Hug Day 2026: Heartwarming Quotes, Wishes & Messages for Love, Friends and Family

0
19
Hug Day Heartwarming Quotes and Wishes_result

वैलेंटायन वीक का छठा दिन जो की हग डे है। इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगाकर हग डे विश करते है। वैलेंटायन वीक का हर एक दिन अपने आप में यादगार होता है। हर दिन की शुरूआत एक नए लम्हे और प्यार भरे एहसास के साथ शुरू होती है। हग डे हर साल 12 फ़रवरी के दिन सेलीब्रेट किया जाता है, इस दिन को देशभर में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। ज़रूरी नही है की ये दिन आप सिर्फ़ अपने पार्ट्नर के साथ एंज़ोय करे, आप चाहे तो अपने दोस्तों, अपने पेरेंट्स, स्पेशल रिलेटिवेस के साथ भी इस दिन को स्पेशल तरीक़े से सेलिब्रेट कर सकते है।

अपने किसी ख़ास को दिल से गले लगाना दुनिया की सबसे बेस्ट फ़ीलिंग्स में से एक है। जब भी आप अपनो से मिलकर उन्हें गले लगाते है, तो ना सिर्फ़ उन्हें अच्छा लगता है, बल्कि आपको भी बहुत अच्छा फ़ील होता है। इस हग डे अगर आप अपने किसी को दिल की बात कहना चाहते है लेकिन कह नही पाते है तो आप इस दिन का लुप्त उठा सकते है। अगर आप चाहे तो अपने प्यार को गले लगाकर इस दिन अपने प्यार का इजहार भी कर सकते है, उनके लिए आपके दिल में जो भी जज़्बात है आप उन्हें गले लगाकर ब्या कर सकते है।

पार्ट्नर के लिए स्पेशल हग डे कोट्स

अगर आप भी अपने पार्ट्नर को हग डे विश करने के लिए कोट्स और शायरी ढूँढ रहे है तो आप हुमरि वेब्सायट को चेक आउट कर सकते है।

जब तुम मुझे अपनी बाहों में भर लेते हो,
तो सारी दुनिया पीछे छूट जाती है।
बस तुम्हारा साथ ही मेरी सबसे बड़ी खुशी बन जाता है।

तुम्हारी एक झप्पी में वो ताकत है,
जो मेरे सारे ग़म मिटा देती है।
तुम्हारे पास आकर ही सुकून मिलता है।

जब भी दिल घबराता है,
तुम्हारी बाहों का सहारा मिल जाता है।
तुम मेरा सबसे खूबसूरत सुकून हो।

तुम्हारा एक हग मेरी हर थकान उतार देता है,
दिल को नई मुस्कान दे जाता है।
काश ये पल कभी खत्म न हों।

तुम्हारी बाहों में आकर लगता है,
जैसे ज़िंदगी बहुत खूबसूरत है।
तुम हो तो सब कुछ आसान है।

बिना शब्दों के भी तुम सब समझ लेते हो,
बस एक हग में सारा प्यार जता देते हो।
तुम मेरी सबसे प्यारी आदत हो।

जब तुम गले लगाते हो,
दिल ज़ोर से मुस्कुरा उठता है।
और हर डर कहीं खो जाता है।

तुम्हारा हग मेरी सबसे पसंदीदा दवा है,
जो हर दर्द को ठीक कर देती है।
तुम मेरा सबसे मीठा सुकून हो।

तुम्हारी बाहों में मुझे अपना पूरा संसार मिलता है,
जहाँ सिर्फ प्यार और भरोसा होता है।
वहीं मेरी असली खुशियाँ बसती हैं।

जब तुम पास होते हो,
तो हर लम्हा खास बन जाता है।
और एक हग सब कुछ खूबसूरत कर देता है।

तुम्हारा साथ और तुम्हारी झप्पी,
मेरे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है।
इनसे ही मेरी दुनिया रोशन है।

हर दिन तुम्हारे साथ हग डे जैसा लगता है,
क्योंकि तुम्हारा प्यार हमेशा साथ रहता है।
तुम मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी हो।

दोस्तों के लिए स्पेशल हग डे कोट्स

दोस्ती की सबसे प्यारी भाषा होती है एक प्यारा सा हग,
जो बिना कुछ कहे सब समझा देता है।
हैप्पी हग डे मेरे खास दोस्त!

जब दोस्त गले लगाते हैं,
तो सारी टेंशन मिनटों में गायब हो जाती है।
यही तो असली दोस्ती की ताकत है।

एक हग दोस्त का,
दिन भर की थकान उतार देता है।
दोस्ती हो तो ऐसी हो!

शब्द कम पड़ जाते हैं कभी-कभी,
पर दोस्तों की झप्पी सब कह जाती है।
हग डे मुबारक हो यारों!

दोस्त वो होते हैं जो हर हाल में गले लगाकर हँसा दें,
चाहे दिल कितना भी उदास क्यों न हो।
तुम सब मेरी ताकत हो।

दोस्ती का सबसे सुंदर तोहफा है एक सच्चा हग,
जिसमें अपनापन और प्यार भरा होता है।
हैप्पी हग डे दोस्तों!

जब दोस्त पास हों,
तो हर मुश्किल आसान लगती है।
और एक हग सब ठीक कर देता है।

दोस्ती बिना शर्त होती है,
और हग बिना वजह मिलते हैं।
यही हमारी खास बात है!

एक झप्पी दोस्त की,
दिल को सुकून दे जाती है।
और चेहरे पर मुस्कान ला देती है।

दोस्त हों तो ऐसे,
जो गले लगाकर सारी चिंता भुला दें।
हग डे की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

दोस्ती की गर्माहट एक हग में महसूस होती है,
जो दिल को तुरंत खुश कर देती है।
ऐसे दोस्तों के साथ हर दिन खास होता है।

जब सच्चा दोस्त गले लगाता है,
तो सारी परेशानियाँ दूर भाग जाती हैं।
यही तो दोस्ती की असली जादूगरी है!

पेरेंट्स के लिए हग डे स्पेशल कोट्स

माँ-पापा की बाहों में जो सुकून मिलता है,
वो दुनिया की किसी खुशी में नहीं।
आप दोनों मेरा सबसे बड़ा सहारा हो।

एक हग आपका,
मेरी हर थकान दूर कर देता है।
आपका प्यार ही मेरी ताकत है।

जब ज़िंदगी थका देती है,
तो माँ-पापा की झप्पी फिर से जीना सिखा देती है।
आप दोनों अनमोल हो।

आपकी बाहों में आकर हर डर मिट जाता है,
और दिल को सुकून मिल जाता है।
हैप्पी हग डे मेरे प्यारे पेरेंट्स!

दुनिया चाहे कुछ भी कहे,
माँ-पापा का प्यार हमेशा सही राह दिखाता है।
आपका हग मेरी सबसे बड़ी दौलत है।

जब भी उदास होता हूँ,
आपकी एक झप्पी सब ठीक कर देती है।
आप दोनों मेरे हीरो हो।

माँ-पापा की बाहों में जो अपनापन है,
वो कहीं और नहीं मिलता।
आप ही मेरी दुनिया हो।

आपका प्यार शब्दों से नहीं,
हग से महसूस होता है।
धन्यवाद हर खुशी के लिए।

आपकी गोद मेरा पहला घर थी,
और आज भी सबसे सुरक्षित जगह है।
हैप्पी हग डे माँ-पापा!

ज़िंदगी की हर परेशानी छोटी लगती है,
जब आप मुझे गले लगाते हो।
आपका साथ अनमोल है।

माँ-पापा का हग भगवान की दुआ जैसा होता है,
जो हर दुख दूर कर देता है।
मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ।

आपकी बाहों में जो प्यार है,
वो पूरी दुनिया से बड़ा है।
आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे।

हग डे क्या है, लोग इसे क्यों मनाते हैं?

हग डे हर साल 12 फ़रवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। लोग इस दिन एक दूसरे को प्यार, और अपनेपन के साथ गले लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है। एक साधारण सा हग बिना बोले बहुत सी बातों को दिल से ब्या कर देता है।जैसे कि – प्यार, भरोसा, साथ और सुकून।

लोग हग डे को इसीलिए सेलिब्रेट करते है क्योंकि गले लगाने से रिश्तों में नज़दीकियाँ बढ़ती हैं और दिलों की दूरी कम होती है। साथ ही यह तनाव को भी काफ़ी हद तक कम करता है, और मन को खुशी देता है और अपनों को यह एहसास कराता है कि वे हमारे लिए कितने खास हैं। फिर चाहे वो कोई भी रिश्ता हो।

हग डे का वैलेंटाइन वीक से जुड़ाव?

हग डे का वैलेंटाइन वीक से गहरा जुड़ाव है क्योंकि यह प्रेम और भावनाओं को व्यक्त करने वाले खास दिनों में से एक है। वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है, जहाँ हर दिन प्यार के अलग-अलग रूपो को दर्शाया जाता है।

हग डे इस सप्ताह का वह दिन है जब लोग अपने रिश्तों में भावनात्मक नज़दीकी बढ़ाते हैं। रोज़, गिफ्ट और वादों के बाद हग डे प्यार को शारीरिक और भावनात्मक अपनापन देकर और मजबूत करता है।

हग डे को कैसे मनाएं?

  • अपनो को प्यार से गले लगाकर
  • प्यार सा मेसिज या फिर कोट्स भेजकर
  • कोई भी स्पेशल सर्प्राइज़ प्लान करके
  • साथ में कुछ क्वालिटी समय बिताए
  • दूर हों तो वर्चुअल हग भेजें

Previous articleValentine’s Day 2026 Gift Ideas: Romantic, Personalized & Budget-Friendly Surprises for Your Partner
Next articleमहाशिवरात्रि 2026: तिथि, पूजा विधि, व्रत नियम, महत्व और इतिहास
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल