हेलो दोस्तों, जैसे कि आप सभी को पता है कि दीपावली के त्योहार के बहुत थोड़े दिन रह गए हैं। भारत में दीपावली बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है, जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। यह हिन्दू धर्म में साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। यह त्योहार परिवार, दोस्तों और समाज के बीच प्रेम और अपनेपन की भावना है। इस दिन घर दीयों से सजे होते हैं। हर घर में मिठाई बांटी जाती है। दीपावली का असली मजा तभी होता है, जब हम अपनों को यादगार तोहफे देते हैं।
आज के समय में गिफ्ट चुनना आसान नहीं है, क्योंकि मार्केट में बहुत सारी चीजें मौजूद हैं। लग्ज़री चीजों से लेकर बजट-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स तक, अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्या दिया जाए जो सबसे अलग भी हो और यादगार भी बने, जिससे सामने वाले को भी खुशी मिले। यही वजह है कि दिवाली के मौके पर एक बेस्ट गाइड बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘दिवाली गिफ्ट गाइड 2025’ जहां आपको हर बजट – चाहे छोटा हो या बड़ा – के हिसाब से गिफ्ट आइडियाज मिलेंगे।
यहाँ आपको ऐसे गिफ्ट बताए जाएंगे जो न सिर्फ देखने में सुंदर हों, बल्कि ट्रेंडिंग भी हों। चाहे आप परिवार के बुजुर्गों के लिए गिफ्ट चुन रहे हों, या फिर अपने दोस्तों के लिए गिफ्ट की तलाश कर रहे हों, या फिर आप बिज़नेस पार्टनर्स के लिए प्रोफेशनल गिफ्ट सोच रहे हों – इस गाइड में आपको सब कुछ मिलेगा। हमारा मकसद है कि आप बिना ज्यादा समय गवाए सही गिफ्ट चुन सकें और अपनी दिवाली को खुशियों के साथ मना सकें।
Diwali 2025: Family, Friends & Business Partners के लिए Unique Gift Ideas
- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स – जैसे नाम वाले कॉफी मग, फोटो फ्रेम या कस्टमाइज़्ड कुशन
- मिठाई और ड्राइ फ्रूट्स हमपर्स
- होम डेकोरेट आइटम्स
- चांदी/सोने के कॉइन्स
- स्मार्ट गैजेट्स
- हैंडमेड चॉकलेट
- ज्वेलरी & एक्सेसरीज़
- लक्ष्मी-गणेश मूर्ति आइडल्स
- किड्स टॉयस
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा स्पेशल माने जाते हैं क्योंकि इनमें एक पर्सनल टच होता है जो नॉर्मल गिफ्ट्स से अलग बनाता है। जैसे अगर आप किसी दोस्त या फैमिली मेंबर का नाम एक कॉफी मग पर लिखवा दें, या फ्रेम बनवा दें, तो उन्हें वो गिफ्ट्स सिर्फ एक चीज़ नहीं बल्कि एक यादगार लगती हैं। जैसे कि कुशन्स, कीचेन, डायरी, या नाम वाली पेन भी पॉपुलर ऑप्शन होते हैं। ऐसे गिफ्ट्स की खासियत यह होती है कि इन्हें देखकर सामने वाला हमेशा आपको याद करेगा और उनकी वैल्यू बढ़ जाती है। जैसे कि गिफ्ट्स के नाम हैं – कॉफी मग नाम वाला, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम्स, फोटो कुशन्स/पिलो, पर्सनलाइज़्ड डायरी/नोटबुक, फोटो प्रिंटेड लैम्प गिफ्ट्स दे सकते हैं।
मिठाई और ड्राय फ्रूट्स हमपर्स – हर अवसर के लिए बेस्ट गिफ्ट चॉइस

मिठाई और ड्राय फ्रूट्स हमपर्स एक स्पेशल गिफ्ट हैम्पर होता है, जिसमें ट्रडिशनल इंडियन स्वीट्स और प्रीमियम ड्राय फ्रूट्स एक ही बॉक्स में पैक करके दिए जाते हैं। ये हमपर्स फेस्टिव, सीजन, शादी, बर्थडे और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट होते हैं। इसमें आम तौर पर काजू कतली, मोतीचूर, सोहन पपड़ी जैसी मिठाई के साथ काजू, रेज़िन्स और वॉलनट्स जैसे ड्राय फ्रूट्स शामिल होते हैं। ये हमपर्स हर ग्रुप के लिए बेस्ट होते हैं। ड्राय फ्रूट्स लंबे टाइम तक फ्रेश रहते हैं, इसलिए यह गिफ्ट के लिए सेफ ऑप्शन है। आजकल डिजिटल जमाने में आपको मिठाई और ड्राय फ्रूट्स हमपर्स आसानी से मिल जाते हैं।
दिवाली होम डेकोरेशन आइटम – परफेक्ट फॉर गिफ्टिंग

दिवाली पर सिर्फ अपने घर को सजाना ही नहीं बल्कि अपनों को गिफ्ट देना भी एक ट्रडिशन है। यहाँ कुछ होम डेकोरेशन आइटम दिए गए हैं जो गिफ्ट के लिए परफेक्ट हैं।
- डिज़ाइनर दीया & कैंडल्स सेट्स – एक ब्यूटीफुल दिया सेट या सेंटेड कैंडल पैक हर किसी को पसंद आएगा।
- वॉल हैंगिंग्स & तोरंस – हैंडमेड तोरंस या फेस्टिव डेकोर यूनिक और थॉटफुल गिफ्ट्स होते हैं।
- रंगोली किट्स – रंगोली और दीए रंगोली किट्स से आप फ्लोर पर कलरफुल डिजाइन बना सकते हैं। ये गिफ्ट पाउडर्स और ईको-फ्रेंडली ऑप्शन में उपलब्ध होते हैं।
- LED लाइट्स, मिनिमलिस्टिक कैंडल्स, चिक केनथेरपी केसेस, मेटैलिक और ग्लास डेकोरेट आइटम्स – आप अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर को दे सकते हैं।
चांदी और सोने के सिक्के

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो वेल्थ, प्रॉस्पेरिटी और हैपिनेस का प्रतीक है। इसलिए दूसरों को चांदी और सोने के सिक्के देना एक ट्रडिशनल गिफ्ट माना जाता है। घर में शुभ और पॉज़िटिव एनर्जी लाने के लिए यह आइडियल होते हैं, और ये लॉंग-लास्टिंग भी होते हैं। सोने के सिक्के थोड़ी हाई-वैल्यू गिफ्ट्स होते हैं और ये आपकी दोस्ती को भी और स्ट्रॉंग बनाते हैं, क्योंकि ये वेल्थ और सक्सेस का प्रतीक हैं। आप छोटी डिनॉमिनेशन के कॉइन्स से लेकर कस्टमाइज्ड कॉइन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे किसी के नाम या दिवाली शुभकामनाएँ लिखवाकर गिफ्ट दे सकते हैं। ये गिफ्ट्स ना सिर्फ वैल्यूबल होते हैं, बल्कि यादगार और क्लासी भी होते हैं, और रिसीवर को काफी पसंद आते हैं।
स्मार्ट गैजेट्स – फॉर दिवाली गिफ्ट्स

दिवाली 2025 में अपने प्यार और केयर को दिखाने का सबसे स्मार्ट तरीका है – स्मार्ट गैजेट्स गिफ्ट। ये गिफ्ट्स सिर्फ मॉडर्न और ट्रेंडी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और लॉंग-लास्टिंग भी होते हैं। अगर आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स को कुछ यूनिक देना चाहते हैं, तो स्मार्ट गैजेट्स इस दिवाली के परफेक्ट चॉइस हैं।
- स्मार्ट वॉच & फिटनेस बैंड – फिटनेस लवर्स और हेल्थी-कॉन्शस लोगों के लिए बेस्ट और आइडियल आइटम हैं।
- स्मार्ट स्पीकर – अलेक्सा, गूगल होम, म्यूजिक और स्मार्ट होम के लिए परफेक्ट है।
- वायरलेस एयरबड्स – म्यूजिक, कॉल्स और एंटरटेनमेंट के लिए यूज़फुल होते हैं।
इसलिए इस दिवाली पर आप अपने प्यार और केयर को मॉडर्न तरीके से दिखाने के लिए स्मार्ट गैजेट्स गिफ्ट्स दे सकते हैं।
हैंडमेड चॉकलेट – दिवाली गिफ्ट: मिठास भरी दिवाली के लिए परफेक्ट चॉइस

दिवाली का फेस्टिवल सिर्फ लाइट और डेकोरेशन का नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने फैमिली, फ्रेंड्स और लव्ड वन्स को गिफ्ट देते हैं ताकि उनके रिलेशन और भी स्ट्रॉन्ग हो सकें। आज के टाइम में ट्रडिशनल स्वीट्स के साथ हैंडमेड चॉकलेट को भी गिफ्ट के रूप में पसंद किया जाता है। हैंडमेड चॉकलेट दिवाली गिफ्ट्स का यूनीक और मॉडर्न ट्रेंड बन गया है, जिसमें आप अपना प्यार और एक्सप्रेशन शेयर कर सकते हैं। जब आप किसी को हैंडमेड चॉकलेट गिफ्ट करते हैं तो उसमें एक अलग पर्सनल टच होता है। इसे किसी भी मार्केट वाली मिठाई से कम्पेयर नहीं किया जा सकता। ये चॉकलेट्स अलग-अलग फ्लेवर, डिजाइन और अट्रैक्टिव पैकेजिंग में उपलब्ध होती हैं। यह फेस्टिवल को और भी स्पेशल बना देती हैं।
ज्वेलरी एक्सेसरीज़ – दिवाली गिफ्ट्स आइडियास

दिवाली एक ऐसा फेस्टिवल है जो सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का नहीं बल्कि प्यार और गिफ्ट देने का भी उत्सव है। इस शुभ अवसर पर ज्वेलरी & एक्सेसरीज़ गिफ्ट देना एक रॉयल ऑप्शन होता है। ज्वेलरी हमेशा से प्रॉस्पेरिटी, शगुन और हैपिनेस का सिम्बल रही है। इसलिए आप इस दिवाली पर अपनी वाइफ और लव्ड वन्स को ज्वेलरी गिफ्ट्स दे सकते हैं तो यह उनके लिए यादगार बन जाता है। अगर आप अपनी वाइफ या लाइफ पार्टनर के लिए ज्वेलरी गिफ्ट देना चाहते हैं तो गोल्ड बैंगल्स या डिजाइनर रिंग्स उनके लिए बेस्ट चॉइस होगी। इस तरह के गिफ्ट उनके लिए सिर्फ एक्सेसरी नहीं, बल्कि आपके प्यार की निशानी बन जाते हैं।
लक्ष्मी-गणेश मूर्ति – दिवाली गिफ्ट आइडियास

इस दिवाली पर आप अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर को लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति गिफ्ट में दे सकते हैं। इस दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति दिवाली पर गिफ्ट देना एक आदर्श विकल्प है। माँ लक्ष्मी धन और सुख की देवी हैं, और गणेश जी बुद्धि और विघ्ननिवारक के रूप में पूजे जाते हैं। इन दोनों की मूर्ति एक साथ गिफ्ट करना घर में धन, सुख और शांति का प्रतीक होता है।
इस फेस्टिवल पर हर कोई चॉकलेट, स्वीट या ड्राय फ्रूट्स देता है, लेकिन आप लक्ष्मी-गणेश मूर्ति गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट को घर, ऑफिस, या किसी भी वर्कप्लेस में रखा जा सकता है। जैसे कि आप मार्बल लक्ष्मी-गणेश, या वुडन हैंडक्राफ्ट से बनी मूर्ति अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर को दे सकते हैं। यह ना सिर्फ एक पवित्र गिफ्ट है बल्कि दिवाली के सही एसेंस को भी दर्शाता है।
किड्स टॉय -दिवाली गिफ्ट के लिए परफेक्ट चॉइस

दिवाली में बच्चों के लिए सबसे एक्साइटिंग गिफ्ट हमेशा टॉय होते हैं। इसलिए अगर आप अपने छोटे बच्चों या रिएल्टिव्स के किड्स के लिए कुछ स्पेशल देना चाहते हैं, तो किड्स टॉय गिफ्ट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खुशी और एक्साइटमेंट दिवाली पर टॉय गिफ्ट करने से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ये उनके लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट होते हैं। आजकल मार्केट में ऐसे टॉय उपलब्ध हैं जो सिर्फ खेलने के लिए नहीं बल्कि लर्निंग और क्रिएटिविटी के लिए भी बूस्ट करते हैं। जैसे पज़ल्स, ब्लॉक्स और एजुकेशनल गेम्स आप गिफ्ट कर सकते हैं।
