। फालतू की सोशल मीडिया सकरोलिंग आँखों की थकान को बढ़ाती है। रात के समय पर फोन को दूर रखे क्युकी फोन की ब्लू लाइट नींद और आँखों दोनों के लिए नुकसानदेह होती है। पढ़ाई और काम करते समय 10 मिनट बीच में ब्रेक ले लागतार स्क्रीन पर देखने से आंखे सूखती है और लाल पड़ जाती है। डार्क सर्कल को कम करने के लिए बाहर की प्राकृतिक देखे हरी चीजे पैड-पौधे को देखो जिसे की आँखों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। और किताब पढ़ना, वाक, योग जैसी आदतों को आपनए इसे स्क्रीन की निर्भरता कम होती है।

2-3 लीटर पानी पिए

दोस्तों, आप रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने की आदत आपनाए सुबह के समय पानी पीने से शरीर हाइड्रैट रहता है।और आंखे के नीचे का सूखापन वाली डार्कनेस कम हो जाती है। हर 1-2 घंटे में थोड़ा पानी पीए एक साथ ज्यादा पानी ना पीए पूरा दिन थोड़ा थोड़ा पानी पीने से स्किन चमकदार होती है। पानी की कमी से आँखों के नीचे सूखापन बढ़ता है। आप सुबह उठकर रोजाना एक नारियल पानी पिए इसे शरीर जल्दी हाइड्रैट होता है और त्वचा फर गलो भी ज्यादा आता है। बाहर जाते समय पानी की बोलत लेकर जाए।

आयरन से भरपूर आहार ले

आप अपनी आँखों के डार्क सर्कल को कम करने के लिए हरी पतेदार सबजिया खाए जैसे की पालक, मेथी, सरसों जिसे की भरपूर आयरन मिलता है। रोजाना गुड खाए गुड खाना खून को बढ़ता है और आइअर्न की कमी को दूर करता है। जिसे की आँखों का कालापन दूर होता है। राजमा, काले चना, सोयाबीन को ज्यादा खाए ये सभी हाई आयरन फूड्स है और डार्क सर्कल को ठीक करने में मदद करते है। आप फ्रूट भी शामिल कर सकते है जैसे की अनार सेब जो हीमग्लोबिन को बढ़ाते है और चेहरे पे नैच्रल गलो लाते है।

ऐलोवेरा जेल मसाज

आप रोज रात को ऐलोवेरा से हल्की मसाज करे यह अन्डर एरिया को ठंडक देता है और काले घेरे को धीरे-धीरे हल्के करता है। जेल को फ्रीज़ में रखकर ठंडा इस्तेमाल करे ठंडा ऐलोवेरा जेल सूजन को कम करता है। 5 मिनट तक हल्की मसाज करे त्वचा ऐक्टिव रहती है और डार्क सर्कल कम दिखते है। जेल को 15-20 मिनट लागा रहने दे स्किन इसे पूरी तरह सोक लेती है और मॉइस्चराइज़र बढ़ जाता है। मसाज के बाद आँखों को न रगड़े वरना त्वचा खींच सकती है। और डार्क सर्कल बढ़ सकते है। रोजन लगतार 7 दिन इस्तेमाल करे नीतजे अपने आप देखने को मिलगे। घर का ताजा ऐलोवेरा सबसे अच्छा होता है लेकिन बाजार का जेल ले रहे है तो बिना रंग और बिना खुसबू वाला ले।

खीरा गुलाब जेल पैक

आप डार्क सर्कल को कम करने के लिए पेस्ट बानए खीर+गुलाब जल+आलेओवेर जेल मिलाकर पेस्ट बना कर लागए ये स्किन को ठंडक और नमी देता है। पैक को 10-15 मिनट फ्रीज़ में रखकर ठंडा करे ये पैक डार्क सर्कल की सूजन को जल्दी खत्म करता है। 15 मिनट तक पैक लागा रहने दे हल्के नम रहते ही साफ करे पूरी तरह से सूखने न दे। हफ्ते में 3-4 बार इस पैक का उपयोग करे नियमित उपयोग से काले घेरे धीरे-धीरे हल्के होने लगते है। इसमे नमी लॉक रहती है और स्किन स्मूद दिखती है। ये पेस्ट एक तरह का कॉलिंग आई मास्क बन जाता है। ऐसे करने से नमी बढ़ती है और डार्कनेस कम होती है।

रात में नमक कम करे

आप रोजाना नमक कम से कम खाओ ज्यादा नामक शरीर में पानी रोकता है, जिससे चेहरा और आंखे सुबह सूजी हुई लगती है। नमक कम करने से सूजन खत्म होती है और डार्क सर्कल हल्के दिखते है। नमक कम करने से पूरा चेहरा लाइट और फ्रेश दिखता है। नमक ज्यादा होने से नसे फूल जाती है, जिससे काला पन बढ़ता है और कम करने से असर दिखता और डार्क सर्कल भी कम होते है। ज्यादा सोडीअम दिल की धड़कन और ब्लड को बढ़ता है जिससे नींद खराब होती है। नमक कम लेने से आंखे सुबह भारी नहीं लगती हल्की आंखे होती है और सूजन भी नहीं होती है।

तनाव कम करे

आज के समय में तनाव या स्ट्रेस सबसे आम बात बन चुकी है। अगर तनाव कंट्रोल में नहीं हो रहा तो यी सिर्फ माइन्ड को नहीं, बल्कि फैस, स्किन, लाइफस्टाइल और सोना सब पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आप इसको कम करने मे रोजाना गहरी सास ले दिन में 10-15 मिनट घूमे इससे दिमाग हल्का होता है। हर 30 मिनट में स्क्रीन से ब्रेक ले इसे मानसिक दबाव कम होता है। हल्के गाने सुने मूड शांत रहता है। प्रकृति में समय बताइए फ्रेश हवा तनाव को कम करती है। और दिन में वो एक काम करे जिससे की आप को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

आखे न रगड़े

आप को आंखे नहीं रगड़नी चाहिए क्युकी आँखों के नीचे वाली स्किन बहुत सॉफ्ट होती है। रगड़ने से ये और पतली हो जाती है और डार्क सर्कल बढ़ जाता है। रगड़ने से आँखों की सफेदी लाल हो जाती है जिससे और इरिटैशन होती है। हाथों के गर्मस आँखों में चले जाते है जिससे इन्फेक्शन हो सकता है। रगड़ने से आखों के पास सूजन आ जाती है जिससे चेहरा थका हुआ लगता है। ज्यादा रगड़ने से लाइन और रिंगकल जल्दी नजर आने लगते है। इसलिए आखों को रगड़ने से हेमश बचे।

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी बैग आँखों के नीचे लगाना डार्क सर्कल और सूजन को कम करने का एक बहुत ही प्रभावी और घेरलू उपाय है। 2 ग्रीन टी बैग को 5 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दे और इने निकालकर 10-15 मिनट के लिए फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दे और बैग जब ठंडा हो जाए तो उने अपनी बंद आँखों पर रख दो। ठंडे टी बेग आँखों को ठंडक और आराम देता है। सूजी हुई और थकी हुई आंखे जल्दी ठीक हो जाती है। आप कुछ समय लगतार ये ग्रीन टी बैग इस्तेमाल करे आप को कुछ ही दिन में इसका असर देखने को मिलेगा। इसे स्किन टाइट भी होती है और आराम भी अच्छा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here