इंटरव्यू में सेलेक्ट होने के बेस्ट टिप्स: कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन से जीतें दिल

0
107
best interview tips - Guarranted Success

हेलो दोस्तों! कैसे हो आप सब? उम्मीद है की सब अच्छे और स्वस्थ होंगे। आज हम एक नई और फायदेमंद बात करने वाले है, जो आप की ज़िंदगी के लिए बहुत जरूरी है। आज के समय में हर व्यक्ति के जीवन की सफलता का रास्ता उसकी सोच व्यवहार और उसकी बातचीत की कला पर निर्भर करता है। आज की तेज-गति की दुनिया में चाहे बात नौकरी की हो, पढ़ाई की, व्यापार की या रिश्तों की ज़िंदगी की हर जगह पर हमारी बोली हुई बातें हमारा अंदाज और दूसरों के साथ बनाए गए रिश्ते हमारे जींवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ज़िंदगी में बहुत बारी ऐसे मौके आते हैं जब अपने आप को प्रभावशाली तरीके से रखना पड़ता है। इंटरव्यू एक ऐसा पल होता है जहाँ आपकी पहचान, आपका व्यवहार, आपकी तैयारी और आत्मविश्वास सब कुछ परख लिया जाता है। इसलिए इंटरव्यू को प्रभावित करने के तरीके सीखना बहुत जरूरी है।

अगर आप पहली बार इंटरव्यू दे रहे हैं या पहले कभी इंटरव्यू में सफल नहीं हुए है, तो ये जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। यहाँ दिए गए सुझाव और टिप्स आपको ना सिर्फ इंटरव्यू में सफल होने में मदद करेंगे, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी मजबूत बानएगे। आइए जानते है की इंटरव्यू को प्रभावशाली बनाने के आसान तरीके क्या है।

1. सीधे और साफ बोली बोलो

जब भी हम कही में इंटरव्यू देते है तो सबसे जरूरी बात होती है। सीधे और साफ भाषा में बात करे। क्यूंकि जब हम उलझे हुए शब्दों में बात करते है या फिर हम बहुत लंबी बात करते है, तो सामने वाला हमारी बात को ठीक से समझ नहीं पाता है। इसलिए इंटरव्यू में छोटे और आसान शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। इंटरव्यू की बातचीत में भाषा बहुत महत्व रखती है। सीधी भाषा से ने केवल सामने वाले को आपकी बात समझने में आसानी होती है, बल्कि इसे आप का आतमविश्वास भी दिखता है। इंटरव्यू लेने वाले को लगता है की आप स्पष्ट और साफ सोच रखते है उलझे हुए या घूमा- फिरा कर कही बातों से प्रभाव कम होता है। जबकि साफ तरीके से बात करने से आपका प्रभाव और सोच अच्छी दिखाई देती है।

2. मुसकुराते हुए बात करो

जब हम इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो पहला कदम ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। इंटरव्यू में मुसकुराते हुए बात करना एक छोटा सा कदम लगता है। लेकिन इसका बहुत अच्छा असर पड़ता है। जब हम हल्का सा मुस्कुराकर बात करते है तो हमारे चेहरे पर एक अच्छी सोच दिखाई देती है। इसे सामने वाले को भी अच्छा लगता है। मुस्कुराते हुए बातचीत करने से माहौल सहज और दोस्ताना हो जाता है इसे घबराहट कम हो जाती है और आप खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाते है। ध्यान रहे, मुस्कुराहट ना तो ज्यादा हो और ना ही जबरदस्ती बस एक हल्की सी नैच्रल मुस्कान आपकी पर्सनैलिटी को और आकर्षक बनाती है और इंटरव्यू पर अच्छा प्रभाव डालती है।

3. बीच मे मत बोलो

इंटरव्यू के दौरान हमेशा सामने वाले की बात ध्यान से सुननी चाहिए। क्यूंकि बीच में बोलना या कुछ भी करना आपके इंटरव्यू पर गलत प्रभाव डालता है। जब हम किसी को बिना पूरा सुने बीच टोकते है तो ये दिखाते है की आप सम्मानजनक और उतावलेपन वाले व्यक्ति है। जब हम सामने वाले को पूरा वक़्त देकर शांत मन से सुनते है तो ये दिखाता है की आप उनके विचारों का सम्मान करते है। ये आदत ने सिर्फ आतमविश्वास को बढ़ाती है बल्कि इनर्व्यूअर पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है। ये छोटी- छोटी सभी हैबिट आपके ओवरॉल इम्प्रेशन को बहुत अच्छा बना देती है।

4. आँखों मे आँखें डाल कर बात करो

आँखों में आंखे डाल कर बात करना इंटरव्यू का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हम सामने वाली व्यक्ति की आँखों में देख कर जवाब देते है तो तो इसे ये साबित होता है की आप उनकी बात में रुचि रखते है और पूरी तरह से बातचीत में शामिल हो। लेकिन आँखों में आंखे डालने का मतलब ये नहीं है की आप घूरते रहें, बल्कि एक नैच्रल तरीके से आँखों में देखना चाहिए हम को ध्यान रखना चाहिए की आँखों में देखना नॉर्मल हो किसी भी तरह की झिझक या ताकना नहीं होना चाहिए। जिसे की इंटरव्यू को भी ये भरोसा मिलता है की आप सच बोल रहे है। और आपका मन कही भी डगमगा नहीं रहा है। यदि हम शांत, विनम्र और विश्वास की साथ आँखों में आंखे डाल कर बात करते है, तो ये हमारे अच्छे व्यवहार को दिखता है।

5. कम शब्दों में बड़ी बात करो

इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूरी है की आप कम शब्दों में सीधी बात करे। जब आप अपनी बात सीधी साफ और पॉइंट पर रखते हैं, तो सामने वाला आपको तुरंत समझ लेता है। लोगों के लिए ये तरीका इसलिए भी फायदेमंद होता है क्यूंकि इसमे आतमविश्वास अलग से झलकता है। और टाइम बचता है और आप का कान्फिडन्स भी दिखाई देता है। ज्यादा बोलने से बात उलज जाती है। लेकिन कम और साफ बोलने से आपका प्रभाव बढ़ता है इस तरीके से कोई भी अपने आइडियास को बेहतर तरीके से बता सकता है। चाहे फिर वो इंटरव्यू हो, मीटिंग हो या रोज की बातें हो इसलिए कोशिश करो कम बोलो, लेकिन असरदार बोलो।

6. अपने शब्दों और इरादों मे स्पष्ट रहो

इंटरव्यू में अच्छा प्रभाव डालने के लिए सबसे जरूरी है की आप अपनी बात को सीधे और साफ तरीके से रखें। बात करते वक़्त हमेशा सिम्पल हिन्दी भाषा का इस्तेमाल करें ताकि इनर्व्यूअर आपकी बात आसानी से समझ सके। हमेशा आप अपनी बात को छोटा स्पष्ट और सीधे शब्दों में रखे ओवर-एक्सपलने करने या बेवजहे लंबा बोलने से बचे और आप अपने विचार को ईमानदारी और आतमविश्वास के साथ रखते है तो आपका व्यक्तित्व और प्रोफेशनल सोच साफ नजर आती है। ऐसा सब करने से आप निश्चित रूप से इनर्व्यूअर पर अच्छा प्रभाव डालते है।

7. सामने वाले का सम्मान करो

हर बात की शुरुआत एक अच्छे व्यवहार से होती है और सम्मान अच्छे व्यवहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामने वाले का सम्मान करना हर रिश्तों और बातचीत को मजबूत बनाता है। जब आप किसी व्यक्ति को सम्मान देते है तो हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित औ सहज महसूस करता है। इससे समाने वाला आप पर भरोसा करता है और बातचीत में खुलकर अपनी बात को रखता है सम्मान दिखने का मतलब सिर्फ अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करना नहीं बल्कि उनकी बात को ध्यान से सुनना बीच में ना टोकन और विचारों को महत्व देना भी होता है। जब हम सामने वाले के प्रति रीस्पेक्ट दिखाते है, तो ना सिर्फ हमारी इमेज अच्छी बनती है बल्कि सामने वाला भी हम से उतने ही सम्मान के साथ बात करता है। इस तरह का व्यवहार हर जगह- घर, स्कूल, ऑफिस, इंटरव्यू में एक स्ट्रॉंग सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।

8. हर मुश्किल में शांत रहना

इंटरव्यू के समय शांत रहना आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी मजबूती माना जाता है। जब आप इंटरव्यू में धैर्य और संतुलन के साथ बैठे होते हो और हर प्रश्न का शांतिपूर्ण उत्तर देते हो तो सामने वाला आपके आत्मविश्वासस और समझदारी को आसानी से पहचान लेता है। शांत रहने से आपके विचार स्पष्ट होते है और आप अपनी बात को सही तरीके से रख पाते है। यह दिखाता है की आप दबाव की स्थिति में भी सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हो। इसलिए इंटरव्यू के समय हमेशा शांत, स्थिर और विनम्र से रहना चाहिए ये सब बाते मिलकर आपको एक प्रभावशाली व्यक्ति बना देते है। और इन सब बातों से आपके इंटरव्यू पर भी अच्छा असर पड़ता है।

9. कपड़ों का ध्यान रखो

इंटरव्यू के समय पर आपके कपड़े सबसे पहले दखे जाते है। इसलिए कपड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कपड़े महंगे होने की जरूरत नहीं होती है, बस साफ प्रेस किए हुए और सिम्पल होने चाहिए इंटरव्यू के लिए हेमश लाइट कलर के कपड़े ले जैसे की व्हाइट, लाइट ब्लू, गरे, ब्लैक और क्रीम जैसे सिम्पल और प्रोफेशनल कलर चूज़ करें। ये कलर आपको सीरीअस, क्लीन और कॉन्फिडेंट दिखाते है। बहुत चमकीले कलर हेवी डिजाइन बड़े प्रिन्ट वाले कपड़े इंटरव्यू के लिए सही नहीं होते है। इंटरव्यू क्वे समय पर शूज भी साफ होने चाहिए और हेयरस्टाइल भी सिम्पल होना चाहिए जब आप सिम्पल और सही तरह से तैयार होते है तो आपका कान्फिडन्स और बढ़ जाता है। जिसे की आप की पर्सनैलिटी और इंटरव्यू अच्छा बन जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here