हेलो दोस्तों! जैसे की आप सभी को पता है सर्दियों का मौसम चला हुआ है। ऐसे में स्टूडेंट के लिए थोड़ा सा स्टाइलिश दिखना मुश्किल हो जाता है। कॉलेज, कोचिंग या रोजाना बाहर जाने के लिए ऐसे विन्टर आउट्फिट होने चाहिए जो की आरामदायक भी हो और सुंदर भी लगे। अगर आप भी स्वेटर जैकिट पहन कर स्मार्ट और स्टाइलिश लुक बनाना चाहते है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमे हम बात करेंगे स्टूडेंट के लिए बेस्ट विन्टर जैकिट स्टाइल आइडियास जो कि बजट में भी होगे और कॉलेज के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट होंगे। अगर आप स्टूडेंट हो और विन्टर में स्टाइलिश दिखना चाहते हो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए तो ये आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना।
राउन्ड नेक स्वेटर

राउन्ड नेक स्वेटर एक सुंदर और हमेशा स्टाइलिश विक्लप है। जो कि हर स्टूडेंट की अलमारी में होना चाहिए। इसका डिजाइन सिम्पल और आरामदायक होता है। इसलिए इसे रोजाना पहना जा सकता है। कॉलेज, ट्यूइशन या दोस्तों के साथ बाहर जाने या घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस है। ये स्वेटर जीन्स, ट्राउज़र के साथ मिलाकर भी पहना जा सकता है। ये स्वेटर हल्के ऊन से बना होने के कारण इसे जैकिट या कोट के अंदर भी पहना जा सकता है। जिससे सर्दियों में गर्माहट भी मिलती है और आपका लुक भी सुंदर दिखता है। राउन्ड नेक स्वेटर में अलग-अलग कलर के डिजाइन बाजार में मिलते है। जो कि स्टूडेंट को ठंड में स्टाइलिश लुक देने में मदद करते है।
डेनिम जैकिट

डेनिम जैकिट एक मजबूत और स्टाइलिश कपड़ा है जिसे आजकल स्टूडेंट्स पहनना बहुत पसंद करते हैं। स्टूडेंट सर्दियों और ठंडी हवा और ठंड से बचने के लिए डेनिम जैकिट पहन सकते है। इसमे डार्क ब्लू, लाइट ब्लू कलर अच्छे लगते है। जो कि पहनने में भी बहुत सुंदर लगते है। डेनिम जैकिट को लेयर के रूप में स्वेटर या हुडी के ऊपर पहना जा सकता है। ऐसे में कपड़े लंबे समय तक चलते है। डेनिम जैकिट हर स्टूडेंट को मॉडर्न और स्मार्ट लुक देता है। ये जैकिट ठंड में बिल्कुल परफेक्ट रहती है। और हमारे फैशन को भी स्टाइलिश लुक देती है। ये जैकिट अलग अलग डिजाइन में मिलती है। जैसे पैचेज़, बटन और पॉकेट वाली जैकिट बाजार में आसानी से मिल जाती है, जो देखने में सुंदर लगती है। और हर उम्र के स्टूडेंट इससे पहनना पसंद करते है।
लेदर लुक जैकिट

लेदर लुक जैकिट एक प्रीमियम और मॉडर्न कपड़ा है। स्टूडेंट इसे शहरी अंदाज़ में दिखने के लिए पहनते हैं। इसके रंग अक्सर काले, भूरे या गहरे मरून रंग में बहुत अच्छे लगते हैं। बाहर जाते समय या सप्ताहांत घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस होती है। जींस या जूतों के साथ इसका रूप काफी अच्छा लगता है। कपड़ा सॉफ्ट लेदर का होता है जो हल्का और आरामदायक फ़ील देता है। इसकी बनावट में ज़िप, जेब और कॉलर होते हैं, जो इसे अलग बनाते हैं। ठंड के साथ-साथ ये बारिश के मौसम में भी अच्छी रहती है। स्टाइलिश होने की वजह से ये फैशन स्टूडेंट की पसंद बन जाती है।
क्राप स्वेटर

क्रॉप स्वेटर ठंड के मौसम में पहनने के लिए बहुत अच्छा कपड़ा है। ये छोटे साइज़ की स्वेटर होती है जो कि कमर के ऊपर या फिर कमर तक ही आती है। इसका लुक पूरा मॉडर्न होता है जो कि स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट के बच्चों पर अच्छा लगता है। इसे आप ऊँची कमर वाली जींस या पैंट के साथ पहन सकते हैं। क्रॉप स्वेटर बाजार में कई तरह के डिज़ाइन में मिलती है, जैसे बटन वाली, बुनी हुई और ऊन की। क्रॉप स्वेटर के लिए प्लैन कलर अच्छे रहते है जैसे ब्लैक, गरे, बैश या फिर ब्राउन जो हर कपड़ों के साथ आसानी से मैच भी हो जाते है। क्रॉप स्वेटर बजट में भी होती है और आसानी से मिल भी जाती है इसीलिए स्टूडेंट के लिए ठंड के मौसम में ये बिल्कुल परफेक्ट चॉइस है।
फुल ज़िप स्वेटर

फुल ज़िप स्वेटर सर्दियों के मौसम में पहनने के लिए अच्छा कपड़ा होता है। इस तरह के स्वेटर के आगे पूरी लंबाई तक जीप लगी होती है। जिससे इसे पहनना और उतरना आसान हो जाता है। ये स्वेटर रोज के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल ठीक होती है। फूल जीप स्वेटर के साथ पहने जाने वाली पैन्ट और जूते से लुक और भी ज्यादा अच्छा बन जाता है। इस स्वेटर के नीचे फिट जीन्स, स्ट्रेट कट जीन्स या डार्क कलर डेनिम पैन्ट पहनी जा सकती है। कैजुअल लुक के लिए सूती ट्राउज़र या चिनोस पैंट भी एक अच्छा विकल्प है। लुक को बेहतर बनाने के लिए आप स्पोर्ट्स जूते या सफेद स्नीकर्स भी पहन सकते हैं। जिससे की आप ठंड से भी बचे रह सकते और आपका स्टाइल भी अच्छा लगता है।
ब्लज़र स्टाइल स्वेटर

ब्लैज़र स्टाइल स्वेटर एक ऐसा विन्टर आउट्फिट होता है जो की फॉर्मल और गर्म लुक को एक साथ दिखाता है। इसका डिज़ाइन ब्लेज़र जैसा होता है इसलिए इसे पहनने पर व्यक्ति और भी स्मार्ट लगता है। यह स्वेटर आमतौर पर कॉलेज, प्रेज़ेंटेशन, इंटरव्यू या सर्दियों के खास अवसरों पर पहना जाता है। ब्लेज़र स्टाइल स्वेटर पहनने से व्यक्तित्व में गंभीरता और आत्मविश्वास दोनों नज़र आते हैं। साथ ही ये ठंड से भी बचाता है। इस प्रकार के स्वेटर के नीचे शर्ट, सादी टी-शर्ट या हाई नेक टॉप पहना जा सकता है, जो लुक को और भी सुंदर बनाता है।
ट्रैक जैकिट

ट्रैक जैकेट एक स्पोर्टी स्टाइल का सर्दियों का पहनावा है, जिसे ज़्यादातर स्टूडेंट पसंद करते हैं। इस जैकेट का डिज़ाइन हल्का और आरामदायक होता है, जिससे इसे पूरे दिन पहनना बिल्कुल ठीक रहता है। ट्रैक जैकेट अक्सर व्यायाम, मॉर्निंग वॉक, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसका लुक सिम्पल होता हुए भी ऐक्टिव और फ्रेश फील देता है। यह रोज़मर्रा की जीवन के साथ आसानी से मेल खा जाता है। इसके साथ ट्रैक पैंट, जॉगर या स्लिम फिट जींस अच्छी लगती हैं। पैरों में स्पोर्ट्स जूते या रनिंग शूज़ पहने जा सकते हैं।
कैजुअल डेली वेयर जैकिट

डेली वियर जैकेट रोज़मर्रा के पहनावे में एक बहुत ही स्टाइलिश मानी जाती है। इसे हर उम्र के लोग पहनना पसंद करते हैं। बाज़ार में डेली वियर जैकेट कई तरह के डिज़ाइन, रंग और कपड़ों में होती हैं, जिससे हर व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार सही जैकेट चुन सकता है। कुछ जैकेट बिल्कुल सादी होती हैं, जो रोज़ के कामकाज के लिए उपयुक्त रहती हैं, जबकि कुछ जैकेट स्पोर्टी या हल्की क्लासी फील देती हैं। इस जैकेट के साथ डेनिम पैंट, नॉर्मल फिट लोअर या सादी सूती पैंट पहनना अच्छा लगता है। यह जैकेट कॉलेज, बाहर घूमने, हल्के कामकाज या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
कार्डिगन स्वेटर

कार्डिगन स्वेटर एक ऐसा कपड़ा होता है, जो सर्दियों के मौसम में हल्का और अच्छा लुक देता है। ये स्वेटर ज्यादा टाइट भी नहीं होते है। कार्डिगन आमतौर पर बटन या ओपन फ्रंट के साथ आती है। जिससे इसे लेयर करके पहना जा सकता है। यह उन लोगों को ज़्यादा पसंद आती है, जो भीड़-भाड़ वाले या बहुत भारी कपड़ों से बचना चाहते हैं। कार्डिगन स्वेटर को अलग-अलग कपड़ों के ऊपर पहना जा सकता है, जैसे टॉप, कुर्ती या शर्ट के साथ। इसके साथ आप स्ट्रेट पैंट, पलाज़ो या नॉर्मल जींस भी पहन सकते हैं। कार्डिगन स्वेटर आप घर कॉलेज और ऑफिस दोनों के लिए पहन सकते हैं। इसमें आपका लुक सादा और स्टाइलिश दोनों लगता है।
स्लीवलेसस जैकिट

स्लीवलेस जैकिट एक ऐसे जैकिट है जिसमे बाजू नहीं होती है। यह जैकिट हल्की ठंडी के लिए मस्त होती है। स्लीवलेस जैकेट आमतौर पर ऊन, फ्लीस कपड़े की मिलती है। इसका डिज़ाइन सादा होने के साथ-साथ मॉडर्न भी होता है, इसलिए यह हर उम्र के लोगों पर अच्छी लगती है। इसके साथ आप जींस, ट्राउज़र, चिनोस या नॉर्मल पैंट पहन सकते हैं। यह लुक कॉलेज, ऑफिस या घूमने या फिर रोजाना के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। पैरों में स्पोर्ट्स शूज़, कैजुअल शूज़ या स्नीकर्स पहन सकते हैं, जो पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना देते हैं। स्लीवलेस जैकेट ठंड से बचाने के साथ-साथ लुक को स्मार्ट भी बनाती है।
प्रिंटेड जैकिट

प्रिंटेड जैकेट एक फैशनेबल और ट्रेंडी कपड़ा है। जो कपड़ों में रंग और डिज़ाइन को सबसे अलग दिखाती है। इसका डिज़ाइन अक्सर चमकीले प्रिंट, फूलों के पैटर्न के साथ होता है। यह किसी भी कपड़े के साथ मेल खा जाती है। ये जैकेट हल्की और आरामदायक भी होती है। इसे हर मौसम में रोज अच्छे लुक के लिए पहना जा सकता है। इसके साथ आप सादे टी-शर्ट, क्रॉप टॉप या शर्ट पहन सकते हैं। और मैचिंग में जीन्स जॉगर या ढीली पैंट अच्छे लगते हैं। और लुक को अच्छा बनाने के लिए जैसे टोपी, धूप का चश्मा या आरामदायक जूते पहनकर लुक और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। प्रिंटेड जैकेट आपके लुक को अलग और खास बना देती है।
