Thursday, January 15, 2026
HomeFood & Recipesवीगन इंडियन फूड: 15 आसान ब्रेकफास्ट आइडियाज़ एक अच्छे दिन की शुरुआत...

वीगन इंडियन फूड: 15 आसान ब्रेकफास्ट आइडियाज़ एक अच्छे दिन की शुरुआत के लिए

Vegan Indian Food for Breakfast: हेलो दोस्तों, तो कैसे हैं आप सब? आशा करते हैं कि आप सब अच्छे होंगे और इस बरसाती ठंड का मज़ा ले रहे होंगे। क्या आप सब भी हमारी तरह खाने के शौकीन हैं और अपने हर दिन के डेली रूटीन में कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं? तो हम इस आर्टिकल के तहत आप लोगों को कुछ बेस्ट वीगन ब्रेकफ़ास्ट के आइडियाज़ देने वाले हैं। इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे दिए गए आइडियाज़ पसंद आएंगे।

Also read: Adopt These 11 Simple Habits for a Healthy Lifestyle in Hindi

वीगन इंडियन फूड फॉर ब्रेकफास्ट आइडियाज़ (15 Best Vegan Indian Food for Breakfast):

  1. ब्रेकफास्ट स्मूदी
  2. पालक पराठा
  3. मिक्स स्प्राउट्स पोहा
  4. मिक्स फ्लोर डोसा
  5. ओट्स उपमा
  6. एवोकाडो टोस्ट
  7. स्प्राउट्स ढोकला
  8. कुकीज़ और मफिन
  9. फ्रेंच टोस्ट
  10. राइस इडली
  11. साबुत ओट्स दलिया
  12. केले और अखरोट की ब्रेड
  13. टोफू भुर्जी
  14. चिया और फ्लैक्स सीड पुडिंग
  15. मिक्स दाल पराठा

वीगन ब्रेकफास्ट स्मूदी

अगर आप भी विंटर की सुबह को थोड़ा एनर्जेटिक बनाना चाहते हैं तो आप अपने सुबह के ब्रेकफास्ट की शुरुआत स्मूदी के साथ कर सकते हैं। यह एक ताज़ा और पौष्टिक से भरा पेय पदार्थ है। अगर आपको सुबह के ब्रेकफास्ट में खाने से ज़्यादा कुछ लिक्विड लेना पसंद है, तो आप स्मूदी ट्राई कर सकते हैं, जो कि बहुत हेल्दी और टेस्टी होती है।

इसको बनाने के लिए आपको बादाम का दूध, फ्लैक्स सीड, केले, स्ट्रॉबेरी को मिलाकर एक हेल्दी और टेस्टी स्मूदी बना सकते हैं। जो आपको पूरा दिन ऊर्जा प्रदान करती है। यह विंटर सीजन के लिए एक परफेक्ट पेय पदार्थ है। इसलिए आप इसे एक बार ज़रूर ट्राई करें।

पालक पराठा

हमारी Vegan Indian Food for Breakfast की लिस्ट में दूसरा नंबर है पालक पराठा का। पालक पराठा जो कि विंटर सीजन में हर घर में बनाया जाता है, जो कि टेस्टी होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। पालक पराठा को बहुत से तरीकों के साथ बनाया जाता है। पालक पराठा को बनाने के लिए हम पालक को अच्छे से धोकर उसको उबालकर लहसुन, अदरक, नमक, मिर्च, मसालों को कूटकर आटे में अच्छे से मिलाकर एक टेस्टी सा पराठा तैयार कर सकते हैं। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है।

मिक्स स्प्राउट्स पोहा

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करना चाहते हैं तो आप अपने ब्रेकफास्ट में मिक्स स्प्राउट पोहा ले सकते हैं। मिक्स स्प्राउट पोहा ब्रेकफास्ट में खाने के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। यह हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है, और इतना ही नहीं, इसको खाने से ब्लड शुगर भी कुछ हद तक नॉर्मल हो जाता है।

इसको बनाने के लिए आपको 2 कप भीगा हुआ पोहा, 2 कप काले चने या फिर मूंग, हरी मिर्च, नमक, नींबू का रस, बारीक कटा हुआ प्याज़, धनिया पत्ती के साथ इसे एक बेहतरीन टेस्ट दिया जा सकता है। आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में एक बार ज़रूर ट्राई करें। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसको खाने से आप पूरा दिन एक्टिवनेस महसूस करेंगे।

वीगन मिक्स फ्लोर डोसा

मिक्स फ्लोर डोसा में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर होता है, जो कि आपके शरीर की हड्डियों को मज़बूत रखने का काम करता है। अगर आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट में लेते हैं तो यह आपको पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस कराता है। डोसा एक लो कैलोरी फूड है, जिसके कारण आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

मिक्स फ्लोर डोसा टेस्टी के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी भी होता है। इसको बनाना भी बहुत आसान है। इसको बनाने के लिए तरह-तरह के आटे का उपयोग किया जाता है। जैसे कि – ज्वार का आटा, चावल का आटा, बाजरे का आटा। इन सबको मिलाकर डोसे का बैटर तैयार किया जाता है, जो कि बहुत टेस्टी और पौष्टिक आहार होता है।

ओट्स उपमा

ओट्स जो कि फाइबर से भरपूर होता है, और यह आपके शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। आप इसे बहुत से तरीकों के साथ बना सकते हैं, जिससे कि यह हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी लगता है। तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं; आपको इसे बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 मिनट ओट्स को रोस्ट करें, फिर जो भी सब्ज़ी आपको पसंद हो उसे काटें, उसी के साथ-साथ कुछ प्याज़ और हरी मिर्च को भी काटकर उसे ऑयल में अच्छे से पका लें और फिर आखिर में धनिया पत्ती से गार्निश करें। जो कि दिखने के साथ-साथ खाने में भी बहुत टेस्टी लगेगा।

ऐवोकाडो टोस्ट

आप अपने ब्रेकफास्ट में ऐवोकाडो टोस्ट भी ले सकते हैं, जो कि बहुत प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। ऐवोकाडो ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड्स का अच्छा स्रोत है, जो कि आँखों की रोशनी को स्वस्थ रखने का काम करता है। ऐवोकाडो में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन K, E, C, B पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड को तवे पर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें। उसके बाद ऐवोकाडो को काटकर उसके अंदर के गूदे को निकालकर अच्छे से मैश करें। उसमें मसाले को अच्छे से मिलाएं। फिर अपने ब्रेड के ऊपर आपके द्वारा तैयार किए हुए मिश्रण को लगाएं और उसे और ज़्यादा टेस्टी बनाने के लिए उसके ऊपर चिली फ्लेक्स, या फिर ऑरेगानो डाल सकते हैं, जिससे कि वह और ज़्यादा यमी लगे। इसे एक बार ज़रूर ट्राई करें।

स्प्राउट्स ढोकला

आप इस डिश को भी अपने ब्रेकफास्ट में एक बार ज़रूर ट्राई करें। स्प्राउट्स जो कि आपकी हेल्थ के लिए काफी हेल्पफुल हैं। स्प्राउट्स में फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन C होता है। स्प्राउट डायबिटीज़ मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं, ढोकला में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। आप इसकी रेसिपी गूगल कर सकते हैं।

वीगन कुकीज़ और मफिन

कुकीज़ जो हर इंसान के द्वारा पसंद की जाती हैं। अगर आपको कुकीज़ खाना बेहद पसंद है, तो आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप अपनी कुकीज़ को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आप उसमें नारियल का तेल, ब्राउन शुगर, या फिर दानेदार चीनी, और शुगरफ्री बादाम का दूध इस्तेमाल करके बहुत टेस्टी कुकीज़ तैयार कर सकते हैं।

मफिन बनाने के लिए आपको मैदा, वीगन बटर, सोया दूध, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर इन सबका इस्तेमाल कर आप यमी वीगन मफिन बना सकते हैं। जो कि खाने में भी बहुत टेस्टी होगी। अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो आप कुकीज़ और मफिन ट्राई कर सकते हैं। लेकिन आप इसे जितना हो सके उतना कम खाने की कोशिश करें। और जिस किसी को डायबिटीज़ की शिकायत है वो इसे अवॉइड करने की कोशिश करें।

वीगन फ़्रेंच टोस्ट

आप अपने ब्रेकफास्ट में फ्रेंच टोस्ट को भी ट्राई कर सकते हैं, जो कि दिखने के साथ-साथ खाने में भी लाजवाब होता है। इसको बनाने के लिए आपको कुछ खास चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी। जैसे कि: शुगरफ्री सोया दूध, या कोई भी प्लांट बेस्ड दूध, कुछ कॉर्नस्टार्च, पिसे हुए फ्लैक्ससीड, मेपल सिरप, सियाबट्टा या फ्रेंच ब्रेड, ब्रेड को तलने के लिए वीगन बटर या फिर नारियल का तेल आप उपयोग कर सकते हैं।

वीगन फ्रेंच टोस्ट में टोफू होता है, जो प्लांट प्रोटीन देता है। वीगन फ्रेंच टोस्ट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इस फ्रेंच टोस्ट को खाने से आपकी बॉडी को प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है।

वीगन राइस इडली

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के साथ करना चाहते हैं, तो आप राइस इडली ट्राई कर सकते हैं। आशा करते हैं, कि यह नाश्ता आपको पसंद आएगा। राइस इडली को बनाना बहुत आसान है और यह बहुत फटाफट बनने वाली रेसिपी है। इसलिए आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते हैं। इडली एक लो कैलोरी नाश्ता है। इडली में ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल, ज़ीरो सैचुरेटेड फैट होने के कारण यह ह्रदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इडली को बनाने के लिए फर्मेंटेड चावल का उपयोग किया जाता है, जो कि आपके पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है।

इडली को बनाने के लिए आपको 1½ उबले हुए चावल, 1½ सूजी, ईनो या फिर बेकिंग सोडा, नींबू का रस, इडली स्टीमर को ग्रीस करने के लिए तेल इन सब चीज़ों की मदद से आप आसानी से वीगन राइस इडली बनाकर तैयार कर सकते हैं, और मज़े से आप अपने ब्रेकफास्ट में इसे सांभर के साथ खा सकते हैं।

वीगन साबूत ओट्स दलिया

साबुत ओट्स दलिया सुबह के लिए एक परफेक्ट नाश्ता है। अगर आपको सुबह-सुबह कुछ हल्का-फुल्का खाना पसंद है, तो आप साबुत ओट्स दलिया ट्राई कर सकते हैं। और आप इसको कुछ ही समय में बनाकर रेडी कर सकते हैं। ओट्स और दलिया में प्रोटीन, फाइबर, वसा, कार्बोहाइड्रेट ये सब अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसे सुबह-सुबह के नाश्ते में खाते हैं, तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरा हुआ होगा। इसीलिए आप इस सुबह के नाश्ते में एक बार ज़रूर ट्राई करें।

इसको बनाने के लिए आपको 1 कप साबुत ओट्स, 2 कप पानी, कुछ कटी हुई सब्ज़ियाँ, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, और सब्ज़ी मसाले डालकर आप टेस्टी और यमी ब्रेकफास्ट कुछ ही मिनट में तैयार कर खा सकते हैं। आप इसे अपने नाश्ते में एक बार ज़रूर ट्राई करें।

केले और अखरोट ब्रेड

अगर आप सुबह-सुबह बहुत ज़्यादा लो फील करते हैं, तो आप अपने ब्रेकफास्ट में केले और अखरोट का ब्रेड ट्राई कर सकते हैं, जिसको खाने से आपको एनर्जेटिक फील होगा, और आप पूरा दिन फ्रेश फील करेंगे। केला और अखरोट दोनों ही हमारे शरीर के लिए हेल्दी हैं। ये ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही टेस्टी और हेल्दी डिश है। आप इसे कुछ ही समय में बनाकर सर्व कर सकते हैं और आनंदपूर्वक खा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि हम इसे कैसे बना सकते हैं, और इस डिश को बनाने के लिए हमें किन-किन चीज़ों की ज़रूरत पड़ सकती है। केले और अखरोट का ब्रेड बनाने के लिए हमें सबसे पहले 2-3 पके हुए केले लेने होंगे, उसके बाद हमें 50g भुने हुए अखरोट, 1½ कप आटा, ¼ चम्मच नमक, ¾ कप चीनी, ½ कप सेब का सॉस, 1 चम्मच वनीला एसेंस, ¼ कप बादाम दूध इन सब चीज़ों की मदद से आप एक टेस्टी और यमी ब्रेड रेडी कर सकते हैं।

टोफू भुर्जी

आप इस डिश को ना सिर्फ ब्रेकफास्ट में बल्कि लंच और डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। टोफू भुर्जी खाने में बहुत यमी और डिलीशियस लगती है, इसलिए इसे आप सबको एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए। आप टोफू भुर्जी को ब्रेड के साथ या फिर रोटी के साथ भी खा सकते हैं। आप इस भुर्जी से सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं। इसको बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। आपको 300g टोफू लेकर उसे अच्छे से मैश कर उसमें कटा हुआ प्याज़, हरा धनिया, टमाटर काटकर तेल में अच्छे से पका लें। बस फिर 10 मिनट में आपकी टोफू भुर्जी बनकर तैयार है।

टोफू भुर्जी खाने से आपके शरीर को बहुत लाभ होता है। टोफू में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि एनीमिया के लक्षणों को दूर करने का काम करता है। टोफू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में भी मदद करता है। टोफू हमारी हड्डियों को भी मज़बूत करने का काम करता है। टोफू में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

चिया और फ्लैक्स सीड पुडिंग

फ्लैक्स सीड जो हमारी सेहत के लिए काफ़ी हेल्पफुल है। आप अपने सुबह के नाश्ते के लिए चिया और फ्लैक्स सीड का पुडिंग तैयार कर सकते हैं। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे 5 से 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको 3 बड़े चम्मच चिया सीड, 2 बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड, बादाम दूध या फिर कोई प्लांट बेस्ड दूध, थोड़ा सा मेपल सिरप, 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट, और फिर लास्ट में कोई भी फ्रूट की टॉपिंग। आशा करते हैं कि आपको यह पसंद आएगा।

चिया और फ्लैक्स सीड खाने से उनमें मौजूद जो भी प्रोटीन, विटामिन, फाइबर हैं, वो आपको पूरा दिन एनर्जेटिक फील देते हैं। चिया सीड में कैल्शियम, फास्फोरस, और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है, जो कि आपकी हड्डियों को मज़बूत रखने का काम करता है।

मिक्स दाल पराठा

हमारी Vegan Indian Food for Breakfast लिस्ट में आखिरी नंबर है मिक्स दाल पराठा का। विंटर सीजन में यह डिश तो हर घर में बनाई जाती होगी। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारी हेल्थ के लिए ज़रूरी है। इसीलिए हम दाल को ज़्यादा से ज़्यादा खाना पसंद करते हैं। मिक्स दाल पराठे को हम सुबह के नाश्ते में चाय के साथ खा सकते हैं। मिक्स दाल पराठे को अगर हम सुबह की चाय के साथ खाते हैं तो वह और भी ज़्यादा यमी लगता है। मिक्स दाल को हम चावल के साथ, रोटी के साथ या फिर उसे आटे में गूंधकर दाल पराठा भी बना सकते हैं और फिर चटनी या चाय के साथ बैठकर खा सकते हैं।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular