आज के समय में कॉलेज जाने वाली लड़कियों का दिन बहुत व्यस्त हो जाता है, सुबह तैयारी में जल्दी होती है। इसलिए अक्सर खाना बनाना या साथ ले जाना रह जाता है। जिसके कारण फिर कॉलेज में भूक लगती है। तो हम बाजार के तेल-मसाले वाला खाना खाने लगते है। जो की ना तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और ना ही खर्च के हिसाब से सही होता है। अगर हम अच्छा खाना नहीं लेंगे तो दिन भर शरीर में थकान, कमजोरी और मन में बेचैनी महसूस होती है। बाजार का तेल और मसाले वाला खाना तुरंत पेट भर देता है। पर धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुँचाता है।
इसलिए जरूरी है की हम अपने टिफ़िन पर ध्यान दें। लंच बॉक्स में हल्का और ऊर्जा देने वाला खाना लेकर जाए, जिसे बनाना भी आसान हो और स्वाद भी बना रहे। आज हम ऐसे ही कुछ आसान और स्वस्थ लंच बॉक्स के बारे में जानेंगे।
स्वस्थ और मजेदार चिल्ला आइडियास

कॉलेज के दिनों में लंच बॉक्स में क्या लेकर जाए? ये सबसे बड़ा कन्फ़्युशन होता है, ऐसे में मूंग दाल का चिल्ला एक बेहतरीन विकल्प है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबी क्लास के दौरान एनर्जी बनाए रखता है। आप इसे हरी चटनी के साथ या दही के साथ इन्जॉय कर सकती है। पालक का चिल्ला पौष्टिक होता है, जबकि गाजर प्याज का चिल्ला मसालेदार और स्वादिष्ट होता है। पनीर का चिल्ला प्रोटीन से भरा हुआ होता है, और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
तो आप अपने टैस्ट के अनुसार चीज़ और मक्का का चिल्ला,मिश्रित सब्जी का चिल्ला या फिर ओट्स का चिल्ला भी बना सकते है। यो की सभी चिल्ला प्रोटीन से भरपूर भी होते है और आप की बॉडी में एनर्जी भी बनाए रखते है। चिल्ला को पतला और कम्पैक्ट बनाए, ताकि लंच बॉक्स मे आराम से आ जाए, चिल्ला कॉलेज गर्ल्स के डेली लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट आइडियास है।
मसाला पोहा नींबू के साथ

पोहा एक स्वस्थ और हल्का खाना है जो कॉलेज के लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट है। इसमे कार्बोहाइड्रट होते है, जो की एनर्जी देते है। इसमे आप मूंगफली या सेव भी ऐड कर सकते है। जिसमे की प्रोटीन अधिक होता है। नींबू और धनिया डालने से विटामिन C और स्वाद बढ़ता है। इसमे अलग-अलग सब्जियां ऐड की जा सकती है। जैसे की मटर, गाजर, या मक्का मिला कर पोषण को बढ़ाया जा सकता है। पोहा को लंच बॉक्स में आसनी से पैक किया जा सकता है
फ्रूट=ड्राइ फ्रूट कॉम्बो बॉक्स

कॉलेज की बिजी लाइफ में एनर्जी और हेल्थ मैन्टैन करना बहुत जरूरी होता है। कॉलेज गर्ल्स के लिए ड्राइ फ्रूट कॉम्बो बॉक्स एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमे बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, और अखरोट जैसे फल होते है। जो तुरंत ऊर्जा देते हैं और दिमाग को तेज रखते हैं। लंबी क्लास और पढ़ाई के दौरान ये थकान को दूर करते है। और तो आप फल में ताज़ा फल ऐड कर सकते है, जैसे की सेब, केला, संतरा, अनार, अंगूर इन सभी फ्रूट से हमारे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनेरल्स मिलते है। कॉलेज लाइफ में लंच बॉक्स के लिए ये ताज़ा फल स्वादिष्ट और फायदेमंद ऑप्शन है।
पनीर भुरजी रोल

कॉलेज गर्ल्स के लिए लंच बॉक्स ईजी और टैस्टी होना चाहिए, ऐसे में आप पनीर सैंडविच बना सकते हो जिसमे ब्रेड, पनीर, टमाटर और शिमला मिर्च हो। इन सभी चीजों से आप को प्रोटीन और एनर्जी मिलती है। और तो आप अपने टैस्ट के हिसाब से सॉस या फिर चटनी भी ऐड कर सकते है। आप अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए पनीर रोल भी बना सकते हो। या फिर पनीर सलाद भी बेस्ट ऑप्शन है, जिसमे पनीर क्यूब, टमाटर, खीरा, गाजर और मिक्स सब्जी ऐड हो। और अगर आप को गरम खाना पसंद है तो आप पनीर बटर रोटी, पनीर टिक्का, या पनीर फ्राइड राइस आराम से पैक कर सकती हो। हमेशा ट्राइ करो की लंच बॉक्स लाइट, टैस्टी और ईजी हो।
चावल + दही

कॉलेज लाइफ में सही और हेल्थी खाना लेना बहुत जरूरी है। जब हम दिन भर पढ़ाई और काम में बिजी होते है, तब एनर्जी मैन्टैन करना थोड़ा ट्रिकी होता है। इसलिए लंच बॉक्स का चॉइस स्मार्ट और नूट्रिशन होना चाहिए। आपके लंच बॉक्स में चावल और दही परफेक्ट ऑप्शन है। चावल से आपको इन्स्टेन्ट एनर्जी मिलती है। दही से डाइजेशन स्ट्रॉंग होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ जाती यही। अगर आप और भी ज्यादा टैस्टी बनाना चाहते है तो सब्जी या सलाद भी ऐड कर सकते है। इसके आलवा आप चावल के साथ रोटी भी ले सकते हो, इससे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रट दोनों बैलन्स होते है।
बॉयल्ड काले चने + प्याज + टमाटर + नींबू

कॉलेज लड़कियों के लिए स्वस्थ खाना बहुत जरूरी है, और एक सिम्पल और नूट्रिशन सलाद से आप अपनी एनर्जी और इम्यूनिटी दोनों को बढ़ा सकती हो। उबले हुए काले चने + प्याज, टमाटर और नींबू को मिक्स करके एक बेसिक सलाद बनाया जा सकता है। इसमे आप थोड़े भुने हुए मूंगफली या बादाम ऐड कर सकती हो। जो क्रन्ची और प्रोटीन से भरपूर होंगे। खीर और कद्दूकस किया हुआ गाजर सलाद को क्रिस्पी बनाते है। और साथ ही हरा धनिया टैस्ट को और बढ़ा देता है। ये कॉम्बिनेशन सिर्फ टैस्टी ही नहीं है, बल्कि दिमाग और शरीर के लिए भी फायदेमंद है। और कॉलेज लड़कियों के बिजी काम में एक परफेक्ट स्नैक या लाइट मील बन सकती है।
मसाला स्वीट कॉर्न

कॉलेज गर्ल्स के लंच बॉक्स के लिए मसाला स्वीट कॉर्न टैस्टी ऑप्शन है। इससे चाट स्टाइल बना कर कॉर्न, बटर, चाट मसाला और लाइम जूस के साथ खाया जा सकता है। गरीलेड कॉर्न संडविच भी ईजी और फिलिंग ऑप्शन है। कॉर्न को रोटी या टोरटिल्ला में रोल करके रैप लंच बॉक्स में पैक कर सकते हो। हेल्थी टच के लिए कॉर्न सलाद में खीरे, टमाटर और प्याज डाल कर खा सकते है। ये सब ऑप्शन हल्के पॉवरफूल और लंच बॉक्स फ़्रेंडली है। पोर्टेबल होने की वजह से कॉलेज के लिए परफेक्ट भी है।
इडली + नारियल चटनी

स्कूल या कॉलेज की लड़कियां अपने लंच बॉक्स को हमेशा सिम्पल और टैस्टी रखना चाहती है। इसलिए वो इडली और नारियल की चटनी ले जा सकती है, जो लाइट और हेल्थी होती है। सॉफ्ट इडली को थोड़ा राय,करो लीव्स और हरी मिर्च के तड़के से मसाला इडली बना कर पैक करो इस से टैस्ट एक दम घर जैसा हो जाता है। इडली में बैटर मे केरट और धनिया डाल कर वेज्टबल इडली बना सकती हो। जो और भी ज्यादा हेल्थी होती है, अगर हो सके तो एक छोटा सांभर का भी ले सकते हो, पेट आराम से भर जाता है। इस तरह के लंच बॉक्स सिम्पल भी होते है और बेस्ट भी बन जाते है।
मुरमुरा चाट हरी चटनी

कॉलेज मे हम फ़्रेंड्स अक्सर कुछ ने कुछ टैस्टी और लाइट स्नैक शेयर करते है। इसी के लिए मुरमुरा चाट एक सिम्पल, टैस्टी और पॉकेट-फ़्रेंडली ऑप्शन है। इसमे हम मुरमुरा, प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च, नींबू और हरी चटनी इस्तेमाल करते है। ये चाट जल्दी बन जाती है और सबको पसंद आती है। बस चटनी और नींबू हमेशा लास्ट में डालना चाहिए, नहीं तो मुरमुरा गीला हो जाता है। इसको हम पेपर बोल या कोने में सर्व कर सकते है। जिसको खाने में भी बहुत मजा होता है।
गेहू की रोटी + हल्के मसाले की सब्जी

गेहूं की रोटी और हल्के मसाले वाली सब्जी हेल्थी और बजट-फ़्रेंडली ऑप्शन है। हॉस्टल या PG लाइफ में कुकिंग के लिए समय नहीं मिलता है। इसिलए सिम्पल और नूट्रिशस फूड बहुत जरूरी हो जाता है। गेहूं की रोटी पेट को हल्का रखती है और बॉडी को फाइबर और एनर्जी देती है। जिससे दिन भर पढ़ाई, क्लास और डेली आरामदेह होता है। हल्के मसलों में बनी सब्जी टैस्ट में बेस्ट लगती है। और डाइजेशन को भी ईजी बनाती है। हेवी और स्पाइसी फूड कभी-लभी थकान और लैज़ीनस ला देता है। लेकिन घर जैसा बना हुआ सिम्पल खाना टैस्टी होने के साथ – साथ हमारे मन को शांत रखता है। और हेल्थ को स्ट्रॉंग बनाता है। इसलिए कॉलेज गर्ल्स के लिए यह कॉम्बिनेशन हेल्थी,सिम्पल और परफेक्ट चॉइस माना जाता है।
