40+ दिल को छू जाने वाली दर्द भरी 2 लाइन सैड शायरी हिंदी में
दोस्तों अगर आप सब भी अपने किसी दर्द या फिर किसी बुरी याद को शब्दों में महसूस करना चाहते है, तो ये सैड शायरी आपके दिल को ज़रूर छू जाएगी। अगर आप सब भी अपने दर्द को कम करना चाहते है तो ब्लॉग को एक बार ज़रूर चेकआउट करे।
कभी प्यार में मिला धोखा, कभी अपनों की बेरुखी और कभी अकेलेपन का दर्द। हर इंसान अपनी ज़िंदगी में किसी ना किसी मोड़ पर ज़रूर उदास होता है। जब किसी इंसान का दिल टूटता है तब इंसान अपने दिल के जज़्बातों को शब्दों में ढूँढने लागता है। ऐसी ही भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हम लेकर आए है, 40+ दिल को छू जाने वाली दर्द भरी 2 लाइन सैड शायरी।
इस आर्टिकल में आपको प्यार में मिले दर्द, अधूरी मोहब्बत, अकेलेपन, धोखे, टूटे भरोसे और जिंदगी की उदासी से जुड़ी बेहतरीन शायरियाँ पढ़ने को मिलेंगी। उम्मीद है कि हर शायरी आपके जज़्बातों से जुड़ी हुई होगी, और आपके दिल तक ज़रूर पहुँचेगी। जिसे पढ़ने पर आप अपने जज़्बात महसूस कर पाएँगे।
अगर आप भी अपने दिल में दबे दर्द को शब्द देना चाहते है तो आर्टिकल को एंड तक ज़रूर विज़िट करे।
दर्द और जज़्बात से भरी शायरी
अगर आप भी दर्द और जज़्बात से भरी शायरी पढ़ना चाहते है, और अपने दिल को हल्का करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े। आशा है कि इसे पढ़ने के बाद आपके दिल में छुपा हुआ दर्द ज़रूर बाहर निकलेगा।
अब किसी से दिल लगाने का मन नहीं करता, जिसे अपना समझा वही दर्द दे गया।
कुछ लोग जिंदगी में ऐसे मिलते हैं, जो कभी भूलाए नहीं जाते।
तुझसे बिछड़कर बस इतना सीखा, कोई अपना होकर भी अपना नहीं होता।
दिल तो आज भी करता है तुझसे बात करने का, लेकिन डर लगता है फिर टूट जाने का।
जिसे सबसे ज्यादा चाहा था, उसी ने सबसे ज्यादा रुलाया।
अब मुस्कुराना आदत सी बन गई है, वरना दर्द तो आज भी बेहिसाब है।
तेरी यादें आज भी दिल को दर्द देती हैं, और लोग कहते हैं वक्त सब ठीक कर देता है।
हमने तो सिर्फ मोहब्बत की थी, लेकिन बदले में सिर्फ दर्द मिला।
तू बदल गया या वक्त बदल गया, अब कुछ समझ नहीं आता।
दिल आज भी तेरा इंतजार करता है, बस अब उम्मीद छोड़ दी है।
जिसे खोने से डरते थे, आज वही सबसे दूर है।
तेरे बिना जीना सीख लिया हमने, लेकिन खुश रहना आज भी नहीं आया।
कभी सोचा नहीं था इतना दर्द मिलेगा, जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया उसी से।
अब किसी पर भरोसा नहीं होता, क्योंकि अपना बनाकर लोग छोड़ देते हैं।
तू पास नहीं फिर भी हर जगह तू ही दिखता है, ये दिल भी कितना अजीब है।
तुझसे दूर होकर भी तुझसे जुड़ा हूँ, शायद इसी का नाम अधूरी मोहब्बत है।
अब तेरी बातों पर नहीं, बस तेरी यादों पर रोते हैं।
किस्मत भी बड़ी अजीब होती है, जिसे दिल चाहता है वही नहीं मिलता।
हम तो आज भी वही हैं, बस तुम्हारे बिना अधूरे हो गए।
तेरी यादों से निकलना आसान नहीं, दिल आज भी तुझे अपना मानता है।
अब दर्द छुपाना सीख लिया है, लोगों को खुश दिखना जो जरूरी है।
तेरे बाद किसी से दिल नहीं लगाया, क्योंकि टूटे हुए दिल दोबारा नहीं जुड़ते।
तूने तो छोड़ दिया हमें बीच रास्ते में, वरना हम आज भी तेरे साथ चलते।
कुछ रिश्ते बस दर्द देने के लिए बनते हैं, शायद हमारा रिश्ता भी ऐसा ही था।
अब मोहब्बत से डर लगता है, क्योंकि दिल टूटने का दर्द देखा है।
तू खुश है अपने नए लोगों के साथ, और हम आज भी तुझे याद करते हैं।
कभी मेरी कमी महसूस हो तो याद कर लेना, एक शख्स था जो सिर्फ तुझसे प्यार करता था।
तेरी यादें हर रोज रुलाती हैं, और लोग कहते हैं हम मुस्कुराते बहुत हैं।
अब किसी से शिकायत नहीं रही, क्योंकि उम्मीद ही खत्म हो गई।
जिसे अपना समझा था, उसी ने सबसे ज्यादा पराया महसूस कराया।
हमने दिल लगाया था, और उसने दिल तोड़ दिया।
कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जो सिर्फ अकेले में समझ आते हैं।
दिल से निकले लोग, फिर जिंदगी से भी निकल जाते हैं।
तेरी कमी आज भी महसूस होती है, चाहे कितने भी लोग साथ हों।
अब बस खामोशी पसंद है, क्योंकि शब्द अक्सर दर्द बढ़ा देते हैं।
अब किसी को अपना कहने से डर लगता है, क्योंकि अपने ही सबसे ज्यादा दर्द देते हैं।
तुझे भूलने की कोशिश तो बहुत की, लेकिन हर बार तेरी याद जीत गई।
हमने हँसकर हर दर्द छुपा लिया, लोग समझे हमें कोई तकलीफ नहीं।
तू बदल गया ये वक्त ने बताया, वरना हम तो तुझ पर आज भी भरोसा करते थे।
दिल आज भी उसी मोड़ पर रुका है, जहाँ तूने साथ छोड़ दिया था।
कुछ लोग सिर्फ यादों में अच्छे लगते हैं, हकीकत में वो बहुत दर्द देते हैं।
अब तेरे बिना जीना सीख लिया है, लेकिन मुस्कुराना आज भी नहीं आया।
मोहब्बत आज भी तुझसे उतनी ही है, बस अब जताने का हक नहीं रहा।
तूने तो बात करना छोड़ दिया, लेकिन हमने तेरा इंतजार नहीं छोड़ा।
दिल तोड़कर पूछते हो कैसे हो, लगता है तुम्हें दर्द का एहसास नहीं।
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫
कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है।उनका मक़सद बहुत सरल है:
ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें!पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल