Wednesday, February 11, 2026
HomeEducation & StudyBest Study Apps...

Best Study Apps 2026 (Free & Paid) | छात्रों के लिए टॉप लर्निंग ऐप्स हिंदी में

आज के समय में फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं है बल्कि पढ़ाई का भी एक अच्छा साधन बन चुका है। आज हर बच्चा अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करता है।

ऑनलाइन क्लास, नोट्स, माक टेस्ट, विडिओ लेक्चर और और डाउट सॉल्विंग जैसी सुविधाएँ अब हर एक जगह पर आसानी से मिल जाती है। अब फोन पर पढ़ने के लिए कई तरह के ऐप्स मिल जाते हैं। जो फ्री और पेड दोनों में उपलब्ध होते हैं।

फ़र्क बस इतना होता है की फ्री ऐप्स में छात्रों को बेसिक पढ़ाई का कंटेंट दिया जाता है। जबकि पेड ऐप्स एडवांस कोर्स, पर्सनल गाइडेंस और स्पेशल फीचर्स प्रदान करते हैं। इन ऐप्स की मदद से छात्र घर बैठे ही प्रतियोगी परीक्षाओं, स्कूल विषयों और स्किल डेवलपमेंट की तैयारी कर सकते हैं।

पढ़ाई के ऐप का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना और उनकी पढ़ाई को आसान बनाना होता है। ये ऐप मैनेजमेंट, सेल्फ स्टडी और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करते है। आज के समय में जब प्रतियोगिता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। तब एक अच्छा लर्निंग ऐप छात्रों के लिए सफलता का रास्ता बन सकता है।

इस आर्टिकल में हम फ्री और पेड स्टडी ऐप्स के बारे में जानेंगे, उनके फायदे, फीचर्स और यह भी कि कौन-सा ऐप किस छात्र के लिए सबसे बेहतर है। अगर आप भी अपनी पढ़ाई को बेहतर बनान चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना।

BYJU’S

आज के समय में BYJU’S apps विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट पढ़ाई का बहुत ही अच्छा माध्यम है। इस ऐप में वीडियो के माध्यम टॉपिक को आसान और रोचक तरीके से समझाया जाता है। बच्चे घर बैठे अपनी कक्षा के सब्जेक्ट जैसे गणित, विज्ञान और अंग्रेज़ी आसानी से पढ़ सकते है।

BYJU’S में अभ्यास प्रश्न, परीक्षा और डाउट क्लेयर करने की सुविधा भी होती है। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस ऐप का इस्तेमाल करके विद्यार्थी अपना समय बचाकर स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर सकते है और अपने भविष्य को अच्छा बना सकते है।

Unacademy

Unacaddemy ऐप पर बहुत सारे अच्छे और अनुभवी शिक्षक होते है जो स्टूडेंट को प्यार और मेहनत से पढ़ाते है। ये शिक्षक हर विषय को आसान भाषा में समझाते है ताकि सब बच्चे अच्छे से समझ सकें। लाइव कक्षाओं में विद्यार्थी अपनी शंकाएँ तुरंत पूछ सकते हैं और शिक्षक उनका सही उत्तर देते हैं।

Unacademy पर रिकॉर्डेड वीडियो भी मिलते हैं, जिन्हें बच्चे अपने समय के अनुसार देख सकते हैं। इस ऐप के अच्छे शिक्षकों की वजह से बच्चों का पढ़ाई में रुचि बढ़ती है और उनका रिजल्ट भी बेहतर होता है।

Vedantu

Vedantu ऐप पर लाइव कक्षाओं के साथ पढ़ाई से जुड़ी हर जरूरी सुविधा मिलती है। ऐप में रिकॉर्डेड विडिओ होते है जिससे बच्चे बार-बार देख सकते है। हर चैप्टर के नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न और प्रैक्टिस वर्कशीट भी मिलती है।

Vedantu पर मॉक टेस्ट और ऑनलाइन परीक्षाओं का विक्लप भी होता है। जिससे विद्यार्थी अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। डाउट सॉल्विंग के लिए अलग से फीचर भी होते हैं, जहाँ बच्चे अपना सवाल भेजकर तुरंत समाधान पा सकते हैं।

इस तरह Vedantu ऐप की मदद से आप अपनी पढ़ाई स्मार्ट तरीके से पूरी कर सकते हैं।

Khan Academy

Khan Academy एक 100% मुफ्त पढ़ाई की ऐप और वेबसाइट है जहाँ विद्यार्थियों को शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलती है। इसमें गणित, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र और कई अन्य विषयों के वीडियो, अभ्यास प्रश्न और इंटरएक्टिव अभ्यास होते है।

बच्चे अपनी गति के अनुसार पढ़ सकते हैं और विडिओ को दोबारा देख सकते हैं और टेस्ट देकर अपनी प्रगति की जाँच कर सकते है। बिन सब्सक्रिप्शन शुल्क के यह ऐप हर स्तर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

इसका उपयोग बोर्ड परीक्षा, बेसिक मजबूत करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी किया जा सकता है।

Topper apps [Free+Paid]

Topper ऐप में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट स्टडी प्लान बनाने का अच्छा विकल्प है। जिससे बच्चे अपने लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं। इस ऐप में परफॉर्मेंस एनालिसिस मिलता है। जो बताता है कि कौन सा विषय मजबूत है और कौन सा कमजोर Topper ऐप पर रोज़ाना क्विज़ और स्पीड टेस्ट भी होते हैं जिससे समय प्रबंधन बेहतर होता है।

इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NTS ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष तैयारी भी कराई जाती है। इन सभी फीचर्स की वजह से Topper ऐप विद्यार्थियों में अनुशासन और नियमित पढ़ाई की आदत डालने में मदद करता है।

Doubnut

Doubtnut ऐप विद्यार्थियों के लिए बहुत ही मददगार ऐप है, जहाँ उनके सवालों के तुरंत समाधान मिल जाते हैं। इस ऐप में बच्चे अपने प्रश्न की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं और तुरंत उसके समाधान देख सकते हैं। हर उत्तर स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझाया जाता है।

Doubtnut ऐप पर हर विषय के हजारों समाधान मिलते हैं, जो होमवर्क और रिवीजन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इस तरह यह ऐप बच्चों के डाउट क्लियर करके उनकी पढ़ाई को और मजबूत बनाता है।

Physics Wallah

फिजिक्स वाला एक बहुत ही लोकप्रिय ऑनलाइन शिक्षण मंच है जो भारत के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषयों को आसान तरीके से समझाता है।

इसकी शुरुआत अलख पांडे सर ने की थी। पहले वे यूट्यूब पर मुफ्त वीडियो के माध्यम से प्रसिद्ध हुए थे। आज के समय में फिजिक्स वाला का अपना ऐप और वेबसाइट है, जहाँ विद्यार्थियों को मुफ्त और सशुल्क दोनों प्रकार के पाठ्यक्रम मिलते हैं।

यूट्यूब और ऐप पर विडिओ उपलब्ध होती है जबकि सशुल्क कक्षाओं में रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान, नोट्स और अभ्यास सत्र मिलते हैं। यह मंच बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी विद्यार्थियों की सहायता करता है।

Coursera

Coursera बच्चों और स्टूडेंट के लिए एक अच्छा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। खासकर उनके लिए जो नई स्किल्स सीखना चाहते है। इस पर प्रोग्रामिंग, कंप्युटर बसिक्स, इंग्लिश, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन जैसे कोर्स होते है जो की करिअर बनाने में मदद करते है।

यहाँ के कोर्स एक्सपेरीनकेड टीचर और बड़ी यूनीवर्सिटीस के द्वारा पढ़ाए जाते है। बहुत से कोर्स का कंटेन्ट फ्री में देखा जा सकता है लेकिन सर्टिफिकेट के लिए पेमेंट करना पड़ता है। इसलिए अगर आप सच में कुछ सीखना या पढ़ना चाहते है और अपने भविष्य के लिए सकिल डिवेलप करना चाहते है तो कौरसेरा एक अच्छा विक्लप है।

Duolingo

Duolingo एक बहुत ही अच्छा लर्निंग ऐप है जो बच्चों और स्टूडेंट के लिए भाषा सीखने का आसान तरीका देता है। इस ऐप पर इंग्लिश, हिन्दी, फ्रेंच, जर्मन, स्पॅनिस जैसे कई देशी और विदेशी भाषा सिखायी जाती है।

डुओलिंगों गेम जैसे लेसन देते है जिसमे पॉइंट्स, लेवल और रिवार्ड मिलते है इससे पढ़ना इन्टरिस्टिंग लगता है और बच्चा बोर भी नहीं होता है। रोज थोड़ा-थोड़ा प्रैक्टिस करने से वोकैब्यलेरी और ग्रैमर अच्छी होती है।

इसलिए जो बच्चे नई भाषा सीखना चाहते है उनके लिए डुओलिंगों एक बहुत भी मजेदार ऐप है।

Study Smarter

स्टडी मटेरियल नोट्स साझा करने वाला ऐप एक ऐसा मंच है जहाँ विद्यार्थी अपने पढ़ाई के नोट्स और महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं और दूसरे विद्यार्थियों के साथ साझा भी कर सकते हैं। इस ऐप पर विद्यार्थी अपनी कक्षा के नोट्स, अध्याय और महत्वपूर्ण जानकारी लिखकर अपलोड कर सकते हैं जिससे उनके दोस्त और अन्य विद्यार्थी भी उन्हें पढ़ सकें और परीक्षा के लिए आसानी भी हो जाती है।

इस ऐप में दूसरों के बनाए हुए नोट्स देखने और उन्हें डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। इससे विद्यार्थी समूह अध्ययन कर सकते हैं। इस प्रकार के ऐप बच्चों को विचारों का आदान-प्रदान करने पढ़ाई को व्यवस्थित रखने और एक-दूसरे की सहायता करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts