Monday, February 9, 2026
HomeFestivalsKarwa Chauth Special Mehndi Design 2025 – 20 Simple & Beautiful Patterns

Karwa Chauth Special Mehndi Design 2025 – 20 Simple & Beautiful Patterns

हे लेडीज़, तो आप सब भी बहुत उत्सुक होंगे, करवाचौथ के लिए। ये त्योहार हर सुहागन लेडी के लिए बहुत हाई ख़ास और स्पेशल होता है। जिसमें की महिलाएँ अपने पति के लिए सजती सँवरती है।और अपने सुंदर – सुंदर हाथों में भरकर महेन्दी लगवाती है। करवाचौथ पर महेन्दी लगवाना बहुत हाई शुभ माना जाता है। महिलाएँ करवाचौथ से एक दो दिन पहले ही हाथों में तरह – तरह की महेन्दी लगवाती है। जिससे की उनके हाथों की चमक और ज़्यादा बढ़ जाती है। लेकिन कई बार महिलाएँ महेन्दी लगवाने के लिए डिज़ाइन पसंद नही कर पाती है जिससे की उनका बहुत टाइम ख़राब हो जाता है। अगर आप सब भी महेन्दी डिज़ाइन को लेकर पपरेशान है तो आप हमारे आर्टिकल को आख़िर तक देखे और अपनी परेशानी का समाधान पाए।

Karwa Chauth Mehndi design 2025: महेन्दी डिज़ाइन विध नेम

  • ब्राइडल मेहंदी
  • चाँद और छलनी डिज़ाइन मेहंदी
  • करवा (कलश) मेहंदी
  • कलाई ब्रेसलेट मेहंदी
  • साइड आर्ट मेहंदी
  • अरबी मेहंदी
  • भारतीय मेहंदी
  • इंडो-अरबी मेहंदी
  • फ्लोरल मेहंदी
  • जालीदार मेहंदी
  • राजस्थानी मेहंदी
  • गोल टिक्की मेहंदी
  • फुल हैंड मेहंदी
  • मून-स्टार मेहंदी
  • ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी
  • मुंबईया मेहंदी
  • ज्योमेट्रिक मेहंदी
  • मिनिमल मेहंदी
  • बैकहैंड मेहंदी
  • दूल्हा-दुल्हन मेहंदी

ब्राइडल मेहंद

करवाचौथ के लिए ब्राइडल महेन्दी सबसे बेस्ट है। अगर आपको महेन्दी लगवाना बेहद पसंद है तो आप करवाचौथ के लिए ब्राइडल महेन्दी लगवा सकते है।

चाँद और छलनी डिज़ाइन मेहंदी

करवाचौथ की महेन्दी के लिए चाँद छलनी महेन्दी बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस महेन्दी में करवाचौथ की पूरी भावना (Moon + Chalni + व्रत की रस्म) को मेहंदी में दिखाना होता है।

करवा (कलश) मेहंदी

करवा + (कलश) मेहंदी का डिज़ाइन एक पारम्परिक पैटर्न है, जिसमें कलश, नारियल और पत्तियों की आकृतियों को मेहंदी से सजाया जाता है, जो समृद्धि, मंगलकामना और व्रत की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है “

कलाई ब्रेसलेट मेहंदी

कलाई ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन एक स्टाइलिश पैटर्न है, जिसमें कलाई को चारों और से गहनों जैसे बेल्ट या ब्रेसलेट के रूप में बनाया जाता है, जो हाथों को स्लीक और मॉडर्न लुक देता है।” यह डिज़ाइन बैंगल्ज़ या फिर ब्रेसलेट की तरह दिखता है।

साइड आर्ट मेहंदी

साइड आर्ट मेहंदी का वो डिज़ाइन है, जिसमें हथेली के साइड पर फूल, पत्ती, बेल, कापैटर्न बनाकर हाथों को ग्रेसफुल और यूनिक लुक दिया जाता है।”यह डिज़ाइन हाथ के साइड हिस्से पर बहती हुई बेल जैसी आकृतियों में बनाई जाती है, जो मिनिमल और एलीगेंट दोनों दिखाई देती है।”

अरबी मेहंदी

अरबी मेहंदी का डिज़ाइन आज कल बहुत पॉप्युलर है, जिसमें मोटी रेखाओं, बड़े फूलों, पत्तियों और बेल पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथों और पैरों पर बेहद आकर्षक दिखता है।”इसका पैटर्न ज़्यादातर स्पेसिंग और बोल्ड स्ट्रोक्स पर आधारित होता है, जिससे डिज़ाइन साफ़, स्लीक और एलिगेंट लगता है।

भारतीय मेहंदी

भारतीय मेहंदी का डिज़ाइन बारीक रेखाओं, जटिल पैटर्न, मंडला, मोर, फूल-पत्तियों और धार्मिक प्रतीकों पर आधारित होती है, जो हाथों और पैरों को पूरी तरह भरकर सजाती है।”यह महेन्दी अपने डिटेलिंग और पारंपरिक लुक के लिए जानी जाती है।

इंडो-अरबी मेहंदी डिज़ाइन

इंडो अरबी महेन्दी डिज़ाइन भारतीय मेहंदी की बारीक डिटेलिंग और अरबी मेहंदी के बोल्ड पैटर्न का खूबसूरत मिश्रण है, जो हाथों पर भरा-भरा और साथ ही क्लीन लुक देता है।”इसमें फूल, पत्तियाँ, मंडला और बेलों को मिलाकर ऐसा कॉम्बिनेशन बनाया जाता है जो ट्रेंडी और ट्रेडिशनल दोनों का संतुलन दिखाता है।

फ्लोरल मेहंदी

फ्लोरल मेहंदी, महेन्दी का वो डिज़ाइन है जिसमें फूलो और पत्तियों, बेलो से हाथ और पैरो को खूब अच्छे से सजाया जाता है।जो हमेशा फ़्रेश और रॉयल लुक देती है।“यह डिज़ाइन सरल से लेकर जटिल तक हो सकती है और हर अवसर पर नैचुरल खूबसूरती और ग्रेस का एहसास कराती है।”

जालीदार मेहंदी

“जालीदार मेहंदी डिज़ाइन वह स्टाइल है जिसमें हाथों और पैरों पर नेट या ग्रिड जैसा पैटर्न बनाकर पारदर्शी और एलीगेंट लुक दिया जाता है।”“इस डिज़ाइन में खाली जगह और बारीक रेखाओं का खेल होता है, जो हाथों को स्टाइलिश और मॉडर्न दिखाता है।”

राजस्थानी मेहंदी

राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन पारम्परिक और राजस्थानी कला और लोकल पैटर्न पर आधारित है। जिसमें मोटे फूल, मोर, हाथी जैसी आकर्तिया शामिल होती है।

गोल टिक्की मेहंदी

गोल टिक्की मेहंदी डिज़ाइन का वो स्टाइल है, जिसमें हाथों पर छोटे छोटे गोलाकार पैटर्न या टिक्कियाँ बनाकर महेन्दी को आकर्षक लुक दिया जाता है। यह डिज़ाइन सरल, प्यारा और स्पेशल अवसरों पर हाथों को खूबसूरती से सजाने का आसान तरीका है।

फुल हैंड मेहंदी

फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन वो स्टाइल है जिसमें हाथ को ऊपर से लेकर उँगलियो तक बारीकी डिज़ाइन के साथ लगाया जाता है, जो देखने में काफ़ी खूबसूरत लगता है।यह डिज़ाइन परंपरा और खूबसूरती का प्रतीक है, जो खास अवसरों पर हाथों को ग्लैमरस और एलीगेंट लुक देता है।

मून-स्टार मेहंदी

मून-स्टार मेहंदी का वो स्टाइल है, जिसमें आधे चाँद और छोटे-छोटे सितारों के पैटर्न होते हैं, जो हाथों को आकर्षक और कुछ नए अन्दाज़ का लुक देते हैं। यह डिज़ाइन सादगी पसंद करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है।

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी का डिज़ाइन हार, अंगूठी, पायल, हथ्फ़ुल, जैसी आकृतियों को बनाकर तैयार की जाती है। इसे हाथों और पैरो पर इस तरीक़े से लगाया जाता है जैसे की आपने आभूषण पहन रखे हो।

मुंबईया मेहंदी

मुंबईया मेहंदी का डिज़ाइन बोल्ड और भरे हुए पैटर्न के लिए जानी जाती है, जिसमें मोटी लाइनों और गहरे शेड्स का इस्तेमाल होता है। यह डिज़ाइन हाथों को पूरी तरह कवर करके आकर्षक और ट्रेंडी लुक देती है।

ज्योमेट्रिक मेहंदी

ज्योमेट्रिक मेहंदी डिज़ाइन में त्रिकोण, वर्ग, रेखाएँ और सममित पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिज़ाइन मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए बेहद पसंद किया जाता है। आप इसे करवाचौथ के लिए एक बार ज़रूर ट्राई करे।

मिनिमल मेहंदी

अगर आपको महेन्दी लगवाना कम पसंद है या फिर पसंद ही नही है, तो आप मिनिमल महेन्दी ट्राई कर सकते है। मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही सिंपल और छोटे-छोटे पैटर्न जैसे डॉट्स, पत्तियाँ या छोटे मोटिफ़्स से बनाई जाती है। यह क्लीन और एलीगेंट लुक के लिए परफेक्ट होती है।

बैकहैंड मेहंदी

बैकहैंड मेहंदी डिज़ाइन हाथ की पीठ पर बनाई जाती है, जिसमें कलाई से उंगलियों तक के हिस्से को सुंदर पैटर्न से सजाया जाता है। यह डिज़ाइन पहनने वाले को स्टाइलिश और आकर्षक लुक देती है। इसीलिए आप इस डिज़ाइन को एक बार ज़रूर ट्राई करे।

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी जो की सबसे ज़्यादा प्रचलित महेन्दी का डिज़ाइन है। इसमें आपकी दोनो हथेली पर सुंदर से दूल्हे – दुल्हन के डिज़ाइन को बनाया जाता है, और बाक़ी तरफ़ और डिज़ाइन बनाकर हाथ को कम्प्लीट किया जाता है। जो की देखने में बहुत हाई शानदार लगता है। और महेन्दी रचने के बाद तो और भी ज़्यादा खूबसूरत दिखायी देता है।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts