Wednesday, February 11, 2026
HomeFood & Recipesक्या बनाएं डिनर...

क्या बनाएं डिनर में आज? ट्राय करें ये बेस्ट इंडियन वेजिटेरियन आइडियाज

हे दोस्तों, तो कैसे है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छे होंगे। आज हम आपके लिए बहुत ही स्पेशल और इंट्रेस्टिंग टॉपिक लेकर आए है। आप सब तो जानते ही है, की हम सब के घरों में खाने को लेकर कितने नख़रे किए जाते है। कही बार तो ऐसा भी होता है, की अगर बच्चों की पसंद का लंच या डिनर नही बनता है, तो वो लोग खाना ऐसे का ऐसा छोड़ देते है। जिसके कारण खाना भी वेस्ट होता है, और साथ ही बच्चों का भी मूड ऑफ़ हो जाता है। लेकिन आप सब चिंता ना करे।

आज हम इस आर्टिकल के तहत आपको इंडीयन वेजिटेरियन में ऐसे शानदार डिनर आयडीयज़ देने वाले है। जिससे की आपका बच्चा खुश होकर लंच और डिनर दोनो अच्छे से करेगा। अगर आप सब भी ऐसी ही कुछ टिप्स और ट्रिक्स जानना चाहती है, तो हमारे आर्टिकल को आख़िर तक ज़रूर पढ़े। ताकि आप भी इस समस्या का समाधान पा सके।

सूखी आलू-बीन्स सब्ज़ी विद ज्वार रोटी

सूखी आलू-बीन्स सब्ज़ी विद ज्वार रोटी

अगर आप रात के डिनर में कुछ हेल्थी और टेस्टी खाना चाहते है, तो आप ये डिश ट्राई कर सकते है। ये टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्थी भी है। बीन्स में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर, प्रोटीन पाया जाता है और साथ ही ज्वार का आटा भी हमारी सेहत के लिए काफ़ी अच्छा है। क्योंकि ज्वार का आटा गेहूं की तुलना में ग्लूटन-फ्री होती है। ज्वार का आटा खाने से बॉडी को एनर्जी भी लंबे समय तक देती है। कम तेल में बनी सूखी सब्ज़ी और ज्वार रोटी का कॉम्बिनेशन लो फैट मील होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। ज्वार और बीन्स दोनो में ही प्रोटीन, फ़ाइबर, कैल्सीयम,विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए अपने डिनर या फिर लंच में इस मील को ज़रूर एड करे।

स्वीट कॉर्न सूप विद वेज सैंडविच

स्वीट कॉर्न सूप विद वेज सैंडविच

अगर आप रात के खाने में कुछ हल्का और हेल्थी खाना चाहते है, तो आप इस डिश को एक बार ज़रूर ट्राई करे। अगर आप इस डिश को प्रॉपर हेल्थी रखना चाहते है, तो आप सैंडविच बनाते समय जितना हो सके ज़्यादा से ज़्यादा सब्ज़ियों का इस्तेमाल करे। जैसे – (खीरा, टमाटर, शिमला, लेट्यूस, गाजर, पालक के पत्ते, ब्रोकोली, ऐवकाडो) इन सब्ज़ियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, फ़ाइबर, प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत ज़रूरी स्त्रोत है। स्वीट कॉर्न में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। सूप में मौजूद तरल तत्व शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।कम तेल में बना यह कॉम्बो फैट कम करता है, जबकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी देता है।

बैंगन भरता विद बाजरा रोटी

बैंगन भरता विद बाजरा रोटी

रात के खाने में अगर आप कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना चाहते है, तो आप इस डिश को ट्राई कर सकते है। बाजरा रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है, इसलिए यह उन लोगों के लिए काफ़ी अच्छा ऑल्टर्नटिव है जिन्हें गेहूं से एलर्जी या सेंसिटिविटी है। बाजरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखता है – डायबिटीज़ वालों के लिए बहुत ही लाभदायक है। बैंगन और बाजरा दोनों में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज़ से राहत देता है। बाजरा रोटी लंबे समय तक पेट भरा रखती है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वज़न कंट्रोल में रहता है।
बैंगन में विटामिन B6, C और पोटैशियम होते हैं, जबकि बाजरा में आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस – जो एनर्जी और ब्लड हेल्थ के लिए ज़रूरी हैं।

पालक पनीर विद ब्राउन राइस

पालक पनीर विद ब्राउन राइस

अगर आप रात के खाने में कुछ हेल्थी और टेस्टी खाना चाहते है, तो आप पालक पनीर विद ब्राउन राइस ट्राई कर सकते है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्सीयम, और मैग्नीशियम होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। पालक खाने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, और साथ ही कमजोरी को भी खतम करने में मदद मिलती है। इसी के साथ – साथ पनीर और ब्राउन राइस खाने से हमारे शरीर को फ़ाइबर, और प्रोटीन प्रयुक्त मात्रा में मिल जाता है। यह कॉम्बिनेशन लो फैट और हाई न्यूट्रिशन वाला है, जो लॉन्ग सैटायटी देता है यानी पेट देर तक भरा रहता है। दोनों में मौजूद विटामिन A, C, B12, और ज़िंक शरीर की इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं।

मिक्स वेजिटेबल करी विद मल्टीग्रेन रोटी

मिक्स वेजिटेबल करी विद मल्टीग्रेन रोटी

खाने का ये कॉम्बिनेशन पौष्टिक, हल्का और डाइजेशन-फ्रेंडली डिनर ऑप्शन है। ये मिल आपके लिए पूरी तरह से हेल्थी और पौष्टिक है। क्योंकि मिक्स वेजिटेबल करी में कही – तरह की सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे – गाजर, बीन्स, , मटर, शिमला मिर्च, लौकी आदि। इन सब सब्ज़ियों में प्रोटीन और मिनरल्स, फ़ाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे हमारे शरीर को एक साथ कई न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफ़ी हेल्पफुल्ल है। गेहूं, जौ, बाजरा, ज्वार और रागी जैसे अनाजों का मिश्रण कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट देता है। यह धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है, जिससे रातभर एनर्जी बनी रहती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। ये मिल पेट को रातभर हल्का रखकर अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

वेज पुलाव विद रायता

वेज पुलाव विद रायता

वेज पुलाव विद रायता रात के डिनर के लिए काफ़ी बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि ये मिल हल्का होने के साथ – साथ प्रोटीन, मिनरल्स, फ़ाइबर से भरपूर है। वेज पुलाव बनाने के लिए कई तरह की सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इस मिल को और ज़्यादा हेल्थी बनाने के लिए हरी सब्ज़ियों का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे कि – गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च इट्सेटरा इन सब में विटामिन A, C, आयरन और फाइबर होता है, जो आपके शरीर को हेल्थी और तंदुरुस्त रखने में मदद करता हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर करते हैं और गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है और कैल्शियम व प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इस मिल को रात के समय खाने से बेहतर नींद और डाइजेशन में मदद मिलती है

टमाटर दाल विद स्टीम्ड राइस

टमाटर दाल विद स्टीम्ड राइस

सबके द्वारा यही कहा जाता है की हमें रात के समय हमेशा कुछ लाइट वेट ही खाना चाहिए। जिससे की रात के समय हमारा पेट भी हल्का रहे, और हम एक अच्छी और फ़्रेश नींद लेकर सुबह उठे। टमाटर दाल विद स्टीम्ड राइस रात के डिनर करने के लिए बिलकुल बेस्ट ऑप्शन है। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होता है, जिसके कारण हमारी बॉडी को अच्छी ख़ासी मात्रा में प्रोटीन और फ़ाइबर मिल जाता है। और हम पूरा दिन एनर्जेटिक फ़ील करते है। अगर आप राइस के लिए ब्राउन राइस यूज़ करते है, तो आपकी बॉडी को और ज़्यादा नूट्रिशन और फ़ाइबर मिलता है। इसी के साथ – साथ टमाटर में लाइकोपीन होता है जो स्किन और दिल दोनों के लिए अच्छा है। डिनर को और ज़्यादा टेस्टी और हेल्थी बनाने के लिए साथ में थोड़ा नींबू और ग्रीन सलाद रख सकते हैं।

मेथी थेपला विद दही या अचार

मेथी थेपला विद दही या अचार

आप सब तो जानते ही है, की मेथी हमारी गट हेल्थ के लिए कितनी हेल्प्फ़ुल है। मेथी की पत्तियों में आयरन, कैल्शियम और विटामिन K होते हैं जो हड्डियों और खून के लिए लाभदायक हैं। मेथी थेपला रात के डिनर के लिए हल्का और कम तेल में बनने वाला खाना है, जो की बिलकुल लो-कैलोरी है। थेपला खाने की एक ऐसी चीज़ है,जो लंबे समय तक फ्रेश रहता है, इसलिए डिनर या लाइट ट्रैवल मील दोनों में बढ़िया विकल्प है। अगर आप रात के डिनर को फुल हेल्थी वर्ज़न बनाना चाहते है, तो आप इसमें चाहें तो थेपला में थोड़ा सा बेसन या ओट्स आटा मिलाकर न्यूट्रिशन बढ़ा सकते हैं। जिससे की ये टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्थ के लिए काफ़ी अच्छा होगा। आप इसे दही और अचार दोनो चीज के साथ ट्राई कर सकते है, इससे इसका टेस्ट और ज़्यादा एन्हैन्स हो जाएगा।

वेजिटेबल दलिया पुलाव

वेजिटेबल दलिया पुलाव

अगर आप अपने रात के डिनर में कुछ लाइट और हेल्थी खाना चाहते है, तो आप वेजिटेबल दलिया पुलाव ट्राई कर सकते है। ये डिश हेल्थी होने के साथ – साथ टेस्टी भी होती है। आप दलिया को और ज़्यादा हेल्थी और टेस्टी बनाने के लिए हल्की सब्ज़ियों का इस्तेमाल कर सकते है।जैसे – गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर। यह पुलाव हल्का, स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाला होता है। आप इसे रायता और अचार और तिकी हरी चटनी के साथ खाते है, तो ये और ज़्यादा चटाकेदार लगता है। दलिया में आयरन, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। जो आपकी हेल्थ के लिए काफ़ी हेल्प्फ़ुल है। दलिया आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता हैं।

शिमला मिर्च-टोफू स्टिर फ्राई

शिमला मिर्च-टोफू स्टिर फ्राई

ये खाना रात के डिनर के लिए हल्का, प्रोटीन से भरपूर है। आप इसे अपने डिनर में तब ट्राई करे, जब आपको कुछ फास्ट, हेल्दी और ऑयल-लाइट खाना चाहते हो। यह डिश नॉन-ग्रीसी, लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन होती है। टोफू मसल रिपेयर और बॉडी स्ट्रेंथ के लिए बहुत अच्छा होता है। टोफ़ू में लो कैलोरी होने के कारण वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसी के साथ – साथ अगर आप अगर आप डेयरी प्रोडक्ट अवॉइड करते हैं तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। हल्की डिश होने के कारण जल्दी हाई पच जाती है, जिसके कारण आप आराम से एक अच्छी नींद ले सकते है।

छोले-चना सलाद बाउल

छोले-चना सलाद बाउल

अगर किसी दिन आपका डिनर करने का मन नही है, तो आप छोले-चना सलाद बाउल बना कर खा सकते है। जिससे आपको भूख भी खतम होगी और आपको एनर्जेटिक भी फ़ील होगा। क्योंकि छोले-चना दूँ में हाई भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फ़ाइबर होता है। इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नही है। बस आपको ताज़ी सब्ज़ियों जैसे टमाटर, खीरा, प्याज़, शिमला मिर्च, गाजर और धनिया के साथ उबले हुए चनो को मिलाया जाता है। ऊपर से नींबू, नमक, काली मिर्च, और ऑलिव ऑयल या चाट मसाला डालकर यह सलाद बाउल तैयार हो जाता है। जो खाने में बड़ा हाई मज़ेदार होता है, और साथ ही बहुत हेल्थी होता है।

लौकी कोफ्ता करी विद जीरा राइस

लौकी कोफ्ता करी विद जीरा राइस

अगर आप रात के डिनर में कुछ हेल्थी और टेस्टी मील खाना चाहते है, तो आप लौकी कोफ्ता करी विद जीरा राइस ट्राई कर सकते है। जो की खाने में बहुत ही लाजवाब होते है। लौकी में 90% पानी होता है, जो बॉडी को ठंडक और क्लीन रखता है। इसी के साथ -साथ कब्ज़ दूर करने और डाइजेशन सुधारने में मदद मिलती है। जीरा पेट के लिए अच्छा, गैस और ब्लोटिंग से राहत देता है। ये डिश रात के खाने के लिए एक दम पर्फ़ेक्ट है क्योंकि इसमें लो कैलोरी फ़ैट है जिसके कारण खाना रात को जल्दी पच जाता है। और आप आसानी से एक चैन भरी नींद ले सकते है।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts