हेलो दोस्तों, तो आज हम अपने ब्लॉग में एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग टॉपिक के बारे में चर्चा करेंगे। जो की है, “बेबी फोटोशूट” अगर आपके घर में भी कोई नन्हा मेहमान है, या फिर किसी के घर जल्द ही नन्हां मेहमान आने वाला है, और आप ओर उसकी हर याद को सम्भाल कर रखना चाहते है, तो बेबी फोटोशूट का आयडिया बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।आप बेबी का फोटोशूट घर पर ही बहुत से अनोखे तरीक़ों के साथ कर सकते है
फोटोशूट के ज़रिए आपके बच्चे की यादें आपके साथ हमेशा जुड़ी रहेगी और आप उन यादों को अपने साथ हमेशा सजोंके रख सकते है। आप फोटोशूट के ज़रिए अपने बच्चे की एक -एक हरकतों को कैमरा में कैप्चर कर सकते है और बड़े होने पर आप उन्हें ये सब यादें दिखा सकते है। बेबी का फोटोशूट करने के लिए आपको कही बाहर जाने की ज़रूर नही है, आप लोग घर पर ही बहुत से तरीक़ों से बेबी का बहुत ही सुंदर फोटोशूट करवा सकते है। तो छोटे बच्चे के फोटोशूट को घर पर ही कैसे खास बनाया जाए इस बारे में बात करेंगे तो आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।
यह भी पढे: शादी की सालगिरह पर जोड़े के लिए शुभकामनाएं
बेस्ट बेबी फोटोशूट आयडीयाज टिप्स एट होम
- कोकून बेबी फोटोशूट
- फ़ैमिली मेम्बर के साथ बेबी फोटोशूट
- पालने के साथ बेबी फोटोशूट
- फूलो की टोकरी के साथ बेबी फोटोशूट
- नेचर के साथ बेबी फोटोशूट
- टोय के साथ बेबी फोटोशूट
- मिल्क बाथ बेबी फोटोशूट
- गुबबारो के साथ बेबी फोटोशूट
- फलो कि टोकरी में बेबी फोटोशूट
- मेकप बेबी फोटोशूट
1. कोकून बेबी फोटोशूट
अगर आप अपने छोटू से बेबी का प्यारा सा फोटोशूट करना चाहते है तो आप बेबी का कोकून फोटोशूट कर सकते है। इसमें छोटे से बच्चे को कपड़े में अच्छे से लपेटा जाएगा और उसे अच्छे से सजाया भी जाएगा, जिससे की आपका बेबी काफ़ी खूबसूरत लगेगा। बेबी को अच्छे से रेडी कर बच्चें का अनोखा ओर प्यारा सा फोटोशूट किया जाएगा। आप लोग ये फोटोशूट घर पर भी आराम से कर सकते है।

2. फ़ैमिली मेम्बर के साथ बेबी फोटोशूट
आप लोगों को बेबी का फोटोशूट फ़ैमिली मेम्बर के साथ भी कराना चाहिए। और मम्मा ओर पापा के साथ बेबी का एक अलग फ़ोटोशूट होना चाहिए, ताकि वो लोग अपनी इन सारी यादों को अपने सीने से लगा कि रख सके और जब भी मन करे उन फ़ोटो को देख कर अपनी यादें ताज़ा कर सके। और आने वाले समय में अपने बच्चे को भी दिखा सके।

3. पालने के साथ बेबी फोटोशूट
बेबी का फोटोशूट लेने एक स्पॉट उसका पालना एवं (झूला) भी है, जिसमें की वो बेहद एंजोय करता है। आप बेबी का फोटोशूट पालने कि साथ भी कर सकते है, जो की एक बेहद सुनहरी याद होगी हर माता – पिता के लिए। आप बेबी के पालने को फोटोशूट से पहले अच्छे से सजावट भी कर सकते है,जिससे की बेबी का फोटोशूट काफ़ी अच्छा निकल कर आएगा।

4. फूलो की टोकरी के साथ बेबी फोटोशूट
आप बेबी के फोटोशूट को फूलो की टोकरी में लेटा कर या फिर बेठा कर करवा सकते है, जो की बेहद सुंदर ओर अदभुत लगेगा। आप बेबी एक एक सुंदर सी पोशाक पहनाकर फूलो से सजी टोकरी में लेटाकर बेबी का प्यारा सा फोटोशूट कर सकते है। आशा करते है की आपको ये आयडीया अपने बच्चे के फोटोशूट के लिए ज़रूर ट्राई करेंगे।

यह भी पढे: बेबी शॉवर पार्टी के लिए सजावट के अनूठे आईडियाज
5. नेचर के साथ बेबी फोटोशूट
जब आपका बच्चा थोड़ा सा बड़ा हो जाए तब आप अपने बच्चे का फोटोशूट नेचर के साथ भी करवा सकते है। जब आप बच्चा थोड़ा सा बड़ा हो जाए तो आप उसे अपने साथ बाहर घुमाने – फिराने के लिए ले जा सकते है। जिससे की वो नेचर के साथ भी थोड़ा आकर्षित होगा। और नेचर को पसंद भी करेगा।उसी के साथ – साथ उसे बाहरी दुनिया को भी महसूस करने लेगगा।

6. टोय के साथ बेबी फोटोशूट
आप अपने बेबी का फोटोशूट अगर थोड़ा फ़ंकी टाइप का कराना चाहते है, तो आप अपने बेबी के साइड में टोय को सजा सकते है जिससे की बेबी का फोटोशूट काफ़ी अनूठा लगेगा।बेबी को टोय वैसे भी बहुत ज़्यादा पसंद होते है, तो आप अपने बच्चे के फोटोशूट के लिए टोय की थीम भी रख सकते है।

7. मिल्क बाथ बेबी फोटोशूट
आप अपने बेबी के लिए मिल्क बाथ फोटोशूट भी रख सकते है, जो की एक बेहद शानदार तरीक़ा है। बच्चे की छोटी – छोटी आदतों को कैप्चर करने का।इसमें आप अपने बच्चे को एक मिल्क बाथ में बेठा कर और उसको अच्छे से तैयार करके आप उसका अच्छा सा फोटोशूट करवा सकते है।जिससे की बेबी की फ़ोटो बहुत ही बढ़िया आएगी।

8. गुबबारो के साथ बेबी फोटोशूट
आप बेबी का फोटोशूट गुबबारो के साथ भी कर सकते है। इसमें आप बच्चे के लिए एक अच्छी सि जगह पसंद कीजिए, ओर उसे बलून के साथ अच्छे से सजा दीजिए। और जहाँ भी बेबी बेठने या फिर लेटने वाला है, उस जगह को भी बलून के साथ अच्छे से सजा दीजिए।बच्चे के पास भी दो – चार बलून डाल दीजिए, जिससे की वो उसके साथ थोड़ा फ़न भी कर सके।

9. फलो कि टोकरी में बेबी फोटोशूट
आप बेबी फोटोशूट के लिए ये फूलो की टोकरी वाला ऑप्शन भी कर सकते है, जिसमें की आपकी बेबी की बेहद शानदार फोटो निकल कर आएगी। अगर आप भी कोई अपने बच्चे का फोटोशूट करने के लिए कोई अच्छी से थीम की तलाश कर रहे है तो आप ये थीम डिसाइड कर सकते है।इसमें आप अपने बच्चे को अच्छे से तैयार करके फूलो की टोकरी में लेटा कर फ़ोटो क्लिक करवा सकते है।आशा करते है की ये फ़ोटो आपको अपने बच्चे की ओर आकर्षित कर देगी।

10. मेकप बेबी फोटोशूट
अगर आपका बेबी गर्ल है तो तो आप उनके फोटोशूट के लिए मेकप थीम रख सकते है, जो उसको बेहद पसंद भी आएगी। मेकप हर लड़की का फ़ेवरेट होता है। अगर आपकी बच्ची को मेकप ब्रश से खेलना पसंद है, तो आप फोटोतशूट के लिए मेकप थीम रख सकते है। इस फोटोशूट को करने के लिए आप बेबी के पास एक – दो मेकप के आइटम रख सकते है, ओर बच्चे के हाथों में मेकप ब्रश दे सकते है, जिससे की वो बेहद क्यूट लगेगी। आशा करते है की आपको हमारे ये टिप्स पसंद आए होंगे।

यह भी पढे: 16 बेस्ट Birthday Ideas For Kids हिन्दी में
निष्कर्ष
अगर आप भी अपने छोटू बेबी का फोटोशूट कराना चाहते है, लेकिन आप उसके लिए कोई अच्छा सा बैक्ग्राउंड थीम खोज रहे है, तो आप हमारे ब्लॉग में दिए गये ट्रिक्स को फ़ॉलो कर उनसे आयडीयाज ले सकते है। और अपने बेबी के फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए अच्छी – अच्छी फ़ोटो क्लिक करवा सकते है। आशा करते है की आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आएगा।
