तो हे गाइज़, कैसे है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छे होंगे। आप सब तो जानते ही है, की दीपावली का त्योहार आने वाला है, जिसके कारण लोगों ने घर की अच्छे से सफ़ाई करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब बात आती है की इतने बड़े फ़ेस्टिवल पर आप अपने घर को कैसे सजाए। दीपावली के ख़ास दिन पर हर इंसान अपने घर को बहुत अच्छे से सजाना चाहता है। आजकल मार्केट में बहुत सी डेकोर की आइटम्स आयी हुई है, लेकिन कई बार ऐसा होता है, की आप अपने बजट के कारण उस आइटम को नही ख़रीद पाते, जिसके कारण आपको उदास होकर घर आना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले है, जिससे आप अपने घर को अपने कम बजट के अंदर ही अच्छे से ड़ेकोरेट कर पाएँगे। अगर आप सब ऐसी ही किसी टिप्स का इंतज़ार कर रही है, तो हमारे आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।
दीपावली के ख़ास मौक़े पर हर कोई अपने घर की सुंदरता को बढ़ाना चाहता है। इसलिए वो तरह – तरह के आइटम्ज़ को यूज़ कर अपने घर को सजाने की कोशिश करता है। आज हम बताने वाले है की आप अपने घर की सुंदरता को और ज़्यादा कैसे बढ़ा सकते है। अगर आप सब भी जानना चाहते है तो हमारे आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।
दिवाली 2025: स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली होम डेकोरेशन आइडियाज़
- रंगोली डिज़ाइन
- तोरण और बंदनवार
- क्राफ्ट आइटम्स
- फ्लोटिंग कैंडल्स
- मंदिर सजावट
- लाइटिंग डेकोरेशन
- फूलों की सजावट
- दीयों और कैंडल्स की रौशनी
- पत्तों और बेलों से सजावट
- मैक्रेमी/वूल हैंगिंग्स
- फ्लोर मैट डेकोरेशन
- DIY पॉट पेंटिंग
- ड्राय फ्रूट बॉक्स डेकोर
रंगोली डिज़ाइन

दीपावली के त्योहार पर घर की चोकट पर रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर की सुंदरता को बढ़ाने का सबसे आसान और सरल तरीक़ा है। आप अपनी रंगोली को और ज़्यादा ख़ूबसूरती से सजाने के लिए चावल, हल्दी, गुलाल, फूल, रेत और कलर पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस शुभ दिन पर आप तरह- तरह के डिज़ाइन की रंगोली बना सकते है। जैसे कि -गणेश रंगोली, दीपक (दीया) रंगोली, राधा कृष्ण रंगोली, फ़्लोरल रंगोली, मिक्स-मटेरियल रंगोली इट्सेटरा। इस तरह के डिज़ाइन बनाकर आप अपने घर की सजावट को बढ़ा सकते है। जो की घर में बहुत खूबसूरत और प्यारा लगेगा।
तोरण और बंदनवार

तोरण और बंदनवार दीपावली में घर की सजावट का बहुत अहम हिस्सा है। तोरण और बंदनवार के बिना तो दीपावली की सजावट तो अधूरी सी लगती है। ये न सिर्फ़ सजावट के लिए बल्कि शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। आजकल तो बाज़ार में तरह – तरह के डिज़ाइन तोरण और बंदनवार मिलती है, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते है। जैसे कि – फूलों का तोरण, आम और अशोक पत्तियों का बंदनवार, फैब्रिक और लेस वाला तोरण, आसानी से घर पर बनकर तैयार हो जाते है। और घर पर लगाने के बाद बेहद खूबसूरत भी लगते है। तोरण और बंदनवार मेहमानों का स्वागत करने का प्रतीक माना जाता है।
क्राफ्ट आइटम्स

दीपावली पर घर सजाने के लिए DIY क्राफ्ट आइटम्स सबसे सस्ते, क्रिएटिव और यूनिक होते हैं। आप घर पर ही आसानी से इन्हें बना सकती हैं और ये त्योहार वाले दिन बहुत सुंदर भी लगते है। अगर आप सब भी चाहे तो बाज़ार से ना ख़रीद कर आप घर पर ही DIY क्राफ्ट आइटम्स बना सकते है। जो आपके घर को एक नया ही लुक देंगे। घर को सजाने के लिए आप पेपर लालटेन (कंदील), DIY दीया होल्डर, DIY वॉल हैंगिंग्स, क्ले गणेश मूर्ति, DIY पेंटेड बोतल्स जैसी चीजें तैयार कर आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते है, जो की बहुत खूबसूरत लगेगा।
फ्लोटिंग कैंडल्स

अगर आप अपने घर की शोभा और बढ़ाना चाहते है, तो आप फ्लोटिंग कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकती है। फ्लोटिंग कैंडल्स घर की सजावट के लिए बजट फ़्रेंड्ली और क्रिएटिव डेकोर ऑप्शन है। फ्लोटिंग कैंडल्स को आप अनेक तरीक़ों के साथ स्टाइल कर सकती है। जैसे कि आप बाउल को रंगीन मोती, या फिर ग्लिटर, रंगीन पत्थर लगाकर उसमें गेंदा, गुलाब, कमल या चमेली की पंखुड़ियाँ डालें जिससे की और आकर्षक लगे। घर को और खूबसूरत दिखाने के लिए आप फ्लोटिंग कैंडल्स को कॉर्नर, सेंटर टेबल, पूजा स्थल या वॉल एंट्री पर रख सकते हैं। जिससे की ये और शानदार लगे। अगर आप चाहे तो एक से ज्यादा बाउल छोटे-छोटे ग्रुप में सजा सकती है।
मंदिर सजावट

दीपावली के अवसर पर हर घर मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर की सजावट बहुत शुभ मानी जाती है, कुकी इस दिन हर घर में लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है, और उनसे आने वाली ज़िंदगी की मंगल कामना की प्रथाना की जाती है। आप मंदिर को सजाने के लिए गेंदे, गुलाब और कमल के फूलों से सजावट कर सकते है। इसी के साथ छोटे – छोटे फूलों की पकूँडियो से पूजा की थाली की सजावट करे। मंदिर को और शानदार बनाने के लिए मंदिर के चारों और दिये और रंग-बिरंगी LED लाइट्स या झूमर से मंदिर को रोशन करें। आप मंदिर के समाने के सामने रंगोली बनाकर उसके अंदर दीप लगाए।दरवाजे पर तोरण और बंदनवार इन सब चीजों के बाद आपके मंदिर का लुक कम्प्लीट हो जाएगा। और आपका मंदिर बहुत प्यारा लगेगा।
लाइटिंग डेकोरेशन

आप सब तो जानते ही है, की लाइटिंग के बिना दीपावली की डेकोरेशन बिलकुल अधूरी है। दीपावली के इस ख़ास अवसर पर लाइटिंग का अपना एक ख़ास अन्दाज़ है। दीपावली के टाइम पर आपके घर का एक – एक कोना लाइटिंग के लाइटिंग के ज़रिए चमक उठता है। आयिए जानते है कि आप लाइटिंग के ज़रिए अपने घर की सजावट किस – किस तरीक़े से कर सकते है। आप मिट्टी के रंगीन दीयों को घर के प्रवेश द्वार, खिड़कियों और बालकनी में सजा सकते है।और इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप दीयों में गुलाब/गेंदा की पंखुड़ियाँ डाल सकते है, जिससे की वो और शानदार लगे। खिड़कियों, दरवाज़ों और रेलिंग पर फेयरी लाइट्स लगाएँ। LED स्ट्रिप लाइट्स से मंदिर, रंगोली और सीढ़ियों को डेकोरेट करें। पर्दों के पीछे या दीवार पर नेट लाइट्स लगाएँ, जिससे फोटो बैकग्राउंड भी सुंदर दिखे।
फूलों की सजावट

दीपावली पर घर की सजावट करने के लिए आप तरह – तरह के फूलों से घर को सजा सकते है। घर सजाने के लिए आप फूलों की बंदरवार बनाकर अपनी चोकट पर लगा सकते है या फिर आप खिड़की, बालकनी और मंदिर में ताजे फूलों की माला से सजा सकते है। घर की टेबल या फिर सेंटरपीस को सजाने के लिए आप काँच के बाउल में पानी भरकर उसमें गुलाब/कमल के फूल और फ्लोटिंग कैंडल रखें। अगर आप थोड़ी यूनीक और हटकर सजावट करना चाहते है तो आप फूलों की पंखुड़ियों से स्वस्तिक, ॐ, दीपक या गणेश जी की आकृति वाली रंगोली बनाएं। और दीयों के चारों ओर फूलों की पंखुड़ियाँ बिछाएँ। अगर आप चाहे तो फूलों के झूमर बनाकर दरवाज़ों और खिड़कियों पर टाँग सकते है।
दीयों और कैंडल्स की रौशनी

दीयों और कैंडल्स को दीपावली की आन – बान और शान माना जाता है। दीपावली की सही मायनो में सजावट तो दियों और मोमबत्ती से ही की जाती है। दीपावली पर दीयों और कैंडल्स से घर की सजावट सबसे खास और पारंपरिक मानी जाती है। आप मोमबत्ती और दियों के ज़रिए आपके घर का एक – एक कोना जगमगा उठता है। आपने घर की सुंदरता में चार चाँद लगाने के लिए आप घर में अलग-अलग सुगंध वाली कैंडल्स लगा सकती है, या फिर पारदर्शी ग्लास में कैंडल रखकर टेबल डेकोर करें। इसी के साथ आप रंग-बिरंगी और फूलों के आकार की कैंडल्स सेंटरपीस में रखें। चोकट को सजाने के लिए दरवाज़े के दोनों ओर दीयों की कतार सजाएँ, और साथ में रंगोली के चारों ओर छोटे-छोटे दीये लगाएँ।
पत्तों और बेलों से सजावट

दीपावली पर लाइटिंग के साथ – साथ आप पत्तों और बेलों से सजावट कर सकते है, जो की बहतु शानदार लगती है। आप पत्तों और बेलों की बंदरवार बनाकर अपने मुख्य द्वार और बाक़ी चोकट पर लगा सकते है। और इसी के साथ – साथ आप पत्तों की बेल का गोलाकर बनाकर बीच में फ्लोटिंग कैंडल्स रखकर आप डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल को सजा सकते है। रंगोली बनाने के लिए अगर आप फूलों के साथ पत्तों का इस्तेमाल करेंगे तो वो यूनीक और ईको फ़्रेंड्ली लगेगा। और इसी के साथ आप नकली या असली बेलों को फेयरी लाइट्स के साथ लपेटकर खिड़कियों, बालकनी या रेलिंग को सजा सकते है।
मैक्रेमी/वूल हैंगिंग्स

दीपावली की सजावट के लिए मैक्रेमी/वूल हैंगिंग्स का इस्तेमाल कर सकते है। होम डेकोर के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। घर को सजाने के लिए आप सफेद या ऑफ-व्हाइट मैक्रेमी वॉल हैंगिंग में फेयरी लाइट्स लपेटकर दीवार पर टाँगें, इससे घर को बोहो और फेस्टिव लुक मिलेगा। रंगीन वूलन टॉसल्स बनाकर दीवार, खिड़की या मंदिर की सजावट करें। इन पर गोल्डन बीड्स जोड़ने से रॉयल टच मिलेगा। एंट्रेंस डोर के लिए मैक्रेमी या वूलन धागों से बना तोरण टाँगें। इसमें मिरर वर्क या फूल भी एड कर सकते हैं। मैक्रेमी हैंगिंग्स को फूलों से डेकोरेट करके पूजा घर या दीवार पर लगाएँ।
फ्लोर मैट डेकोरेशन

अगर आप कुछ ख़ास तरीक़े से घर को ड़ेकोरेट करना चाहती है, तो आप फ्लोर मैट का इस्तेमाल कर सकती है। दीपावली के त्योहार में हर कोई इंसान बिज़ी होता है, ऐसे में बहुत से काम होते है, जिसके कारण आप अपने घर की सजावट अच्छे से पूरी नही कर पाती है। ऐसे में आपकी बहुत सी सजावट अधूरी रह जाती है। लेकिन अगर आप चाहे तो आप कम टाइम में भी फ्लोर मैट जैसी चीजों का इस्तेमाल कर घर की सजावट कर सकते है। आप मार्केट से रेडीमेड रंगोली प्रिंट वाले मैट या फिर वॉरली, मधुबनी या मंडला डिज़ाइन वाले फ्लोर मैट ला सकती है। और इसे एंट्रेंस या पूजा घर में रखें ताकि तुरंत फेस्टिव लुक मिले। या फिर आपके पास टाइम है तो आप घर पर रंग-बिरंगे ऊन या फेल्ट फैब्रिक से गोल या फूल-आकार का मैट बनाकर घर को सजा सकती है, ये सॉफ्ट और कलरफुल लगते हैं।
DIY पॉट पेंटिंग

आप घर को सजाने के लिए घर पर ही DIY पॉट पेंटिंग बना सकते है, जो आसानी से बन जाते है, और बन्ने के बाद काफ़ी शानदार भी लगते है। अगर आप अपने घर के लुक को मॉडर्न टच देना चाहते है तो आप मिट्टी के गमलों को लाल या नीला रंग का पेंट करके उन पर गोल्डन पेंट से बॉर्डर या पैटर्न बनाएँ और उन पर गोट्टा पट्टी से सजाए। जो मॉडर्न के साथ – साथ फ़ेस्टिव भी लगेगा। अगर आप चाहे तो मंदिर की सजावट के लिए ग्लिटर पॉट्स बना सकते है, इसके लिए आप पॉट पर रंग भरने के बाद ग्लिटर पाउडर से सजाएँ। पूजा घर या सेंटर टेबल पर रखने से चमक बढ़ेगी। घर को क्लासी लुक देने के लिए पॉट पर आप मोर या फिर दीये का डिज़ाइन बनाकर तैयार करे जो बोहो और फेस्टिव दोनों स्टाइल देगा।
ड्राय फ्रूट बॉक्स डेकोर

दीपावली के टाइम ड्राय फ्रूट बॉक्स को सजाने के लिए आप बॉक्स को गोल्डन, सिल्क या वेलवेट कपड़े से लपेटें और ऊपर जरी रिबन या गोटा-पट्टी से बांधें। बॉक्स को आर्टिफिशियल या ड्राई फ्लॉवर्स (जैसे गुलाब, गेंदे) से सजाएँ। चाहें तो साइड में छोटी बेल भी लपेट सकते हैं। अगर बॉक्स ट्रांसपेरेंट है, तो अंदर ड्राई फ्रूट्स को रंगीन पेपर कप्स/गोल्डन सिल्वर पेपर में सजाएँ और ऊपर रिबन से सजाएँ। ड्राई फ्रूट बॉक्स के साथ एक साइड में छोटी सी डेकोरेटिव कैंडल/दीया रखकर गिफ्टिंग बॉक्स तैयार करें। बॉक्स के ऊपर स्वस्तिक, ओम, या “शुभ-लाभ” स्टिकर/पेंट लगाएँ। दीपावली के लिए यह शुभ माना जाता है।
