प्रपोज डे यानी की प्यार भरा दिन। प्रपोज डे हर साल 8 फ़रवरी को मनाया जाता है। ये दिन हर कपल के लिए ख़ास और यादगार होता है। रोज़ाना की ज़िंदगी में अपने पार्ट्नर को अपने दिल की बात कहना काफ़ी मुश्किल होता है। अगर आप भी अपने पार्ट्नर के साथ अपने दिल की बात साँझा करना चाहते है तो आप वैलेंटायन वीक का भरपूर फ़ायदा उठा सकते है।

वैलेंटायन वीक का हर दिन अपने आप में बेहद स्पेशल होता है। आप हर दिन अपने पार्ट्नर के साथ अपने दिल के जज़्बात शेयर कर सकते है। जिसके कारण आपके प्यार में और भी ज़्यादा अपनापन और मिठास बढ़ जाती है, और आपका रिलेशन पहले से और भी ज़्यादा खूबसूरत हो जाता है।

प्रपोज डे मनाने के पीछे का कारण

बहुत से लोग अपने प्यार का इजहार करने में झिझकते हैं, लेकिन प्रपोज डे उन्हें हिम्मत और साहस देता है। ये दिन नए रिश्ते की शुरुआत या पुराने रिश्ते को और गहरा करने का प्रतीक माना जाता है। यह दिन सच्चे प्यार, भरोसे और कमिटमेंट को सेलिब्रेट करता है। इसे हर जगह खूब धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में इसे भावनात्मक त्योहार की तरह मनाया जाता है।

प्रपोज डे स्पेशल कोट्स और विशेज़

अगर आप भी प्रपोज़ डे के लिए स्पेशल विशेज़ और कोट्स पाना चाहते है तो आप एक बार वेब्सायट को ज़रूर चेकआउट कीजिए। क्योंकि हम आपके लिए न्यू और फ़्रेश विशेज़ लेकर आए। जिसे सुनकर और देखकर आपका पार्ट्नर ख़ुशी से झूम उठेगा।

तुम मेरी हर दुआ का वो जवाब हो,
जिसे देखकर दिल रोज़ शुक्र करता है,
क्या तुम मेरी ज़िंदगी बनोगे?

बात सिर्फ़ साथ चलने की नहीं,
ज़िंदगी साथ बिताने की है,
क्या तुम मेरा हाथ थामोगे?

तुम्हारी मुस्कान में मेरा सुकून है,
तुम्हारी बातों में मेरा जहाँ,
क्या तुम मेरे हमेशा बनोगे? हैपी प्रपोज डे

दिल कब तुम्हारा हो गया पता ही नहीं चला,
अब ज़िंदगी भी तुम्हारे नाम करना चाहता हूँ।

हर सुबह तुम्हारे ख्याल से शुरू हो,
हर रात तुम्हारी बाहों में खत्म हो,
यही मेरी चाहत है। हैपी प्रपोज डे

तुम पास हो तो सब आसान लगता है,
तुम साथ हो तो हर सपना सच लगता है।

मेरी हर खुशी की वजह तुम हो,
अब मेरी पूरी ज़िंदगी भी तुम ही बन जाओ।

दिल से पूछो तो एक ही नाम आएगा,
वो नाम तुम्हारा है… हमेशा के लिए। हैपी प्रपोज डे

तुम मिले तो लगा मुकम्मल हो गया हूँ,
अब तुमसे दूर रहने की सोच भी नहीं सकता।

प्यार शब्दों से नहीं दिल से होता है,
और मेरा दिल सिर्फ़ तुम्हारा है। हैपी प्रपोज डे

Cute & Sweet Propose Day Quotes

अगर आप अपने पार्ट्नर के साथ प्रपोज़ डे को कुछ यूनीक तरीक़े के साथ मनाना चाहते है तो आप उन्हें प्रपोज़ रिंग के साथ उनके लिए स्पेशल शायरी भी लिख सकते है।

इससे आपके पार्ट्नर को आपके प्यार का अहसास होगा, की आप उससे कितना प्यार करते है।

तुम मुस्कुराओ तो मेरा दिन बन जाता है,
तुम नाराज़ हो जाओ तो दिल उदास हो जाता है,
क्या हमेशा मेरे साथ रहोगे?

चाय में चीनी जैसी मिठास हो तुम,
मेरी ज़िंदगी की हर खुशी हो तुम। हैपी प्रपोज डे

तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है,
तुम साथ हो तो हर पल खास लगता है।

दिल छोटा सा है लेकिन प्यार बहुत बड़ा,
और वो सारा प्यार सिर्फ़ तुम्हारे लिए है।

तुम पास बैठो तो बातों की ज़रूरत नहीं,
बस तुम्हारा साथ ही काफी है। हैपी प्रपोज डे

मेरी हर स्माइल के पीछे तुम हो,
और हर धड़कन में तुम्हारा नाम।

तुम मेरी आदत नहीं जरूरत बन चुके हो,
अब तुमसे दूर रहना मुमकिन नहीं।

तुम्हारे साथ बारिश भी रोमांटिक लगती है,
और धूप भी प्यारी। हैपी प्रपोज डे

मेरी ज़िंदगी की सबसे प्यारी कहानी तुम हो,
और मैं चाहता हूँ ये कहानी कभी खत्म न हो।

तुम मिले तो लगा खुशियाँ सच में होती हैं,
अब तुमसे दूर जाना सपना भी नहीं। हैपी प्रपोज डे

कपल स्पेशल लाइन्स

अगर आप भी अपने पार्ट्नर को स्पेशल फ़ील कराना चाहते है तो आप उनके लिए कुछ स्पेशल और यूनीक विशेज़ लिख सकते है, जिससे की वो आपके जज़्बात को समझ सके।

अगर आप उनसे अपने दिल की बात खुलकर नही कह पाते है तो आप लेटर के ज़रिए उन्हें अपने दिल की बात कह सकते है। जिससे की उन्हें आपकी फ़ीलिंग्स का पता चल सके।

तुम साथ हो तो हर रास्ता आसान लगता है,
तुम हाथ पकड़ो तो पूरी दुनिया अपनी लगती है।

प्यार सिर्फ़ कहने से नहीं होता,
प्यार निभाने से होता है — और मैं तुम्हें निभाना चाहता हूँ। हैपी प्रपोज डे

मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत आदत तुम हो,
और मैं ये आदत कभी छोड़ना नहीं चाहता।

तुम मेरी आज हो, तुम मेरा कल हो,
और तुम ही मेरी पूरी ज़िंदगी हो। हैपी प्रपोज डे

तुम्हारे बिना सब कुछ अधूरा लगता है,
तुम साथ हो तो हर खुशी पूरी लगती है।

जब तुम मुस्कुराते हो तो मेरा दिल भी मुस्कुराता है,
बस यही रिश्ता मैं हमेशा निभाना चाहता हूँ। हैपी प्रपोज डे

प्यार छोटा सा शब्द है लेकिन एहसास बहुत बड़ा,
और वो एहसास तुम हो।

हर मुश्किल में तुम्हारा हाथ चाहिए,
हर खुशी में तुम्हारी मुस्कान। हैपी प्रपोज डे

तुमसे मिलकर ही समझ आया प्यार क्या होता है,
अब तुमसे दूर रहना मुमकिन नहीं। हैपी प्रपोज डे

मेरी दुनिया तुम्हारे नाम है,
क्या तुम इसे हमेशा संभालोगे?

गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड स्पेशल कोट्स

अगर आप अपनी गर्ल्फ़्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते है तो आप उन्हें प्रपोज़ रिंग के साथ लव लेटर में अपने दिल की बात लिखकर दे सकते है। जिससे की वो हमेशा के लिए आपकी हो जाए।

कुछ ऐसा लिखे जो उन्हें एक पल में आपका बना देगा। और आपका गर्ल्फ़्रेंड बॉफ़्रेंड का रिश्ता पति पत्नी में बदल जाए, और उस रिश्ते में हमेशा प्यार बरकरार रहे।

आज हाथ थाम रहा हूँ,
कल ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा करता हूँ। हैपी प्रपोज डे

सिर्फ़ प्यार नहीं, पूरा भविष्य तुम्हारे नाम करता हूँ,
क्या तुम मेरी हमेशा के लिए बनोगी/बनोगे?

आज प्रपोज़ कर रहा हूँ दिल से,
कल निभाऊँगा रिश्ते को ज़िंदगी भर। हैपी प्रपोज डे

तुम्हारे साथ हर सुबह देखना चाहता हूँ,
हर रात तुम्हारे नाम करना चाहता हूँ।

सिर्फ़ आज नहीं, हर जन्म तुम्हें चुनूँगा,
क्या तुम मेरा साथ दोगे?

मेरी हर दुआ में तुम्हारा नाम है,
अब मेरी हर सांस भी तुम्हारे साथ चले। हैपी प्रपोज डे

तुम्हें सिर्फ़ चाहा नहीं,
तुम्हें अपनी ज़िंदगी बनाने का फैसला किया है। हैपी प्रपोज डे

आज अंगूठी नहीं है हाथ में,
लेकिन दिल पूरा तुम्हारे नाम है।

साथ चलने का नहीं,
ज़िंदगी जीने का प्रपोज़ है मेरा। हैपी प्रपोज डे