लोहड़ी भारत के उत्तरी हिस्सों का एक बहुत ही प्रसिद्द त्योहार है। जो हर साल 13 जनवरी को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। पहले के समय में लोग खुले मैदानों और गाँव में मिलकर लोहड़ी मानते थे लेकिन आज के समय में फ्लैट संस्कृति, सुरक्षा नियमों और व्यस्त जीवनशैली लोग घर फर ही लोहड़ी मानना पसंद करते है।
लोहड़ी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की ये इसमे आग जलाई जाती है जिसे की बुराइयों का अंत होता है और अच्छाई का प्रतीक मानी जाती है। लोग अग्नि के चारों तरफ घूमकर तिल, गुड, रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न चढ़ाते है और परिवार के साथ मिलकर लोग गीत भी गते है।
आज के समय में लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि परिवार के साथ जुड़ाव, यादों, तस्वीरों और खुशियों का पर्व बन चुका है। इसलिए लोग चाहते है की उनकी लोहड़ी आयोजन होने के साथ-साथ यादगार भी हो। अगर आप भी अपने परिवार के साथ घर पर ही एक सुंदर लोहड़ी मानना चाहते हो तो नीचे दिए गए आइडियास आपके लिए बहुत उपयोगी रहने वाले है।
Also Check: What to Wear on Lohri Night? 15 Traditional Punjabi Outfit Ideas for Women
घर पर लोहड़ी सजावट के आइडियाज़

घर पर लोहड़ी के त्योहार को खास और यादगार बनाने में घर की सजावट का बहुत बड़ा रोल होता है। घर की दीवारों और दरवाजों पर फुलकारी दुपट्टा या रंगीन कपड़ा लगाकर सुंदर माहौल बनाया जा सकता है। सजावट को और भी आकर्षक बनाने के लिए मिट्टी के दीये, रोशनी की लड़ियाँ और घड़े सजावट में शामिल किए जा सकते है। इससे सजावट सुंदर दिखती है और राज्य की अपनी एक अलग ही पहचान होती है। गेहूं और सरसों की बालियों से सजावट करे क्योंकि लोहड़ी फसल से जुड़ा हुआ त्योहार है। इन सुंदर उपायों से आप घर पर लोहड़ी की बेहतरीन सजावट कर सकते हैं। और पूरे परिवार के साथ मिलकर त्योहार का मज़ा ले सकते है।
घर पर सुरक्षित लोहड़ी आइडियाज़

आज के समय में जब ज्यादातर लोग फ्लैट और सोसाइटी में रहते है तो घर पर सुरक्षित तरीके से लोहड़ी मनाना बहुत जरूरी हो जाता है। सोसाइटी के नियम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी लोहड़ी पूरी तरह उत्साह के साथ मनाई जा सकती है। इसके लिए असली आग की बजाय दिया, मोमबत्ती या इलेक्ट्रिक लैम्प का इस्तेमाल करे। प्लास्टिक, रबर या कचरा बिल्कुल भी ना जलाएँ। और आयोजन के बाद जगह को साफ करे। इन सभी सुरक्षित उपायों को ध्यान में रख कर आप घर पर बिना किसी जोखिम और डर के लोहड़ी बना सकते है।
लोहड़ी स्पेशल पारंपरिक खाने के आइडियाज़

लोहड़ी का त्योहार खाने के बिना बिल्कुल अधूरा लगता है। इस दिन हम बहुत सारी चीजे मानते है। जैसे की मक्के की रोटी और सरसों का साग लोहड़ी का सबसे खास खाना माना जाता है। तिल के लड्डू जो ठंड के मौसम में शरीर को गरम रखते है। मूंगफली और पॉपकॉर्न जो लोहड़ी की आग में चढ़ाए जाते है और बाद में परिवार के साथ बाते और मस्ती करते हुए खाए भी जाते है। और लोहड़ी के दिन कुछ मिठाइयां देसी घी के साथ मानई जाती जो कि लोहड़ी के त्योहार को और भी ज्यादा स्पेशल बनाती है। इसलिए लोहड़ी खानों के साथ और भी स्वादिष्ट और यादगार बन जाती है।
लोहड़ी के लिए ड्रेसिंग आइडियाज़



लोहड़ी का त्योहार रंगों और खुशी और परंपराओं से भरा हुआ त्योहार है। इसीलिए इस दिन पहने जाने वाले कपड़े भी खास होते है। इस दिन पंजाबी सूट और सलवार-कमीज लोहड़ी के लिए सबसे लोकप्रिय पहनावा माना जाता हैं। फुलकारी दुपट्टा पारंपरिक पहनावे को और भी खूबसूरत बनाता है। अगर आप पंजाब के राज्य के लुक को देखना चाहते है तो पगड़ी या साफा से भी लुक को पूरा किया जा सकता है। बच्चों के लिए रंगीन कपड़े जैसे की कुर्ता सेट या लहंगा-चोली बेस्ट रहता है। जूती और कोल्हापुरी चप्पल ड्रेस के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहती है। इन सभी चीजों से आप लोहड़ी पर पूरा ट्रडिशनल और फेस्टिव लुक पा सकते है।
घर पर लोहड़ी डांस और म्यूज़िक आइडियाज

आज के समय में कोई भी त्योहार क्यों न हो, नृत्य और संगीत के बिना अधूरा सा लगता है। घर पर ही थोड़ा सा संगीत और नृत्य जोड़कर लोहड़ी के उत्सव को और भी यादगार बनाया जा सकता है। पारंपरिक लोहड़ी और पंजाबी गीतों के साथ ढोल की ताल वाले गाने लगाए जा सकते हैं भांगड़ा और गिद्धा पर पूरे परिवार के साथ मिलकर करें। डांस के दौरान फोटो और शॉर्ट रील रिकार्ड करें। संगीत की आवाज़ को सोसाइटी के नियमों के अनुसार रखें। इन नृत्य और संगीत के विचारों के साथ आप घर पर ही पूरी मस्ती के साथ लोहड़ी मना सकते हैं।
लोहड़ी गेम्स और फैमिली एक्टिविटीज

लोहड़ी का त्योहार परिवार को एक साथ जोड़ने का अवसर है। इस दिन घर के सभी सदस्य मिलकर खेल और बहुत से प्रकार की गतिविधियों को करते है। जैसे की लोहड़ी घेरा खेल इस खेल में सभी परिवार के सदस्य घेरे में बैठते है और बीच में मूंगफली रेवाड़ी और गजक रखी जाती है। बारी-बारी से सब लोग लोहड़ी के गीत गाते है और ताली बजाते है इसी तरह सवाल-जवाब चिट्ठी खेल भी खेला जाता है, जिसमें पर्चे पर सवाल लिखकर एक बर्तन में डाल दिए जाते हैं। और बारी- बारी से से चिट्ठी निकाल कर जवाब दिए जाते है इस खेल को खेलने से हँसी-मज़ाक भी होता है और सभी एक साथ मिलकर समय बिताते हैं। लोहड़ी के ये खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि परिवार को और करीब लाने का जरिया है। इन पलों में ही प्यार और अपनापन छुपा हुआ होता है।
लोहड़ी पूजा और पारंपरिक रिचुअल

लोहड़ी में पूजा की पारंपरिक रीतियाँ निभाई जाती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है। जैसे की लोहड़ी में आग जलाने की रीति जिसमे शाम के समय घर के आँगन या खुले में आग जलाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि आग को पवित्र माना जाता है। सभी परिवार के सदस्य आग के चारों और घेरा बनाकर खड़े होते है और प्रार्थना करते है। और आग में मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल और मक्का चढ़ाया जाता है। इसका अर्थ यह है की हम सब प्रकृति को तो धन्यवाद करते है और नई फसल की प्रार्थना करते है। और ये सब होने के बाद सब लोग नृत्य करते है। यह रीति हमें खुशी देती है और आने वाले त्योहारों के बारे में बताती है।
घर पर लोहड़ी पार्टी आइडियाज़

लोहड़ी आयोजन में सबसे पहले परिवार और मित्रों की साझी बैठक रखी जाती है। इसके लिए सभी लोग गोल दायरे में बैठते है और एक दूसरे से खुलकर बात करते है। इस तरीके से सबको बोलने और सुनने का मौका मिलता है और आयोजन का भी एक अलग अंदाज बन जाता है। इस दिन लोग अपनी छिपी हुई कला दिखा सकते है। इसमें हर कोई कुछ भी कर सकता है, क्योंकि इस आयोजन में सभी अपने ही लोग होते हैं। लोहड़ी पार्टी में एक सुंदर तरीका यह भी होता है कि सभी अपनी पुरानी यादें साझा करते हैं। आयोजन को और भी ज्यादा अच्छा बनाने के लिए सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते है। हर व्यक्ति अपनी पसंद का कुछ लेकर आता है और उसको सबके साथ बाँटता है। इस तरीके से आयोजन में साँझापन और अपनापन महसूस होता है।
लोहड़ी फोटोशूट आइडियाज़

आज के समय में सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत अधिक हो गया है। जहाँ पर लोग लोहड़ी जैसे पर्वों पर अपनी तस्वीर खींचकर सभी के साथ साझा करते है और अपनी परंपराओं को दिखाते है। लोग पारंपरिक और रंगीन कपड़े पहन कर तैयार होते है। जैसे की कुर्ता-पाजामा, साड़ी या लहंगा पहनकर प्राकृतिक मुस्कान के साथ तस्वीर लेते है। तो कोई मित्रों के साथ बातचीत करते हुए या खेलते समय हँसते हुए, एक-दूसरे की ओर देखते हुए पलों को कैद करते है। वे अपनी संस्कृति, अपनी पहचान और पर्व की खुशी को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाते हैं। और अपनी यादों को हमेशा के लिए यादगार बना लेते है।
लोहड़ी : सादगी, साथ और मन की शांति का पर्व

लोहड़ी को मनाना सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं होता, बल्कि अपने जीवन को थोड़ी देर के लिए ठहरकर देखने का अवसर भी देता है। इस दिन घर के सभी सदस्य अपनी रोजाना की भागदौड़ से अलग होकर एक -दूसरे के साथ समय बिताते है। किसी भी प्रकार के शोर, दिखावे या तैयारी से दूर होकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बातें करते हैं। बड़े लोग अपने अनुभव और संस्कार साझा करते हैं और छोटे उनसे जीवन के बारे में सीखते हैं। ये त्योहार परिवार के रिश्तों को और भी मजबूत बना देता है।

