हेलो दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कुछ सुपर क्यूट और इजी 2 महीने के बेबी फोटोशूट आइडियाज के बारे में, जो आप घर पर ही कर सकते हो, बिना किसी प्रोफेशनल सेटअप के।
तो हर माँ-बाप के लिए उनके बेबी के 2 महीने सबसे प्यारे होते हैं। छोटी सी मुस्कान, छोटी सी आँखें, और वो नन्ही सी दुनिया… सब कुछ इतना क्यूट लगता है कि दिल करता है सब कैप्चर कर लें। लेकिन हर किसी के पास प्रोफेशनल फोटोशूट करने का टाइम या बजट नहीं होता है। इसीलिए आज के आर्टिकल में मैं आपके साथ शेयर करने वाली हूँ सिम्पल और क्रिएटिव 2 महीने के बेबी फोटोशूट आइडियाज, जो आप घर पर ही कर सकते हो, बिना स्टूडियो, बिना महँगे सेटअप, सिर्फ़ थोड़ी क्रिएटिविटी और बहुत सारे प्यार के साथ। आप ये सब कर सकते हो। तो आर्टिकल को एंड तक ज़रूर देखना, क्योंकि मैं आपको बताने वाली हूँ क्यूट बेबी पोज़ और इजी बैकग्राउंड आइडियाज।
- क्यूट और सिम्पल 2 महीने के बेबी फोटोशूट आइडियाज फॉर होम
- कैसे करें 2 महीने का बेबी शूट घर पर बिना स्टूडियो के
- क्रिएटिव बेबी फोटोशूट सेटअप आइडियाज यूजिंग होम प्रॉप्स
- बेस्ट बैकग्राउंड और लाइटिंग टिप्स बेबी फोटोशूट के लिए
- क्यूट बेबी पोज़ आइडियाज फॉर 2 महीने का बच्चा (सेफ और इजी)
- इंडोर बेबी फोटोशूट थीम्स फॉर 2 महीने का बेबी
- आउटडोर बेबी शूट आइडियाज
- फाइनल टिप्स: परफेक्ट बेबी मोमेंट्स कैप्चर करने के लिए
क्यूट & सिम्पल 2 मन्थ बेबी फोटोशूट आइडियास फॉर होम

घर पर 2 महीने के बच्चे के कीमती पलों को कैप्चर करना बहुत ही आसान और प्यारा हो सकता है। इस उम्र में बच्चा छोटा, नाज़ुक और भावनाओं से भरा होता है, जो कि फोटोशूट के लिए बिल्कुल सही समय है। सबसे आसान तरीका है बच्चे को धीरे-धीरे एक टोकरी या लकड़ी के क्रेट में नरम कंबल, हैट या छोटे मोजों के साथ रखना, जिससे कि एक सुंदर सेटअप बनता है।
आप अपने छोटे बच्चे को बिस्तर पर भी नरम, हल्के रंग के कंबलों पर लिटाकर फोटो ले सकते हैं। उसके पास उसका पसंदीदा खिलौना रखकर, और ऊपर से फोटो लेने से उसका प्यारा चेहरा और छोटे हाथ दिख जाएँगे।
टमी टाइम शॉट्स भी बहुत मजेदार होते हैं, जिसमें बच्चा रंग-बिरंगे प्ले-मैट या नरम कपड़े पहने टोकरी में लेटा हुआ है, और खिलौने या मम्मी-पापा की ओर देखता है, जिससे कि उसकी खेलकूद वाली फोटोशूट होती है। ये हर एक चीज़ 2 महीने के बच्चे का फोटोशूट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें: इंडियन होम्स के लिए बेस्ट किचन डिज़ाइन आइडियाज़ – मॉडर्न, स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग टोटल गाइड
कैसे करें 2 महीने का बेबी शूट घर पर बिना स्टूडियो के

घर पर 2 महीने के बेबी का फोटो शूट करना काफी एडोरेबल हो सकता है। सबसे पहले, नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करो, जैसे कि खिड़की के पास सॉफ्ट लाइट में बेबी को रखना ताकि फोटो चमकीले लगें। बैकग्राउंड के लिए प्लेन बेडशीट या सॉफ्ट पेस्टल-कलर्ड ब्लैंकेट चुनों, जो बेबी पर ध्यान बनाए रखे।
प्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हो, जैसे कि क्यूट सॉफ्ट टॉय, टिनी हैट, कलरफुल ब्लैंकेट या छोटी बास्केट जिसमें बेबी को धीरे से लिटाकर कोज़ी और आर्टिस्टिक लुक दिया जा सके। बेबी के नेचुरल पोज़ कैप्चर करो; टॉप व्यू और साइड व्यू दोनों तरह से करो, और बेबी के एक्सप्रेशन और छोटे विवरणों पर ध्यान रखो।
फोटोशूट के दौरान बेबी कंफर्टेबल रहे, शूट के टाइम पर ब्रेक लो और शांत शूटिंग एन्वायरनमेंट क्रिएट करो। अगर चाहो तो सीज़नल या थीम-बेस्ड प्रॉप्स भी ऐड कर सकते हो, जैसे फूल, या फेस्टिव आइटम, जो फोटो को और ज्यादा बेहतर और क्यूट बनाएँगे। एडिटिंग में ब्राइटनेस और वॉर्मथ एडजस्ट करना काफी है, ताकि फोटो में नेचुरल और सॉफ्ट लुक बना रहे।
जैसे की कुछ थीम के नाम भी हैं: स्लीपी बेबी थीम, सीज़नल थीम, बास्केट बेबी थीम, मॉम-डैड कडल थीम, प्लेफुल थीम, मिनिमलिस्ट थीम।
क्रिएटिव बेबी फोटोशूट सेटअप आइडियाज यूजिंग होम प्रॉप्स

2 महीने के बेबी फोटोशूट के लिए बहुत ही सारे यूनिक और बहुत ज्यादा अलग-अलग आइडियाज हैं। अगर आप अपने बेबी के लिए बेस्ट लुक चाहते हो तो आप स्टोरीबुक थीम ट्राय कर सकते हो, जिसमें आप अपने बेबी को कोने में लिटाकर और एक बेस्ट बैकग्राउंड के लिए फेवरेट स्टोरीबुक का पेज लगा सकते हो।
नेचर थीम के लिए बेस्ट ऑप्शन है, रूम में सॉफ्ट ग्रीन मैट और इंडोर प्लांट्स या फ्लावर अरेंज करो और बेबी को फूलों के साथ लिटाकर टॉप एंगल शॉट ले सकते हो। खाने के समय का सेटअप भी क्यूट लगता है, जिसमें कलरफुल टॉय फूड को लगाकर बेबी का नेचुरल एक्सप्रेशन लुक देखा जा सकता है।
सीज़नल थीम जैसे दिवाली, होली के प्रॉप्स के साथ भी बेबी का खुशहाल एक्सप्रेशन कैप्चर करना इज़ी और क्रिएटिव लगता है।
बेस्ट बैकग्राउंड और लाइटिंग टिप्स बेबी फोटोशूट के लिए

बेबी के फोटोशूट के लिए बैकग्राउंड और लाइटिंग का होना बहुत ज़रूरी है। अगर लाइटिंग और बैकग्राउंड नहीं होता है तो सब कुछ अधूरा सा लगता है। इसीलिए जब भी आप फोटोशूट करो तो बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए करो, क्योंकि ये सभी फोटोज़ को सॉफ्ट, नेचुरल और बेस्ट बनाते हैं।
आप बेबी शूट के लिए प्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हो, जैसे कि बेबी के लिए तकिया, उसके खिलौने या फिर हैट भी ऐड कर सकते हो। इससे फोटो सुंदर आता है। लेकिन बैकग्राउंड पर ध्यान रखो, बैकग्राउंड धुंधला (Blur) न हो और लाइटिंग का भी खास ध्यान रखो। लाइटिंग में नेचुरल लाइट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खिड़की के पास सुबह के समय या फिर शाम के समय बेबी के फोटोज़ को कैप्चर करने में एक अलग ही मज़ा आता है।
क्यूट बेबी पोज़ आइडियाज फॉर 2 मन्थ ओल्ड (सेफ और इजी)

2 महीने के बेबी के लिए फोटोशूट हमेशा सिंपल और बेस्ट होना चाहिए, जो कि हमारे बचपन की एक यादगार बन जाए। बेबी को सॉफ्ट ब्लैंकेट के साथ कवर करके एक बेबी शूट लिया जा सकता है, या फिर सॉफ्ट बास्केट में भी रखा जा सकता है। क्योंकि 2 महीने का बेबी छोटा होता है, उसके लिए सेफ्टी भी बहुत ज़रूरी है, जिससे कि वह सुरक्षित और कंफर्टेबल महसूस करे।
2 महीने के बेबी के छोटे-छोटे हाथ, फेस और क्लोज-अप शॉट भी बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं। मम्मी-पापा जब अपने बेबी को कडल (दुलार) करते हैं, तो वो शूट भी बहुत प्यारा लगता है। 2 महीने के बेबी का शॉट लेना भी यादगार और बहुत मजेदार होता है। परंतु हमेशा नेचुरल लाइट इस्तेमाल करो, सॉफ्ट बैकग्राउंड रखो और प्रॉप्स कम रखो, और बेबी के मूड के हिसाब से शूट का समय रखो ताकि बेबी कंफर्टेबल और खुश रहे।
इंडोर बेबी फोटोशूट थीम्स फॉर 2 मन्थ बेबी

2 महीने के बेबी का इंडोर फोटोशूट करने का एक अलग ही मज़ा है। इस उम्र में बच्चों का चेहरा, छोटे हाथ-पाँव बहुत सुंदर लगते हैं, जिन्हें हम फोटो के साथ कैप्चर में ऐड कर सकते हैं।
अगर आप मिनिमलिस्ट थीम को पसंद करते हैं तो सफेद या हल्के रंग के बैकग्राउंड पर बच्चे को हल्के कपड़े पहनाकर रोशनी में फोटोशूट कर सकते हो। अगर बच्चा सो रहा हो तो आप स्लीपी बेबी शॉट लेना भी बेहद सुंदर लगता है, जिसमें छोटे हाथ, नाक और होंठ को अच्छे से फोकस किया जा सकता है, और ये पल बच्चे के लिए हमेशा यादगार बन जाते हैं।
आउटडोर बेबी शूट आइडियाज

2 महीने के बेबी का आउटडोर फोटोशूट करना एक अलग लुक दे सकता है, जिसमें बच्चों के नेचुरल एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं, जिससे बच्चा खुले एनवायरनमेंट में और भी ज्यादा क्यूट लगता है।
आप बेबी को गार्डन या पार्क में सॉफ्ट ब्लैंकेट पर लिटाकर एक शूट ले सकते हो। फूलों का मैदान या खिलते हुए गार्डन भी बिल्कुल परफेक्ट जगह है। यहाँ बेबी को सॉफ्ट पेस्टल आउटफिट में सजाकर फोटो लिया जा सकता है, जैसे कि टिनी हैट और फ्लोरल हेडबैंड के साथ, जिससे शॉट्स और भी सुंदर लगते हैं।
फाइनल टिप्स: परफेक्ट बेबी मोमेंट्स कैप्चर करने के लिए

- नेचुरल लाइट – बेबी पोज़ के लिए लाइट को हमेशा नेचुरल रखो। खिड़की के पास या फिर अच्छी रोशनी में फोटोशूट करो। फ्लैश लाइट का इस्तेमाल मत करो क्योंकि फ्लैश लाइट आँखों में चुभेगी, जिससे बेबी डिस्टर्ब होगा। इसलिए फ्लैश लाइट को हमेशा अवॉइड करो।
- बेबी के लिए कम्फर्ट पहले, पोज़ बाद में रखो – बेबी का कम्फर्ट सबसे ज़रूरी है। ब्लैंकेट, सॉफ्ट टॉय या बेबी की पसंद की चीज़ पास रखो ताकि वह रिलैक्सड महसूस करे।
- सिम्पल बैकग्राउंड रखो – लाइट कलर की बेडशीट, पेस्टल वॉल या सॉफ्ट ब्लैंकेट बैकग्राउंड के लिए परफेक्ट होता है। इससे बेबी मुख्य फोकस में रहेगा, इसलिए आप बैकग्राउंड को भी ध्यान में रखकर फोटो कैप्चर करो।
- प्रॉप्स का स्मार्ट इस्तेमाल करो – बास्केट, सॉफ्ट टॉय, फ्लावर पेटल्स या बेबी नेम ब्लॉक्स – इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करो और ज्यादा अव्यवस्थित मत बनाओ। इन सब चीज़ों का इस्तेमाल करके बेबी का फोटोशूट करो।
- एडिटिंग को सॉफ्ट रखो – ओवर-एडिटिंग मत करो। नेचुरल टोन और सॉफ्ट लुक रखो जिससे कि फोटोशूट सुंदर और यूनिक लगे।
