हे गाइज़ तो कैसे है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छे होंगे। आप सब तो जानते ही है की फ़ेस्टिवल सीज़न शुरू होने वाला है।करवाचौथ जो कि हमारे देश में बड़े हाई चाह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेडीज़ जिस दिन का पूरे साल इंतज़ार करती है वो है करवाचौथ। इस दिन पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। इस दिन महिलाएँ सूर्योदय से लेकर चंद्रमा निकलने तक निर्जला व्रत रखती है। ये त्योहार हमारे देश पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है। जो सब लेडीज़ के लिए बेहद ख़ास और यादगार दिन होता है। इस दिन हर लेडी अपने आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत परी दिखना चाहती है।
करवाचौथ जैसे खास मौके पर आउट्फ़िट्स का चुनाव बहुत मायने रखता है, क्योंकि यह दिन न सिर्फ पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ा होता है बल्कि सजने-संवरने और खूबसूरत यादें बनाने का भी होता है।इस दिन के लिए आप रेसम की सारी, या फिर लहंगा चुन्नी भी कैरी कर सकती है। जो कि आपको ब्राइडल लुक देगा। अगर आप स्टाइल के साथ – साथ कम्फ़र्ट भी चाहती है तो अनारकली या फिर शरारा-गरारा ट्राई कर सकती है।इस लुक को और शानदार बनाने के लिए अच्छे से मेकउप, जवेलरी, चूड़ियाँ, महेन्दी इन सब के इस्तेमाल करे जो की आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।अंत में, आउट्फ़िट ऐसा होना चाहिए जिसमें आप दिनभर पूजा से लेकर चांद देखने तक सहज और कॉन्फिडेंट महसूस करें, ताकि यह खास दिन वाकई यादगार बन सके।
करवाचौथ आउट्फ़िट्स लिस्ट
- रेड/ महरूम बनारसी सारी
- लहंगा चुन्नी विध हेवी दुपट्टा
- महरूम अनारकली सूट
- शरारा या गरारा सेट
- पटियाला सूट विद फुलकारी दुपट्टा
- पेस्टल शेड्स की नेट साड़ी
- कांजीवरम सिल्क साड़ी
- केप स्टाइल गाउन
- मिरर वर्क लहंगा
- धोती पैंट विद कुर्ती और दुपट्टा
- जॉर्जेट अनारकली सूट विद दुपट्टा
- पेपलम टॉप विद स्कर्ट
रेड/ महरूम बनारसी सारी

रेड/ महरूम बनारसी सारी करवाचौथ फ़ेस्टिवल के लिए एक रॉयल और ग्रेस्फ़ुल आउट्फ़िट है। इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा शानदार बनाने के लिए आप जवेलरी का इस्तेमाल कर सकती है ताकि आपका फुल्ल लुक ट्रेडिशनल लगे और साथ ही साथ फ़ेस्टिवल वाइब भी दे। इस आउट्फ़िट को आप अनेक तरह से स्टाइल कर सकते है जिससे की इसमें आपकी सुंदरता और ज़्यादा निखर कर आएगी। सारी के लिए सबसे पहले ब्लाउज़ का चयन करे।महरूम सारी के लिए आप गोल्डन ब्लाउज़ ट्राई कर सकती है। जो कि खुद में ही एक रॉयल चॉस है।
अगर आप मॉडर्न टच चाहती है तो डीप नेक या फिर बैकलेस ब्लाउज़ बनवा सकती है। इसी के साथ – साथ जवेलरी में आप माँगटिका, झुमके, लॉन्ग हार इसी के साथ बालों में गजरा जो आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।हेयरस्टाइल के लिए लो बन बना सकती है जो आपके लुक को क्लासी, ट्रेडिशनल टच देगा। या फिर आप कुछ हटकर चाहती है तो सॉफ़्ट कर्ल ट्राई कर सकती है जो की लुक को मॉडर्न टच देगा।
लहंगा चुन्नी विध हेवी दुपट्टा

करवाचौथ के लिए लहंगे का कलर रेड, महरूम या फिर वाइन कलर सबसे ज़्यादा शुभ माना जाता है। करवाचौथ के लिए लहंगा चुन्नी विध हेवी दुपट्टा ब्राइडल वाइब देता है जिसके कारण हर सुहागन इस आउट्फ़िट को एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहेगी। इस लुक को और ज़्यादा एन्हैन्स करने के लिए आप इसे अलग – अलग तरीक़े से स्टाइल कर सकती है। अगर लहंगा सिम्पल है तो आप उसे गोल्डन या ज़री वर्क वाले हेवी दुपट्टे के साथ कैरी करे।जिससे लहंगा खूब शानदार दिखेगा।
लहंगे के लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए साइड पल्लू स्टाइल या फिर फ्रंट ड्रेप भी कर सकती है जिससे की ट्रेडिशनल वाइब आए।जवेलरी के लिए आप माँगटिका, नथ, ईर्रिंग, हेवी नेक्लस जो की आपको रॉयल और क्लासिक टच देगा।और बहुत शानदार भी लगेगा।हेयरस्टाइल के लिए लो बन विध गजरा या फिर चोटी विध परंदी जो कि आपको फ़ेस्टिव वाइब देगा।
महरूम अनारकली सूट

महरूम अनारकली सूट करवाचौथ के लिए बहुत ही ट्रेडिशनल और कम्फ़्टर्बल आउट्फ़िट है जिसे आप आसानी से पूरा दिन वीयर कर सकती है।ये आउट्फ़िट अपने-आप में रॉयल वाइब देता है और फेस्टिव ग्लो को निखारता है। अगर आप चाहते है कि पूजा में आपका आउटफ़िट सबसे हटकर हो तो उसके लिए आप जरी/गोटा-पट्टी वाला अनारकली सूट वीयर कर सकती है, इसको और हेवी लुक देने के लिए नेट या ऑर्गेंज़ा दुपट्टा विद गोल्ड बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी करे।
जवेलरी के लिए लेयरेड चैन, स्टेट्मेंट ईर्रिंग, चूड़ियाँ और नथ उसके साथ बिंदी जो की करवाचौथ की वाइब को कम्प्लीट करेगी। हेयरस्टाइल के लिए स्ट्रेट हेयर या फिर सॉफ़्ट कर्ल जो की मॉडर्न टच देगा। या फिर लो बन विध गजरा क्लासी और ट्रेडिशनल टच देगा।इस लुक को शानदार और कम्प्लीट करने के लिए सूखे सिंदूर से अपनी माँग भरे जो की करवाचौथ की ख़ास पहचान है।
शरारा या गरारा सेट

करवाचौथ जैसे ख़ास मौके को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप शरारा या गरारा सेट को अपनी चॉस में एड कर सकती है ये आउट्फ़िट त्योहार के हिसाब से आपको ट्रेडिशनल वाइब देगा। अगर आप इस आउट्फ़िट को ग्लैमरस व एलिगेंट तरीक़े से स्टाइल करना चाहती है तो हमारे द्वारा बताए गये टिप्स को फ़ॉलो करे।सबसे पहले आउट्फ़िट का कलर बोल्ड शेड में चूज़ करे जिसके की आउट्फ़िट अलग से ही हाइलायट हो। इसके लिए आप डार्क रेड या महरूम, वाइन, रॉयल ब्लू,मैजेंटा, या फिर ग्रीन कलर पसंद कर सकती है।गोटा-पट्टी, ज़री, मिरर वर्क या सीक्विन डिटेलिंग करवाचौथ के फेस्टिव लुक को और खास बना देती है।
आउट्फ़िट की शान को बढ़ाने के लिए शरारे के साथ हेवी दुपट्टा कैरी कर सकती है जिससे की लुक और ज़्यादा ग्रेस्फ़ुल लगे।इस लुक को चार चाँद लगाने के लिए आप जवेलरी को एड करे। जैसे – चोकर, चूड़ियाँ, बिंदी, हेवी झुमके, नोज़ पिन इट्सेटरा के साथ आप अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती है।हेयरस्टाइल के लिए आप हाई बन विध गजरा, सॉफ़्ट कर्ल, या फिर चोटी विध परंदा आपके लुक को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देगा।
पटियाला सूट विद फुलकारी दुपट्टा

पटियाला सूट विद फुलकारी दुपट्टा करवाचौथ को एक पारम्परिक और पंजाबी टच वाला लुक देता है। ये आउट्फ़िट ना केवल आरामदायक होता है बल्कि फेस्टिव और ग्रेसफुल भी दिखता है। इसे स्टाइल करने के लिए आप ये टिप्स अपना सकती हैं।करवाचौथ के लिए आप आप रेड, महरून, मैजेंटा, रॉयल ब्लू, पर्पल और ग्रीन कलर को ऑप्शन में रखे जो की बहुत अच्छे लगेंगे।अगर आपको हल्का लेकिन ग्रेसफुल लुक चाहिए तो क्रीम या पेस्टल पटियाला सूट के साथ ब्राइट फुलकारी दुपट्टा लेते है तो वो और शानदार लगता है।हेवी दुपट्टा को और खूबसूरत लुक देने के लिए एक साइड टक करें।वही अगर आप इसे ब्राइडल टच देना चाहती है तो दुपट्टा को सिर पर भी ओड़ सकती है।
जवेलरी के लिए आप गोल्ड या कुंदन पटियाला सूट पर शानदार लगेगी।चांदबली या झूमका इयररिंग्स, मांगटीका, और ग्लास बैंगल्स (लाल/गोल्डन) ज़रूर पहनें।इसे के साथ हेयरस्टाइल के लिए बालों में परंदा का इस्तेमाल करे जो की शानदार दिखने के साथ – साथ आपको फुल्ल पंजाबी टच देगा।फूटवीयर के लिए पंजाबी जुत्ती या मोहरी पटियाला सूट के साथ बेस्ट लगती है।
पेस्टल शेड्स की नेट साड़ी

करवाचौथ के लिए अगर आप पेस्टल शेड्स की नेट साड़ी को पहनती हैं, तो आपका लुक बहुत ही मॉडर्न, एलीगेंट और रॉयल लगेगा। नेट साड़ी हल्की होती है लेकिन उसमें गॉर्जियस अपील रहती है।पेस्टल पिंक, पाउडर ब्लू, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, पीच या ऑफ-व्हाइट शेड्स बहुत खूबसूरत लगेंगे।और अगर आप थोड़ी शाइन चाहती हैं तो सिल्वर या रोज़-गोल्ड एम्बेलिश्ड नेट चुनें।सारी को और जयदा खूबसूरत बनाने के लिए नेट साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज़ बनवा सकती है जो की बहुत अच्छा लगता है।डीप बैक, बोट-नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज़ साड़ी को और भी ग्रेसफुल बनाएगा।
सारी के पल्लू को थोड़ा सा लूज़ ड्रेप करे ताकि नेट का फ्लो अच्छे से दिखे।अगर दुपट्टा हैवी है तो उसे फ्रंट-प्लेटेड करके शोल्डर पर पिन करें।जवेलरी के लिए गोल्ड जवेलरी या फिर चोकर, इसी के साथ माथापट्टी, माँगटिका, स्टेटमेंट झुमके, चाँदबाली ईर्रिंग, हेवी चूड़े के साथ लुक को कम्प्लीट करे। जो की बहुत हाई एलिगेंट दिखेगा। हेय स्टाइल के लिए आप मैसी बन विद गजरा बहुत अच्छा लगेगा।
कांजीवरम सिल्क साड़ी

कांजीवरम सिल्क साड़ी करवाचौथ के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट आउट्फ़िट है। ये आउट्फ़िट करवाचौथ फ़ेस्टिव के लिए बहुत हाई रॉयल और ग्रेस्फ़ुल चॉस है।अगर आप इस आउट्फ़िट को थोड़े और एफ़र्ट्स के साथ स्टाइल करेगे, तो आपका ये लुक और भी ज़्यादा खूबसूरत और शानदार लगेगा। सारी जैसे आउट्फ़िट को स्टाइलिश बनाने के लिए सबसे पहले ब्लाउज़ के डिज़ाइन को सलेक्ट करे।इसके लिए आप डीप बैक नेक या एल्बो-लेंथ स्लीव्ज़ पर ज़री बॉर्डर ब्लाउज़ करवाचौथ के लिए परफ़ेक्ट रहेगा।
कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज़ (जैसे रेड साड़ी पर गोल्डन/ग्रीन ब्लाउज़) बहुत रिच लगेगा।इस लुक को और रॉयल बनाने के लिए आप जवेलरी में चोकर, स्टेट्मेंट झुमके,माथापट्टी, माँगटिका, नथ, रेड चूड़ियाँ, इन साथ लुक को कम्प्लीट करे।अगर आप थोड़ा हटकर सारी को स्टाइल करना चाहती है तो इसके लिए आप बेल्ट (कमरबंद) लगाकर पल्लू को सिक्योर कर सकती हैं।हेयरस्टाइल के लिए लो बन या फिर मैसी बन विध गजरा कांजीवरम सारी को अलग से ही कॉम्प्लिमेंट करेगा।
केप स्टाइल गाउन

केप स्टाइल गाउन करवाचौथ के लिए एक तरह से मॉडर्न और एलिगेंट ऑप्शन है। अगर आप फ़ेस्टिव वाले दिन मॉडर्न टच चाहती है तो आप ये केप स्टाइल गाउन स्टाइल कर सकती है।लेकिन अगर आप चाहे तो आप इस मॉडर्न टच को ट्रेडिशनल टच भी दे सकती है सही कलर और एक्सेसरीज़ के साथ। वैसे तो इस त्योहार के लिए रेड, महरूम कलर को ही शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप इस आउट्फ़िट के साथ थोड़ा सटल टोन चाहती है तो गोल्डन या पेस्टल शेड्स पसंद कर सकती है।गाउन के साथ आपको ज़्यादा कुछ एड करने की ज़रूरत नही है। इस लुक को मॉडर्न और रॉयल लुक देने के लिए स्टेट्मेंट ईर्रिंग, महरूम चूड़ा, बालों में एक प्यारा सा बो जो आपके लुक को बिलकुल एक प्रिन्सेस वाइब देगा।
अगर आप चाहे तो हेयरस्टाइल में आप लो बन या वेवी कर्ल्स के साथ साइड पिन-अप कर सकती है, अगर आपके आउट्फ़िट के साथ केप डिटैचेबल है तो उसे डुपट्टे की तरह एक शोल्डर पर फ्लो करते हुए स्टाइल कर सकती हैं।नेट या शिमरी केप को बेल्ट के साथ सिक्योर करके भी बहुत एलिगेंट लुक आएगा।गाउन पर बहुत सूट करता है।
मिरर वर्क लहंगा

मिरर वर्क लहंगा करवाचौथ के लिए एक पर्फ़ेक्ट चॉस है।क्योंकि इसमें शिमर और ट्रेडिशनल दोनों का बैलेंस रहता है। इसे आप स्मार्ट स्टाइलिंग से और भी खास बना सकती हैं।करवाचौथ के लिए अगर हम कलर की बात करे तो सबसे पहले रेड, महरूम, या फिर ग्रीन हाई सबसे पहले हमारे ध्यान में आते है। लेकिन अगर आप इस आउट्फ़िट को थोड़ा और यूनीक बनाना चाहती है तो इसके लिए एमराल्ड ग्रीन, पेस्टल पिंक विद रेड दुपट्टा, या गोल्डन टोन ट्राई कर सकती है।ब्लाउज़ का डिज़ाइन ड़ीप नेक, स्वीटहार्ट या शोल्डर कट ब्लाउज़ में मिरर वर्क बहुत खूबसूरत लगता है।
इसी के साथ एल्बो लेंथ या फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज़ पर भी मिरर वर्क बहुत रॉयल लगता है।अगर लहंगे का हेवी वर्क है तो कमर पर बेल्ट लगाकर सिक्योर करना ट्रेंडी और कम्फ़र्टेबल रहेगा।ओपन पल्लू स्टाइल (कंधे से नीचे फ्लो करता हुआ) आपको रॉयल लुक देगा। जवेलरी के लिए आप मिरर वर्क के साथ ऑक्सिडाइज़्ड या सिल्वर ज्वेलरी बहुत स्टनिंग लगती है। वही दूसरी तरफ़ अगर आप ट्रेडिशनल टच चाहते है तो आप उसके लिए चोकर, झुमके, नोज़ पिन, माथापट्टी + माँगटिके के साथ लुक को कम्प्लीट करे। जो की बहुत हाई खूबसूरत लगेगा।
धोती पैंट विद कुर्ती और दुपट्टा

धोती पैंट विद कुर्ती और दुपट्टा करवाचौथ के लिए स्टाइलिश आउट्फ़िट होने के साथ – साथ कम्फ़्टर्बल भी है। जिससे की आप पूरा दिन आराम से कैरी कर सकती है।इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा शानदार बनाने के लिए आप इसे नए तरीक़े के साथ स्टाइल कर सकते है, जिससे की आउट्फ़िट और भी यूनीक लगेगा। कलर ऑप्शन के लिए आप रेड, महरूम, या फिर पिच मैजेंटा, गोल्डन या रॉयल ब्लू रख सकते हैं। सूट के फ़ैब्रिक के लिए रिच फ़ैब्रिक जैसे सिल्क, बनारसी ब्रोकैड या जॉर्जेट चुनें।धोती पैंट को कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर में पहनें, जैसे रेड कुर्ती के साथ गोल्डन या बेज धोती।शिमरी या साटन फैब्रिक की धोती पैंट ज्यादा फेस्टिव लुक देगी।
अगर आप लुक को और भी रॉयल और ग्रेस्फ़ुल बनाना चाहते है तो आप लाइटवेट दुपट्टा (नेट, ऑर्गेंजा या शिफॉन) चुनें। दुपट्टे को स्टाइल के साथ ड्रेप करने से पूरे आउट्फ़िट का लुक पूरी तरह से चेंज हो सकता है। इसीलिए दुपट्टे को सिम्पल तरीक़े से पहन कर एक बार हमारे द्वारा बताए गए तरीक़े से ड्रेप करने का ट्राई कीजिए – जैसे एक तरफ प्लीट्स में सेट करके बेल्ट से टक करना या पल्लू स्टोल स्टाइल में डालना।
इस तरह दुपट्टा ड्रेप करने से रिच लुक मिलता है।स पर बॉर्डर या गोटा-पट्टी वर्क हो। जवेलरी के लिए चोकर या फिर लेयर्ड चैन, गोल्ड चैन, झुमके, चूड़ियाँ के साथ साथ बिंदी और माँग में सिंदूर आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।
जॉर्जेट अनारकली सूट विद दुपट्टा

जॉर्जेट अनारकली सूट विद दुपट्टा करवाचौथ के लिए बिकल पर्फ़ेक्ट आउट्फ़िट है, क्योंकि ये आउट्फ़िट स्टाइलिश होने के साथ – साथ कम्फ़्टर्बल भी बहुत है।इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा एलिगेंट और ग्रेस्फ़ुल बनाने के लिए आप इसे अलग – अलग तरीक़े से स्टाइल कर सकती है जिससे कि आपका लुक सबसे जयदा सुंदर और हटकर दिखायी दे।करवाचौथ के लिए महिलायें कलर चॉस में अक्सर रेड, महरूम, ही पहनना पसंद करती है लेकिन अगर आप थोड़ा यूनीक दिखना चाहते है तो आप इनके अलावा रानी पिंक, फूशिया, या वाइन शेड्स ले सकते है इसके अलावा अगर आपको लाइट पसंद है तो पेस्टल पिंक, पीच या लैवेंडर भी ट्राई कर सकती हैं, जिन पर गोल्डन या सिल्वर वर्क हो।
इस लुक को और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप दुपट्टे को एक साइड से प्लीटेड करके कंधे पर पिन करें और दूसरी साइड खुला छोड़ें – ये ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लगेगा। अगर आपका दुपट्टा हेवी है, तो उसे फ्रंट में ओढ़ना भी खूबसूरत दिखेगा।जवेलरी के लिए स्टेटमेंट चोकर नेकलेस + लंबे ईयररिंग्स माँगटिका, चूड़ियाँ, हथफुल्ल, के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट कर सकते है, जो की आपको बिलकुल ट्रेडिशनल वाइब देगा। हेयरस्टाइल के लिए परंदी विध चोटी, मिडल पार्टेड लो बन विद गजरा = क्लासिक इंडियन लुक देगा और बेहद खूबसूरत भी लगेगा।
पेपलम टॉप विद स्कर्ट

पेपलम टॉप विद स्कर्ट करवाचौथ के लिए शानदार आउट्फ़िट है।करवाचौथ के लिए पेपलम टॉप विद स्कर्ट एक मॉडर्न-ट्रेडिशनल फ्यूज़न आउटफिट है, जो एलिगेंट और स्टाइलिश दोनों लगेगा। अगर आप ये आउट्फ़िट करवाचौथ के लिए वीयर करना चाहते है,तो आप कलर के लिए रानी पिंक, रेड, मरून, वाइन, या गोल्डन शेड्स ले सकते है जो कि फ़ेस्टिव सीज़न में सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं।
जॉर्जेट, सिल्क, ऑर्गेंजा या नेट की स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडर्ड पेपलम टॉप चुनें।मिरर वर्क, सीक्विन वर्क या ज़री डिटेल वाला पेपलम टॉप फेस्टिव वाइब देगा।आप इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए पेपलम टॉप का डिज़ाइन डीप बैक, विद डोरी या हेवी टसल्स रख सकती है जो कि करवाचौथ के लिए परफेक्ट लगेगा। इसी के साथ इसकी स्कर्ट को और हेवी बनाने के लिए गोटा-पट्टी, सीक्विन या ज़री बॉर्डर का वर्क चुनें। जो की आपकी लुक में चार चाँद लगा देगा।
दुपट्टे के लिए आप नेट या ऑर्गेंजा का कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा ले। जो की पूरे आउट्फ़िट की लुक को बदल देगा। और बहुत रॉयल लगेगा।जवेलरी के लिए आप चोकर या फिर लेयर्ड चैन, हथफुल, चूड़ियाँ, माँगटिका, स्टेट्मेंट ईर्रिंग, या फिर झुमके ले सकते है, ये सब जवेलरी करवाचौथ के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है। हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ़्ट कर्ल विद साइड पिनिंग या फिर मिडल पार्टेड बन विद गजरा सिम्पल और ट्रेडिशनल लगेगा।

