Thursday, January 15, 2026
HomeBeautiful Ideasझड़ते और रूखे बालों का हल: ये फल बनाएँगे बाल मजबूत और...

झड़ते और रूखे बालों का हल: ये फल बनाएँगे बाल मजबूत और हेल्दी

हे गाइज़, तो कैसे है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छें होंगे। आप सब तो जानते है कि आज के इस टेन्शन भरे माहोल में बालों का जड़ना कितना ज़्यादा बढ़ गया है। दुनिया का हर एक इंसान बालों के जड़ने के कारण बहुत दुखी है।लेकिन अब आप सबको चिंता करने की कोई ज़रूरत नही है, क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में आपकी इस चिंता का समाधान बताने वाले है। तो आप हमारे आर्टिकल को आख़िर तक ज़रूर पढ़े। आशा करते है की आपको आपकी समस्या का समाधान ज़रूर मिलेगा।

तो, आज हम बताने वाले है की आप अपने बालों को फिरसे लम्बा, घना, और मज़बूत कैसे बनाए। तो अगर आप भी अपने बालों की ख़ूबसूरती को फिरसे पाना चाहती है तो आपको अपनी रोज़ाना की दिनचर्या में कुछ चीजों को जोड़ना होगा। जिससे कि आप अपने घने बालों के साथ फिर से अपनी सुंदरता को पा सके। अपने बालों को घना और लम्बा करने के लिए आपको किसी महेंगे शैम्पू या फिर ओईल का उपयोग करने की ज़रूरत नही है, बल्कि आपको आपकी डेली रूटीन में एक हेल्थी डाइयट को फ़ॉलो करने की ज़रूरत है। जिससे कि आपके बाल लम्बे और घने हो सके। आप अपनी डाइयट में ज़्यादा से ज़्यादा फ़्रूट्स को अड़ करने की कोशिश करे जिससे की आपके बालों को भरपूर मात्रा में नूट्रिशन मिल सके। तो आयी बताते है की आप अपनी डाइयट में कौन – कौन से फल जोड़ सकते है।

Also read: रातों-रात Skin Glow करने के लिए 11 असरदार घरेलू नुस्खे

बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने के लिए खाएँ ये बेस्ट फल

1. कीवी

Photo by Pranjall Kumar on Unsplash

कीवी जो विटामिन E, C, K से भरपूर होता है इसी के साथ – साथ इसमें फ़ाइबर और कुछ ऐसे ऐंटीआक्सिडंट भी होते है। जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।

  • कीवी में विटामिन C होने के कारण ये हमारे बालों की अंदरूनी जड़ो को मज़बूत करने का काम करता है।और बालों का टूटना कम करता है।
  • कीवी में कुछ ख़ास ऐंटीआक्सिडंट पाए जाते है जो कि हमें डैंड्रफ जैसे फ़ंगल इन्फ़ेक्शन से राहत दिलाने का काम करती है।
  • कीवी के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे – ओमेगा 3, फ़ैटी ऐसिड , आयरन बालों को लम्बे समय तक चमकदार बनाए रखने में मदद करते है।

2. संतरा

Photo by Alice Pasqual on Unsplash

संतरा स्वादिष्ट होने के साथ – साथ विटामिन C से भरपूर होता है। जो हमारी त्वचा में निखार लाने के साथ – साथ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है।संतरा खाने से बालों और शरीर को अंदर से पोषण मिलता है। जो कि हमारे त्वचा और बालों दोनो को चमकदार बनाने में मदद करता है।

  • संतरा शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है जो स्कैल्प की सफ़ाई करने में मदद करता है जिसके कारण हमें डैंड्रुफ़, फ़ंगल इन्फ़ेक्शन, दाग – दब्बे, खुजली को कम करने में मदद मिलती है।
  • संतरे में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉयड्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और झड़ने से रोकते हैं।
  • संतरे का रस और उनमे नैचुरल एसिड बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • संतरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है इसको खाने से स्कैल्प और शरीर हाइड्रेट रहता है। जिसके कारण बालों का रूखापन बेहद कम होता है और बॉडी भी पूरा दिन हायड्रेटड फ़ील करती है।

3. बेरीज़

Photo by Adél Grőber on Unsplash

बेरीज़ जैसे – स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, क्रैनबेरी, और ब्लैकबेरी – छोटे लेकिन बेहद ताकतवर फल होते हैं। ये पोषक तत्वों, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं।

  • बेरीज में ऐंटीआक्सिडंट, फ्लेवोनॉयड्स, और विटामिन C प्रयुक्त मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण ये शरीर को फ़्री रेडिकल्स से होने वाले नुक़सान से हमें बचाता है
  • बेरीज खाने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मज़बूत बनता है जिससे कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत बनती है। और जिसके कारण शरीर इन्फ़ेक्शन से लड़ने में सक्षम रहता है।
  • बेरीज़ कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड प्रेशर संतुलित करने और धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं — जिससे ह्रदय रोग का ख़तरा कम हो जाता है।

4. ऐवकाडो

ऐवकाडो फल जो की हमारी सेहत के साथ – साथ हमारे बालों के लिए बहुत लाभदायक है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं।जिसके कारण इसे खाने से हमारे शरीर और बालों को अंधरूनी शक्ति मिलती है।

  • ऐवकाडो में बायोटिन और आयरन होने के कारण ये हमारे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों का जड़ना कम करता है।
  • ऐवकाडो में हेल्दी फैट्स और ओमेगा फैटी एसिड्स बालों को हाइड्रेट कर उन्हें शाइनी और मुलायम बनाता है। जिससे कि बाल एकदम सॉफ़्ट और शाइनी दिखते है।
  • ऐवकाडो में पाए जाने वाले मिनरल्स (मैग्नीशियम, पोटैशियम) स्कैल्प को पोषण देकर डैंड्रफ और ड्रायनेस कम करते हैं।

5. केला

केले को बालों का सपेरफ़ूड भी कहा जाता है। केला हमारी बॉडी को एनर्जी के साथ – साथ हमारे पाचन तंत्र की क्रिया को भी बढ़ाता है। केले में कुछ ऐसे ख़ास ऐंटीआक्सिडंट तत्व भी पाए जाते है, जो कि हमारे शरीर के साथ – साथ बालों को भी घना और मज़बूत बनाए रखने का काम करते है।

  • केले में पाया जाने वाला सिलिका कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाकर बालों को स्मूद और चमकदार बनाता है।
  • केले से हमें प्रयुक्त मात्रा में नूट्रिशन मिलता है, जिससे कि डैंड्रुफ़ और फ़ंगस जैसा इन्फ़ेक्शन को कम करने में मदद मिलती है।
  • केले में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाते हैं, जिससे टूटने और दो-मुंहे बालों की दिक़्क़त कम होती है।
  • केले में मौजूद पोटैशियम और नेचुरल मिनरल्स स्कैल्प को हाइड्रेशन देकर बालों की ड्राईनेस को कम करते हैं।

6. नारियल पानी

आप सब तो जानते ही है की नारियल पानी हमारी सेहत के लिए कितना फ़ायदेमंद है। लेकिन ये सिर्फ़ हमारी सेहत के लिए हाई नही बल्कि ये हमारे बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नही है। नारियल पानी को अगर हम अपनी रोज़ाना की ज़िंदगी में सुबह ख़ाली पेट पीते है, तो हमारे शरीर को बहुत लाभ होता है।

  • नारियल पानी हमारी बॉडी को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे कि स्कैल्प ड्राई नही होती और डैंड्रफ होना का ख़तरा भी बहुत कम होता है।
  • नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो स्ट्रेस को कम करता है और हेयर फॉल रोकने में मदद करता है।
  • नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स बालों की टेक्सचर को इंप्रूव करते हैं।
  • नारियल पानी में मौजूद लॉरिक एसिड और मिनरल्स बालों को टूटने और झड़ने से बचाते हैं।

7. अंगूर

अंगूर में कई ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को जड़ से मज़बूत बनाते हैं।इसीलिए आप अपनी डाइयट में अंगूर को भी जोड़ सकती है।

  • अंगूर के एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करते हैं, जिससे समय से पहले बाल सफ़ेद होने की समस्या कम होती है।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं और इन्फेक्शन से बचाने का काम करते है।
  • अंगूर में मौजूद प्रोएंथोसायनिडिन्स और विटामिन E स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं।
  • अंगूर में विटामिन C और आयरन होता है जो नए बालों के उगने में मदद करता है।

8. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रोबेरी जो सिर्फ़ बच्चों को ही नही लेकिन बड़ों के द्वारा भी बेहद पसंद किया जाने वाला फ़्रूट है। स्ट्रॉबेरी जो खाने में स्वाद होने के साथ – साथ हमारी हेल्थ के लिए भी लाभदायक है। स्ट्रॉबेरी हमारे बालों के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है।इसमें ऐसे कई ज़रूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

  • स्ट्रॉबेरी में अच्छी ख़ासी मात्रा में विटामिन c पाया जाता है, जो कि कोलोजन बनाने में मदद करता है।कोलोजन स्कैल्प को मज़बूत बनाने का काम करता है, जिससे कि हमारे बालों कि जड़ मज़बूत बनती है, जिसके कारण हमारे बालों की ग्रोथ तेज़ी से होती है।
  • स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में पोषण और नमी बनी रहती है, जिससे बाल हेल्दी और शाइनी दिखते हैं।
  • स्ट्रॉबेरी में सिलिका मौजूद होता है, जो कि बालों के लम्बे, स्मूथ, और शाइनी बनाता है।
  • इसमें मौजूद मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन B स्कैल्प को क्लीन और हेल्दी रखते हैं।

9. सेब

Photo by Robson Melo on Unsplash

अगर आप अपनी डेली की रूटीन में सेब को खाना शुरू करते है, तो ये आपकी डाइयट का सबसे हेल्थी पार्ट होगा। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स, और ऐंटीआक्सिडंट पाए जाते है जो कि आपको पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस कराते है। इतना ही नही बल्कि ये फ़्रूट तो बालों के लिए एक हेल्थी हेयर फ़्रूट माना जाता है।

  • सेब में बायोटिन, विटामिन C और पोटैशियम होते हैं, जो जड़ों को पोषण देते हैं और नए बाल उगने में मदद करते हैं।
  • ग्रीन एप्पल (हरा सेब) का जूस खासकर हेयर लॉस और पतले बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • सेब में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स बालों की जड़ों को स्ट्रॉन्ग करते हैं और हेयर फॉल को रोकते हैं।
  • सेब के एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को क्लीन रखते हैं और डैंड्रफ को कम करते हैं।

10. अनानास

अनानास सिर्फ़ एक टेस्टी और जूसी फ्रूट ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C, मैंगनीज़, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंज़ाइम्स बालों को हेल्दी और मज़बूत रखने का काम करता है।

  • इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंज़ाइम स्कैल्प की सूजन और इंफेक्शन कम करता है, जिससे बाल झड़ना बंद हो जाता है।
  • अनानास में विटामिन A, C होने के कारण बालों को प्रयुक्त मात्रा में पोषण मिलता है, जिसके कारण बाल लम्बे और घने होना शुरू हो जाते है।
  • अनानास में मौजूद मैंगनीज़ और मिनरल्स जड़ों को मज़बूत करते हैं और पतले बालों को घना बनाने में मदद करते हैं।

Also read: गर्मियों के लिए 12 अनोखे हेल्दी ड्रिंक्स: स्वाद भी, सेहत भी!

11. आँवला

आँवला को बालों का बादशाह कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे बालों की जान भी माना जाता है। आँवला को खाने पर या फिर बालों में लगाने दोनो तरह से बालों के लिए फ़ायदेमंद है।

  • आँवला को खाने से बाल लम्बे और घने दिखायी पड़ते है।
  • आँवला में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं।
  • दही या शहद के साथ मिलाकर लगाने से बालों में शाइन और स्मूदनेस आती है।
  • शैम्पू करने के बाद आँवले के जूस से रिंस करने से डैंड्रफ कम होता है और बाल चमकते हैं।
  • इसमें मौजूद आयरन और कैरोटीन बालों को मज़बूती और वॉल्यूम देते हैं।
Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular