Wednesday, February 11, 2026
HomeFashion & StyleWinter Fashion for...

Winter Fashion for College Girls: 12 ट्रेंडी स्वेटर और जैकेट स्टाइल

हे गर्ल, तो कैसी है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छी होंगी। आप सब तो जानते ही है, की सर्दियाँ आ चुकी है। सर्दियों का मौसम हर इंसान के लिए बेहद ख़ास होता है। फिर वो चाहे आउट्फ़िट को लेकर हो या फिर खाने की चीजों को लेकर। ठंडी के सीज़न का भी अपना अलग ही मज़ा होता है। लेकिन अब बात आती है – ड्रेसिंग सेन्स की। विंटर में हम ऐसा क्या वीयर करे। जिसमें सर्दी भी ना लगे और इसी के साथ – साथ क्लासी और यूनीक लगे। चाहे कोई भी सीज़न हो। गर्ल्ज़ को अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर हमेशा कन्फ़्यूज़न रहता है। जिसके कारण वो जल्दी से आउट्फ़िट भी पसंद नही कर पाती है।

विंटर सीज़न में तो आउट्फ़िट को चूज़ करने में और भी ज़्यादा परेशानी होती है। अगर आउट्फ़िट सलेक्ट हो भी जाता है, तो उसके बाद स्वेटर और जैकेट का पंगा। लेकिन अब टेन्शन लेने की कोई बात नही है। क्योंकि आज हम इस टॉपिक को लेकर बात कर रहे है। की आप विंटर सीज़न में किस तरह के स्वेटर और जैकेट वीयर कर सकती है जिससे की आप स्टाइलिश और ट्रेंडी दोनो दिखे। हम बताने वाले है की आप किस – किस तरीक़े से स्वेटर और जैकेट को स्टाइल कर सकती है, जिससे की आपकी पर्सनालिटी अलग से ही हाइलायट होगी। तो अगर आप भी जानना चाहते है, तो हमारे आर्टिकल को लस्त तक ज़रूर पढ़े।

Also read: कॉलेज गर्ल्ज़ के लिए टोप 10 स्किन केयर टिप्स

“कॉज़ी और क्लासी! कॉलेज गर्ल्स के लिए क्यूट विंटर स्वेटर और जैकेट आइडियाज़”

  • ओवरसाइज़्ड स्वेटर
  • क्रॉप्ड स्वेटर
  • कार्डिगन स्वेटर
  • टर्टल नेक स्वेटर
  • केबल निट स्वेटर
  • शर्ट-स्टाइल स्वेटर

ओवरसाइज़्ड स्वेटर

अगर आप अपने कॉलेज के लुक को थोड़ा स्टाइलिश और क्लासी रखना चाहते है, तो आप ओवरसाइज़्ड स्वेटर को फिटेड जींस के साथ पहन सकती है। जिससे की आपका लुक काफ़ी कूल लगेगा। आप इस ओवरसाइज़्ड स्वेटर को कही तरीक़े से स्टाइल कर सकती है, जिससे की आपका लुक हर बार डिफ़्रेंट लगे। जैसे – अगर आप इसे शर्ट के साथ लेयरिंग करके पहनते है, तो ये आपको प्रीपी और कॉलेज गर्ल लुक देता है। इसे स्टाइल करने के और भी बहुत से तरीक़े है। आप इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए एंकल बूट्स या स्नीकर्स के साथ कम्प्लीट करे। साथ ही एक्सेसरीज़ के लिए लॉन्ग चैन या हूप इयररिंग्स पहन सकते है, इससे आपका लुक और ज़्यादा क्लासी लगेगा।

क्रॉप्ड स्वेटर

क्रॉप्ड स्वेटर आजकल सबसे डिमांडिंग स्वेटर है, जो की आपके लुक का ना सिर्फ़ स्टाइलिश बनाता है बल्कि आपके बॉडी फ़िगर को काफ़ी अच्छे तरीक़े से हाइलायट भी करता है। इस स्वेटर को आप हाई-वेस्ट जींस पेट, या फिर फ्लोई या प्लीटेड मिडी स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती है। जिससे की आपका लुक बेहद शानदार लगेगा। इस आउट्फ़िट को आप वाइट स्नीकर्स या फिर ब्लॉक हील्स के साथ कम्प्लीट करे। साथ ही जवेलरी के लिए आप छोटे ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच, और साथ में शोल्डर बैग या टोट बैग के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट करे। अगर आप चाहते है, तो इसे दूसरे तरीक़े से भी स्टाइल कर सकते है। जैसे कि – अपनी कोई भी स्लिप ड्रेस या बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर क्रॉप्ड स्वेटर पहनें। इससे ड्रेस एकदम नया और cozy विंटर लुक ले लेती है। ये लुक काफ़ी क्लासी और यूनीक लगेगा।

कार्डिगन स्वेटर

आप कार्डिगन स्वेटर को अनेको तरीक़े से स्टाइल कर सकते है। इस स्वेटर को आप हाई-वेस्ट जींस या मॉम जींस या फिर स्कर्ट, या ट्राउज़र के साथ कैरी आउट कर सकते है। जिससे की ये आउट्फ़िट स्टाइलिश और cozy लुक दे। इसे और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसे स्नीकर्स या फिर हील्स या लॉन्ग बूट्स इसके अलावा लॉफ़र्स के साथ भी पहन सकती है। इसे थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए आप फ्रंट में हल्का सा टक करें ताकि शेप डिफ़ाइन हो। जवेलरी के लिए एक स्मार्ट वॉच, लेयरिंग नेक पीस, के साथ – साथ मिनी हैंडबैग आपके लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बना देगा।

टर्टल नेक स्वेटर

टर्टल नेक स्वेटर आपको क्लासी और बॉस लेडी वाइब देता है। आप इस स्वेटर को अनेको तरह से स्टाइल कर सकती है। टर्टल नेक स्वेटर सर्दियों का सबसे क्लासी और वर्सटाइल पीस है। इस आउट्फ़िट को स्टाइलिश बनाने के लिए टर्टल नेक को टक करें और बेल्ट लगाएं। लुक को पूरा करने के लिए फुटवियर में आप लॉन्ग बूट्स या ब्लॉक हील्स पहन सकती है। अगर आप चाहे तो टर्टल नेक को ब्लेज़र या शॉर्ट जैकेट के साथ लेयरिंग करके मॉडर्न टच दे सकते हो। साथ ही एक्सेसरीज़ में स्टेटमेंट इयररिंग्स साथ ही हैंड ब्रस्लेट, हेयर स्टाइल के लिए सॉफ़्ट कर्ल या फिर स्लीक हेयरबन। ये लुक कॉलेज के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।

केबल निट स्वेटर

केबल निट स्वेटर विंटर में सबसे क्लासिक और कॉज़ी ट्रेंड में से एक है। अगर आप कॉलेज आउट्फ़िट के लिए कुछ सिम्पल और स्टाइलिश कॉम्बो ढूँढ रहे है, तो ये स्वेटर आप जींस या स्कर्ट दोनो के साथ कैरी कर सकती है। इस स्वेटर को आप सिम्पल तरीक़े से भी कैरी कर सकती है या फिर अगर आप चाहे तो आप इसे थोड़ा क्लासी टच देने के लिए फ़्रंट से हल्का टक करें ताकि शेप दिखे। आउट्फ़िट के साथ आप फुटवियर में आप एंकल बूट्स या स्नीकर्स कैरी कर सकते है, जो कम्फ़्टर्बल होने के साथ – साथ स्टाइलिश भी दिखते है। अगर आप लुक को थोड़ा Korean Winter Fashion वाइब देना चाहती है, तो केबल निट स्वेटर को प्लीटेड मिडी, लेदर मिनी या चेक्ड स्कर्ट के साथ कैरी करे। ये लुक काफ़ी स्टाइलिश और यूनीक लगेगा।

शर्ट-स्टाइल स्वेटर

आजकल विंटर ट्रेंड में खूब पॉपुलर है — क्योंकि ये फॉर्मल भी दिखता है और फैशनेबल भी! ये आउट्फ़िट कॉलेज या कैज़ुअल आउटिंग के लिए बिलकुल परफेक्ट है। आप इस स्वेटर को प्लीटेड मिडी, लेदर मिनी या प्लेड स्कर्ट के साथ कैरी करती है तो आपका ये लुक काफ़ी फेमिनिन और क्यूट लगेगा। वही दूसरी तरफ़ अगर आप थोड़ा क्लासी और स्टाइलिश लगना चाहती है तो फिर आप इसे ट्राउज़र या जींस के साथ कैरी कर सकती है। ये आउट्फ़िट स्मार्ट और सेमी-फॉर्मल वाइब देता है। फ़ुटवीयर के लिए आप एंकल बूट्स या स्नीकर्स पहने। इसी के साथ लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप स्मार्ट वॉच, टोट बैग, मिनिमल ज्वेलरी के साथ लुक को कम्प्लीट करे।

जैकेट

  • लेदर जैकेट
  • डेनिम जैकेट
  • बॉम्बर जैकेट
  • ट्रेंच कोट या लॉन्ग कोट
  • पफर जैकेट
  • शर्ट जैकेट

लेदर जैकेट

अगर आप सब भी कॉलेज के लिए थोड़ा क्लासिक कैज़ूअल लुक चाहते है, तो आप लेदर जैकेट को वाइट टी- शर्ट या फिर शर्ट के साथ लेयरिंग करके पहन सकते है। इसे और स्टाइलिश टच देने के लिए आप टी- शर्ट को फ़्रंट से टक कर सकते है। जिससे की लुक और शानदार लगे। वही अगर दूसरी तरफ़ आप गर्ली एंड क्यूट वाइब चाहती है तो आप जैकेट का कलर पिंक या लैवेंडर + ब्लैक/ब्राउन ले सकती है। साथ ही जवेलरी के लिए आप मिनी हूप ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच कैरी करे। फ़ुटवीयर के लिए आप स्नीकर्स या फिर ऐंकल बूट्स पहन सकते है। इसके अलावा अगर आपको कॉलेज इवेंट या डे आउट के लिए लेदर जैकेट को स्टाइल करना हो तो उसे आप फ्लोरल मिडी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती है। ये लुक कैज़ूअल के साथ – साथ स्टाइलिश भी है।

डेनिम जैकेट

डेनिम जैकेट तो एक ऐसी जैकेट है, जो हर लड़की के वॉर्डरोब में मिल जाएगी। डेनिम जैकेट के ज़रिए हम सिम्पल से सिम्पल आउट्फ़िट को भी स्टाइलिश और मॉडर्न टच दे सकते है। जैकेट को स्टाइल करने के बहुत से तरीक़े है, जिससे की आप हर बर एक नया लुक क्रीएट कर सकती है। अगर आप विंटर कोज़ी लुक चाहती है, तो आप टर्टल नेक स्वेटर को ओवरसाइज़्ड डेनिम जैकेट + डार्क जीन्स के साथ पहने। फ़ुटवीयर के लिए ऐंकल बूट्स या फिर स्नीकर्स कैरी कर सकती है, जो आपके लुक को स्टाइलिश रखने के साथ – साथ कम्फ़्टर्बल भी फ़ील कराएगा। अगर आप चाहे तो फ्लोरल या पेस्टल कलर ड्रेस के साथ या फिर वाइट टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स के साथ ब्लू डेनिम जैकेट को स्टाइल कर सकते है, जो आपके लुक को क्लासी और स्टाइलिश बना देगा।

बॉम्बर जैकेट

बॉम्बर जैकेट कॉलेज गर्ल्स के लिए एक cool, sporty और trendy outerwear है। यह हर मौसम और मौके पर फिट बैठती है। बॉम्बर जैकेट को आप अनेको तरीक़े से स्टाइल कर सकते है। जैसे – की आप इसे वाइट टी-शर्ट और हाई-वेस्ट ब्लू जीन्स के साथ या फिर फ्लोरल या स्केटर ड्रेस, टर्टल नेक स्वेटर + ब्लैक जीन्स या ट्राउज़र इसके अलावा आप इसे क्रॉप टॉप और जॉगर पैंट्स या कार्गो के साथ स्टाइल कर सकते है। जिससे की आपका लुक स्टाइलिश के साथ – साथ रॉयल भी लगेगा। फ़ुटवीयर के लिए स्नीकर्स, बूट्स या फिर ब्रॉड हील्स पहन सकती है। जवेलरी के लिए आप स्मार्ट वॉच, हैंड ब्रस्लेट, लेयर्ड चैन, हूप ईर्रिंग कैरी कर सकती है। साथ ही क्रॉसबॉडी बैग के साथ आप अपने इस लुक को कम्प्लीट कर सकती है।

ट्रेंच कोट या लॉन्ग कोट

ट्रेंच कोट या लॉन्ग कोट कॉलेज गर्ल के लिए विंटर सीज़न में बहुत क्लासी और चिक लुक देता है। आप इसे नए – नए तरीक़ों के साथ स्टाइल करके हर बार एक यूनीक और डिफ़्रेंट लुक पा सकते हो। अगर आप कॉलेज के लिए कैज़ूअल और क्लासिक लुक पाना चाहते है, तो आप बेसिक टी-शर्ट के साथ मॉम जीन्स या स्ट्रेट फिट जीन्स को बेज, कैमल या पेस्टल कलर ट्रेंच कोट के साथ स्टाइल करे। साथ ही फ़ुटवीयर के लाई आप व्हाइट स्नीकर्स या लोफर्स ट्राई करे, जो आपके लुक को और ज़्यादा स्टाइलिश टच देगा। आप ट्रेंच कोट या लॉन्ग कोट को टर्टल नेक स्वेटर विध ब्लैक स्किनी जीन्स या फिर शॉर्ट निट ड्रेस या शर्ट ड्रेस, स्वेटर विध ओवरसाइज़्ड शर्ट को प्लीटेड स्कर्ट या जीन्स के साथ स्टाइल कर सकती है। आपका ये लुक कॉलेज के साथ – साथ आउटिंग के लिए भी बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।

पफर जैकेट

विंटर में पफर जैकेट ना सिर्फ़ बॉडी को गर्म रखती है बल्कि आपके पूरे लुक में स्टाइलिश और क्लासिक का भी टच एड करती है। कॉलेज गर्ल्ज़ के लिए ये एक ऐसा पीस है, जो हर लड़की अपने कॉलेज के डेली रूटीन में अलग – अलग आउट्फ़िट्स के साथ वीयर कर सकती है। अगर आप अपने कॉलेज के लिए कैज़ूअल लुक पाना चाहते है, तो आप बेसिक टी-शर्ट और हाई-वेस्टेड जीन्स के साथ क्रॉप्ड पफर जैकेट ट्राय कर सकती है। व्हाइट स्नीकर्स और बैकपैक के साथ यह लुक एकदम कूल वाइब देगा। वही अगर दूसरी तरफ़ आपको स्पोर्टी या स्ट्रीट स्टाइल पसंद है, तो ओवरसाइज़्ड हुडी और जॉगर के साथ पफर जैकेट पेयर करें। ये लुक कम्फ़्टर्बल के साथ – साथ बेहद स्टाइलिश भी है। वहीं, ब्लैक टर्टलनेक और ब्लैक जीन्स के साथ ब्लैक पफर जैकेट पहनकर आप एक “chic all-black look” बना सकती हैं, यह सिंपल होते हुए भी बहुत क्लासी लगता है।

Also read: Body Figure Maintain Tips for Girls | बॉडी शेप मेंटेन करने के 12 बेस्ट तरीके

शर्ट जैकेट

शर्ट जैकेट आजकल कॉलेज गर्ल्स के बीच सबसे ट्रेंडी विंटर पीस बन गई है। ये शर्ट की तरह हल्की और जैकेट की तरह गर्म होती है। इसे आप कॉलेज के लिए बहुत ही आसानी से कैज़ुअल से लेकर स्टाइलिश लुक तक में पहन सकती हैं। अगर आप डेली रूटीन में अपना लुक कैज़ूअल और क्लासिक रखना चाहते है, तो आप बेसिक टी-शर्ट और मॉम जीन्स के ऊपर ओवरसाइज़्ड शर्ट जैकेट पहनें। इसके साथ आप व्हाइट स्नीकर्स वीयर कर सकते है, जो की कम्फ़्टर्बल के साथ – साथ स्टाइलिश भी दिखेंगे। वही अगर मौसम थोड़ा ठंडा है, तो आप टर्टलनेक स्वेटर के ऊपर शर्ट जैकेट पहन सकती हैं। इसे ब्लैक स्किनी जीन्स और एंकल बूट्स के साथ स्टाइल करें। यह लुक स्लीक, कोज़ी और बहुत क्लासी लगता है। अगर आप वीकेंड आउटिंग के लिए आउट्फ़िट ढूँढ रही है तो डेनिम शर्ट जैकेट के साथ ग्राफिक टी और कार्गो पैंट पहनें। यह “street-style college look” के लिए परफेक्ट रहेगा।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts