हेलो एव्रीवन तो कैसे है आप सब। उम्मीद है कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। हर इंसान अपनी ज़िंदगी की शुरूआत एक नए सिरे से करना चाहता है, फिर वो चाहे स्वास्थ्य को लेकर हो या फिर करियर को लेकर। ज़िंदगी को नए सिरे से शुरू करने के लिए जनवरी का महीना सबसे बेस्ट है। ज़िंदगी के नए सफ़र को यादगार और खूबसूरत बनाने के लिए छोटे – छोटे गोल्ज़ को अपनी ज़िंदगी में अपनाना बेहद ज़रूरी है। जिससे आप शारीरिक और मानसिक दोनो तरीक़े से खुश रह सके।
अपनी ज़िंदगी के सफ़र को सही मुक़ाम तक पहुँचाने के लिए जीवन में एक सही लक्ष्य का होना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए अपनी ज़िंदगी में अपने छोटे – छोटे कदमों के साथ अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश कीजिए। अपनी ज़िंदगी के हर दिन को ख़ुशियों से भरने के लिए आप ऐसी चीजों का इस्तेमाल करे जो आपको ना सिर्फ़ बाहर से खुश करे बल्कि आपको अंदरूनी ख़ुशी का भी एहसास कराए। आपकी ज़िंदगी का हर दिन ख़ास और यादगार हो सकता है, अगर आप चाहो तो।
जीवन में बड़े पड़ाव तक पहुँचने के लिए छोटे – छोटे लक्ष्यों को पार करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि आप अपने जीवन में अपनी ग़लतियों से सीखकर ही आगे बढ़ते है। अगर लाइफ़ में सच में कुछ बनना और पाना चाहते हो तो अपने हर दिन की शुरूआत अच्छी सोच और अच्छे काम के साथ शुरू करे। अपने आतमविश्वास को बढ़ाने के लिए हर दिन अपने आपको मोटिवेट करे। अपने आपको मोटिवेट करने के लिए आप मोटिवेशनल थॉट या फिर कोई भी मोटिवेशनल स्पीच सुन सकते है, जिससे आपका आत्मविश्वास और भी पक्का हो जाएगा।
अपने अंदर की खूबियों को पहचाने

अपने अंदर को खूबियों को पहचानने के लिए एक दफ़ा शांत होकर सोचिए की ऐसा कौन सा काम है जिसको करने से वास्तव में आपको ख़ुशी मिलती है। कौन सा ऐसा काम है जिसे आप घंटो करने पर भी बौर नही हो सकते है। अपनी अंदर की खूबियों को बाहर निकालने और उन्हें पहचानने के लिए आप नई – नई गतिविधियाँ आज़माकर देख सकती है की आप किस काम को करने में निपुण है।
उस दफ़ा उन्ही कामों पर ध्यान दें जिसकी लोग तारीफ़ करते है, और साथ ही आप अपने परिवार या दोस्तों से उस काम के बारे में फ़ीड्बैक भी ले सकते है। ताकि उस काम को करने के लिए आपका आत्मविश्वास और भी बुलंद हो जाए।
अपने लिए एक विज़न बोर्ड तैयार करे

अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाए रखने के लिए एक विज़न बोर्ड तैयार करे, और उसे अपने स्टडी रूम या फिर बेडरूम में ऐसी जगह पर लगाए जहाँ आपकी नज़र बार – बार जाती हो ताकि आप जब भी नज़र घुमाओ हर बार आपको विज़न बोर्ड दिखायी दे और उस समय आप अपने आपको मोटिवेट महसूस करो।
विज़न बोर्ड में आप अपने सपनों, लक्ष्यों और इच्छाओं की तस्वीरें, quotes और ideas की फोटो को इकट्टा करके लगा सकते है, जिससे की आप अपने लक्ष्य से कभी ना भटके। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आपके आत्मविश्वास का पक्का होना बहुत ज़रूरी है, और अपने आत्मविश्वास को पक्का रकने के लिए विज़न बोर्ड सबसे आसान और सरल ट्रिक है।
हर दिन कुछ नया सीखे

जीवन में मानसिक और शारीरिक विकास को विकसित करने के लिए कोशिश करे की आप हर दिन कुछ नया सीखे। कुछ ऐसा जो आपकी ज़िंदगी को और भी ज़्यादा बेहतर और खूबसूरत बना दे। इसीलिए हर दिन अपने लिए थोड़ा सा वक़्त निकालकर कुछ नया और अच्छा काम सीखने की कोशिश करे। ज़िंदगी के हर दिन को बेहतर बनाने के लिए जब भी वक्त मिले कुछ नया सीखो।
जैसे कि किताबें पढ़ना, लेख लिखना, या समाचार पढ़ना। या फिर “क्यों” और “कैसे” पूछकर चीजों की गहरी समझ को विकसित करना। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य तेज़ी से विकसित होगा। ध्यान दे आप अपने जीवन में जो भी कुछ नया सीखने जा रहे है उसे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ सीखे। क्योंकि जीवन में सिखा हुआ कोई भी ज्ञान कभी व्यर्थ नही होता।
एक बड़ा लक्ष्य + छोटे स्टेप्स

अपने बड़े लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अपने कदमों को छोटे – छोटे हिस्सों में बाँटें ताकि आप अपने गोल्ज़ को बिना किसी घबराहट के आसानी से पूरा कर सके। ज़िंदगी में कामयाब होने के लिए अपना हर कदम हिम्मत और हौसले के साथ रखे। ताकि अगर आप कभी गिरे या लड़कड़ाए तो आप दोबारा से उठकर खड़े हो सके। अपने आपको हर कदम पर इतना कड़ा और मज़बूत बनाकर रखे। और हर स्टेप्स के साथ मोटिवेटेड बने रहें।
अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए एक चार्ट तैयार कीजिए और उसमें छोटे – छोटे लक्ष्य तैयार कीजिए। और उन लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए छोटे – छोटे स्टेप्स को फ़ॉलो कीजिए। छोटे लक्ष्य पूरा होने पर उस जीत को अनदेखा करने की बजाए उस जीत को सेलिब्रेट कीजिए, क्योंकि इससे आपका जज़्बा और आत्मविश्वास दोनो मज़बूत बनते है। और आपको यक़ीन हो जाता है की ये सब इतना भी मुश्किल नही है।
हर दिन अपनी स्किल को बेहतर बनाए

अपनी स्किल को और ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए हर दिन उस पर काम करे। ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर दिन अपनी स्किल को इम्प्रूव करे। अपनी अंदर की खूबियों को पहचानने के बाद उस काम को और अच्छे से करने की कोशिश कीजिए, जिससे की आप अपनी ज़िंदगी में एक बेहतर इंसान बन सको।
ज़िंदगी में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप हर उस काम के लिए समय निकाले जो आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज़रूरी है।
हर उस काम को सीखने का प्रयास करे जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। अपनी स्किल पर हर रोज़ थोड़ा – थोड़ा अभ्यास करें, साथ ही अपनी गलतियों पर भी ध्यान दे और उन ग़लतियों से सीखें। लगातार मेहनत करके अपनी क्षमता को और मजबूत बनाएं, ताकि आप हर दिन पहले से बेहतर बन सकें।
अपने स्वास्थ्य और फ़िट्नेस का प्रॉपर ध्यान रखे

आप अपने सपनो की सीमा तक तभी पहुँच सकते है, जब आपका शरीर स्वस्थ और तदुरुस्त होगा। इसीलिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप अपनी हेल्थ का प्रॉपर तरीक़े से ध्यान रखे। इसके लिए आप रोज़ाना हेल्थी से हेल्थी डाइयट को फ़ॉलो करे। साथ ही जितना ज़्यादा हो सके अपनी बॉडी को हायड्रेटड रखे। रोज़ाना सुबह व्यायाम या फिर सैर पर जाने की कोशिश करे।
रोज़ाना व्यायाम करने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है, जिससे आप पूरा दिन फ़्रेश और ऐक्टिव महसूस करते है।
शरीर को हेल्थी और फ़िट रखने के लिए आप कुछ टिप्स को फ़ॉलो कर सकती है। जैसे कि – सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाना, जंक फ़ूड अवॉड करना, कोल्डड्रिंक्स को अवॉड करना, खाने में ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्ज़ियों का सेवन करना जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्सीयम मिल सके।
हर सप्ताह के लास्ट में रिव्यू डे रखे

अपने गोल्ज़ तक पहुँचने के लिए हर सप्ताह के लास्ट में रिव्यू डे रखना सबसे बेस्ट तरीक़ा है। इससे ना सिर्फ़ आपको अपनी वीकनेस का पता चलता है, बल्कि इससे अपनी ग़लतियों के बारे में भी जानने को मिलता है। अगर आप चाहते है की ये चीज़ आपकी हैबिट बन जाए तो आप इसे हर सप्ताह के एक ही दिन और एक ही समय पर रखे। जैसे कि (संडे शाम 4-5 बजे)।
इस दिन अपने पूरे वीक का रिव्यू चेक करे। और अपने बारे में जानने की कोशिश करे। जैसे कि – इस हफ्ते मैंने क्या अचीव किया? कौन से टास्क्स पूरे नहीं हुए? सबसे प्रोडक्टिव दिन कौन सा था?
ये छोटी – छोटी चीजें आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाने में बहुत मदद करती है। और साथ ही आपको सही राह पर चलने के लिए भी मोटिवेट करती है।
लाइफ़ में सेल्फ़ केयर को प्रायऑरिटी दें

हर वक्त लाइफ़ में बिज़ी रहना भी लाइफ़ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम में से एक है। इसीलिए हर दिन कम से कम 15 से 20 मिनट खुद के लिए भी निकालना बहुत ज़रूरी है। जिसमें आप सिर्फ़ अपने साथ हो। मतलब ना कोई मोबाइल फ़ोन, ना कोई इंसान बस आप और आपकी सोच।
इससे आपको अपने बारे मे जानने का मौक़ा मिलता है। आप जान पाते है कि आपको क्या करना पसंद है या फिर आप अपनी लाइफ़ में क्या करना चाहते है इट्सेटरा।
उस ख़ाली समय में आप चाहे तो अपने आपको पैम्पर भी कर सकती है। इसके लिए आप फूट मसाज़ या फिर कोई अच्छा सा फ़ेसयल, या फिर बॉडी मसाज़। जिससे आप हल्का और रिलैक्स महसूस करे। या फिर आप उस समय अपनी पसंदीदा चीज़ कर सकती है। जैसे कि – म्यूज़िक सुनना, डान्स करना, या फिर सेल्फ़ केयर।
रोज़ाना की रूटीन बनाकर चले

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे ज़्यादा इम्पोर्टेंट है की आप अपनी रोज़ाना की रूटीन का टाइम टेबल पहले से ही बनाकर चले। टाइम टेबल बनाने से आपको अपने हर दिन के कामों का पता होता है की आज आपको पूरे दिन में कौन – कौन से कामों को पूरा करना है। इससे आपका टाइम भी ख़राब होने से बच जाता है। और आप अपने पूरे दिन के कामों को भी समय से पूरा कर पाते है।
अगर आप सब भी अपनी रोज़ाना की रूटीन को ईज़ी बनाना चाहते है तो आप भी अपना टाइम टेबल बनाकर रख सकते है। जो आपकी रोज़ाना की ज़िंदगी में ना सिर्फ़ सुधार करेगा, बल्कि आपकी रूटीन को भी काफ़ी हद तक सुधार देगा।
30-दिन का चैलेंज रखें

अगर आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पाने की कोशिश कर रहे है तो आपके लिए ये टिप्स बहुत लाभदायक हो सकती है। अपने आपको प्रूफ़ करने के लिए खुद को हर महीने एक नया चैलेंज दे। और इस चैलेंज को उस वक्त के अंदर ही कम्प्लीट करने की कोशिश करे। इससे आपका आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही आप अपने लक्ष्यो की तरफ़ भी तेज़ी से बढ़ते है।
अगर आप कोई भी चैलेंज अपने दिए गए समय पूरा करते है, तो उस जीत को नज़र अन्दाज़ करने की बजाय सेलिब्रेट करे। क्योंकि इससे आपको आगे बढ़ने की मोटिवेशन मिलती है। और आपका अपने सपनो को लेकर आत्मविश्वास और भी ज़्यादा पक्का हो जाता है।

