Monday, February 9, 2026
HomeHome & KitchenDecoration & DIY IdeasLow Budget Wedding Stage Decoration: कम खर्च में शानदार सजावट के टिप्स

Low Budget Wedding Stage Decoration: कम खर्च में शानदार सजावट के टिप्स

हेलो दोस्तों, तो आज हम बात करेंगे की आप अपनी वेडिंग को कैसे कम बजट के साथ डेकोर कर सकते है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अच्छी से अच्छी डेकोरेशन कराने की कोशिश करता है, लेकिन हर कोई महेंगे से महेंग़ा वेडिंग प्लेस बुक नही कर सकता। इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में लो बजट में अपनी वेडिंग को कैसे यादगार बनाए इस बारे में बात करेंगे। तो पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पड़े।

वेडिंग में जो चीज़ सबसे ज़्यादा मायने रखती है वो है, वेडिंग स्टेज जहाँ पर दूल्हा दुल्हन को सबसे ज़्यादा कैप्चर किया जाता है। दूल्हा – दुल्हन के लिए ये पल सबसे खास होता है। स्टेज को डेकोर करते समय दूल्हा दुल्हन की पसंद सबसे ज़्यादा मायने रखती है। इसीलिए सब कुछ उनके हिसाब से ही सलेक्ट किया जाता है। शादी के समय आपको कई तरह की तैयारियां करनी होती है। शादी से कुछ दिन पहले आपको महेन्दी फ़ंक्शन, हल्दी फ़ंक्शन, संगीत इन सब फ़ंक्शन की डेकोरेशन के बारे में भी सोचना पड़ता है। शादी का हर एक फ़ंक्शन दूल्हा – दुल्हन के लिए स्पेशल होता है। इसीलिए आप हर एक फ़ंक्शन को यादगार बनाने के लिए अच्छी से अच्छी डेकोरेशन थीम डिसाइड करते है।

लो बजट वेडिंग स्टेज डेकोरेशन आइडियाज

  • फ़्लोरल वेडिंग थीम
  • राधा – कृष्णा वेडिंग थीम
  • कलरफ़ुल कर्टेन वेडिंग थीम
  • रिंग लाइट वेडिंग डेकोरेशन
  • झूमर वेडिंग थीम
  • बलून और फ़्लावर वेडिंग थीम
  • ग्रीन वेडिंग थीम
  • फ़ेरी टेल वेडिंग थीम
  • बटरफ़्लाई वेडिंग थीम
  • पीकॉक वेडिंग थीम
  • मिरर वेडिंग थीम
  • मटका फ़्लावर वेडिंग थीम
  • कलरफ़ुल लाइट्स वेडिंग थीम
  • गणपति वेड्डिंग थीम
  • छाता वेड्डिंग थीम

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए 20 सबसे अनोखे उपहार के सुझाव

लो बजट वेडिंग स्टेज डेकोरेशन टिप्स

फ़्लोरल वेडिंग थीम

फ़्लोरल थीम हर एक फ़ंक्शन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट थीम है। आप वेडिंग फ़ंक्शन के स्टेज को फ़्लावर के साथ एक यूनीक लुक दे सकते है। आप इसमें दो कलर के फूलो का कॉम्बो बनाकर स्टेज के लुक को आकर्षित बना सकते है। या फिर आप तरह – तरह के फूलो के साथ स्टेज को हटकर लुक दे सकते है। फ़्लोरल वेडिंग थीम आपके फ़ंक्शन में चार – चाँद लगा देगा ओर इसके साथ – साथ आप इसकी ख़ुशबु से भी महक उठेंगे।

राधा – कृष्णा वेडिंग थीम

अगर आप अपनी वेडिंग स्टेज को कुछ हटकर लुक देना चाहते है, तो ये थीम एक दम पर्फ़ेक्ट है। राधा – कृष्णा जो खुद प्रेमी – प्रेमिका का उदाहरण है। राधा रानी और कृष्णा की प्रेम कहानी दुनिया में अमर है। तो आप राधा – कृष्णा की थीम को अपनी वेडिंग स्टेज की डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते है।और अपनी वेडिंग को यादगार बना सकते है।

कलरफ़ुल कर्टेन वेडिंग थीम

आप अपनी शादी की स्टेज की सजावट के लिए कलरफ़ुल कर्टेन का इस्तेमाल कर सकते है। आप सफ़ेद ओर पीच कलर का कॉम्बो बना कर कर्टेन लगवा सकते है। जिससे की स्टेज का लुक काफ़ी निकर कर आएगा और काफ़ी संदर भी लगेगा। या फिर आप लाइट पिंक ओर पर्पल का कॉम्बो आपको अनोखा लुक देगा। जो आपकी बोरिंग सी वेडिंग को मज़ेदार बना देगा।

रिंग लाइट वेडिंग डेकोरेशन

अगर आपको लाइट्स बेहद पसंद है तो आप अपनी शादी में रिंग लाइट्स डेकोरेशन करवा सकते है। जो आपके फ़ंक्शन को एक क्लासी लुक देगा। और जो आपके मेहमान है, उनको भी ये डेकोरेशन बेहद पसंद आएगा। रिंग लाइट्स का तो आजकल बहुत ज़्यादा क्रेज़ है तो आप ये थीम अपनी शादी में ज़रूर ट्राई करे आशा करते है की ये थीम आपको फ़ंक्शन को एक रॉयल लुक देगी।

झूमर वेडिंग थीम

अगर आपको अपनी वेडिंग स्टेज को या फिर वेडिंग प्लेस को थोड़ा हेवी लुक देना है, तो आप झूमर थीम डिसाइड कर सकते है।झूमर आपके वेडिंग प्लेस को एक अलग ही सुंदरता देने का काम करते है। झूमर को लाइटिंग की भी ज़रूरत नही होती। लाइट ना होने पर भी अपनी एक अलग ही चमक उत्पन करता है, जिसके कारण स्टेज का माहोल काफ़ी ख़ुशनुमा लगता है।


बलून और फ़्लावर वेडिंग थीम

अगर आप भी अपनी शादी की स्टेज डेकोरेशन को कुछ अनोखा लुक देना चाहते है तो आप ये बलून और फ़्लावर थीम रख सकते है। जो सुंदर लगने के साथ – साथ लो बजट में भी हो जाएगी। आप बलून के साथ गेंदे के फूलो का इस्तेमाल कर सकते है जिससे की आपके द्वारा की गयी डेकोरेशन ओर ज़्यादा सुंदर लगेगी।

ग्रीन वेडिंग थीम

आप अपनी शादी फ़ंक्शन के लिए ग्रीन वेडिंग थीम भी अप्लाई कर सकते है। वेडिंग फ़ंक्शन के अकोर्डिंग इस थीम का लुक सबसे ज़्यादा सुंदर ओर अनूठा लगेगा। अगर आपको प्रकृति से प्यार है। तो आप अपनी वेडिंग स्टेज डेकोर के लिए ये थीम सलेक्ट कर सकते है। ग्रीन थीम आपके फ़ंक्शन प्लेस को सुंदर तो बनाएगा ही उसी के साथ – साथ वहाँ हरियाली भी दिखायी देगी।

फ़ेरी टेल वेडिंग थीम

फ़ेरी टेल थीम जो छोटे से छोटा ओर बड़े से बड़े फ़ंक्शन की डेकोरेशन के लिए पसंद की जाती है। फ़ेरी टेल थीम को आप वेड्डिंग स्टेज डेकोरेशन के लिए चूज़ कर सकते है। जो आपके फ़ंक्शन को क्लासी लुक देगा। इस थीम से आप अपने वेड्डिंग स्टेज को काफ़ी अलग- अलग तरीक़ों से डेकोर कर सकते है जो आपके सिम्पल से स्टेज को बहुत सुंदर बना देगा।

बटरफ़्लाई वेडिंग थीम

आप अपनी शादी की डेकोर के लिए बटरफ़्लाई थीम को अपनी वेड्डिंग लिस्ट में ऐड कर सकते है। बहुत से लोगों को बटरफ़्लाई पसंद होती है। तो इसीलिए वो अपने वेड्डिंग फ़ंक्शन के लिए ये थीम अप्लाई कर सकता है। जो की फ़ंक्शन प्लेस को निराला बना देगा। काफ़ी लोगों के फ़ंक्शन में इस तरह की थीम को देखा जाता है। और लोगों के द्वारा पसंद भी किया जाता है।

पीकॉक वेडिंग थीम

पीकॉक थीम को भी फ़ंक्शन की डेकोरेशन के लिए आप अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते है। जो आपके फ़ंक्शन प्लेस को काफ़ी हटकर लुक देगा। जिन लोगों को एनिमल से बहुत प्यार है। वो लोग अपने फ़ंक्शन को यादगार बनाने के लिए मोर या फिर बटरफ़्लाई की थीम सलेक्ट कर सकते है जो आपके फ़ंक्शन को काफ़ी ख़ुशनुमा बना देगी।

मिरर वेडिंग थीम

मिरर थीम का भी क्रेज़ आजकल काफ़ी देखने को मिल रहा है। लोग अपने फ़ंक्शन की डेकोरेशन के लिए मिरर थीम को सलेक्ट कर रहे है। तो अगर आप भी अपने फ़ंक्शन की डेकोरेशन को रॉयल लुक देना चाहते है, तो आप भी मिरर थीम डिसाइड कर सकते है। जो की आपके बेजान फ़ंक्शन में जान डाल देगा। आशा करते है की आपको ये वेड्डिंग थीम पसंद आएगी।

मटका फ़्लावर वेडिंग थीम

अगर आप भी अपनी वेड्डिंग स्टेज की डेकोरेशन में चार चाँद लगाना चाहते है तो आप ये मटका फ़्लावर थीम डिसाइड कर सकते है जो की आपके वेड्डिंग फ़ंक्शन को यादगार बना देगा । आप अपनी डेकोरेशन में मटके के अंदर गेंदे के फूलो से सजावट कर सकते है, जो की देखने में भी बहुत अनोखा लगेगा ओर मन को भी छू लेगा।

कलरफ़ुल लाइट्स वेडिंग थीम

अगर आप अपनी वेड्डिंग को ओर भी ज़्यादा सुंदर बनाना चाहते है तो आप ये कलरफ़ुल लाइटस का इस्तेमाल कर सकते है। कलरफ़ुल लाइट्स का इस्तेमाल करना एक बेहतर सुझाव है। आजकल तरह – तरह की लाइट्स मार्केट में चली हुई है, जिससे आप अपने फ़ंक्शन में चार चाँद लगा सकते है ओर ये देखने में भी बहुत खूबसूरत लगेगा।

गणपति वेड्डिंग थीम

आप अपनी वेड्डिंग की डेकोर के लिए गणपति थीम भी डिसाइड कर सकते है। जो की आपके फ़ंक्शन को क्लासी लुक देगा। गणपति थीम को बहुत से फ़ंक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो की बहुत शानदार लगता है। इसीलिए आप भी अपनी डेकोरेशन की लिस्ट में गणपति थीम को ऐड कर सकते है।

छाता वेड्डिंग थीम

आप अपनी शादी में स्टेज की डेकोरेशन के लिए छाता थीम भी यूज़ कर सकते है। छाता थीम भी वेड्डिंग फ़ंक्शन की सजावट के लिए एक बेहतरीन थीम है। आप अपनी शादी के फ़ंक्शन की सजावट को अगर थोड़ा अनोखा लुक देना चाहते है तो आप ये थीम ट्राई कर सकते है, जो की देखने में भी बहुत शानदार लगेगा।

यह भी पढ़ें: 16 बेस्ट Birthday Ideas For Kids हिन्दी में

निष्कर्ष

तो दोस्तों, हमने इस आर्टिकल में वेड्डिंग स्टेज की सजावट को काम बजट के साथ कैसे अच्छे से सजाया जाए इस बारे में बात की है। आर्टिकल में हम लोगों ने बहुत से अच्छे वेड्डिंग थीम के सुझाव दिए है, जैसे की मिरर थीम, मटका फ़्लावर थीम, राधा कृष्णा थीम, इट्सेटरा। अगर आप भी अपने वेड्डिंग स्टेज की डेकोरेशन को यादगार बनाना चाहते है तो आप हमारे इस ब्लॉग में दिए गये सजावट के अनोखे आयडीयाज को फ़ॉलो कर सकते है। आशा है कि हमारा ये ब्लॉग आपकी हेल्प ज़रूर करेगा।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts