ऑनलाइन पढ़ाई या ऑफलाइन क्लास – छात्रों के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन?

0
49
Online-vs-Offline-Study-Which-is-better-for-student

आज के डिजिटल युग में पढ़ाई के तरीके बदल गए है। पहले हम सब स्कूल या कॉलेज जाकर ही पढ़ाई करते थे जहाँ टीचर हमारे सामने होते थे और क्लासमेट्स के साथ बातें और गतिविधियाँ करते थे। लेकिन आज के समय में टेक्नॉलजी के जरिए हम घर पर बैठ कर भी अपनी अनलाइन क्लाससेस आटेंड कर सकते है।

ऑनलाइन पढ़ाई में हम किसी भी टॉपिक को बार-बार देख सकते हैं और कहीं से भी पढ़ सकते हैं। लेकिन ऑफलाइन क्लाससेस का अपना मज़ा और फायदा भी है। क्योंकि इसमें टीचर के साथ सीधे इंटरैक्शन, क्लासमेट्स और क्लासरूम का अनुशासन सभी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।

इस स्थिति में एक सवाल सबके दिमाग में आता है ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर है या ऑफलाइन? इस आर्टिकल में हम दोनों स्टडी मेथड के फायदे और नुकसान समझेंगे और यह भी देखेंगे की स्टूडेंट के लिए कौनसा मेथड सबसे ज्यादा अच्छा हो सकता है।

घर पर ऑनलाइन पढ़ाई vs स्कूल/कॉलेज की पढ़ाई

आज के समय में बच्चों के लिए पढ़ाई करने के बहुत सारे तरीके है। जैसे की घर पर अनलाइन स्टडी और स्कूल/ कॉलेज के अंदर ऑफलाइन स्टडी करना। घर पर अनलाइन पढ़ाई में बच्चे अपने आरामदायक और सुरक्षित वातावरण में पढ़ते हैं। जहाँ उन्हे यात्रा नहीं करना पड़ती है। और समय की भी बचत होती है।

इस तरीके से बच्चे अपनी गति के अनुसार पढ़ सकते है। और विषय समझ में न आए तो उसे दोबारा देख सकते है। लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई में खुद पर नियंत्रण और अनुशासन बहुत ज़रूरी होता है। वहीं पर स्कूल या कॉलेज के अंदर ऑफलाइन पढ़ाई में बच्चों को एक निश्चित दिनचर्या मिलती है। टीचर से सीधे बात कर सकते है और क्लास का माहौल पढ़ाई के लिए अच्छा रहता है।

इसलिए बच्चों को अपनी आदत और स्थिति को देखकर यह निर्णय करना चाहिए कि घर पर ऑनलाइन पढ़ाई उनके लिए बेहतर है या फिर स्कूल/कॉलेज के अंदर ऑफलाइन पढ़ाई सबसे अच्छी है।

ऑनलाइन पढ़ाई में लचीलापन क्यों मिलता है

घर पर ऑनलाइन स्टडी का सबसे बाद फायदा ये होता है की बच्चे अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ाई का समय तय कर सकते है। ऑनलाइन पढ़ाई में क्लास का प्रेशर नहीं होता है। इसलिए विद्यार्थी जब चाहें तब पढ़ सकते हैं और अपने दिमाग के अनुसार अध्ययन योजना बना सकते हैं।

अगर किसी दिन काम हो या सेहत ठीक नहीं हो तो पढ़ाई को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है जो स्कूल के फीक्स्ड टाइमटेबल में नहीं होता है। इस लचीलापन से बच्चों को तनाव कम होता है और वो अपने हिसाब से लर्निंग कर पाते है लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई में अपने लक्ष्य के लिए खुद को अनुशासित रखना भी बहुत ज़रूरी होता है।

शिक्षक से सीधे बात करने के फायदे

स्कूल के अंदर होने वाली ऑफलाइन पढ़ाई में शिक्षा से संवाद का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। कक्षा में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच सीधा और लगातार संवाद होता है। जिससे बच्चे अपने प्रश्न बिना झिझक के पूछ सकते हैं। टीचर बच्चों के चेहरे उनकी भाषा और उनके जवाब को देखकर समझ जाते है। की कौन-सा टॉपिक समझ आ रहा है और कौन-सा नहीं इसीलिए वो पढ़ने का तरीका भी उसी हिसाब से बदलते है।

इस तरह के बाते सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहती है। बल्कि बच्चों को सही डिरेक्शिन, मोटवैशन और डिसप्लिन भी मिल जाता है। इसी वजह से ऑफलाइन पढ़ाई में शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संवाद मजबूत होता है और सीखने की प्रक्रिया और भी बेहतर हो जाती है।

प्रैक्टिकल और व्यावहारिक पढ़ाई का महत्व

स्कूल या फिर कॉलेज के अंदर होने वाली ऑफलाइन पढ़ाई में व्यावहारिक शिक्षण को खास जगह मिलती है क्योंकि यहाँ बच्चे सुनने के साथ-साथ समझते हैं और यह भी सीखते हैं कि काम किस तरीके से किया जा सकता है। ऑफलाइन स्टडी में ज्ञान ही नहीं लेते बल्कि उसे प्रैक्टिक्ली अप्लाइ करना भी सीखते है।

लैब्रॉटॉरी एक्सपेरिमेंट, प्रोजेक्ट, वर्क्शाप, ग्रुप डिस्कशन और ऐक्टिविटी के माध्यम से बच्चों के हर सब्जेक्ट से उनको रियल लाइफ से जुड़ने का मौका मिलता है। ऐसे में बच्चे गलती करते है और सीखते है ऐसे करने से बच्चों के अंदर आतमविश्वास बढ़ता है। और उनके अंदर सोचने, समस्या सुलझाने और टीम के साथ काम करने की क्षमता विकसित हो जाती है।

रिकॉर्डेड लेक्चर से पढ़ाई कैसे आसान होती है

रिकॉर्डिड लेक्चर अनलाइन और ऑफलाइन स्टडी दोनों में अपनी अलग-लग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनलाइन स्टडी में रिकॉर्डिड लेक्चर बच्चों को घर पर रहकर पढ़ाई करने की सुविधा देता है। जहा वो अपनी समझ और स्पीड के हिसाब से पाठ को देख और समझ सकते है। अगर टॉपिक समझ ना आए तो उससे दोबारा सुनना और दोहराना आसान होता है।

वहीं ऑफलाइन स्टडी जैसे स्कूल या कॉलेज में टीचर कई बार क्लास के बाद या रेविज़न के लिए रिकॉर्डिड लेक्चर या रिकॉर्डिड एक्स्प्लनैशन का सहारा लेते है। जिससे बच्चे क्लासरूम की पढ़ाई को घर पर दोबारा दोहरा पाते है। इस तरह के रिकॉर्डिड लेक्चर ऑफलाइन पढ़ाई को सपोर्ट करते है और अनलाइन पढ़ाई को और मजबूत बनाते है।

ऑनलाइन पढ़ाई में खर्च और समय की बचत

ऑनलाइन पढ़ाई में खर्च और यात्रा दोनों कम हो जाते हैं, क्योंकि बच्चों को रोज़ स्कूल या कॉलेज जाने के लिए यात्रा नहीं करनी पड़ती है। इसे बस, ऑटो या फ्यूल का खर्च बचता है और साथ ही समय की भी बचत है। जिस समय को बच्चे अपनी पढ़ाई में लागा सकते है। घर पर पढ़ाई करने से यूनिफॉर्म, टिफ़िन और अन्य अतिरिक्त खर्च भी कम हो जाते है।

वही स्कूल या कॉलेज के अंदर ऑफलाइन स्टडी में रोजाना आना-जाना जरूरी होता है। जिसमे ट्रैवल का टाइम और खर्च दोनों लगता है। लेकिन यात्रा के दौरान बच्चों को रियल दुनिया का अनुभव मिलता है और रूटीन बनती है। इसलिए खर्च के मामले में ऑनलाइन पढ़ाई अधिक किफायती होती है, जबकि ऑफलाइन पढ़ाई ज़्यादा नियमितता सिखाती है।

पढ़ाई में तकनीक पर निर्भरता

आज के समय में पढ़ाई सिर्फ़ किताबों या कक्षा तक ही सीमित नहीं रही है। बल्कि बच्चे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तकनीकों को मिला सकते हैं। जैसे पहले किसी कॉन्सेप्ट को ऑनलाइन वीडियो और एजुकेशन ऐप के माध्यम से समझना। और फिर हैंडरिटन नोट्स और डायग्राम के ज़रिए उसे याद किया जा सकता है।

ऑनलाइन क्विज़ और इंटरएक्टिव गेम्स से कॉन्सेप्ट की प्रैक्टिस करना। और ऑफलाइन वर्कशीट से रिवीजन करना इन दोनों को साथ में करने से सीखना और भी मज़बूत हो जाता है। स्टडी ग्रुप में ऑनलाइन डिस्कशन और ऑफलाइन मिलकर डाउट्स क्लियर कर सकते है। और टीम्वर्क का मज़ा भी आता है। इस तरह से बच्चे अपनी पढ़ाई को स्मार्ट ऑर्गनाइज़्ड और इंडिपेंडेंट बना सकते हैं।

विशेषज्ञों और टीचर्स से संवाद का महत्व

संवाद का मतलब है अपने विचारों को सही तरीके से बोलकर लिखकर या सुनकर दूसरों तक पहुंचना पढ़ाई में संवाद का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। ऑनलाइन स्टडी में संवाद वॉयस लेक्चर, वीडियो कॉल, चैट बॉक्स और डिस्कशन फोन, टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से किया जा सकता है। इससे बच्चों कि सुनने और समझने की क्षमता बढ़ती है और डिजिटल माध्यम का सही उपयोग सीखते है।

कई बार बच्चे खुलकर बोलने में झिझक महसूस करते है। ऑफलाइन स्टडी में शिक्षक और साथी बच्चों से सामने बैठकर बातचीत करते है। जिससे अतमविश्वास बढ़ता है और बच्चे अपनी बात सही रूप से रखना सीख जाते है। इसलिए संवाद कौशल के विकास के लिए ऑफलाइन स्टडी अधिक अच्छी हो सकती है।

हाइब्रिड लर्निंग क्या है और इसके फायदे

हाइब्रिड लर्निंग का मतलब है अनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को मिलाकर पढ़ाई करना इसका सबसे बड़ा लाभ यह है की बच्चों को दोनों तरफ से फायदा मिलता है। जहाँ वे स्कूल या कोचिंग में ऑफलाइन पढ़ाई के साथ-साथ घर पर अनलाइन विडिओ, वॉयस लेक्चर और प्रैक्टिस मटीरीअल का उपयोग कर सकते है।

इस तरह बच्चे अपनी समझ के अनुसार पढ़ाई की गति तय कर पाते है। हाइब्रिड लर्निंग से समझ और साधन दोनों की बचत होती है। साथ ही शिक्षक से सीधे संपर्क और डिजिटल लर्निंग दोनों का फायदा मिलता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास सेल्फ लर्निंग आदत संवाद कौशल और टेक्नॉलजी का सही उपयोग विकिस्त किया जा सकता है। जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोग होता है।

पढ़ाई में समय प्रबंधन क्यों जरूरी है

समय प्रबंधन मतलब है की समय को सही और सोच-समझकर उपयोग करना पढ़ाई के दौरान अगर बच्चे समय प्रबंधन सीख लेते हैं, तो वो अपने कामों को बिना तनाव और दबाव के आसानी से पूरा कर सकते है समय को ठीक तरह से बाँटने पर पढ़ाई, होमवर्क, रिवीजन, खेल-कूद और आराम सबके लिए समय निकालना आसान हो जाता है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की पढ़ाई में समय प्रबंधन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इससे बच्चे एक नियमित रूटीन बनाना अपने कामों की प्राथमिकता तय करना और हर काम को निर्धारित समय पर पूरा करना सीखते है। इसके साथ ही वो देर करने की आदत से बचना, जिम्मेदारी समझना और अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना सीख जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here