बेबी शॉवर एक ऐसा समारोह है , जिसमें माँ ओर उनकी ज़िंदगी में आने वाले बच्चे के लिए जशन मनाया जाता है। भारत देश में इसे ‘गोदभराई” के नाम से जाना जाता है। “बेबी शॉवर” गर्भावस्था लेडी के लिए बहुत स्पेशल होता है। बेबी शॉवर का समारोह सातवें महीने में सेलिब्रट किया जाता है।
माँ बनना किसी भी औरत की ज़िंदगी का सबसे यादगार पल होता है। नन्हे मेहमान का इंतज़ार केवल माँ ही नही बल्कि उसके साथ – साथ उसके पूरे परिवार को होता है। हमारे भारत देश में गोदभराई की रसम माँ ओर आने वाले बच्चे की सलामती के लिए होती है। बेबी शॉवर की रसम को बड़े धूम धाम से सेलिब्रट किया जाता है। अगर आप लोग भी बेबी शॉवर डेकोर करना चाहते है तो आप हमारे इस आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पड़े।
Also read: 16 बेस्ट Birthday Ideas For Kids हिन्दी में
बेबी शॉवर सजावट: कैसे बनाएं इसे खास?
बैलून थीम
बेबी शॉवर की डेकोर के लिए आप गुब्बारे का इस्तेमाल कर सकते है। आप बेबी शॉवर के डेकोर के लिए दो कलर के गुब्बारे का मैच मिला कर डेकोरेसन कर सकते है। गुब्बारे का इस्तेमाल हर किसी फ़ंक्शन की सजावट के लिए किया जाता है। गुब्बारे की सजावट के बिना हर सजावट अधूरी सी दिखायी देती है। इन दिनो मार्केट में बेबी शॉवर स्पेशल बैलून मिलते है, जिसकी मदद से आप अपने घर को सजा सकती है।

कलरफ़ुल लाइट्स
आप बेबी शॉवर के डेकोर के लिए कलरफ़ुल लाइट का इस्तेमाल कर सकते है। कलरफ़ुल लाइट्स की सजावट आपके घर को एक क्लासी लुक देता है। आप लोगों को कलरफ़ुल लाइट्स को एक बार ज़रूर यूज़ करना चाहिए। खूबसूरत डेकोर के लिए आप इन लाइट्स के द्वारा पेड़ – पोधो को भी सजा सकते है।

फूलो की सजावट
गोदभराई की रसम को ओर ज़्यादा सुंदर बनाने के लिए आप फूलो की सजावट कर सकते है। आप रसम की सजावट के लिए तरह – तरह के फूलो का इस्तेमाल कर सकते है। सजावट के लिए आप टेबल ओर घर के कोनो में बाउल में पानी भरकर फ़ुल रख सकते है, जो आपके घर को एक क्लासी लुक देगा।

टेडी थीम सजावट
बेबी शॉवर की सजावट के लिए आप टेडी थीम भी रख सकते है, क्योंकि टेडी हर एक बच्चे का फ़ेवरेट होता है। इसीलिए आप टेडी थीम भी डिसाइड कर सकते है, जो की आपके फ़ंक्शन को ओर इंट्रेस्टिंग बना देगा।

डिज़्नी थीम सजावट
गोदभराइ की सजावट के लिए डिज़्नी थीम भी एक पर्फ़ेक्ट ऑप्शन है। आप अपने बेबी शॉवर की सजावट के लिए डिज़्नी थीम भी रख सकते है। डिज़्नी थीम बच्चों के द्वारा बेहद पसंद की जाती है, तो आप डिज़्नी थीम भी डिसाइड कर सकते है।

कार्टून थीम सजावट
आप गोदभराइ की रसम के लिए अच्छे से अच्छा डेकोरेसन प्लान करना चाहते है, ओर इसीलिए आप अपने फ़ंक्शन को अच्छा बनाने के लिए अच्छी से अच्छी थीम भी डिसाइड करते है। अगर बात आने वाले बच्चे के फ़ंक्शन की हो तो कार्टून थीम एक दम पर्फ़ेक्ट है, जो शायद बच्चों के साथ – साथ बड़ों को भी पसंद आ सकती है।

बटरफ़्लाई की सजावट
आप बेबी शॉवर की डेकोर को लेकर कोई अच्छी सी थीम डिसाइड करना चाहते है तो आप बटरफ़्लाई थीम डिसाइड कर सकते है, जो की आपके फ़ंक्शन में एक पोज़िटिविटी का माहोल बना देगा, ओर आपके इस इस खूबसूरत पल को ओर यादगार बना देगा।

फेरी टेल थीम
बेबी शॉवर की सजावट करने के लिए फेरी टेल थीम भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप अपने फ़ंक्शन की सजावट को ओर बेहतर दिखाना चाहते है तो आप फेरी टेल थीम को चुन सकते है, जो की आपके फ़ंक्शन की सजावट को एक हटकर लुक देगा।

गोदभराई की रसम: परंपराओं और भावनाओं का संगम

गोदभराई की रसम की प्रथा सदियो से चली आ रही है। इस रसम में आने वाले बच्चे ओर उसकी माँ को ढेर सारे आशीर्वाद ओर अच्छी – अच्छी शुभकामनाए दी जाती है। माँ ओर बच्चे दोनो की अच्छी सेहत के लिए कामना भी की जाती है। भारत देश में इस रसम को बड़े ही धूम -धाम से मनाया जाता है। आने वाले बच्चे ओर उसकी माँ पर घर की सभी लेडीज़ इस रसम में भरपूर प्यार लूटाती हुई नज़र आती है, ओर घर की सबसे बड़ी लेडी होने वाली माँ ओर आने वाले बच्चे को हर बुरी नज़र से बचाने का प्रयास करती है।
बेबी शॉवर की रसम में खेले जाने वाले खेल
बेबी शॉवर की रसम को तब-तक खतम नही मना जाता जब तक रसम में खेल ना खेले जाए। गोदभराई की रसम में जब तक खेलो ता तड़का ना लगे जब तक रसम में कोई मज़ा नही है तो आयिए जानते है की आप गोदभराई में खेले जाने वाले खेल
ड़िलीवरी डेट
इस खेल में आप एक कैलेंडर ले ओर सभी को एक एसी डेट मार्क करने के लिए बोले जिस दिन बेबी इस दुनिया में आ सकता है। ओर फिर डॉक्टर के द्वारा बतायी गयी डेट को अनाउन्स करे, अब लास्ट में देखे की किसने बेबी के आने की डेट का सही अनुमान लगाया है। जिस किसी ने भी डेट का सही अनुमान लगाया होगा वो ये गेम जीत जाएगा।

डायपर चैलेंज
इसमें आप सभी लोगों को दो टीम में बाँट दे, ओर दोनो टीमस को दो -दो डॉल दे, फिर उन्हें एक डॉल का डायपर चेंज करके दूसरी डॉल को पहनाने के लिए बोले ओर एक टाइम लिमिट रख दे, जो भी टीम इस कार्य को टाइम से पहले पूरा कर देगी वही टीम विजेता होगी।

बॉल पास
एक बॉल ले। ओर म्यूज़िक सिस्टम ऑन करे। ओर फिर उस बॉल को एक दूसरे को पास करे, फिर जिसके पास बॉल आने पर म्यूज़िक सिस्टम ऑफ़ होगा उससे बच्चे की माँ के पेट का साइज़ पूछे। जिसका जवाब सही साइज़ के आस – पास होगा वो विजेता होगा।

बेबी कलरफ़ुल सॉक
एक छोटी टोकरी में बच्चों के अलग-अलग रंग के मोज़े भर दें। इस गेम को पूरा करने के लिए एक निश्चित समय रखे। और फिर मेहमानों को एक जैसे कलर के सभी मोज़ों खोजने के लिए कहे। जो भी इस कार्य को समय से पहले करेगा वही विजेता होगा।

सेलिब्रिटी बेबी
अगर आप भी एक ऐसे लेडी है जिसे सिलेब्रिटीज़ गॉसिप पसंद आती है, तो आप भी हमारी इस “सेलिब्रिटी बेबी” टिप को फ़ॉलो कर सकते है। आप आने वाले मेहमानो के साथ ये गेम खेल सकते हो। इसमें आपको बहोत से सिलेब्रिटीज़ और उनके बच्चों की फ़ोटोज़ कलेक्ट करनी होगी और सबको अलग अलग करे। जो भी माँ और बच्चे की फ़ोटो को मैच करदेगा वो जीतेगा।
गोदभराई की रसम में क्या पहने
सभी महिलायें के मन में ये ख़याल तो आता ही है, की वो अपने बेबी शॉवर सेरेमनी के दिन क्या लुक ले ताकि वो सबसे अलग दिखे ओर सुंदर लगे। वैसे तो प्रेगनैनट लेडी के ऊपर प्रेग्नन्सी का अलग ही ग्लो आया होता है, लेकिन वो इतने स्पेशल डे पर अपने आप को ओर सुंदर दिखाने के लिए अच्छा सा ड्रेसिंग स्टाइल भी कैरी करना चाहती है। सुंदर दिखने के लिए महिलायें उस दिन इंदीयन आउट्फ़िट ट्राई कर सकती है। जैसे की बनारशि सारी, लहगा चुन्नी, लांचा, इट्सेटरा। अगर आप इंदीयन आउट्फ़िट पहनते है तो वो आपकी सुंदरता में ओर चार चाँद लगा देगा।

निष्कर्ष
तो दोस्तों, अगर आपको हमारा ब्लॉग में दिए हुए आयडीयाज अच्छे लगे हो तो कॉमेंट में ज़रूर बताना। इस ब्लॉग में हमने बेबी शॉवर को कैसे अच्छे से सेलब्रेट किया जाये, बताया गया है। आशा करते है की आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और हमारे बताए गये टिप्स अच्छे लगे होगे। मिलते है अगले ब्लॉग में!
