आज के समय में कम्यूनिकेशन स्किल हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गई है। ये स्किल ऐसी है जो की हमारे जीवन में बहुत जगहों पर काम आती है। चाहे पढ़ाई हो, इंटरव्यू हो या रोजमरा की ज़िंदगी हर जगह हमारी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है। कि हम अपनी बात को दूसरों के आगे कितनी अच्छे तरीके से रखते है या फिर बात को कैसे कर पाते है।
कई लोग मेहनती और समझदार होते है पर फिर भी वो पीछे रह जाते है ऐसा इसलिए है क्युकी उनमे कुछ स्किल की कमी होती है। क्युकी कुछ लोग खुलकर और आत्मविश्वास के साथ बोल नहीं पाते है। अक्सर ऐसा बहुत ज्यादा बार देखा गया है कि जब इसान अकेले में होता है तो उसे सब कुछ ठीक लगता है और अच्छे से बोलता है लेकिन जैसे ही लोगों के सामने बोलने की बारी आती है तो शब्द अटकने लगते है। आवाज काँपने लगती है और मन में डर बैठ जाता है कई लोग ऐसे सोचते है की कम्यूनिकेशन स्किल उन्ही के पास होती है जो की ज्यादा पढे लिखे हुए होते है लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है।
आज के समय सिर्फ ज्ञान होना ही बाकी नहीं है। उस ज्ञान को अच्छे से समझना उसका पता होना और लोगों तक उस ज्ञान को सही से बतना ये सब हमारी कम्यूनिकेशन स्किल का हिस्सा है। अगर आप भी चाहते है की लोग आपकी बातों को ध्यान से सुने और आपका आतमविश्वास दिखे तो हर सिचूऐशन में अपनी बात को सीधे और साफ तरीके से रखने की कोशिश करो और इन सभी बातों को रखते हुए ये आज का आर्टिकल आप के लिए है।
परफेक्ट बोलने की चिंता छोड़ो

हम सब बोलने से पहले सोचते है की हम जो भी बोले वो बिल्कुल ठीक हो और कही पर गलती ना हो पर असल में बोलते समय गलतियाँ होना बहुत ही आम बात है कई बार तो हम बोलते समय बीच में अटक भी जाते है। हमे याद रखना है की हमारा मैन मकसद खुद को बिल्कुल परफेक्ट बनाना नहीं है बल्कि दूसरों तक आपनी बात को और सही तरीके से पहुँचाना है। हर कोई व्यक्ति अलग है और सबके बोलने का तरीका भी अलग होता है तो अपने आप को किसी भी व्यक्ति से मत जोड़ों ऐसे करने से चिंता ज्यादा होती है। आप अपने जीवन में जितना ज्यादा बोलने का अभ्यास करोगे उतना ज्यादा आतमविश्वास बढ़ेगा आप एक दम परफेक्ट बोलने की कोशिश मत करो बल्कि रोजाना थोड़ा सही से बोलो और धीरे-धीरे आपको अपने आप फ़र्क देखने को मिलेगा।
सोचने की आदत को बढ़ाओ

आप अपने जीवन में किसी भी काम को करने से पहले सोचने की आदत डालो क्युकी जब आप आराम से शांति में सोचते है की क्या करना है कैसे करना है तो ऐसे में काम के निर्णय लेने में आसानी होती है। ये स्किल सिर्फ सोचने की नहीं है बल्कि जीवन के हर काम में मदद करती है। क्युकी हम बहुत बार जीवन में बिना सोचे समझे तुरंत कुछ भी बोल देते है या कर देते है और बाद में ऐसा लगता है की ये नहीं करना था या थोड़ी देर रुक जाता तो बेहतर होता ये ही वजह है की सोचने की आदत बहुत जरूरी होती है
आईने के सामने अभ्यास करना

आईने के सामने अभ्यास करना कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है। जब हम आईने के सामने बोलते है तो हम खुद को वैसे ही देख पाते है जैसे की सामने वाले हम को देखते है। इसमे हमारी बोली और फैस के इक्स्प्रेशन, आँखों को देखना और आतमविश्वास का अंदाज देखने को मिलता है। ऐसे में आईने के सामने बोलने से और धीरे-धीरे साफ शब्दों में बात करने से हमारी स्किल अच्छी हो जाती है। इस अभ्यास से बोलने का डर कम होता है और आवाज में कान्फिडन्स आता है और चेहरे पर घबराहट दिखनी बंद हो जाती है। शुरू में 2-3 मिनट बोलना मुश्किल लग सकता है लेकिन रोजाना अभ्यास करने से आदत बन जाती है।
फीडबैक लेना सीखो

फीडबैक लेना कम्यूनिकेशन स्किल का एक बहुत ही जरूरी तरीका है। जब हम बोलने या बात करने के तरीके पर दूसरों से ईमानदार फीडबैक लेते है। तब हम को अपनी कमियों और अच्छाइयों दोनों का पता चलता है। कई बार तो हम को ऐसा लगता है की हम सही बोल रहे हैं लेकिन सामने वाला हमारी बात को अच्छे से पूरी तरह समझ नहीं पाता है। ऐसे में फीडबैक हम को ये समझने में मदद करता है की कहा पर सुधार करने की जरूरत है। अगर ऐसे में हमारी कोई गलती बताता है तो उसे बुरा मनाने की बजाए उसे एक्सेप्ट करना चाहिए क्युकी वही गलती आगे चल कर हमारी ताकत बन सकती है।
रोज एक टॉपिक पे बोलो

रोज एक टॉपिक पर बोलना कम्यूनिकेशन स्किल को ठीक करने का बहुत ही सिम्पल तरीका है। जब हम हर दिन किसी एक टॉपिक को चुनते है और उस पर 2-3 मिनट बोलने का अभ्यास करते है तो धीरे-धीरे बोलने का फ़्लो बनने लगता है। रोज टॉपिक पर बोलने से आतमविश्वास बढ़ता है और बोलने का डर कम होता है शुरू में छोटे और ईजी टॉपिक चुने जैसे की आपने पूरे दिन में क्या किया यो की सिम्पल बात हो उन से अभ्यास करना शुरू करो जब आदत बन जाती है तो थोड़े से मीनिंगफूल टॉपिक पर बोलने की आदत डालो इस अभ्यास का सबसे बड़ा फायदा यह है की हम बिना रुके बोलना सीख जाते है।
बात करते समय आँखों में देखना

आई कान्टैक्ट बनाना कम्यूनिकेशन स्किल का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जब हम बात करते वक़्त सामने वाली की आँखों में देखते हैं तो हमारी बात और भी ज्यादा मजबूत हो जाती है। आई कान्टैक्ट से सामने वालों को यह महसूस होता है की हम उसकी बात सुन रहे है और उसे इम्पॉर्टन्स दे रहे है। आई कान्टैक्ट बनने से कान्फिडन्स दिखाई देता है और बोलने का असर भी बढ़ जाता है। अगर हम इधर उधर देखते रहते है या नीचे देख कर बोलते हैं तो हमारी बात कमजोर लगती है। इसलिए बात करते समय बिना घूरे, थोड़ी-थोड़ी देर तक आई कान्टैक्ट बनाना चाहिए।
चैटिंग कम सामने बात करने की आदत डालो

आज के समय में लोग ज्यादा चैटिंग करते है और सामने बैठ कर बात करने से बचते है जिसकी वजह से कम्यूनिकेशन स्किल धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है। सिर्फ फोन पर मैसेज लिखने से फीलिंग आवाज का टोन और बॉडी लैंग्वेज सामने नहीं आता है। बल्कि सामने बात करने से ये सभी चीजे दिखाई देती है। ऐसे में बोलने में झिझक कम होती है और अपनी बात को क्लेयर तरीके से रखना आसान हो जाता है। जब हम फैस टू फैस बात करते है तो बात अच्छे से हो पाती है और समझ भी जल्दी आती है।
बॉडी लैंग्वेज को सुधारना

बॉडी लैंग्वेज को सुधारना कम्यूनिकेशन स्किल में बहुत जरूरी है कई बार हम बोल तो सही रहे होते है लेकिन गलत बॉडी लैंग्वेज की वजह से हमारी बात का असर कम हो जाता है झुके हुए कंधे,आँखें नीचे रखना या बार-बार हाथ-पैर हिलना कान्फिडन्स की कमी दिखाता है। अच्छी बॉडी लैंग्वेज के लिए सीधे खड़े रहना या सीधा बैठना चाहिए बात करते समय हाथों का उपयोग करो और फैस पर अच्छे विचार रखो आप इन सबकी रोजाना थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस करो क्युकी जब आपकी बॉडी लैंग्वेज मजबूत होगी तब आप की कम्यूनिकेशन स्किल बिल्कुल ठीक हो जाएगी।
पब्लिक फैस में बोलने की कोशिश करो

पब्लिक फैस में बोलने की कोशिश करना कम्यूनिकेशन स्किल और कान्फिडन्स बढ़ाने का सबसे स्ट्रॉंग तरीका है। जब हम लोगों के सामने बोलते है तो शुरू में डर और घबराहट होती है लेकिन वही डर धीरे-धीरे इक्स्पीरीअन्स में बदल जाता है पब्लिक में बोलने से बोलने का डर खत्म होता है और सेल्फ कान्फिडन्स बढ़ता है। आपको ऐसा सब छोटी जगह से शुरू करना चाहिए जैसे क्लास, दोस्तों के ग्रुप या फॅमिली के सामने बोलना धीरे-धीरे जब आदत बन जाती है तो ज्यादा लोगों के सामने बोलना भी आसान लगने लगता है। इस अभ्यास से आवाज स्ट्रॉंग होती है क्लेयर होती है और बोलने का तरीका अच्छा हो जाता है।
रोजाना रीडिंग करो

रोजाना रीडिंग करना कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने का एक बहुत अच्छा तरीका है जब हम रोज कुछ न कुछ पढ़ते हैं तो नए शब्द सीखने को मिलते है और बोलने का तरीका अच्छा हो जाता है रीडिंग से वोकैब्यलेरी भी मजबूत होती है। जिसकी वजह से बात करते वक़्त शब्द आराम से मिल जाते है। रोजाना पढ़ने से सोचने की शक्ति बढ़ती है और आइडियास क्लेयर होते है। न्यूज, बुक्स, आर्टिकल या कुओटेस पढ़ने से हम को सेन्टन्स बनाने में मदद मिलती है। जो लोग ज्यादा पढ़ते हैं उनका बोलना ज्यादा लाजिकल होता है।
दूसरों से तुलना बंद करो

दूसरों से तुलना करना कम्यूनिकेशन स्किल और कान्फिडन्स दोनों को कमजोर बना देता है। जब हम अपनी बोलने की क्षमता को दूसरों से कम्पेर करते हैं तो सेल्फ -डाउट बढ़ता है और बोलने का डर ज्यादा हो जाता है। हर व्यक्ति का बोलने का स्टाइल,स्पीड लेवेल अलग होता है इसलिए तुलना करना सही नहीं होता है। तुलना बंद करने से हम अपनी ग्रोथ पर फोकस कर पाते हैं जब हम सिर्फ यह देखते है की कल से कैसे अच्छा बोले तो इम्प्रूव्मन्ट तेजी से होती है। अपनी छोटी-छोटी प्रग्रेस को एक्सेप्ट करना और खुद को समय देना का बढ़ता है।
