कॉलेज गर्ल्स के लिए डेली फुटवियर आइडियाज: कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश लुक

0
138

हे गर्ल्स! आप सब कैसे हो? उम्मीद है की आप सब मस्त और स्टाइलिश हो। कॉलेज लाइफ एक ऐसा समय होता है जब हर लड़की अपने रूप, अंदाज और फैशन को लेकर बहुत उत्साहित रहती है। हर दिन नए कपड़े, नए हेयरस्टाइल और जूते – चप्पल पहन कर कॉलेज जाना का एक अलग ही मज़ा होता है। हर लड़की चाहती है की उसका फुटवियर सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि पहनने में भी आरामदायक हो, क्योंकि दिन भर कॉलेज में क्लास, कैन्टीन और बहुत सारी जगह पर घूमना पड़ता है। इसलिए जरूरी है की हम ऐसे जूते-चप्पल चुनें जो स्टाइलिश भी और आरामदायक भी हो जो की हर आउट्फिट के साथ मैच करें। आज हम लाए हैं खास कॉलेज लड़कियों के लिए फुटवियर आइडियास, जो आपके लुक को और भी निखार देंगे। तो आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना आपको यहाँ पर हर स्टाइल के लिए कुछ ने कुछ खास जरूर मिलेगा।

फ्लैट सैन्डल

कॉलेज की लड़कियों के लिए फ्लैट सैन्डल एक दम जरूरी चीज होती है, क्योंकि ये हर रोज के फैशन में आराम और स्टाइल दोनों देती है। ‘कॉलेज जाने वाली लड़कियाँ हमेशा ऐसे फुटवियर चाहती हैं जो चलने में सुंदर लगे और आरामदायक भी हो।’ इसिलए फ्लैट सैन्डल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आजकल मार्केट में बहुत तरह के डिजाइन मिलते हैं। जैसे की स्ट्रैप वाली सैन्डल, कोल्हापुरी डिजाइन, स्लाइडर स्टाइल और पैस्टेल रंगों वाली फ्लैट सैन्डल, जो हर आउट्फिट के साथ परफेक्ट लगती है। ये सैन्डल जीन्स, कुर्ती, टॉप और ड्रेस सब के साथ क्लासी लुक देती है। फ्लैट सैन्डल से कॉलेज लड़कियों का लुक सिम्पल, स्मार्ट और मॉडर्न लगता है।

कूल स्नीकर्स

आजकल कॉलेज की लड़कियां अपने फैशन पर बहुत ध्यान देती है। स्नीकर्स आज के समय मे एक ऐसा फैशन बन गया है जो सुविधा के साथ में स्टाइल भी देता है। हर लड़की चाहती है की उसका रूप सदा सुंदर लगे। सफेद रंग के स्नीकर्स सबसे लोकप्रिय होते है। क्योंकि ये हर कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं। जो लड़की सिम्पल रहना पसंद करती है, उनके लिए पैस्टेल रंग जैसे पीच, लैवन्डर, या हल्का नीला रंग बहुत सुंदर लगता है। ये रंग बिल्कुल हल्के और सुंदर लगते है। स्नीकर्स के साथ छोटी सॉक्स पहनने से रूप और भी ज्यादा बेस्ट लगता है।

ट्रडिशनल जूती स्टाइल

आज के समय में फैशन के नए नए ट्रेंड आते जाते रहते हैं, पर जूती आज भी अपनी पहचान को बनाए हुए है। कॉलेज लड़कियों के लिए जूती सिर्फ एक फुटवियर नहीं, बल्कि हमारे पुराने समय की परंपरा भी है। हाथों से बनी जूती, उस पर किए गए सुंदर डिजाइन मस्त लगते है। पंजाब की फुलकारी जूती, राजस्थान की मिरर वर्क जूती, और हरियाणा की लेदर जूती, सभी का अपना एक अलग ही रूप है। कॉलेज लड़कियों के लिए जूती एक परफेक्ट ऑप्शन है। क्योंकि ये आकर्षक होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती है। ये जूती कुर्ती, सूट या जीन्स के साथ पहनी जा सकती है।

स्मार्ट लोफर शूज़

कॉलेज लड़कियों के लिए स्मार्ट लोफर शूज बहुत ही स्टाइलिश और कम्फर्टबल चॉइस है। क्लासिक ब्लैक लोफर हमेशा सुंदर और सिम्पल होते है। जो यूनिफॉर्म या कैजुअल दोनों के साथ आसानी से मैच हो जाते है। अगर ट्रेंडी लुक चाहिए तो पेटेंट लेदर लोफर शाइनिंग फिनिशिंग के साथ परफेक्ट लगते है। कॉलेज ईवेंट या क्लास के लिए थोड़ा अलग लुक चाहिए तो स्लिप-ऑन लोफर सबसे अच्छे है, क्योंकि बिना लैस के पहने जा सकते है। जिन लड़कियों की हाइट कम होती है वो अपने लिए ब्लॉक हील लोफर शूज चुन सकती है। ये शर्ट या फॉर्मल ट्राउज़र के साथ बेहतरीन लगते है। और अगर कम्फर्ट के साथ थोड़ा स्पोर्टी लुक चाहिए तो लोफर – स्नीकर कॉम्बो बिल्कुल परफेक्ट है। इन सब ऑप्शन के साथ आप अपने कॉलेज स्टाइल को स्मार्ट और कॉन्फिडेंट बना सकती हो।

पार्टी वीयर हील्स

कॉलेज की लड़कियों के लिए पार्टी वेयर हील चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन स्टाइल और कम्फर्ट दोनों जरूरी है। अगर आपको डीटेल हीलस पसंद है तो यह आपको सुंदर और पतली दिखाते है, खासकर शॉर्ट ड्रेस के साथ एक दम परफेक्ट लगती है। अगर आपको आराम भी चाहिए ब्लॉक हीलस चुन सकती हो क्योंकि यह लंबी पार्टी में चलने में मदद करती है। अगर आप को ज्यादा स्टाइलिश लुक चाहिए तो पेंसिल हीलस बेस्ट है। यो परो को लंबा और एलेगएन्ट लुक देती है। फरेशेर पार्टी या कॉलेज फंगक्शन के लिए किटन हीलस पहनना भी एक सिम्पल और उटफिट लुक देता है। आप अपनी ड्रेस के हिसाब से सभी हीलस ट्राइ कर सकती है। यो की हर आउट्फिट के साथ बेहतरीन लगती है।

स्लिप-ऑन शूज

कॉलेज गर्ल्स के लिए स्लिप-ऑन शूज एक बहुत ही कम्फ़्टर्बल और स्टाइलिश ऑप्शन है। ये शूज डेली वेयर के लिए परफेक्ट होते है। इन शूज को कॉलेज के कॅम्पस में ईज़ली पहना जा सकते है। ये शूज टाइम सैविंग भी होते है। क्यूंकि आपको इन शूज में लैस बांधने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप ये शूज जीन्स, स्कर्ट, या ड्रेस के साथ पहनती है, तो आपका स्मार्ट कैजुअल स्टाइल बिल्कुल कम्प्लीट लगता है।

स्ट्रैप वाली चप्पल

स्ट्रैप वाली चप्पल कॉलेज लड़कियों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये चप्पल रोजाना कॉलेज रूटीन के लिए लाइट वैट और घूमने के लिए बिल्कुल सही होती है। ऐसी चप्पल लंबे समय के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है। इन वाली चप्पल में अलग-अलग डिजाइन और रंग मिलते है। सिम्पल सिंगगल स्ट्रैप, ट्रेंडी डबल स्ट्रैप, या फिर क्यूट अलंकृत स्ट्रैप ये सब आउट्फिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। जीन्स, शर्ट , या फिर शॉर्ट ड्रेस के साथ ये चप्पल परफेक्ट लगती है। साथ ही साथ लुक को ट्रेंडी और चिक बना देती है। चप्पल हमेशा कम्फर्ट होनी चाहिए।

मॉडर्न प्लेटफॉर्म सैन्डल

कॉलेज गर्ल्स के लिए मॉडर्न प्लेटफॉर्म सैन्डल काफी स्टाइलिश और कम्फ्टबल ऑप्शन है। ये सैन्डल हाइट बढ़ते हैं और हर आउट्फिट को ट्रेंडी और चिक लुक देते है। इनमे अलग डिजाइन और मटीरीअल मिल जाते है। कुछ सैन्डल कैजुअल और डेली वेयर के लिए परफेक्ट होते है। जबकि कुछ सैन्डल ऑफिस और पार्टी के लिए सही माने जाते है। क्यूंकि ये सैन्डल ज्यादा भारी नहीं होते है,साथ ही साथ ये लाइट वैट और कम्फ्टबल होते है। कम्फर्ट और फैशन के परफेक्ट काम्बनैशन होने की वजह से ये कॉलेज गर्ल्स का परफेक्ट फैशन आइटम बन गए है।

कम्फर्ट सपोर्ट शूज

कॉलेज लड़कियों के लिए आरामदायक स्पोर्ट्स शूज बहुत जरूरी होते है। यह जूते ना सिर्फ सुंदर दिखते है, बल्कि दिनभर चलने, क्लास लेने और कॅम्पस के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते है। लड़कियों को ऐसे जूते चाहिए जो हल्के के साथ – साथ हवा पास होने वाले और नरम तलवे वाले हो, ताकि पैर आराम से टीके और चलने में परेशानी ना हो। स्पोर्ट्स शूज रंगीन या ट्रेंडी हो सकते है। जैसे हल्के रंग के, चमकीले रंग या सफेद रंग के आसानी से मिल जाती है। जो कॉलेज के कपड़ों के साथ आराम से मिल जाते है। ऐसे शूज सुंदर भी लगते है, और आरामदायक भी होते है जिसे चलने में भी आसानी रहती है।

“Everyday Elegance: Simple लेकिन Stylish Sandal Names”

  1. स्ट्रैपी प्लेटफॉर्म सैंडल
  2. ब्लॉक हील प्लेटफॉर्म सैंडल
  3. चमकदार प्लेटफॉर्म सैंडल
  4. फ़्लावर प्रिंट प्लेटफॉर्म सैंडल
  5. कुशन प्लेटफॉर्म सैंडल
  6. वेज प्लेटफॉर्म सैंडल
  7. टखने के स्ट्रैप प्लेटफॉर्म सैंडल
  8. खुली पंजे वाली प्लेटफॉर्म सैंडल
  9. आसानी से पहनने वाले प्लेटफॉर्म सैंडल
  10. जूट जैसी तली वाले प्लेटफॉर्म सैंडल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here