Thursday, January 15, 2026
HomeLifestyleFashionWhat to Wear on Lohri Night? 15 Traditional Punjabi Outfit Ideas for...

What to Wear on Lohri Night? 15 Traditional Punjabi Outfit Ideas for Women

हलों जी गाइज़ तो कैसे हो आप सब। उम्मीद है कि आप सब अपने घरों में ठंडी का मज़ा ले रहे होंगे। तो इन सब सबके साथ हम आपके लिए एक धमाकेदार आर्टिकल लेकर आए है। अगर आप भी लोहड़ी से जुड़ी कोई भी इन्फ़र्मेशन चाहती है तो आप हमारी वेब्सायट को चेकआउट कर सकती है। आप सब तो जानते ही है की हमारे देश में लोहड़ी का त्योहार कितनी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस दिन लोग आपस में एक दूसरे के साथ गले लगकर लोहड़ी की बधाइयाँ देते है और साथ ही मूँगफली, पॉप्कॉर्न, गज़क, तिल के लड्डू बाँटते है। इस दिन लोग लकड़ियाँ जलाते है जिससे लोहड़ी की अग्नि कहा जाता है। इस अग्नि में लोग मूँगफली, रेवड़ी, गजक, मक्का के दाने आदि अर्पित करते हैं और उसके चारों ओर घूमते हैं। और अपनी सभी बुरी आदतों का त्याग करते है और साथ ही ढोल – नगाड़े बजाकर लोहड़ी को सेलिब्रेट करते है।

अगर आप भी लोहड़ी के लिए स्पेशल आउट्फ़िट पहनना चाहती है, तो अब चिंता की कोई बात नही है क्योंकि इस बार हम आपके लिए लोहड़ी स्पेशल आउट्फ़िट लेकर आए है जिसमें आप बला की खूबसूरत दिखने वाली है। अगर आप भी ऐसी ही किसी आउट्फ़िट की तलाश कर रही है तो एक बार आर्टिकल को ज़रूर खोले।

लोहड़ी जैसे ख़ास फ़ेस्टिवल के लिए हम आपके लिए इंडीयन, ट्रेडिशनल, पंजाबी ड्रेस जैसे कई ट्रेंडिंग आउट्फ़िट के बारे में बताएँगे और साथ ही ये भी बताने वाले है की आप उनके साथ किस तरह की जवेलरी और हेयरस्टाइल कैरी कर सकती है, जिससे की आपका ओवरऑल लुक सबसे प्यारा लगे।

लोहड़ी की रात क्या पहनें? पारंपरिक पंजाबी स्टाइल गाइड

फुलकारी दुपट्टे के साथ सलवार-सूट

लोहड़ी जैसे ख़ास त्योहार के लिए फुलकारी दुपट्टे के साथ सलवार-सूट पहनना एकदम परफेक्ट चॉइस है। फुलकारी का खूबसूरत धागों वाला कढ़ाईदार काम पंजाबी संस्कृति की पहचान माना जाता है और लोहड़ी की जगमगाती आग के साथ इसका रंग और भी निखर जाता है। सिंपल प्लेन सूट के साथ ब्राइट कलर का फुलकारी दुपट्टा आपके लुक को तुरंत ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक देता है। आप चाहे तो इसके साथ पटियाला या प्लेन सलवार भी पहन सकती है, इससे भी आपका लुक सिम्पल होने के साथ – साथ बहुत प्यारा लगेगा। पंजाबी लुक पूरा करने के लिए आप साथ में पंजाबी जूती, चूड़ियाँ और झुमके पहन सकती है, साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप परंदी विध चोटी या फिर कर्ल हेयर भी आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।

पटियाला सूट

लोहड़ी के त्योहार पर पटियाला सूट पहनना सबसे क्लासिक और असली पंजाबी लुक देता है। ढीली-ढाली प्लेटों वाली पटियाला सलवार और फिटिंग कुर्ती का कॉम्बिनेशन न केवल स्टाइलिश लगता है बल्कि नृत्य और घूमने-फिरने के लिए बेहद आरामदायक भी होता है। लोहड़ी फ़ेस्टिवल के लिए अगर आप अपने लुक को रॉयल और क्लासी रखना चाहते है तो आप सूट के लिए हमेशा ब्राइट कलर चुने जैसे कि – लाल, पीला, हरा, मरून या रानी रंग। पटियाला सूट लोहड़ी की रौशनी और उत्सव के माहौल से बिल्कुल मेल खाता है। सूट के लुक को और ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल बनाने के लिए आप इसके साथ फुलकारी दुपट्टा, झुमके, चूड़ियाँ और पंजाबी जूती जोड़ सकती है। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप मैसी बन विध गजरा या फिर परंदा विध चोटी इस फ़ेस्टिवल के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है जो आपके पंजाबी लुक को पूरी तरह कम्प्लीट करती है।

फेरन-स्टाइल कुर्ती विद सलवार

लोहड़ी सर्दियों का त्योहार है, इसलिए फेरन-स्टाइल कुर्ती विद सलवार पहनना स्टाइल और गर्माहट—दोनों के लिए बेहतरीन चॉस है। कश्मीरी फेरन से प्रेरित ये ढीली, लंबी और फुल स्लीव्स वाली कुर्ती आरामदायक होने के साथ-साथ बहुत रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देती है। वेलवेट, ऊनी या ब्रोकैड फैब्रिक की फेरन-स्टाइल कुर्ती को प्लेन सलवार और स्टाइलिश दुपट्टे के साथ पहनने पर आपका लुक त्योहार के माहौल से पूरी तरह मेल खाता है। अग्नि के चारों ओर बैठने, नृत्य करने और देर रात तक सेलिब्रेशन के लिए यह आउटफिट बेहद आरामदायक रहता है। इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए आप इसके साथ स्टाइलिश झुमके, चोकर, मैचिंग चूड़ियाँ, नथ पहनकर लुक कम्प्लीट कर सकती है। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप कर्ल विध स्टाइलिश हेयर क्लिप या फिर हाफ़ बन विध गजरा भी आपके लुक को बिलकुल पर्फ़ेक्ट लुक देगा।

वेलवेट सूट या लहंगा

लोहड़ी सर्दियों का त्योहार होने की वजह से वेलवेट सूट या लहंगा पहनना बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। वेलवेट का रिच और शाइनी टेक्सचर रात की रोशनी और अग्नि की लौ के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है और साथ ही ठंड से बचाव भी करता है। गहरे रंगों – मरून, रॉयल ब्लू, बॉटल ग्रीन, रानी और वाइन में वेलवेट सूट या लहंगा ट्रेडिशनल के साथ – साथ रॉयल लुक भी देता है। इस लुक में और ज़्यादा निखार लाने के लिए आप इसके साथ कढ़ाईदार दुपट्टा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और पंजाबी जूती पहन सकती है। जिससे आपका लुक फ़ेस्टिवल के लिए बिलकुल रेडी हो जाएगा। ये आउट्फ़िट विंटर फ़ेस्टिव सीज़न के लिए ग्रेसफुल, गर्म और बेहद एलीगेंट चॉस है। इस लुक के साथ आप हेयर स्टाइल में साइड बनी जूड़ा, जूँड़ा + पफ स्टाइल या फिर फिश-टेल ब्रेड बना सकती है जो की आपके लुक को और ज़्यादा खूबसूरत और क्लासी बना देगा।

शरारा या गरारा सेट

लोहड़ी जैसे रौशनी और उत्सव से भरे त्योहार पर शरारा या गरारा सेट पहनना बेहद स्टाइलिश और ट्रेडिशनल चॉस है। फ्लेयर्ड शरारा/गरारा पैंट्स, शॉर्ट कुर्ती और खूबसूरत दुपट्टे का कॉम्बिनेशन आपको एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है। गोटा-पत्ती, मिरर वर्क या ज़री कढ़ाई वाले शरारा–गरारा सेट रात के फंक्शन में खास तरह से चमकते हैं, इसीलिए नाइट फ़ंक्शन के लिए ये आउट्फ़िट बिलकुल पर्फ़ेक्ट है। इस आउट्फ़िट में अगर आप ब्राइट कलर चुनते है जैसे की हॉट पिंक, मरून, bottle ग्रीन, रॉयल ब्लू और गोल्डन तो आपका लुक और भी ज़्यादा प्यारा और खूबसूरत दिखायी देता है। इस आउट्फ़िट की एक ख़ास बात और भी है की आप इसमें आसानी से नाच-गाना कर सकती है और साथ ही घूमने-फिरने में भी ये आउटफिट बहुत आरामदायक रहते हैं।लुक को पंजाबी स्टाइल से कम्प्लीट करने के लिए आप इसके साथ कोलापुरी झुमके, मैचिंग चूड़ियाँ, माँगटिका, के साथ पूरा कर सकती है। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप हाफ-टाई हाफ-ओपन कर्ल्स, मेसी बन, हाफ ब्रेड क्राउन को स्टाइल कर सकती है।

जैकेट-स्टाइल लहंगा या सूट

लोहड़ी के त्योहार पर जैकेट-स्टाइल लहंगा या सूट पहनना बेहद ट्रेंडी, एथनिक और सर्दी के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।इस आउट्फ़िट को आप लोहड़ी ड्रेसिंग ऑप्शन की लिस्ट में रख सकती है। इस आउट्फ़िट को आप लंबे या छोटे एथनिक जैकेट के साथ लहंगा-स्कर्ट या स्ट्रेट सूट के साथ कॉम्बिनेशन करके पहन सकते है। ये आउट्फ़िट बिना दुपट्टे के ही आपको फ़ेस्टिव लुक देता है। रात के फ़ंक्शन के अकोर्डिंग आप मिरर वर्क, गोटा-पत्ती, ज़री या फुलकारी वर्क वाली जैकेट वीयर कर सकती है। इस आउटफिट में आप सहजता से नाच-गाना, घूमना-फिरना कर सकती हैं, और साथ ही आपका लुक मॉडर्न होते हुए भी पूरी तरह पारंपरिक बना रहता है। इसे थोड़ा और यूनीक बनाने के लिए आप इसके साथ स्टेट्मेंट ईर्रिंग, हैंड ब्रस्लेट, लेअर्ड चैन वीयर कर सकती है साथ ही हेयर स्टाइल के लिए आप मेसी बन, सॉफ़्ट वेवी कर्ल या फिर हाफ़ बन विध स्टाइलिश हेयर क्लिप के साथ स्टाइल कर साथ कर सकती है। इन सब के साथ अब आपका लुक नाइट पार्टी के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।

अनारकली सूट

लोहड़ी फ़ंक्शन के लिए अनारकली सूट पहनना रॉयल और ग्रेसफुल दोनों लुक देता है। घेरदार अनारकली का फ्लेयर चलते और नाचते समय बेहद खूबसूरत लगता है और रात की रोशनी में इसका लुक और भी निखर जाता है। सिल्क, वेलवेट, जॉर्जेट या ब्रोकैड फैब्रिक की अनारकली सूट पर ज़री, गोटा-पत्ती या सीक्विन वर्क त्योहार के माहौल के साथ बिल्कुल मैच करता है। अगर आप चाहे तो इसके साथ दुपट्टा हल्का भी रख सकते है। इस आउट्फ़िट में और चार चाँद लगाने के लिए आप इसके साथ जूमर-झुमके और साथ में मांग-टीका जोड़ सकते है साथ हाई चूड़ियाँ, भारी भारी पायल। जो आपके लुक को ना सिर्फ़ खूबसूरत दिखाएगी बल्कि आपका लुक पूरे फ़ंक्शन में सबसे ज़्यादा हटकर लगेगा। तो इन सब चीजों के साथ आपका पारंपरिक लोहड़ी लुक पूरी तरह तैयार हो जाता है।

फुलकारी वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट + क्रॉप टॉप

लोहड़ी के त्योहार पर फुलकारी वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनना बेहद ग्रेसफुल और कलरफुल चॉस है। फुलकारी की कढ़ाई पंजाबी संस्कृति का अहम हिस्सा है, और रंग-बिरंगे धागों से सजी स्कर्ट उत्सव के रंगों को काफ़ी खूबसूरती से दर्शाती है। इसके साथ सादी या हल्के कढ़ाई वाली शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन स्कर्ट के डिज़ाइन को और उभार देता है। यह आउटफिट नाच-गाने, घूमने-फिरने के लिए आरामदायक होने के साथ – साथ स्कर्ट में ज़्यादा घेर होने के कारण ये डान्स करते समय काफ़ी प्यारा लगता है। इस आउट्फ़िट के साथ आप दुपट्टे के रूप में हल्के नेट या ऑर्गेंजा का चुनाव करने पर लुक और भी एलीगेंट हो जाता है। जवेलरी के लिए आप इसके साथ (जुमका / चांदबाली), चोकर नेकलेस, मांग-टीका / माथा-पत्ती, पहन सकती है, साथ ही हेयर स्टाइल के लिए आप साइड ब्रेड / फ्रेंच ब्रेड, हाई बन + गजरा / फूल, या फिर सॉफ्ट कर्ल्स / वेव्स ओपन स्टाइल कर सकती है।

कैप-स्टाइल अनारकली

लोहड़ी जैसे फेस्टिव अवसर पर कैप-स्टाइल अनारकली सूट पहनना बेहद मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह का लुक देता है। यह अनारकली स्लीव्स और फ्लेयर्ड बॉडी के साथ कैप-स्टाइल कट में आती है, जिससे आउटफिट न सिर्फ़ स्टाइलिश दिखता है बल्कि नाच-गाने और घूमने-फिरने में भी आरामदायक रहता है। साथ ही हल्की ज़री या गोटा-पत्ती वर्क वाली कैप-स्टाइल अनारकली लोहड़ी की आग और रंग-बिरंगे माहौल में बहुत खूबसूरत नज़र आती है। अगर फ़ंक्शन नाइट का है और आप अपने लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बनाना चाहते है तो इसके लिए आउट्फ़िट का कलर पेस्टल या ब्राइट कलर में चुने, जिससे आपका लुक और भी ज़्यादा प्यारा और लगे। साथ ही इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए आप साथ में हल्का दुपट्टा या नेट स्टोल रख सकते है। जवेलरी के लिए आप बड़े झुमके या चांदबाली, फ्लेयर्ड नेकलाइन जो आपके नेक को अलग से हाइलायट करेगा। साथ ही मांग-टीका / माथा-पत्ती के साथ लुक को कम्प्लीट कर सकती है।

वेलवेट सूट/लहंगा

लोहड़ी सर्दियों का त्योहार होने की वजह से वेलवेट सूट या लहंगा पहनना बिल्कुल परफेक्ट विकल्प है। वेलवेट का रिच और शाइनी टेक्सचर रात की रोशनी और अग्नि की लौ के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है और साथ ही ठंड से बचाव भी करता है। गहरे रंगों जैसे कि – मरून, रॉयल ब्लू, बॉटल ग्रीन, रानी और गोल्ड—में वेलवेट सूट या लहंगा ट्रेडिशनल और रॉयल दोनों लुक देता है। अगर आप चाहे तो इसे कुछ यूनीक तरीक़े के साथ भी स्टाइल कर सकती है जैसे कि आप लहंगे का दुपट्टा एक साइड थोड़ा लंबा छोड़ें और दूसरी साइड को हल्का फोल्ड कर सकती है या फिर आप दुपटें को दोनों कंधों पर ड्रेप कर सकती है। साथ ही जवेलरी के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी और झुमके, चूड़ियाँ, हेवी चोकर, नथ आपके लुक में चार चाँद लगा देगी। हेयर स्टाइल के लिए आप मैसी बन विध गजरा, फ्रेंच ब्रेड विध आर्टिफ़िशल हेयर क्लिप/ फ़्लावर के साथ अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती है।

पलाज़ो सूट

लोहड़ी का त्योहार गर्माहट, रौनक और खुशियों से भरा होता है। ऐसे में अगर आप हल्के लेकिन ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं तो पलाज़ो सूट एक परफेक्ट चॉइस है। प्लाज़ो सूट को अगर थोड़े से एफ़र्ट्स के साथ स्टाइल कीज़ जाए तो ये हर एक फ़ंक्शन के लिए बहुत ही शानदार आउट्फ़िट है। लाइट पेस्टल शेड्स लोहड़ी की रात में बेहद एलिगेंट दिखाई देते हैं। इसीलिए आप बेबी पिंक, पीच, मिंट ग्रीन या पाउडर ब्लू के पलाज़ो सूट कैरी कर सकती है। वही दूसरी तरफ़ अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहती हैं तो मस्टर्ड, मैरून या रेड कॉम्बिनेशन भी बहुत खूबसूरत लगता है। कुर्ती पर थ्रेड वर्क, मिरर वर्क या छोटी-छोटी बुट्टी डिज़ाइन ड्रेस को उत्सवी एहसास देती है, जबकि प्लेन पलाज़ो पूरे लुक को संतुलित बनाता है। इसको और शानदार बनाने के लिए आप जवेलरी के लिए चोकर, कोलापुरी झुमके, माँग टिका, नथ और चूड़ियों के साथ लुक को कम्प्लीट कर सकते है। पलाज़ो सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल्स हमेशा ग्रेसफुल लगते हैं।

दुपट्टा-ड्रेप स्टाइल गाउन

लोहड़ी जैसे फेस्टिव और ट्रेडिशनल मौके पर दुपट्टा-ड्रेप्ड स्टाइल गाउन बेहतरीन चॉस है। यह आउटफिट गाउन की मॉडर्न एलीगेंस और दुपट्टे की पारंपरिक खूबसूरती दोनों को एक साथ जोड़ता है। दुपट्टे को अलग-अलग स्टाइल में ड्रेप करके आप एक ही गाउन के साथ कई तरह के लुक क्रिएट कर सकती हैं। यही वजह है कि यह ड्रेस न सिर्फ स्टाइलिश दिखती है बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होती है। अगर आप भारी लहंगा या साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो दुपट्टा-ड्रेप्ड गाउन एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न चॉइस बन जाता है। आप सॉलिड कलर के गाउन के साथ फुलकारी, बनारसी या नेट दुपट्टा ड्रेप कर सकती हैं। फुलकारी दुपट्टा लोहड़ी के पंजाबी माहौल से तुरंत मैच हो जाता है और पूरा लुक बेहद ट्रेडिशनल और फेस्टिव महसूस कराता है। लुक को और ग्रेस्फ़ुल बनाने के लिए बड़े झुमके, चांदबाली या कुंदन इयररिंग्स पहन सकती है जो चेहरे को खूबसूरत फ्रेम देते हैं।

अमृतसरी फुलकारी सूट

लोहड़ी जैसे पंजाबी त्योहार पर अमृतसरी फुलकारी सूट पहनना एक खास पारंपरिक एहसास देता है। फुलकारी की कढ़ाई पंजाब की विरासत मानी जाती है, जिसमें रंग-बिरंगे धागों से बनाए गए मोटिफ और फ्लोरल पैटर्न सूट को बेहद आकर्षक बनाते हैं। फुलकारी दुपट्टे का हेवी वर्क साधारण सूट को भी तुरंत फेस्टिव लुक दे देता है, इसलिए लोहड़ी के मौके पर इसका जादू और भी बढ़ जाता है। अमृतसरी फुलकारी सूट का सबसे बड़ा आकर्षण उसका दुपट्टा होता है। सादे या हल्के काम वाले सूट के साथ जब भारी फुलकारी दुपट्टा ओढ़ा जाता है, तो पूरा लुक रॉयल और ट्रेडिशनल दिखाई देने लगता है। मस्टर्ड, रेड, मरून, मैजेंटा और ग्रीन जैसे गहरे रंगों में बना फुलकारी सूट लोहड़ी की आग और रोशनी के बीच बेहद खूबसूरत लगता है। फुलकारी सूट के साथ चांदबाली झुमके और चूड़ियों का सेट जोड़ देने से लुक और भी निखर जाता है। हेयरस्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स, चोटी या लो बन इस सूट के साथ बहुत सुंदर लगते हैं।


फ्रंट-स्लिट कुर्ती विद पटियाला

अगर आप लोहड़ी नाइट के लिए कुछ ट्रेंडी और कम्फ़्टर्बल पहनना चाहती है तो फ्रंट-स्लिट कुर्ती विद पटियाला एक दम पर्फ़ेक्ट चॉस है। ये आउट्फ़िट आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनो तरह का लुक देगा। फ्रंट-स्लिट कुर्ती लुक को मॉडर्न टच देती है, जबकि पटियाला सलवार पंजाबी ट्रेडिशन का खूबसूरत अहसास कराती है। यह ड्रेस त्योहार के माहौल से एक दम मैच करती है। फ्रंट-स्लिट कुर्ती में अगर मिरर वर्क, गोला-पत्ती, गोटा-पट्टी या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी हो, तो यह लोहड़ी के लिए सोने पर सुहागा जैसी बात हो जाती है। इसके साथ कलरफुल या प्रिंटेड पटियाला सलवार बहुत खूबसूरत लगती है। खासकर मस्टर्ड, मरून, ग्रीन, रेड और पिंक जैसे ब्राइट कलर्स लोहड़ी की रात में बेहद खिलकर नजर आते हैं। ज्वेलरी की बात करें तो चांदबाली, झुमके, चूड़ियों का सेट के साथ आप अपने इस लुक को कम्प्लीट कर सकती है। हेयरस्टाइल में साइड ब्रेड, सॉफ्ट कर्ल्स या लो बन फ्रंट-स्लिट कुर्ती और पटियाला के साथ बहुत प्यारा लगता है।

लहंगा-चोली

अगर किसी की शादी के बाद की ये पहली लोहड़ी है तो उसके लिए ये आउट्फ़िट बिलकुल पर्फ़ेक्ट है, क्योंकि लोहड़ी के मौके पर लहंगा–चोली पहनना पूरे त्योहार के माहौल को और भी खास बना देता है। घूमते हुए फ्लेयर वाला लहंगा, ट्रेडिशनल म्यूजिक और लोहड़ी की अग्नि इन सबके साथ यह ड्रेस बेहद रॉयल और आकर्षक लगती है। लोहड़ी के लिए लहंगे में ब्राइट और फेस्टिव कलर्स सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। जैसे कि – मस्टर्ड येलो, रेड, मरून, मैजेंटा, बॉटल ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे रंग आग की लौ और रोशनी के बीच बहुत खिलकर नजर आते हैं। अगर आपको भारी काम पसंद नहीं है, तो प्लेन या प्रिंटेड लहंगे के साथ हैवी दुपट्टा या कढ़ाईदार चोली पहनकर भी शानदार ट्रेडिशनल लुक पाया जा सकता है। लहंगा–चोली के साथ ज्वेलरी भी पूरे लुक को निखारने में बड़ा रोल निभाती है। इसीलिए इसके साथ आप कुंदन सेट, चांदबाली, नथ और मांग-टीका पहन सकती है, जो आपके लूकमे चार चाँद लगा देगा।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular