Monday, February 9, 2026
HomeLifestyleपेट की चर्बी से छुटकारा! रोज़ करें ये 11 योगासन और देखें...

पेट की चर्बी से छुटकारा! रोज़ करें ये 11 योगासन और देखें फर्क

हेलो दोस्तों! आप सब कैसे हो? आज हम बात करने वाले एक ऐसे चीज पर यो की हम सब के लिए जरूरी है। पेट की चर्बी को कम करना। आज के समय में गलत खाने पीने के कारण लंबे समय तक बैठने के कारण पेट पे चर्बी होना बिल्कुल आम बात हो गई है। पेट की चर्बी सिर्फ दिखवाट के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। क्युकी पेट की ज्यादा चर्बी होने से हार्ट की बीमारी, हार्ट ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए मोटेपन को नजरंदाज करना सही नहीं है।

लेकिन आप को टेंशन की लेने जरूरत नहीं है पेट की चर्बी को कम करना और शरीर को फिट रखना अब बहुत आसान हो गया है इसके लिए भारी जिम और महंगे डाइट प्लान की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी रोजाना की एक्सर्साइज़ और योगसान से आप धीरे-धीरे फ़र्क देख सकते है। क्युकी हम आज आप को बताने वाले है ऐसे योगासन जिसे आप आसानी से वजन को कम कर सकते हो।

स्ट्रॉंग भुजंगासन

आजकल के लोग पेट दर्द वजन ज्यादा और कमर अकड़न से बहुत ज्यादा परेशान रहते है। ऐसे में सुबह उठते ही शरीर थका हुआ लगता है कुछ काम करने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में भुजंगासन सबसे बेस्ट आसन है यो घर पर बैठे-बैठे आप आसानी से कर सकते है। भुजंगासन को कोबरा पोज़ भी कहते है। क्युकी इसे करते समय ऊपरी हिस्सा बिल्कुल ही उठता है जैसे की नाग अपने फन उठता है। यह आसन जितना सरल लगता है, शरीर पर इसका असर उतना ही ज्यादा होता है। पहले के समय में व्यक्ति इस आसन को रोजाना करते थे ताकि मांसपेशी मजबूत हो सके और पेट भी फिट रह सके। भुजंगासन जरूरी इसलिए भी है क्युकी ये शरीर के उन हिस्सों पर काम करता है यहा पर सबसे ज्यादा चर्बी जमा होती है। खासकर ये आसन करने से पेट पर बहुत अच्छा असर पड़ता है।

स्लिम नौकासन

आजकल सबको सबसे बड़ी टेंशन यही होती है की वजन ज्यादा हो गया है। कमर मोटी हो गई है शरीर की शैप बिगड़ गई है। आज के समय में चाहे लड़का हो या लड़की सब को स्लिम फिट रहना है। ऐसे में नौकासन सबसे अच्छा विकल्प है। यो की सबसे तेज और साफ असर दिखाता है। नौकासन करते समय शरीर नाव के जैसे बन जाता है। नौकासन में आप का पूरा शरीर पेट के बल टिकता है। और हाथ-पेर हवा में उठते है। जिससे की पेट की मांसपेशीय पर जोर पड़ता है। यही वजह है की ये आसन लोअर बेली, साइड फैट और अपर बेली फैट सभी को तेजी से खत्म करता है।

फ्लेक्सबल धनुरासन

आजकल पेट बढ़ना, कमर का दर्द और शरीर की लचक कम होना आम बात है। लोग दवाइयों में पैसे खर्च करते रहते है। लेकिन असली आराम योग से मिलता है। ऐसे में धनुरासन एक ऐसा आसन है जिसमे पूरा शरीर धनुष जैसा बन जाता है। इसे करने से पेट की चर्बी, कमर की अकड़न और कमजोरी तेजी से दूर होती है। यह आसन देखने में थोड़ा मुश्किल लगता है पर इसे करना बहुत आसन है और इसका असर भी अच्छा होता है। इस आसन को करने से शरीर कुछ ही दिनों में हल्का महसूस करने लगता है। धनुरासन में आदमी पेट के बाल लेटकर अपने पेर और हाथों को ऐसे पकड़ते है की शरीर की मांसपेशी में खिचाव बन जाता है। इस आसन में पूरा वजन पेट पर आता है इसलिए यही कारण है की वजन कम ‘करने के लिए ये आसन अच्छा है।

ओपन उष्ट्रासन

आजकल ज्यादातर लोग झुक के चलते है, कमर में खिचवा रहता है छाती सुकड़ी रहती है और पेट बाहर निकल आता है। ऐसे में उष्ट्रासन सबसे अच्छा आसन है। इसमे शरीर की पूरी फ्रन्ट साइड खोलने के लिए सबसे अच्छा योगासन माना जाता है। ये आसान उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है है यो झुक कर बैठते है और जिनकी सास फूलती है। इस से झुक कर चलने की आदत खत्म हो जाती है और शरीर स्मार्ट दिखता है।

स्ट्रेच पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन एक बहुत ही शांत और असरदार योगासन है जो पेट और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। यह आसन पेट पर हल्का दबाव बनाकर पाचन शक्ति को सुधारता है और धीरे-धीरे बेली फैट को भी काम करने में मदद करता है। इसको करने के लिए जमीन पर पैर को सामने फैलाकर सीधे बैठ जाओ, रीढ़ को सीधे रखो फिर गहरी सांस लेते हुए हाथ ऊपर उठाओ और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे झुको और अपने हाथों से फिर पैर के पंजों या टखनों को पकड़ने की कोशिश करो। पश्चिमोत्तानासन इसलिए करना चाहिए क्युकी मन को शांत करता है शरीर को ऐक्टिव रखता है कमर दर्द में राहत देता है। और रोज करने से आप के वजन घटाने में मदद करता है।

क्विक मंडूकासन

मंडूकासन पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत असरदार योगासन है। क्युकी यह पेट पर सीधा दबाव डालता है और पाचन सख्ती को तेज करता है। इसको वज्रासन में बैठकर हाथों की मुट्ठी बनाकर और आगे झुकर 15-20 सेकंड किया जाता है। इसके बाद हल्का और सेहतमंद खाना लेना चाहिए जैसे की फल, सलाद, या सूप क्युकी यह पेट को हल्का रखते है और फैट जल्दी खत्म हो जाता है। आप को ये सब चीजे रोजाना करनी चाहिए क्युकी इसे आप का मन शांत होता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है जिसे की आप का काम करने में मन भी अच्छे से लगा रहता है।

रीलीफ पवनमुक्तसन

पवनमुक्तसन बहुत ही असरदार योगासन माना जाता है। इसमे व्यक्ति पेट के बल सीधा लेट जाता है दोनों घुटनों को मोड़कर पेट की तरफ खींच लेता है और हाथों से कसके पकड़ लेते है। जिस समय घुटने पेट से लगते है उस समय पेट के अंदर जमा हुआ फैट सूजन और चर्बी पर सीधा दबाव पड़ता है। और धीरे- धीरे वो सब मेल्ट होने लगता है। इस आसन को करने के बाद पेट हल्का होता है तो भूख भी सही से लगती है। पाचन तेज होता है और व्यक्ति का रोज- रोज वाली गैस, कब्ज, चुभन, पेट-फूलन जैसे चक्कर नहीं आते है। इस आसान का सबसे बाद फायदा यह है की इसको कोई भी छोटा, बड़ा, लड़का,लड़की आसानी से कर सकते है।

एनर्जी चक्रासन

चक्रासन एक बहुत ही ताकतवर और एनर्जी भरने वाला योगासन है। इस आसान को करने से पूरे शरीर में ऐसी गर्मी और ताकत आ जाती है की आदमी तुरंत फ्रेश फ़ील करता है। जब व्यक्ति पीठ के बाल लेटकर हाथ और पैर दोनों को जमीन पर रखता है और धीरे-धीरे कमर को ऊपर उठाकर छक्के की तरह गोल आकार बनाता है तब पूरी बॉडी की मांसपेशियाँ एकदम खुल जाती है। इस आसान को करने से चेस्ट, कमर, पेट, कंधे में जबरदस्त खिचाव आता है। जिससे की एनर्जी का फ़्लो तेज हो जाता है। चक्रासन करते ही लगते है की शरीर बिल्कुल फिट हो जाता है जिसमे खून तेज दौड़ने लगता है और अंदर की थकान तुरंत निकाल जाती है। इस योगासन से पेट की चर्बी, कमर का दर्द, कंधों का तनाव, झुकाव की समस्या सांस की तक्लीफ़त और बॉडी की सुस्ती सब कम होने लगती है।

‘पास्चर ताड़ासन

ताड़ासन जिस आसन को लोग प्लम ट्री पोज़ भी बोलते है। यो ई सबसे आसान है और इसके करने के फायदे भी बहुत है। इसमे आदमी सीधे खड़ा होकर दोनों पैर एक साथ मिला लेता है हाथ को ऊपर आसमान की तरफ पूरा खीच लेते है और पूरे शरीर को लंबाई में स्ट्रेच करते है। बच्चों की हाइट बढ़ाने मे भी यह आसान कमाल का है। क्युकी ये रीढ़ की हड्डी को लंबा मजबूत और फ्लेक्सबल बनाता है। ताड़ासन करने से पेट की चर्बी कमर की सूजन, पैरों की झनझनाहट और थकान सब धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इससे खून ठीक से दौड़ता है और आदमी एकदम हल्का, शांत फ़ील करता है इसको करते व्यक्त बस शरीर को ज्यादा जोर से खीचना नहीं है आराम से सांस संभाल कर करना होता है। रोजाना ताड़ासन को 5-6 बार करे।

मार्जरी आसन

मार्जारी आसान जिसे हम बिल्ली आसन भी बोल देते है, ये आसन पीठ और कमर को आराम देने का बहुत ही लाजवाब योगासन है। इस आसान में आदमी चारों हाथ-पैरों को बिल्ली की तरह उठकर पीठ को कभी ऊपर की तरफ गोल करता है और कभी नीचे की तरफ झुकता है। जिससे पूरा शरीर एकदम स्ट्रेच हो जाता है। मार्जारी आसान को करने के बाद सांस अच्छे से चलती है और दिमाग पर भी शांति का असर पड़ता है। रोजाना 2-3 मिनट तक मार्जारी आसन करने से शरीर हल्का होता है अंदर की गर्मी ठीक होती है इस आसन को बच्चे बूढ़े- बुजुर्ग भी कर सकते है।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार योग का सबसे पूरा और ताकतवर क्रिया मानी जाती है। जिसमे हम शरीर को 12 अलग- लग मुद्राओं में ले जाते है ये आसन पूरी बॉडी को एक साथ हिलाता, जागता और उसमे नई ऊर्जा भर देता है। सूर्य नमस्कार को करने से पूरे शरीर की एक बार में कसरत हो जाती है। इसमे प्रणाम, हसतुटान, पदहास्टस, अधो-मुख, अष्टांग, भुजंग जैसे आसन आते है। सूर्य नमस्कार करने से पेट, कमर, हाथ, पैर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी सब एक साथ स्ट्रेच होते है। सुबह सूरज के सामने जब ये क्रिया की जाती तब आदमी के अंदर एक अलग ही शांति और पोसीटिविटी आ जाती है। रोजाना 2-4 राउन्ड भी कर लोगे तो शरीर की थकान, सुस्ती, दर्द और पेट की चर्बी सब धीरे-धीरे खतम होती जाती है। ये एक ऐसी क्रिया जो शरीर को भी ठीक रेखती है और मन को भी शांत बनाती है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts