हेलो एव्रीवन कैसे है आप सब उम्मीद है की आप सब बहुत बढ़िया होंगे। कुछ ही दिनो में फ़रवरी शुरू होने वाला है। आप सब तो जानते है कि फ़रवरी हर कपल के लिए कितना स्पेशल महीना है। क्योंकि इस महीने में कपल के बीच नज़दीकियाँ और ज़्यादा बढ़ जाती है, और साथ ही उनके आपस का प्यार भी। ये महीना कपल के लिए प्यार भरा होता है। इस महीने में अगर किसी का पार्ट्नर रूठा हुआ है तो आप आसानी से उन्हें मना सकते है। तो आइए जानते है वैलेंटायन स्पेशल वीक में क्या क्या होता है।
फ़रवरी में वैलेंटायन वीक को पूरा एक हफ़्ता ‘सेलिब्रेट’ किया जाता है। इस वीक में हर दिन नया होता है। वैलेंटायन वीक हर कपल के लिए स्पेशल और यादगार होता है, क्योंकि इस वीक में पार्ट्नर एक दूसरे को बढ़िया और सुंदर – सुंदर तोहफ़े देते है, साथ ही एक दूसरे के लिए सर्प्राइज़ भी प्लान करते है। जिससे उनको एक दूसरे के साथ टाइम सपेंड करने का अच्छा ख़ासा मौक़ा मिल जाता है, जिससे उनके बीच की नज़दीकियाँ और भी ज़्यादा बढ़ जाती है।
वैलेंटायन वीक लिस्ट
7 फ़रवरी – रोज़ डे

7 फ़रवरी हर कपल के लिए बेहद खूबसूरत दिन होता है, क्योंकि इस दिन रोज़ डे मनाया जाता है। ज़रूरी नही है की आप इसे सिर्फ़ अपने पार्ट्नर के साथ ही सेलिब्रेट करे, इस दिन को आप अपने दोस्तों, फ़ैमिली मेम्बर, या फिर किसी ख़ास पर्सन के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते है।
अगर आप अपने इस दिन को यादगार बनाना चाहते है तो आप उन्हें रोज़ देते हुए केंडल लाइट डिनर के लिए पूछ सकते है। या फिर आप उनके लिए कोई और सर्प्राइज़ भी प्लान कर सकते है। जैसे कि – रोज़ के साथ एक प्यारा सा लव लेटर या फिर मूवी नाइट प्लान कर सकते है।
8 फ़रवरी – प्रपोज डे

8 फ़रवरी इस दिन प्रपोज डे को सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन हर कपल की ज़िंदगी का सबसे यादगार दिन होता है, क्योंकि इस दिन पार्ट्नर एक दूसरे के सामने अपने सच्चे प्यार का इजहार करते है। जो बात वो अपनी डेली रूटीन की ज़िंदगी में नही कह पाते वो बात इस दिन उनकी ज़ुबा पर आ ही जाती है।
अगर आपका कोई भी रिश्ता अधूरा है और आप उसे पूरा करना चाहते है, तो इस दिन से बढ़िया और कोई दिन नही। इस दिन आप अपने जीवनसाथी को अपने दिल की बात बोलकर उन्हें शादी के लिए भी मना सकते है और जन्मो – जनम तक आप उन्हें अपना बना सकते है।
9 फ़रवरी – चोक्लेट डे

9 फ़रवरी के दिन चोक्लेट डे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपने पार्ट्नर, दोस्त और ख़ास पर्सन के साथ इस दिन को मना सकते है। अगर आप चोक्लेट डे को यूनीक तरीक़े के साथ सेलिब्रेट करना चाहते है तो आप अपने पार्ट्नर के लिए चोक्लेट बुके तैयार करा सकते है, या फिर आप उनके लिए घर पर ही चोक्लेट केक बनाकर तैयार कर सकते है।
आप इस दिन को और ज़्यादा यादगार बनाने के लिए आप उनके साथ मिलकर केक बना सकते है, या फिर आप उनके साथ कही बाहर कॉफ़ी डेट प्लान कर सकते है। लड़कियों को चोक्लेट बहुत पसंद होती है इसीलिए आप चाहे तो उनकी पसंदीदा चोक्लेट का बॉक्स उन्हें गिफ़्ट कर सकते है।
10 फ़रवरी – टेडी डे

10 फ़रवरी के दिन टेडी डे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपने पार्ट्नर को उनका पसंदीदा टेडी गिफ़्ट कर सकते है। लड़कियों को सॉफ़्ट टोय बहुत जयदा पसंद होते है, इसीलिए आप उन्हें उनकी पसंदीदा टेडी तोहफ़े में डे सकते है। इस तोहफ़े को और खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए आप साथ में चोक्लेट, या फिर उनके लिए उनके पसंदीदा स्नैक्स डे सकते है जिससे की वो और भी ज़्यादा खुश हो जाए।
ये ज़रूरी नही है कि सिर्फ़ पति अपनी पत्नी को सॉफ़्ट टोय गिफ़्ट करे। अगर पत्नी चाहे तो अपने पति को सर्प्राइज़ देने के लिए एक अच्छा सा टेडी ख़रीद सकती है। जैसे कि- पांडा, पेंडिंगटन, सिम्बा इट्सेटरा। आप चाहे तो उके इस दिन को यादगार बना सकती है।
11 फ़रवरी – प्रॉमिस डे

11 फ़रवरी के दिन प्रॉमिस डे को सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन हर एक कपल के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस दिन आप अपने पार्ट्नर या फिर अपने फ़्रेंड्ज़ से कोई भी प्रॉमिस ले सकते है। इस दिन हर कपल एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर हमेशा के लिए के साथ रहने का प्रॉमिस करते है।
इस दिन कपल एक दूसरे की ख़ुशी को ध्यान में रखकर उनकी ना पसंद चीजों को छोड़ने का भी सच्चे दिल से प्रॉमिस करते है। सच्चा वादा हर कपल के रिश्ते की नीव माना जाता है। प्रॉमिस डे को आप अपने पार्ट्नर, फ़्रेंड्ज़, और सिब्लिंग्स के साथ मना सकते है।
12 फ़रवरी – हग डे

12 फ़रवरी के दिन हग डे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को आप अपने पार्ट्नर, फ़्रेंड्ज़, सिब्लिंग्स, को – रिलेटिवेस के साथ सेलिब्रेट कर सकते है। हम रोज़ाना की ज़िंदगी में भी अपनो को गले से लगाते है, लेकिन इस दिन को और यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्ट्नर को या फिर अपने किसी ख़ास को एक प्यारी और स्पेशल हग देकर उनके चहरे पर एक बड़ी सी स्माइल ला सकते है।
हर कपल इस दिन एक दूसरे के गले लगकर हग डे विश करते है, और अपने दिन की शुरूआत करते है। अगर आपका पार्ट्नर आपसे नाराज़ है तो आप उन्हें टाइट हग करके मना सकते है, और उनके दिल की बात जान सकते हो।
13 फ़रवरी – किस डे

ये दिन स्पेशली कपल्ज़ के लिए होता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते है। या फिर लव लेटर के ज़रिए अपने प्यार का इजहार करते है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को किस करके अपने जज़्बात बिना शब्दों के ज़ाहिर करते हैं।
कुछ लोग पहली बार अपने प्यार का इजहार भी इसी दिन करते है। किस सिर्फ रोमांटिक नहीं होती—माँ-पापा, बच्चे या करीबी इंसान को दिया गया किस भी प्यार और केयर दिखाता है।
14 फ़रवरी – वैलेंटायन डे

14 फ़रवरी – वैलेंटायन डे जो वैलेंटायन वीक का सबसे आख़िरी दिन है। ये दिन स्पेशल मैरीड कपल के लिए होता है। कपल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए केंडल लाइट डिनर के लिए जाते है या फिर मूवी नाइट प्लान करते है। कुछ कपल इस दिन अपने प्यार का इजहार कर हमेशा के लिए उन्हें अपना बना लेते है।
वैलेंटायन डे सिर्फ़ हमारे इंडिया में ही नही बल्कि बाहर और कंट्रीज़ में भी सेलिब्रेट किया जाता है। हर कपल इस दिन को अपनी ज़िंदगी का सबसे यादगार दिनो में से एक बनाना चाहते है। इसीलिए हर एक कपल अपने पार्ट्नर के साथ इस स्पेशल डे को बहुत अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते है।
