आजकल इस भाग – दौड़ भरी ज़िंदगी में आप अपने चहरे के बारे में बिलकुल भूल जाते है जिसके कारण चहरे पर पिम्पल, झुरिया, और मुँहासे होना शुरू हो जाते है और साथ ही चहरे पर डलनेस भी बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण चहरा बेजान और मुरझाया हुआ नज़र आने लगता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी तकलीफ़ से गुजर रहे है तो आप हमारे द्वारा दिए गए टिप्स को फ़ोल्लव कर अपने बेजान चहरे को फिर से खूबसूरत और चमकदार बना सकते है। अगर आप भी आओने चहरे के निखार को वापस पाना चाहते है तो आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।
मुलतानी मिट्टी आपकी स्किन के लिए एक नेचर-फ्रेंडली ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो त्वचा की गहराई तक सफ़ाई करके उसे साफ़, फ्रेश और ग्लोइ बनाने का काम करती है। मुलतानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है किसके कारण इसका इस्तेमाल करने से आपका चहरा फ़्रेश फ़ील करता है और साथ हाई ये चहरे के पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही यह त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और डेड स्किन हटाकर चेहरा स्वाभाविक रूप से निखरा हुआ दिखायी देता है। हफ्ते में 2–3 बार मुलतानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से त्वचा में बेदाग़ चमक आती है, दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं और स्किन स्मूद, सॉफ्ट और हेल्दी ग्लो से भर जाती है।
मुलतानी मिट्टी + गुलाबजल

मुलतानी मिट्टी + गुलाबजल का कॉम्बो चहरे के लिए एक पर्फ़ेक्ट फ़ेस मास्क है। यह दोनों मिलकर स्किन को अंदर तक साफ़ करते हैं, ऑयल बैलेंस रखते हैं और चेहरे पर एक फ्रेश नेचुरल ग्लो लाते हैं। मुलतानी मिट्टी आपके चहरे की डेड स्किन को हटाकर उसे फिर से ग्लोइंग और चमकदार बनाने का काम करती है। अगर आप अपने चहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते है तो इस फ़ेस मास्क को एक बार ज़रूर ट्राई करे। क्योंकि गुलाबजल स्किन को तुरंत ताज़गी देता है और मुलतानी मिट्टी उसे मैट और क्लीन लुक देती है।
साथ ही ये मास्क आपकी ओईली स्किन कंट्रोल कर ऐयर पोर्स को टाइट कर स्किन को स्मूथ बनाता है। मुलतानी मिट्टी डर्ट और ऑयल सोखती है, और गुलाबजल स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। जिससे पिंपल्स कम होते हैं। मुलतानी मिट्टी गहराई तक सफ़ाई करती है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम होते हैं।
मुलतानी मिट्टी + दही

मुलतानी मिट्टी और दही का मिश्रण चहरे के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद गरेलू नुस्ख़ा है। आप सब तो जानते ही है, की मुलतानी मिट्टी त्वचा की गहराई तक सफाई करके अतिरिक्त तेल, डस्ट और डेड स्किन हटाती है, जबकि दही अपनी नैचुरल मॉइस्चराइजिंग और ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज से स्किन को मुलायम और चमकदार बनाती है। ये फ़ेस मास्क चहरे की टैनिंग के साथ – साथ हाथ पैरो की टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दाग – धब्बे को कम कर चहरे पर एक तुरंत फ़्रश निखार लाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन स्मूद होती है और पोर्स कम दिखाई देते हैं। हफ्ते में 2–3 बार इसका पैक लगाने से चेहरे पर हेल्दी ग्लो, सॉफ्टनेस और साफ-सुथरा, निखरा हुआ लुक आता है।
मुलतानी मिट्टी + नींबू

आप सब जानते है कि मुलतानी मिट्टी हमारी स्किन के लिए कितनी फ़ायदेमंद है। मुलतानी मिट्टी अतिरिक्त तेल और गंदगी सोखकर पोर्स को टाइट करती है। अगर आप अपने चहरे पर फ़्रेश ग्लो चाहती है तो उसके लिए मुलतानी मिट्टी को निम्बू के साथ मिलाकर एक बढ़िया सा फ़ेस मास्क बनाकर लगा सकते है, क्योंकि यह मिश्रण पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन की समस्याओं के लिए बेहद असरदार माना जाता है। नींबू स्किन को एक्सफोलिएट करता है और मुलतानी मिट्टी उसे कूलिंग व सूदिंग इफेक्ट देती है, इसीलिए इस पैक को लगाने से चहरा पहले से साफ़ और फ़्रेश दिखायी देता है। नियमित रूप से लगाने पर स्किन टोन भी इवन दिखने लगता है और चेहरे पर नैचुरल निखार उभर कर सामने आता है।
मुलतानी मिट्टी + एलोवेरा जेल

अलोवेरा जेल हमारी स्किन के साथ – साथ हमारे बालों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है। अलोवेरा जेल से हमारी स्किन को अनेक तरह के लाभ मिलते है। अगर हम अलोवेरा जेल को मुलतानी मिट्टी के साथ मिलाकर एक फ़ाइन पेस्ट बनाकर अपने फ़ेस पर लगाते है तो उससे हमारी स्किन स्मूद और शाइनी दिखायी देती है। मुलतानी मिट्टी त्वचा की गहराई तक जमा तेल, डस्ट और टॉक्सिन्स को सोखकर चेहरे को साफ़ और मैट फिनिश देती है, जबकि एलोवेरा जेल स्किन को कूलिंग, हाइड्रेशन और हीलिंग इफेक्ट देता है। इस फ़ेस पैक ख़ासकर पिम्पल, एक्ने और इरिटेशन वाली स्किन के लिए बेस्ट है। ये फ़ेस मास्क चहरे की झुरिया और दाग़ धब्बों को कम करने का काम करता है जिससे चहरे पर फ़्रश ग्लो दिखायी देता है। हाई अगर आप भी एक्ने जैसी प्रॉब्लम से झूज रहे है तो इस मास्क को एक बार ज़रूर ट्राई करे।
मुलतानी मिट्टी + हल्दी

मुलतानी मिट्टी और हल्दी का ये पेस्ट चहरे के दाग धब्बे को मिटाकर चहरे को फ़्रश और ग्लोइंग बनाने के लिए बेहद असरदार है।हल्दी अपनी एंटीसेप्टिक और ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज से स्किन को हील करती है और दाग-धब्बों को हल्का करती है।इस मास्क का इस्तेमाल पिम्पल, झुरिया, टैनिंग और चहरे की डलनेस को कम करने के लिए किया जाता है। हल्दी की हल्की चमक और मुलतानी मिट्टी की कूलिंग स्किन को एक हेल्दी, फ्रेश और क्लियर लुक देती है। नियमित उपयोग से त्वचा ज्यादा साफ़, ब्राइट और एकदम स्मूद महसूस होती है। आप इस पेस्ट को हाथ और पैरो की टैनिंग को कम करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। ये मसक टैनिंग को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है।
मुलतानी मिट्टी + शहद

मुलतानी मिट्टी और शहद का ये कॉम्बिनेशन स्किन के ग्लो के लिए एकदम पर्फ़ेक्ट मास्क है। मुलतानी मिट्टी जहाँ एक तरफ़ पोर्स को लॉक कर ऑयल को कंट्रोल करती है वही दूसरी तरफ़ शहद स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज कर फ़्रेश ग्लो देता है। अकेली मुलतानी मिट्टी इस्तेमाल करने से ड्राईनेस बढ़ जाती है इसीलिए मुलतानी मिट्टी के साथ शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है ताकि स्किन ग्लोइंग के साथ – साथ मॉइस्चराइज भी रहे। अगर सन टैन हो गया है या स्किन डल दिखती है, तो यह पैक स्किन टोन को ईवन बनाता है और चेहरा साफ और ब्राइट दिखता है। इन सबके साथ – साथ यह पैक स्किन की जलन, रेड्नेस, और इरिटेशन को कम करता है, खासकर गर्मियों में बहुत असर दिखाता है।
मुलतानी मिट्टी + दूध

मुलतानी मिट्टी और दूध से बना ये फ़ेस मास्क स्किन को ग्लोइंग और स्मूद बनाने के लिए ये सबसे बेहतरीन गरेलू नुस्का है। इसे लगाने पर आपकी स्किन ग्लो तो करती ही है साथ में इसे लगाने का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही है। इसीलिए इस मास्क को ड्राई, ऑयली और नॉर्मल तीनो टाइप की स्किन टोन वाले बेजिजक इस्तेमाल कर सकते है। मुलतानी मिट्टी त्वचा के अंदर जमी गंदगी, ऑयल और टैनिंग को निकालकर स्किन को साफ व टाइट बनाती है, जबकि दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन चेहरे को उजला और नर्म बनाता है। यह कॉम्बिनेशन पिंपल्स और इक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है, पोर्स को टाइट करता है और स्किन की टेक्सचर को स्मूद बनाता है। साथ ही दूध की नमी स्किन को सूखने नहीं देती इसीलए ड्रायनस का भी कोई ख़तरा नही है।। मुलतानी मिट्टी और दूध एक साथ मिलकर स्किन को कूलिंग, सूधिंग और एक हेल्दी ब्राइटनेस देने में बेहद असरदार है।
मुलतानी मिट्टी + सैंडलवुड पाउडर

मुलतानी मिट्टी और सैंडलवुड पाउडर का पेस्ट स्किन को गहराई से साफ करते हुए उसे शांत, ग्लोइंग और फ्रेश बनाने में बेहद असरदार है। मुलतानी मिट्टी पोर्स में जमा ऑयल और गंदगी निकालकर स्किन को टाइट व क्लीन करती है, जबकि चंदन पाउडर स्किन को सूधिंग इफ़ेक्ट देकर रेड्नेस, जलन और सन बर्न को कम करता है। ये मास्क सिर्फ़ फ़ेस पर ही नही बल्कि इसे हाथ, गर्दन, पैर पर भी इस्तेमाल कर सकते है ये टैनिंग को हटाकर स्किन के टोने को ब्राइट करने का काम करता है। साथ ही साथ ये पेस्ट चहरे के पिंपल्स की सूजन शांत करने और चेहरे की डलनेस दूर करने में बहुत मदद करता है। चंदन की नेचुरल ठंडक और मुलतानी मिट्टी की डीप क्लीनिंग स्किन को इन्स्टंट्ली फ़्रेश, स्मूथ और ग्लोइंग बनाती है, जिससे चेहरा साफ, समान और नैचरली रेडीयंट दिखता है।
मुलतानी मिट्टी + खीरे का रस

मुलतानी मिट्टी और खीरे का रस स्किन के लिए एक सुपर कूलिंग और हाइड्रेटिंग फ़ेस मास्क है, इसे लगाने से स्किन फ़्रेश महसूस करती है और साथ ही ग्लोइंग भी दिखायी देती है। मुलतानी मिट्टी जहाँ एक तरफ़ फ़ेस की डीप क्लीनिंग कर पोर्स को टाइट करने का काम करती है तो वही खीरा स्किन की जलन, सनबर्न और लालपन को शांत करता है। यह पैक खासकर गर्मियों में स्किन को तुरंत तरोताज़ा कर देता है और चेहरा हल्का-फुल्का व फ्रेश महसूस होता है। यह कॉम्बिनेशन ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।खीरे का रस नैचुरल ऐस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है, जो पोर्स को सिकोड़ता है। जिससे उनका साइज़ कम दिखाई देता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन स्मूथ और रिफाइंड दिखने लगती है। यह पैक टैनिंग को कम करने और स्किन टोन को समान बनाने में मदद करता है। खीरे का रस पिगमेंटेशन और डलनेस घटाने में भी मदद करता है।
मुलतानी मिट्टी + बेसन

मुलतानी मिट्टी और बेसन का ये स्किन की गहराई तक जमी धूल, पसीना और ऑयल को निकालने में बेहद असरदार है। मुलतानी मिट्टी रोमछिद्रों से गंदगी सोखती है, जबकि बेसन स्किन पर जमी डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है। दोनों इंग्रीडीयंट मिलकर चेहरे को पूरी तरह साफ, हल्का और रिफ्रेश महसूस कराते हैं, जिससे स्किन साफ और हेल्दी दिखती है। ऑयली स्किन वालों के लिए ये मास्क किसी जादू से कम नही है मुलतानी मिट्टी चहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने का काम करती है तो वही बेसन स्किन को नॉन-ग्रीसी और मैट बनाता है। इस मास्क का इस्तेमाल करने से चिपचिपापन काफी कम हो जाता है। यह पैक स्किन पर जमा डलनेस को कम करता है और सनटैन की परत को हल्का करता है। बेसन नैचुरल ब्राइटनिंग एजेंट है, जो चेहरा साफ और चमकदार बनाता है। दोनों के मिलकर काम करने से स्किन टोन ज्यादा इवन और क्लियर दिखाई देती है।
मुलतानी मिट्टी + पपीता पल्प

मुलतानी मिट्टी और पपीता पल्प का यह कॉम्बिनेशन स्किन को गहराई से साफ कर देता है। मुलतानी मिट्टी चेहरे से गंदगी, ऑयल और धूल को सोख लेती है जबकि पपीते का पल्प अपने एंज़ाइम्स के जरिए स्किन पर जमी डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है। दोनों मिलकर स्किन को फ्रेश, साफ और हल्का महसूस कराते हैं। पपीते में मौजूद पपेन एंज़ाइम और विटामिन A स्किन की डलनेस हटाकर चेहरे में प्राकृतिक चमक लाते हैं। मुलतानी मिट्टी स्किन को डीटॉक्स करके उसकी टोन इवन करती है। यह पैक उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनकी स्किन थकी हुई, डल या टैन लगती है, लगाने के बाद चेहरे पर तुरंत फ्रेश-ग्लो नजर आता है। पपीता स्किन की टॉप लेयर को हल्के एक्सफोलिएशन के साथ रिपेयर करता है, जिससे डार्क स्पॉट, टैनिंग और हल्का पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
मुलतानी मिट्टी + आलू का रस

मुलतानी मिट्टी और आलू का रस स्किन के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। जहाँ एक तरफ़ मुलतानी मिट्टी स्किन को डीटॉक्स करके उसकी रंगत साफ करती है। तो वही आलू का रस चहरे के दाग – धब्बे, झुरिया, डेड स्किन सल्स को ख़त्म करने में मदद करता है, जिससे चहर फ़्रेश और ग्लोइंग दिखायी देता है। आलू का रस स्किन को हल्की हाइड्रेशन देता है, जिससे चेहरे पर ड्राईनेस भी नहीं होती। यह पैक ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि यह चेहरा लंबे समय तक फ्रेश और साफ रखता है। मुलतानी मिट्टी चेहरे को टाइट करती है और स्किन को शांत करती है, जिससे अंडर-आई एरिया हल्का और ताज़ा दिखाई देता है। आलू का रस अपनी कूलिंग और एंटी-पिगमेंटेशन प्रॉपर्टीज के कारण डार्क सर्कल और आंखों के आसपास की सूजन कम करने में काफी प्रभावी माना जाता है। वही मुलतानी मिट्टी चेहरे को टाइट करती है और स्किन को शांत करती है, जिससे अंडर-आई एरिया हल्का और ताज़ा दिखाई देता है।
