हे गाइज़ तो कैसे है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छे होंगे। आप सब तो जानते ही है की न्यू ईयर आने वाला है, जिसके लिए सभी लोग बहुत ज़्यादा उत्सुक है। लोग न्यू ईयर को सेलब्रेट करने के लिए तरह – तरह के प्लान बनाते है की वो किस तरीक़े से न्यू ईयर का वेल्कम कर सकते है। लोग इस दिन अपने आस – पास के लोगों को न्यू ईयर की विशेज़ देते है। लेकिन अगर आप चाहे तो अपने सबसे करीबी इंसान को गिफ़्ट के साथ न्यू ईयर विश कर सकते है। लेकिन अगर आपको भी अपने किसी ख़ास पर्सन के लिए गिफ़्ट ख़रीदने में परेशानी होती है तो आप हमारे आर्टिकल को लस्त तक पढ़ सकते है।
न्यू ईयर पर हस्बैंड के लिए गिफ़्ट चुनते समय सबसे ज़रूरी है कि गिफ़्ट दिल से दिया जाए। आप उनकी पसंद को ध्यान में रखकर कुछ पर्सनलाइज़्ड गिफ़्ट दे सकती हैं, जैसे कि आपका और उनका नाम या फोटो वाला मग, कुशन, वॉलेट या फ्रेम। इससे उन्हें यह महसूस होगा कि आप उनके साथ बिताए पलों को संजोकर रखना चाहती हैं। अगर आपके हस्बैंड को घड़ी, परफ्यूम या ब्रेसलेट पसंद है तो ये भी बेहतरीन और क्लासी गिफ़्ट बन सकते हैं। अगर आपके हस्बैंड कामकाजी हैं, तो आप उन्हें डायरी, पेन सेट या लैपटॉप बैग जैसे उपयोगी गिफ़्ट भी दे सकती हैं, जो रोज़ाना उनके काम आएँगे और हर बार इस्तेमाल करते वक्त उन्हें आपकी याद दिलाएँगे। चाहें तो एक सरप्राइज़ डेट नाइट, हैंडमेड कार्ड या दिल से लिखी चिट्ठी भी दे सकती हैं।
अपने हस्बैंड को न्यू ईयर पर क्या गिफ़्ट दें? यहाँ पढ़ें बेहतरीन आइडियाज़
पर्सनलाइज़्ड पज़ल फोटो

इस न्यू ईयर आप अपने पतिदेव को तोहफ़े में पर्सनलाइज़्ड पज़ल फोटो फ़्रेम गिफ़्ट कर सकती है। अगर आप अपने पति को कुछ स्पेशल तरीक़े का तोहफ़ा देना चाहते है तो आप उनके लिए उनकी पसंदीदा तस्वीर को पर्सनलाइज़्ड फोटो पज़ल में बदलकर आप उन्हें दे सकते है। ये तोहफ़ा आपको आपकी पुरानी यादों से जुड़ने का एहसास देती हैं। पज़ल का हर टुकड़ा मिलाते समय उन्हें आपके साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद आएगी – हँसी, बातें और साथ होने की गर्माहट। इस तोहफ़े को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप साथ में एक प्यारा से हैपी न्यू ईयर माई लव जैसा क्वोट लिख सकते है। जिससे की और ज़्यादा खूबसूरत और स्पेशल लगे।
कपल-एक्सपीरियंस गिफ्ट

अगर आप अपने पार्ट्नर के साथ न्यू ईयर कुछ स्पेशल तरीक़े से मनाना चाहते है तो आप उनके साथ कपल स्पा सेशन के लिए जा सकते है या फिर मोमबत्ती की रोशनी में डिनर, किसी नए शहर की छोटी-सी ट्रिप या साथ में कोई नया एडवेंचर। ये अनुभव रिश्ते में नई ताज़गी और नज़दीकियाँ जोड़ते हैं। और ये पल आपकी ज़िंदगी के सबसे यादगार पल बन जाते है। कपल-एक्सपीरियंस गिफ्ट देना सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि साथ बिताए खास पलों का वादा होता है। वक्त के साथ हर चीज भूली जा सकती है लेकिन अपने पार्ट्नर के साथ बिताया हुआ एक – एक पल हर कपल के लिए बेहद शानदार याद होती है, साथ बिताए ये लम्हे यादों में हमेशा बसे रहते हैं। ऐसे गिफ्ट से आप उन्हें यह एहसास दिलाती हैं कि आपके लिए सबसे ज़रूरी “हमारा साथ” है – और यही न्यू ईयर का सबसे खूबसूरत सेलिब्रेशन बन जाता है।
“Open When” लेटर्स

“Open When” लेटर्स न्यू ईयर के लिए काफ़ी स्पेशल तोहफ़ा है। क्योंकि ये गिफ़्ट चीज़ों से ज़्यादा भावनाओं को संजोता है। ये तोहफ़ा आपके पति के लिए सबसे भावनात्मक और पर्सनल गिफ़्ट्स में से एक हो सकता हैं। क्योंकि हर लैटर किसी खास मोमेंट के लिए होता है – जैसे “जब तुम्हें मेरी याद आए”, “जब तुम थके हो”, “जब तुम्हारा दिन अच्छा गया हो” आदि। ये चिट्ठियाँ आपकी मौजूदगी का एहसास कराती हैं, भले ही आप पास न हों। अगर आप इस तोहफ़ा को और खूबसूरत तरीक़े से संजोना चाहती है तो आप इसके साथ एक प्यारा सा छोटा-सा नोट, कोई फोटो या छोटा सरप्राइज़ जोड़ दें तो उनका दिल और भी ज्यादा खुश होगा। जिस वक्त वो ये सब खोलकर देखेंगे उस वक्त उन्हें काफ़ी स्पेशल फ़ील होगा।
सेल्फ-केयर और हेल्थ

अगर आप पार्ट्नर को कुछ यूनीक तोहफ़ा गिफ़्ट करना चाहते है तो आप उन्हें फिटनेस बैंड, मसाजर, हेल्थ चेकअप पैकेज, जिम मेंबरशिप, स्किन-केयर/बियर्ड-केयर किट या योगा/मेडिटेशन कोर्स गिफ़्ट कर सकती हैं। जो उनकी हेल्थ को काफ़ी अच्छे से स्टेबल करने में मदद करेंगे। उन्हें सेल्फ-केयर और हेल्थ से जुड़ा कोई भी तोहफ़ा देना उनके प्रति आपकी केयर और चिंता को खूबसूरती से जताता है। ऐसे गिफ़्ट यह संदेश देते हैं कि आप उनकी सेहत, आराम और खुशहाली को सबसे ऊपर रखती हैं। यह सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि यह कहना होता है – “अपना ख्याल रखो, तुम मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हो।” नए साल की शुरुआत अगर हेल्दी है, तो पूरा साल ऊर्जा, आत्मविश्वास और पॉज़िटिविटी से भरा रहता है, और यही तो आप उनके लिए चाहती हैं।
रोमांटिक और दिल से दिए जाने वाले गिफ़्ट

इस न्यू ईयर आप आपने पार्ट्नर को रोमांटिक और दिल से दिया गया तोहफ़ा देकर अपने प्यार और रिश्ते को और भी ज़्यादा गहरा बना सकती है। इस तरह के तोहफ़े के सामने महँगे से महँगा तोहफ़ा भी फीका है।क्योंकि तोहफ़े में हमेशा सच्चे प्यार का एहसास होना ज़रूरी है ना कि पैसों की क़ीमत का। इसीलिए आप उनके लिए हाथ से लिखा लव लेटर, आपकी दोनों की यादों से भरी फोटोबुक, कपल-डेट नाइट का सरप्राइज़ प्लान या कोई ऐसी चीज़ दे सकती हैं जिसे उन्होंने चाहा हो लेकिन खुद के लिए कभी ना ली हो। उनके लिए आप अपनी भावनाएँ खुलकर लिखें – वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं, उन्होंने आपकी जिंदगी को कैसे खूबसूरत बनाया है। इस तरह का गिफ़्ट उन्हें यह महसूस कराता है कि वे सिर्फ आपके पति ही नहीं, बल्कि आपके सबसे करीब के हमसफ़र हैं। सच मानिए दिल से दिया गया ये तोहफ़ा आपके न्यू ईयर की सबसे प्यारी शुरूआत होगी।
कामकाजी हस्बैंड के लिए

अगर आपके हसबैंड वर्किंग है तो आप उनके लिए न्यू ईयर पर ऐसा तोहफ़ा सबसे अच्छा होता है जो उनकी थकान कम करे, समय बचाए और उन्हें मोटिवेट भी करे। इसके लिए आप उन्हें ऑफिस बैग, स्मार्ट वॉच, कॉफी मेकर, लैपटॉप स्टैंड, बैक-मसाजर, पर्सनल डायरी, या मोटिवेशनल नोट्स वाला कैलेंडर गिफ़्ट कर सकती हैं। अगर वे बहुत बिज़ी रहते हैं तो उनके लिए एक कपल-डे आउट या शॉर्ट ब्रेक प्लान करना भी शानदार रहेगा। ऐसा गिफ़्ट उन्हें यह एहसास दिलाता है कि आप उनकी मेहनत, स्ट्रेस और जिम्मेदारियों को समझती हैं और उनका ख्याल रखती हैं। नए साल की शुरुआत अगर आराम, प्यार और मोटिवेशन के साथ हो, तो पूरे साल उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस बने रहते हैं। आशा करते है की आपके द्वारा किया गया ये प्लान उन्हें पसंद आए।
क्लासी और स्टाइलिश गिफ़्ट

अगर आप इस न्यू ईयर अपने हसबैंड को कुछ क्लासी और स्टाइलिश तोहफ़ा देने की सोच रहे है, तो आप उनकी पर्सनैलिटी और टेस्ट को ध्यान में रख कर करे। जैसे कि – आप उन्हें प्रीमियम परफ़्यूम, ब्रांडेड घड़ी, लेदर वॉलेट, स्मार्ट ब्रैसलेट, सिग्नेचर पेन, स्टाइलिश जैकेट या पर्सनलाइज्ड कफलिंक्स जैसे गिफ़्ट दे सकती हैं। जो की उनकी पर्सनैलिटी को काफ़ी अच्छे से सूट करेगा। ऐसे गिफ़्ट न केवल उनके लुक और स्टाइल में आकर्षण बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें यह एहसास भी दिलाते हैं कि आप उनकी पसंद को बखूबी समझती हैं। यह गिफ़्ट उनके रोज़मर्रा के लाइफ़स्टाइल में क्लास जोड़ते हैं और हर बार इस्तेमाल करते समय उन्हें आपकी याद दिलाते हैं – यही इन स्टाइलिश तोहफ़ों की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
पर्सनलाइज़्ड (सबसे खास और यादगार)

अगर इस साल आप अपने पतिदेव को कुछ ऐसा तोहफ़ा देना चाहती है जो उनके दिल में आपके लिए प्यार और बढ़ा दे तो आप उन्हें इस न्यू ईयर कुछ ख़ास और यूनीक तोहफ़ा गिफ़्ट कर सकती है जैसे कि – मेमोरी जार, पर्सॉनलायज़्ड फ़ोटो फ़्रेम, लव बुक, डेट नाइट बॉक्स इट्सेटरा। अगर आप अपने पति को स्पेशल फ़ील कराना चाहती है तो आप उनके लिए इस तरह के तोहफ़े तैयार करवा सकती है। आप उनके लिए एक स्पेशल मेमोरी जार बना सकती है जिसमें आपने उनके लिए छोटी-छोटी 365 बातें लिखी हो – कभी यादें, कभी तारीफ़ और कभी शरारती शिकायतें।
आप उनके लिए नए साल के हर दिन के लिए एक पर्ची बना सकती है जैसे मैं हर दिन तुमसे “आई लव यू” कह रही हूँ। यह जार सिर्फ पर्चियों का नहीं, बल्कि मेरे दिल का हिस्सा है, जो पूरे साल तुम्हारे साथ रहना चाहता है। या फिर आप उनके लिए अपनी लव स्टोरी की बुक तैयार करे। यह छोटी-सी बुक हमारी बड़ी-सी कहानी है। इसमें वो पल हैं जब हम मिले, जब हम साथ हँसे, जब एक-दूसरे का हाथ थामा और जब जिंदगी थोड़ी मुश्किल थी लेकिन हम फिर भी साथ रहे। इस नए साल में बस इतना वादा है- कहानी चाहे जैसी भी हो, किरदार हमेशा हम दोनों ही रहेंगे।
पार्ट्नर के साथ कुछ ख़ास पल बिताए

कपल-एक्सपीरियंस गिफ्ट सबसे ज़्यादा खूबसूरत और यादगार होते है क्योंकि इनमे कोई चीज़ नही बल्कि साथ बिताया हुआ समय और नयी यादें मिलती है। कपल-एक्सपीरियंस गिफ्ट आपकी ज़िंदगी का सबसे हसीन लम्हा होता है, क्योंकि ये वक्त सिर्फ़ आप दोनो का होता है जिसमें आप एक दूसरे के साथ बेहद खुश होते है और अपनी लाइफ़ को एंज़ोय करते है। अगर आप चाहे तो इस न्यू ईयर आप अपने पतिदेव को कैंडल लाइट डिनर या फिर मूवी नाइट, नाइट आउटिंग, लोंग ड्राइव, कपल फोटोशूट इस तरह की कोई भी ट्रिप प्लान कर सकते है। जिससे आपको एक दूसरे के साथ कुछ ख़ास पल बिताने का समय मिले। अगर आपको लगता है आपके पार्ट्नर को रीलैक्सेशन की ज़रूरत है तो आप उन्हें होम स्पा कपल इक्स्पिरीयन्स करवा सकती है, जिससे उन्हें बहुत सुकून मिलेगा।
“Reasons Why I Love You” जार

“Reasons Why I Love You” Jar सच में सबसे ज़्यादा पर्सनल और दिल से जुड़ा गिफ्ट होता है। अगर आप अपने पार्ट्नर के लिए सबसे ख़ास और कुछ हटकर तोहफ़ा लेना चाहती है तो आप “Reasons Why I Love You” Jar को अपनी गिफ़्ट चॉस की लिस्ट में रख सकती है। अगर आप अपने पार्ट्नर को अपने प्यार का एहसास कराना चाहती है तो आप उन्हें ये तोहफ़ा गिफ़्ट कर सकती है। इसे और ख़ूबसूरत्त बनाने के लिए आप इसमें कुछ प्यारे – पप्यारे क्वोट्स लिखकर रख सकती है जैसे की – “मुझे सबसे ज्यादा सुरक्षित तुम्हारे साथ महसूस होता है”। “तुम मेरे लिए सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया हो”। “तुम मेरी हर बात बिना कहे समझ जाते हो”। इस जार को और खूबसूरत बनाने के लिए आप इसे रिबन या दिल वाले स्टिकर के साथ ड़ेकोरेट कर सकती है।
“12 Dates in 12 Months” कार्ड

अगर आप अपने पार्ट्नर को कुछ ऐसा तोहफ़ा देना चाहते है, जिसके ज़रिए आप उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम भी बिता सके और वो पल आप दोनो हमेशा याद रखे तो इसके लिए आप उन्हें ये “12 Dates in 12 Months” कार्ड गिफ़्ट कर सकती है। नए साल पर आप उन्हें कोई महँगा तोहफ़ा देने की बजाय अपने साथ समय बिताने का मौक़ा दे सकती है। इसलिए आप उनके लिए इस न्यू ईयर “12 Dates in 12 Months” का ये छोटा-सा वादा करे की साल के हर महीने हम एक खास डेट पर जाएंगे और नई यादें बनाएंगे, सिर्फ तुम और मैं। ये कार्ड सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, हमारा छोटा-सा प्लान है – पूरे साल एक-दूसरे को समय देने का, साथ हँसने का, घूमने का और प्यार महसूस करने का। 12 महीने, 12 डेट्स और हम दोनों की ढेर सारी मीठी यादें।
उनकी पसंद वाला “Me-Time Kit”

इस न्यू ईयर आप अपने पार्ट्नर के लिए एक छोटा सा ”Me-Time Kit” बना सकती है। क्योंकि आपके पार्ट्नर पूरा साल अपनी पूरी फ़ैमिली का ख़्याल रखते है, और उनकी ख़ुशियों का ध्यान रखते है लेकिन वो ये सब करते करते अपने बारे में हाई भूल जाते है, जिसके कारण वो अपने लिए भी समय नही निकाल पाते। इसीलिए आप उनकी पूरे साल की थकान को दूर करने के लिए उन्हें आप सेल्फ़ केयर किट गिफ़्ट कर सकती है जो उन्हें रीलैक्सेशन के साथ – साथ अच्छा फ़ील भी कराएगी। अगर आप चाहे तो उनके लिए स्पा का ट्रीटमेंट भी बुक कर सकते है। जब भी लगे कि सब कुछ बहुत तेज़ी से चल रहा है, थोड़ी देर रुकना, ये “Me-Time Kit” खोलना और खुद के साथ समय बिताना। तुम्हारी मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है – और ये किट उसी मुस्कान को संभालने के लिए है।
