हेलो फ़्रेंड्स! आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे हेयरस्टाइल की जो कॉलेज गर्ल्स के लिए परफेक्ट रहे। जो हेयरस्टाइल सिम्पल के साथ – साथ स्मार्ट भी हो।और रोजाना के लिए बेस्ट हो। कॉलेज लाइफ में तैयार होना रोज का एक छोटा सा चैलेंज होता है और इसमे सबसे ज्यादा कन्फ़्युशन हेयरस्टाइल को लेकर होती है। हर लड़की चाहती है की उसके बाल साफ – सुथरे, स्मार्ट और थोड़े स्टाइलिश दिखाई दें। लेकिन सुबह की जल्दी में मुश्किल होता है कोई बड़ा हेयरस्टाइल बनाना। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम अपने आर्टिकल में ऐसे हेयरस्टाइल लेकर आए है। जो की बिल्कुल सिम्पल होने के साथ – साथ जल्दी बन जाते हैं और आपके लुक को फ्रेश और सुंदर बना देते है।
आजकल कॉलेज की लड़कियां चाहे क्लास अटेन्ड कर रही हो या फिर ग्रुप प्रोजेक्ट बना रही हो या सिर्फ फ्रेंड्स के साथ घूमना या कैन्टीन तक जाना हो। तो एक अच्छा हेयरस्टाइल पूरी पर्सनैलिटी को बदल देता है। सही हेयरस्टाइल विश्वास को बढ़ाता है और साथ ही फ़ेस क्लीन लगता है। और ओवरॉल लुक स्मार्ट दिखाई देता है। इस आर्टिकल में हम आपको रोजाना यूजफुल और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बताएंगे जो की हर लड़की आसानी से बना सकती है।
सिंपल लेकिन स्टाइलिश—कॉलेज गर्ल्स के लिए ईज़ी टू डू हेयरस्टाइल आइडियाज़
हाई पोनीटेल

आजकल कॉलेज गर्ल्स अपने लुक को सिम्पल और स्टाइलिश रखने के लिए ऐसे हेयरस्टाइल चाहती है जो जल्दी बन जाएँ और पूरा दिन सही टीके रहे। सुबह की फ़्रेश लाइफ में सबको ऐसा हेयरस्टाइल चाहिए होता है जो आसान भी हो और स्मार्ट भी लगे। इसी वजह से हाई पोनीटेल एक बहुत ही फेमस हेयरस्टाइल है जिसे कॉलेज जाने वाली लड़किया आसानी से बना सकती है। हाई पोनीटैल एक सीधा-सीधा हेयरस्टाइल होता है, जिसमे बालों को पीछे एक जगह जमा कर रबर बैंड से बांध दिया जाता है। इस चोटी को हल्की सी ब्रैड के साथ एक हल्की लाइन के साथ जोड़ दिया जाता है जिससे की लुक स्मार्ट लगे। इसलिए इस चोटी को एक स्टाइलिश लुक मिलता है। यह चोटी साफ- सुथरी और स्टाइलिश दिखती है।
मैसी बन

कॉलेज गर्ल्स के बीच मैसी बन एक बहुत ही लोकप्रिय हेयरस्टाइल बन चुका है ये लुक कैजुअल भी लगता है और स्टाइलिश भी। इस हेयरस्टाइल की सबसे अच्छी बात ये है की इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। फिर भी ये कूल और ट्रेंडी वाइब देता है। मैसी बन बनाने के लिए बस बालों को हल्का-सा ट्विस्ट करके ऊपर या नीचे एक ढीला सा बन क्रीऐटकिया जाता है। जिससे की लुक क्लासी और कूल लगता है। यह हेयरस्टाइल सुबह कॉलेज लेक्चर, ग्रुप स्टडी और रोजाना की आउटिंग के लिए बिल्कुल बेस्ट है। मैसी बन के साथ आप मिनिमल हेयर-एक्सेसरीज़ का उपयोग कर सकती है। जिसे आप का लुक और भी खूबसूरत और फैशनेबल लगेगा। यह हेयरस्टाइल उन गर्ल्स के लिए बेहतरीन है जो अपने लुक को सिम्पल रखते हुए भी ख़ूबसूरती का स्टाइलिश टच देना चाहती हैं।
लो बन

कॉलेज गर्ल्स के लिए लो बन एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो सिम्पल, क्लासी और रोजाना स्टाइल के हिसाब से परफेक्ट माना जाता है। ये हेयरस्टाइल समर के सीज़न के लिए बेस्ट ऑप्शन है।ये हेयरस्टाइल सिम्पल होने के कारण हर लुक पर काफ़ी सूट करता है। चाहे फिर वो एथनिक हो या फिर वेस्टर्न। ये हेयरस्टाइल दिनभर के लिए काफ़ी कम्फ़्टर्बल है। गर्ल्स इसको जैसे चाहे वैसे बना सकती है लूज या टाइट ये दोनों तरह से बेस्ट लगता है। अगर आप को लूज पसंद है तो हल्का सा पफ बनाकर साथ में थोड़ा यूनीक लुक पाने के लिए साथ में क्लिप, थोड़ा स्टाइलिश रबर बैंड यूज करके इस हेयरस्टाइल को और भी स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकती है। ये हेयरस्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है यो लड़की बालों को लंबे समय तक सेट रखना चाहती है।
हाफ अप हाफ डाउन

कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल एक ऐसी चॉइस बन चुकी है जो उनके पूरे लुक को स्टाइलिश बना देती है और नैचरल भी रखती है। इस हेयरस्टाइल में आधे बाल ऊपर बांध दिए जाते है,जबकि बाकी बाल खुले रहते है। यह स्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो रोज-रोज हेयरस्टाइल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहती है लेकिन फिर भी स्मार्ट और फैशनेबल दिखना पसंद करती है। हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल हर सीजन और हर आउट्फिट के साथ अच्छी लगती है। चाहे आप जीन्स-टॉप पहनो, या फिर एथनिक आउट्फ़िट कैरी करो। कॉलेज के किसी भी एवेनेट में वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ये हेयरस्टाइल हर लुक को बैलन्स करती है। इसमे छोटा सा पफ, बो क्लिप, रबर बैंड या मेसी ट्विस्ट जैसा छोटा से टच देकर लड़किया अपने लुक को और भी यूनीक बना सकती है। लॉंग, मीडीअम, स्ट्रेट या वैवी-हर टाइप के बालों पर ये हेयरस्टाइल सुंदर दिखता है। इसीलिए आज के समय में कॉलेज गर्ल्स के लिए ये एक ट्रेंडी हेयरस्टाइल ऑप्शन बन गया है।
क्लॉ क्लिप हेयरस्टाइल

क्लॉ क्लिप हेयरस्टाइल आजकल कॉलेज वाली गर्ल्स का सबसे बेस्ट लुक बन गया है। जब सुबह- सुबह टाइम कम होता है और रेडी होने का मूड भी स्लो होता है, तब बस बालों को हल्का ट्विस्ट करके क्लॉ क्लिप लगा दो, और पूरा लुक तुरंत खूबसूरत और सेट लगता है। ये स्टाइल बिल्कुल लाइट वैट है, इसलिए सर दर्द या सर में हेवी फ़ील भी नहीं होता है। कॅम्पस में घूमना,कैन्टीन जाना या फ्रेंड के साथ आउटिंग पर भी जाना ये हेयरस्टाइल हर जगह स्मार्ट और क्लीन वाइब देता है। सबसे बेस्ट बात ये है की बाल लंबे हो या मीडीअम हेयर,क्लॉ क्लिप सब पर सुपर और आराम से सूट हो जाती है। इसलिए ये कॉलेज गर्ल्स के लिए एक परफेक्ट और फास्ट हेयरस्टाइल बन चुका है।
स्टाइलिश ब्रेड

कॉलेज गर्ल्स के लिए रोजाना एक ऐसा स्टाइल चाहिए होता है जो की आसानी से बन सके। इसी लिए लड़कियों की पहली चॉइस चोटी हो जाती है। चोटी बनाने से ना सिर्फ समय बचता है, बल्कि बालों को साफ-सुथरा लुक देती है। आजकल की गर्ल्स सिम्पल चोटी से लेकर स्टाइलिश, फ्रेंच या फिशटैल चोटी ट्राइ कर सकती है। चोटी बालों को पूरा मैन्ज लुक देती है। गर्मी के मॉसम में यह बिल्कुल कम्फर्ट होती है, घूमने-फिरने के दौरान बालों को प्रोटेक्ट करती है। कॉलेज के बिजी समय में ये हेयरस्टाइल सेट रहता है। इसलिए चोटी एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो प्रैक्टिकल भी है, ट्रेंडी भी। ये स्टाइल कॉलेज लाइफ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। `
बबल ब्रेड

आजकल कॉलेज गर्ल्स के बीच बबल ब्रैड हेयरस्टाइल बहुत ही ट्रेंड में है, क्यूंकि ये स्टाइल खुद में क्यूट, स्टाइलिश और ईजी-टू -क्रीऐट होता है। इस हेयरस्टाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है की ये कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। ये बालों को यूनीक, मजेदार और स्मार्ट लुक देता है। बबल ब्रैड एक बेस्ट ऑप्शन बन जाता है। बबल ब्रैड बनाने के लिए बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांधकर हर सेक्शन पर हल्का-सा टाइट किया जाता है। यह हेयरस्टाइल स्पोर्टी आउट्फिट, डेली कॉलेज वेयर और ईविन एथ्निक डे पर बहुत अच्छा लगता है। जो लड़की अपने लुक में थोड़ा फन और क्रीऐटिवटी चाहती है, उनके लिए ये एक परफेक्ट चॉइस है। वेवी हेयर / लहराते बाल
वेवी हेयर

कॉलेज की गर्ल्स के लहराते बाल एकदम नैच्रल और क्यूट लुक देते है। ऐसे बाल लगते ही इतने सॉफ्ट और स्टाइलिश होते है की ज्यादा कुछ करना भी नहीं पड़ता, बस थोड़ा सा सेट करो और पूरा लुक रेडी हो जाता है। वेवी लहराते बालों को अपना अलग स्टाइल होता है। ना तो पूरे सीधे होते है, और ना ही पूरे कर्ल होते है। कॉलेज जाते समय जब हवा चलती है, तो ये लहराते बाल और भी प्यारे लगते है, अगर बालों को थोड़ा सेट रखना हो तो हल्का सा कर्ल क्रीम या सीरम लगा सकते हो ये इतना सिम्पल स्टाइल है की हर आउट्फिट-कुर्ती, टॉप-जीन्स, या टी -शर्ट सबके साथ जम जाता है। कॉलेज गर्ल्स एक लिए एक दम परफेक्ट हेयरस्टाइल है।
स्ट्रेट हेयर / सीधे बाल

कॉलेज लाइफ में सीधे बाल एक सिम्पल,क्लासी और हर लुक के साथ मैच होने वाला हेयरस्टाइल होता है। स्ट्रेट हेयर का सबसे बड़ा फायदा ये है की ये हर आउट्फिट पर अच्छे लगते है। चाहे आप वसटर्न वेयर पहनो या एथ्निक सीधे बालों को मैन्टैन करना भी ईजी होता है। बस थोड़ा सा सीरम, ओलिंग और लाइट हीट पर्टेक्शन का ध्यान रखो। कॉलेज गर्ल्स सबसे ज्यादा ऐसे हेयरस्टाइल देखती है जो रोजाना जल्दी बन जाए। इसलिए स्ट्रेट हेयर उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमे तुम सिम्पल ओपन हेयर लुक रख सकती हो। जैसे की हाफ-टाइ बना सकती हो, हईघट पोनीटैल ये स्लीक बन कर सकती हो। ये सब क्लीन, फ्रेश और स्टाइलिश लगते है।
