हैलो दोस्तों, नवरात्रि का त्योहार आ गया है और हर त्योहार में डांस और खुशियों का माहौल होता है। इस त्योहार में सबसे ज़्यादा खुशी गरबा और डांडिया नाइट से होती है। नवरात्रि भारत का सबसे रंगीन त्योहार है और यह नौ रातों तक चलता है। इस दौरान सभी लोग डिज़ाइनर चनिया-चोली और मैचिंग ज्वेलरी सेट पहनकर अपने लुक को खूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं। रंग-बिरंगे डांडिया और कम्फ़र्टेबल शूज़ के साथ आप गरबा और डांडिया में पूरी मस्ती से डांस कर सकते हैं।
नवरात्रि के समय लोग अलग-अलग ब्राइट और लाइट कलर्स के कपड़े पहनते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर डांस करने और त्योहार मनाने का मज़ा ही कुछ और होता है। नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग कलर्स और आउटफिट्स ट्राय करने का मौका देते हैं। हर रात का आउटफिट और ज्वेलरी यूनिक और स्टाइलिश होना चाहिए। हर जगह गरबा-डांडिया इवेंट्स होते हैं, जिनमें डांस और म्यूज़िक से नवरात्रि का मज़ा और बढ़ जाता है। यह आर्टिकल आपको स्टाइल और फ़ैशन वाइब का परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन देने के लिए लिखा गया है, ताकि आप अपनी नवरात्रि को और भी स्पेशल बना सकें।
बेस्ट चनिया-चोली और लहंगा स्टाइल गाइड
- रॉयल ब्लू एम्ब्रॉयडर्ड चनिया-चोली
- पिंक मिरर वर्क चनिया-चोली
- मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न चनिया-चोली
- नवरात्रि के लिए शरारा सेट चनिया-चोली
- फ्लोरल प्रिंटेड चनिया-चोली – हर दिन गरबा के साथ स्टाइलिश लुक
- मेटालिक ग्लैम लहंगा-चोली
- पेस्टल ओम्ब्रे चनिया-चोली
रॉयल ब्लू चनिया चोली

नवरात्रि के लिए रॉयल ब्लू चनिया-चोली एकदम बेस्ट है, क्योंकि इसका रंग त्योहार में रॉयल और सुंदर लगता है। चनिया-चोली का लहंगा आप सिल्क या किसी अन्य फैब्रिक में ले सकते हैं, जिसमें गोल्डन जरी, मिरर वर्क और मल्टी-कलर का काम हो। चनिया-चोली का घाघरा ऐसा चुनें, जो ज़्यादा फ्लेयर वाला हो, ताकि जब आप गरबा डांस करें, तो घाघरा खुलकर घूमे। चनिया-चोली का ब्लाउज़ आप फिटेड स्टाइल में रख सकते हैं, छोटा या एल्बो स्लीव्स तक का हो, जिसमें नेकलाइन राउंड शेप की हो और फ्रंट-बैक दोनों साइड स्टाइलिश डोरी डिजाइन दी जा सके।
दुपट्टे का रंग हमेशा डार्क लें, जैसे पिंक, ऑरेंज या गोल्डन, जिसमें बॉर्डर पर गोटा पट्टी और लेस का वर्क हो। ज्वेलरी में आप गोल्डन झुमके या चाँदबाली इयररिंग्स, हैवी चोकर नेकलेस के साथ लॉन्ग हार, माथे पर मांगटिका, दोनों हाथों में गोल्डन चूड़ियाँ, कमरबंध और सिल्वर पायल पहनें। डांस करते समय यह लुक बहुत सुंदर लगता है और आपके ड्रेसिंग लुक को पूरी तरह कम्प्लीट करता है।
पिंक मिरर वर्क चनिया चोली लुक

पिंक कलर का पूरा फलैर्यर चनिया, जिसमें ज्यादा हेवी मिरर वर्क हो और गोटा पट्टी लगी हो, लाइट के अंदर ये चनिया चोली चमकेगा और डांस ग्राउन्ड में एक अलग और सुंदर लुक देगा। चोली का ब्लाउज़ डिजाइन छोटी या हाफ कट में हो, जिसमें फ्रंट और स्लीव्स पर मिरर का काम हो। रात के समय पर दुपट्टा ग्रीन/येलो कलर में हो और बॉर्डर पर लेस का काम हो और छोटे मिरर का काम हो तो वो और भी ज़्यादा शानदार लगेगा। चोकर नेक्लेस, जिसमें मिरर टच हो। साथ ही कलरफुल बैंगल्स हों पिंक, ग्रीन, सिल्वर मिक्स और एक हाथ में हाथफूल हो। तो इससे आपका लुक देखने और पहनने में रॉयल और बेस्ट लगेगा।
मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न चनिया चोली

अगर आप ट्रडिशनल चनिया चोली की जगह क्रॉप टॉप पहनें तो लुक स्टाइलिश और क्लासी लगता है। हेवी मिरर वर्क वाली चनिया स्कर्ट के साथ सिम्पल क्रॉप टॉप बहुत खूबसूरत दिखता है। नॉर्मल दुपट्टा की जगह अगर आप कपड़े का दुपट्टा लेते हैं, तो आपको एक मॉडर्न लुक मिलता है। यह लुक नवरात्रि गरबा नाइट्स और नॉर्मल पार्टी दोनों के लिए परफेक्ट है। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए आप धोती पैंट्स के साथ स्टाइलिश ब्लाउज़ और ऊपर से लॉन्ग जैकेट दुपट्टा पहन सकती हैं। यह स्टाइल एकदम रॉयल और हटके फील देता है। और अपने दुपट्टे को एक स्टाइलिश बेल्ट के साथ कमर पर स्टाइल करें। हेवी झुमके, चाँदबाली के साथ मॉडर्न लुक मिलता है।
शरारा सेट औटफिट्स नवरात्रि के लिए

यह एक फ्लेयर्ड पैंट्स होती है जो नीचे से घाघरा जैसी दिखती है। डांस करते समय इसके फ्लेयर्स बहुत सुंदर लगते हैं। शरारा के साथ लॉन्ग कुर्ती या शॉर्ट कुर्ती पहनी जाती है। नवरात्रि के लिए इसमें मिरर वर्क और हल्के कलर बहुत अच्छे लगते हैं। और आपकी ड्रेस का मेन लुक होता है। दुपट्टे के मिरर वर्क या बंधनी डिज़ाइन शरारा सेट को फेस्टिव टच देता है। ज्वेलरी में आप चाँदबली इयररिंग्स, मांग टीका, चोकर नेकलेस और चूड़ियाँ पहनें, ये आपके लुक को सुंदर बनाते हैं। शरारा के साथ जूती या हील्स बेस्ट लगती हैं। शरारा सेट नवरात्रि में एक मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक देता है, कम्फर्टेबल और स्टाइलिश भी होता है।
फ्लोरल चनिया चोली गरबा के साथ

फ्लोरल प्रिंट चनिया-चोली हल्का और कम्फर्टेबल होता है, जिसमें फैब्रिक कॉटन का काम होता है। ब्राइट कलर जैसे पिंक, येलो, ऑरेंज, ग्रीन गरबा के फेस्टिव मूड के लिए परफेक्ट होते हैं। फूल फ्लेयर्ड लहंगा-चोली घूमने में ईज़ी और डांस करने में कम्फर्टेबल होती है। इसमें दुपट्टा लाइटवेट हो, जिससे गरबा डांस में भी मजा आता है। लाइट और फ्रेश कलरफुल लिपस्टिक और काजल लगा सकते हैं, गरबा के समय ज्यादा हेवी मेकअप नहीं करें। हर नौ दिन अलग-अलग फ्लोरल प्रिंट पिक कर सकते हैं।
मटैलिक ग्लैम चनिया चोली

मटैलिक ग्लैम चनिया-चोली नवरात्रि के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। अगर आप फेस्टिव लुक चाहते हैं तो चोली और लहंगा मटैलिक फाइबर से बनते हैं, जैसे कि सिल्क ब्लेंडस की चनिया-चोली, जो डांस के दौरान लाइट कैच करके एक ग्लैमरस लुक देती है। चनिया-चोली में कलर गोल्ड, सिल्वर, रोज़ गोल्ड, मटैलिक ब्लू या पिंक सबसे पॉपुलर हैं, जो ट्रेडिशनल या मॉडर्न वाइब देते हैं। चोली फिटेड और क्रॉप-टॉप स्टाइल में हो सकती है। और आपका लहंगा फूल फ्लेयर और लाइटवेट हो, ताकि आप आराम से गरबा डांस कर सकें। मेकअप में आप आईशैडो, मेटालिक आइलाइनर और बोल्ड लिप कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सब आपके लुक को कम्प्लीट करते हैं और इसे और भी ज्यादा सुंदर बनाते हैं।
पैस्टेल ओमरे चनिया चोली

पैस्टेल कलर जैसे सॉफ्ट पिंक, पीच, मिंट ग्रीन या बेबी ब्लू आजकल काफी ट्रेंडी हैं और गरबा/नवरात्रि के लिए परफेक्ट सॉफ्ट लुक देते हैं। फैब्रिक में काफी चीज़ों और सिल्क ब्लेंड का काम होता है। यह लाइटवेट और कम्फर्टेबल होता है, ताकि 9 रातें गरबा डांस आराम से एंजॉय कर सकें। ओम्ब्रे स्टाइल चोली फिटेड के साथ फ्लेयर्ड बॉटम की होती है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न फील देती है। नेकलाइन का डिजाइन बोट नेक, राउंड नेक या स्लाइट वी-नेक हो सकता है। दुपट्टा को शोल्डर पर ड्रेप या फ्री फ्लो में घूमने के लिए रखा जा सकता है।
डांडिया नाइट के लिए सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या पर्ल/झुमके पैस्टेल शेड के साथ बढ़िया मैच करते हैं। बैंगल्स, मांग टिक्का और कमरबंध ऑप्शन में हैं, पर आप इन्हें इस्तेमाल करें तो आपका लुक कम्प्लीट हो जाता है। पैस्टेल कलर लाइट होते हैं, इसलिए गरबा में हीट का इश्यू कम होता है। और परों में आप जूती के साथ अपने आउटफिट को कम्प्लीट कर सकते हैं।
