Thursday, January 15, 2026
HomeLifestyleSelf Improvementकिताबे पढ़ने की आदत कैसे डालें - आसान तरीके और जबरदस्त फायदे

किताबे पढ़ने की आदत कैसे डालें – आसान तरीके और जबरदस्त फायदे

हेलो दोस्तों! आप सब कैसे है? उम्मीद है की आप सब अच्छे और स्वस्थ होंगे। तो आज हम आपके लिए फिर से कुछ नया लेकर आए है तो दोस्तों आज के आर्टिकल में हम एक ऐसी आदत की बात करने वाले है। जो की किसी भी इंसान की सोच, समझ और ज़िंदगी को बदल सकती है। हम सब जानते है की पढ़ना अच्छा होता है लेकिन उसकी शुरुआत करना मुश्किल होता है। हम सब ये भी जानते है की हमारे जीवन में किताबे पढ़ना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हम उत्साह से शुरू तो कर लेते है लगतार 4-5 दिन पढ़ते है फिर या तो कोई काम आ जाता है या फिर मन नहीं लगता है तो हम धीरे- धीरे पढ़ना छोड़ देते है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ तरीके ही नहीं बताएँगे बल्कि वो सोच, वो माइन्ड्सेट, और छोटे-छोटे तरीके बताएँगे जिसे की आप बिना दबाव और बिना बोर हुए पढ़ने की आदत बना सकते हो।

दोस्तों, किताबे हम को सिर्फ ज्ञान नहीं देती है, बल्कि हमारे दिमाग को मजबूत बनाती है। डिसिशन लेने की क्षमता और कान्फिडन्स को बढ़ाती है। और आप को अपनी ज़िंदगी की समस्या से लड़ने की सोच देती है। और किताब पढ़ने की शुरुआत कैसे करनी है कैसे इसकी रूटीन बनानी है और कैसे पढ़ने को बोरिंग नहीं बल्कि मजेदार बनाना है। ये सब आज आपको इस आर्टिकल में देखना को मिलेगा तो आर्टिकल लास्ट तक जरूर पढ़ना।

अपनी मिनी लाइब्रेरी बनाओ

आप किताब पढ़ने से पहले एक मिनी लाइब्रेरी बनाओ उसके लिए आप घर में एक शांत और साफ जगह चुनो यहा पर वातावरण भी अच्छा हो। और एक छोटी सी अलमारी या शेल्फ रखो। जब भी आप शुरू में किताब पढ़ते है तो 2-3 अच्छी किताबे को रखो जिन किताबों को आप पढ़ना पसंद करते है उन किताबों को सबसे पहले रखो। किताबों को अच्छे तरीके से रखो और अपनी लाइब्रेरी को एक अच्छा सा नाम दो जैसे की मेरी मिनी लाइब्रेरी हर रोज किताब निकाल कर पढ़ने की आदत डालो। पढ़ने के बाद किताब को वापस से सही जगह पर रखो दो हर महीने अपनी मिनी लाइब्रेरी में एक नई किताब को जोड़ों और आप अपनी लाइब्रेरी को एक दोस्त की तरह समझो तो आपको पढ़ने में और भी ज्यादा मज़ा आएगा।

कहानी को ज़िंदगी से कनेक्ट करो

आप ने कभी सोचा है की हम को सबसे ज्यादा कहानी क्यू पसंद आती है क्योंकि बहुत सारी कहानी हमारी ज़िंदगी से जुड़ी हुई होती है। कहानी सिर्फ मनोरजन नहीं होती बल्कि हमारी जीवन की सचाई होती है और हम को बहुत सारी सीख देती है। हम को कभी कभी कहानियों में अपनी ज़िंदगी की झलक मिलती है। जब भी हम कोई कहानी पढ़ते है तो वो कहानी हम को अपनी लगने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहानी और ज़िंदगी एक दूसरे से जुड़ी हुई होती है। कहानी और ज़िंदगी में फ़र्क तो बहुत बड़ा है पर दोनों ही हम को सही और गलत का फ़र्क समझाती है और जीवन में एक नई सीख देती है।

पढ़ने वाले दोस्त बनाओ

आप को भी अकेला पढ़ना कभी कभी बोर लगता है। अगर ऐसा है तो आप अपने साथी के साथ पढ़ना शुरू कर दो। अगर पढ़ने में कोई साथी होता है तो पढ़ना और भी मजेदार बन जात है। हमारी पढ़ने की आदत अच्छी तो होती है लेकिन साथ पढ़ने से ये और भी बेहतर बन जाती है। और जब हम साथ मिलकर पढ़ते है तो बहुत सारी बाते निकल कर आती है जिसे की हम आपस में उनके बारे में बात करते है तो हम को और भी ज्यादा समझ होती है। ऐसे ही साथी को हम रीडिंग बडी बोलते है। रीडिंग बडी वह दोस्त होता है जिसके साथ हम मिलकर किताबे पढ़ते है। ये आदत हम को नियमित और जिम्मेदार बनाती है। अकेला पढ़ना अच्छा है लेकिन साथ पढ़ना और भी अच्छा है।

पन्ने पर नोट्स लगाओ

आजकल हम पढ़ते समय पर बहुत सारी जरूरी बातों को भूल जाते है। इसलिए पन्ने पर नोट्स लगना उपयोगी माना जाता है। किताब पढ़ते समय कुछ बाते याद रखना आसान नहीं होता है। क्योंकि बहुत बारी मुश्किल चीजे आती है जिन को समझने में हम को समय लग जाता है। नोट्स लगाने के बाद हम को पढ़ी हुई बाते जल्दी समझ में आ जाती है। पन्ने पर नोट्स लाग्ने का मतलब है जरूरी बातों को अलग से लिखना क्योंकि ऐसे करने से पढ़ाई अच्छी होती है और हम को लंबे समय तक याद भी रहता है। पढ़ाई में नोट्स बहुत ज्यादा काम आते है इसी कारण से पन्ने पर नोट्स लागते है। ऐसे करने से हमारी पढ़ाई और भी ज्यादा मजेदार बन जाती है और हम को याद भी सही तरह से रहता है।

माइक्रो रीडिंग अपनाओ

आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास पढ़ने का ज्यादा समय नहीं होता है इसी कारण से हम पढ़ने की आदत रोजाना टालते रहते है। पढ़ने के लिए हम को बहुत ज्यादा समय देना जरूरी नहीं होता है हम कम समय में भी बहुत अच्छा कर सकते है और अगर आप रोजाना 30 मिनट किताब पढ़ने को देते है तो वो समय आप के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जैसे की रोज थोड़ा पानी पीने से हमारा शरीर “स्वस्थ रहता है वैसे ही रोजाना थोड़ा बहुत किताब पढ़ने से हमारा दिमाग मजबूत रहता है और सोचने की क्षमता मजबूत होती है। इसलिए हम को कम समय में भी बिल्कुल पढ़ना बंद नहीं करना चाहिए।

चैलेंज मोड में पढ़ो

आज के समय में किताबे तो बहुत ज्यादा है पर पढ़ने का मन नहीं करता है। इसलिए पढ़ाई को अब चैलेंज मोड में डालना बहुत जरूरी हो गया है। चैलेंज मोड में होता ये है की लड़ाई हमारी किसी और से नहीं बल्कि खुद से होती है। आपको चैलेंज में तय करना होता है की कम से कम 30 मिनट तक तो पढ़ना ही है। शुरुआत में तो हम सब का दिमाग भागने की कोशिश करता है लेकिन 10-15 मिनट बाद वही दिमाग फोकस पकड़ लेता है। चैलेंज का सबसे बड़ा फायदा ये भी है की ये हम को डिसप्लिन में रहना सीखता है। ऐसे समय पर हम अपने सभी काम को समय के अनुसार करते है। चैलेंज मोड में पढ़ाई का मतलब है खुद को रोज थोड़ा थोड़ा बेहतर बनाना अगर आप को पढ़ाई बोरिंग लगती है तो आप अपने तरीके को बदलो ना की लक्ष्य को आप ये तरीके अपनाने से अपनी पढ़ाई को और ज्यादा अच्छा बना सकते है।

रीडिंग को क्रिएटिव बनाओ

आजकल ज्यादातर लोग किताब को इसलिए भी नहीं पढ़ते है क्योंकि उन को किताब पढ़ना बहुत मुश्किल लगता है। अगर आप अपनी पढ़ाई को क्रिएटिव बनाते है तो वही किताब आपके लिए सबसे मजेदार बन जाती है। जब भी आप किताब को खोलो तो आप रीडर की तरह मत पढ़ो बल्कि हर सीन को दिमाग में फिल्म की तरह चलाओ क्योंकि जैसे ही दिमाग सोचने लगता है वैसे ही पढ़ाई अपने आप मजेदार बन जाती है। पढ़ते समय हर बात को लिखना जरूरी नहीं होता है कभी-कभी सिर्फ छोटा सा स्केच बना लो क्योंकि जब हम स्केच को बनाते है तो वो हम अपनी सोच के अनुसार बनाते है यो की बाद में हम को देखने के बाद जल्दी समझ में आ जाता है।

प्रोग्रेस ट्रैक करो

आज के समय में लोग पढ़ाई शुरू तो कर देते है लेकिन कुछ ही दिनों बाद छोड़ देते है। क्युकी उन को अपनी प्रोग्रेस दिखाई नहीं देती है। जब हम को अपने आप में मेहनत का असर दिखता है तो दिमाग खुद कहता है की चल आज पढ़ लेते है। इसलिए हम को पढ़ाई के अनुसार प्रोग्रेस को ट्रैक करते रहना चाहिए। हर हफ्ते खुद से सवाल करो की क्या पढ़ा, क्या समझा और ऐसे में अपने आप से कोई भी झूठ नहीं हो क्योंकि यो खुद को देखता है वही खुद को सुधारता है। किसी भी चैप्टर को पढ़ने से पहले खुद से पूछो की मुझे कितना आता है पढ़ने के बाद फिर से वही सवाल करो प्रोग्रेस आप को अपने आप ही दिख जाएगी रीडिंग काम कर रही है या नहीं इम्प्रूव्मन्ट होना हमारी लाइफ का सबसे बड़ा मोटिवेशन है।

अपनी डायरी बनाओ

पढ़ने की सबसे बड़ी समस्या ये नहीं है की आप के पास किताब या नोटबुक नहीं है। सबसे बड़ी समस्या तो ये है की आप मेहनत को करना भूल जाते हो। इसलिए डायरी बनाना बहुत जरूरी है डायरी भी सिर्फ लिखने के लिए नहीं होती है बल्कि अपने दिन, पढ़ाई और ग्रोथ को ट्रैक करने के लिए होती है। यो भी आप पढ़ते है वो सिर्फ पढ़ने तक ना हो बल्कि डायरी में अपनी सोच और अपने आइडियास भी लिखो कोई इन्टरिस्टिंग बात भी लिखो यो की आप पढ़ते समय सीखते हो। और हर हफ्ते लास्ट में अपनी डायरी को देखो की कौन से टॉपिक पूरे किए है और कहा पर क्या चीज इम्प्रूव की जा सकती है। डायरी आपके जीवन में सिर्फ लिखने का जरिया नहीं है ये तुम्हारी प्रोग्रेस की सबसे अच्छी दोस्त है।

फिक्स् समय रखो

आप अपनी पढ़ाई के लिए सबसे पहले एक समय को तय करो क्योंकि लोग पढ़ना शुरू करते है लेकिन उनका मूड हमेशा मोबाईल में लगे रहने के कारण बीच में ही छोड़ देते है। हर दिन एक ही समय पढ़ने का तय करो सुबह उठते ही पढ़ना क्योंकि दिमाग इस रूटीन को जल्दी सीख लेता है। जब टाइम फिक्स हो जाता है तो मूड के ऊपर डेपेनड नहीं रहना पड़ता है। फिक्स समय में हेमशा ये याद रखो की 20-25 मिनट तक बिना रुके पढ़ना है। और 5 मिनट ब्रेक इससे पढ़ाई बोरिंग नहीं होती है और दिमाग थकता नहीं है। फिक्स समय को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आप टाइम टेबल बना सकते है फिक्स समय रखना आसान है लेकिन आदत बहुत अच्छी है जब पढ़ाई के लिए समय तय हो जाता है तो दिमाग अपने आप तैयार हो जाता है।

शांत और कम्फ़्टर्बल जगह पर बैठो

आज के समय में मोबाईल और सोशल मीडिया की वजह से पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। हम को किताब पढ़ने के लिए एक ऐसी जगह देखनी चाहिए या पर शोर बिल्कुल भी ना हो और वातावरण में भी अच्छा हो यहा पर हम को पढ़ी हुई बाते जल्दी समझ आ सके और याद हो सके। क्युकी यहा पर बार- बार लोग आते जाते रहते है वहा पर पढ़ना मुश्किल हो जाता है और ध्यान भी नहीं लगता है। शांत जगह पर बैठने से ध्यान लंबे समय तक कितबों में ही लगा रहता है। आरामदायक कुर्सी या आसन पर बैठने से हमारा शरीर थकता नहीं है और जब हमारा शरीर ऐक्टिव रहता है तो पढ़ाई में और भी ज्यादा मन लगता है। रोज एक ही जगह शांत और आरामदायक जगह पर बैठने से दिमाग उसे पढ़ने की जगह मान लेता है और पढ़ने की आदत अपने आप बन जाती है।

अपनी चॉइस की बुक लो

आप अगर सच में ही किताब पढ़ने की आदत डालना चाहते है तो सबसे पहले एक काम करे। कि अपनी चॉइस की किताब ले। क्योंकि जब हम हम ऐसी किसी किताब को पढ़ते है जिसमें कि हमारी बिलकुल भी रुचि नही है, तो किताब पढ़ना मानो बोझ सा लगता है और किताबों से मन भी जल्दी उठ जाता है। कई बारी तो बुक बीच में छूट जाती है। लेकिन जब आप किताब अपनी पसंद की लेते है तो पढ़ना मजेदार बन जाता है और समय का पता भी नहीं चलता। अगर आप को कहानी वाली किताब पसंद है तो आप इसके लिए स्टोरी, या फिर नॉवेल वाली बुक ले सकते है। या फिर बात अगर सफलता की तो उसके लिए आप मोटिवेशनल बुक ले। जिससे की आप मोटिवेट फ़ील करे। इससे आपके पढ़ने की आदत भी अच्छी बन जाती है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular