Saturday, February 7, 2026
HomeLifestyleFashionHaldi Function Look: मॉडर्न ट्विस्ट के साथ 9 ट्रेंडी ट्रेडिशनल ड्रेसेस!

Haldi Function Look: मॉडर्न ट्विस्ट के साथ 9 ट्रेंडी ट्रेडिशनल ड्रेसेस!

हे गाइज़, तो कैसे है आप सब। आप सब तो जानते ही है की शादी का सीज़न शुरू हो चुका है। शादी जैसे बड़े फ़ंक्शन में छोटे – छोटे बहुत से फ़ंक्शन होते है जैसे – हल्दी, महेन्दी, संगीत, और लास्ट शादी वाला दिन। शादी के हर फंक्शन में महिलाएं ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं। इसीलिए वो हर फ़ंक्शन के लिए एक से एक बढ़िया ड्रेस का चयन करती है। ताकि वो हर फ़ंक्शन में सबसे बेस्ट दिखे।

हल्दी की रस्म खुशियों और रंगों का सबसे हल्का-फुल्का लेकिन सबसे ग्लोइंग सेरेमनी होती है। हल्दी की रसम हर ब्राइड के लिए बेहद ख़ास रसम होती है। इसीलिए हर ब्राइड चाहती है कि वो इस रसम में सबसे सुंदर और प्यारी लगे। इसीलिए वो इस फ़ंक्शन के लिए अनेको तरह के आउट्फ़िट्स ट्राई करती है। लेकिन कभी – कभी लाख कोशिश करने के बाद भी ऐसी ड्रेस नही मिल पाती जैसा लुक आप चाहती है। अगर आप भी हल्दी फ़ंक्शन के लिए कुछ स्टाइलिश और मॉडर्न लुक करना चाहती है तो आप हमारे आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े।

फ्लोरल लहंगा विद केप दुपट्टा

अगर आप हल्दी फ़ंक्शन के लिए ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनो को मिश्रण चाहते है, तो आप ये आप ये आउट्फ़िट ट्राई कर सकती है। अगर आप अपनी हल्दी फ़ंक्शन में अलग से हाइलायट रहना चाहती है तो उसके लिए आउट्फ़िट का कलर ब्राइट टोन में ले। जैसे – की सनफ्लावर येलो, मस्टर्ड, लेमन, पेस्टल पिंक या ग्रीन टिंटेड येलो।

इसी के साथ आउट्फ़िट का फ़ैब्रिक आप ऑर्गेंज़ा, जॉर्जेट या सिल्क में ले सकती है, ताकि लुक प्रीटी लगे। फ्लोरल लहंगा विद केप दुपट्टा को क्लासिक लुक देने के लिए आप ताज़े फूलों का मांग टीका, झुमके, चूड़ियाँ और रिंग्स। साथ ही मेकअप के लिए आप ड्यूई बेस, गोल्डन हाइलाइटर, पीच ब्लश, न्यूड या कोरल लिप्स ये स्टल सा मेकअप जो की आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे। साथ ही फ़ुटवीयर के लिए आप फ्लोरल जूतियाँ या मिरर वर्क फ्लैट सैंडल्स पहनें।

पेस्टल येलो अनारकली विद गोल्ड डिटेलिंग

पेस्टल येलो अनारकली सूट हल्दी फ़ंक्शन के लिए गॉर्जस और एलिगेंट चॉस है। क्योंकि ये कलर हल्दी फ़ंक्शन की थीम से मैच करता है। लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप गोटा-पत्ती या फ्लोरल ज्वेलरी (जैसे जेस्मिन या गुलाब थीम) का इस्तेमाल कर सकती है। हल्दी फ़ंक्शन में आउट्फ़िट के साथ – साथ हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखता है। इसीलिए हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ्ट वेव्स ओपन हेयर या हाफ टाई विथ फ्लॉवर एक्सेंट बना सकती है।

लेकिन अगर आपका हल्दी फ़ंक्शन आउट्डॉर है, तो लो बन या ब्रेड विद रियल फ्लावर्स (जैसे गेंदा या बेबी ब्रेथ) बहुत खूबसूरत लगेगा। साथ ही फ़ुटवीयर के लिए आप गोल्डन फ्लैट्स, एथनिक सैंडल्स या मिरर वर्क जुती हल्दी के लिए परफेक्ट रहेंगी। अगर आप चाहते है, की आपका लुक और भी ज़्यादा रॉयल लगे तो उसके लिए आप गोटा-पत्ती या सीक्विन वर्क पॉटली साथ में कैरी करे।

मिरर वर्क शरारा सेट

ये मिरर वर्क शरारा सेट ब्राइट, ट्रेंडी और ट्रेडिशनल तीनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देता है। हल्दी फ़ंक्शन के लिए ये आउट्फ़िट सबसे ज़्यादा ग्लोइंग और फ़ेस्टिव वाइब देता है। इस दिन के लिए जितना हो सके उतना ब्राइट शेड का आउट्फ़िट कैरी करे। जैसे – ग्रीन, येलो, मस्टर्ड जिन पर सिल्वर या गोल्ड मिरर डिटेलिंग हो। अगर आप अपना आउट्फ़िट मॉडर्न टच में चाहती है तो आप हल्का फ्लोई शरारा विद शॉर्ट कुर्ती या पीपलम स्टाइल टॉप कैरी कर सकती है। जो की बेस्ट लगेगा।

दुपट्टे के लिए नेट या ऑर्गेंज़ा फ़ैब्रिक चुनें जिसमें हल्का मिरर या गोटा बॉर्डर हो ताकि आउटफ़िट और भी ग्रेसफुल लगे। साथ ही जवेलरी के लिए आप फ़्लावर जवेलरी या फिर ऑक्सीडाइज़्ड ईयररिंग्स पहन सकती है, जो की इस आउट्फ़िट के साथ बहुत प्यारे लगेंगे।हेयरस्टाइल के लिए मैसी बन या ओपन वेवी हेयर में ताज़े फूल सजाना इस पूरे लुक को पूरा कर देता है।

हाफ़ साड़ी या स्कर्ट-टॉप फ्यूज़न सेट

हल्दी फ़ंक्शन के लिए हाफ़ साड़ी या स्कर्ट-टॉप फ्यूज़न सेट एकदम हटके और ग्रेस्फ़ुल चॉस है। ये आउटफ़िट साउथ इंडियन ट्रेडिशनल वाइब को मॉडर्न टच में पेश करता है। कलर कॉम्बो की बात करे तो उसके लिए आप ब्राइट येलो, गोल्ड या पेस्टल ग्रीन शेड की फ्लोई स्कर्ट के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ या क्रॉप टॉप पहन सकती है। जैसे कि – पिंक, ऑरेंज या ऑफ-व्हाइट टोन। इस आउट्फ़िट को मॉडर्न टच देने के लिए ऊपर से हल्का दुपट्टा या स्टोल ड्रेप करें, जिसे साड़ी की तरह एक साइड पिन कर लें, ताकि “हाफ़ साड़ी” इफ़ेक्ट बने। ये लुक दिखने में स्टाइलिश तो है ही, और साथ ही पहन्ने में भी बेहद कम्फ़्टर्बल है।

ज्वेलरी में फ्लोरल एक्सेंट्स या ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर सेट दोनों खूबसूरती से सूट करते हैं। साथ ही फ़ुट वीयर के लिए मिरर वर्क वाली जूतियाँ, या फिर फ़्लैट्स चुने। ताकि आप हल्दी में होने वाली रस्मों को आसानी से कर सके। हेयरस्टाइल के लिए आप सुंदर सी ब्रेड बनाकर उसमें फूलों का हेयर एक्सेसरी लगाकर लुक को पूरा करें।

धोती पैंट विद क्रॉप टॉप

हल्दी फ़ंक्शन के लिए अगर आप कुछ ट्रेंडी, स्टाइलिश और कम्फ़्टर्बल कुछ कुछ पहनना चाहती है, तो धोती पैंट विद क्रॉप टॉप बेस्ट चॉस है। ये आउट्फ़िट पारंपरिक इंडियन टच के साथ मॉडर्न फ्लेयर देता है। हल्दी जैसे ख़ास फ़ंक्शन के लिए ब्राइट कलर्स चुने। जैसे -मस्टर्ड येलो, पेस्टल ऑरेंज, लाइम ग्रीन या गोल्डन-बेज़ टोन। ताकि लुक एकदम हटकर लगे। आप अपने आउट्फ़िट को अगर स्टाइलिश टच देना चाहती है तो उसके लिए सिल्क या कॉटन ब्लेंड फ़ैब्रिक में ड्रेप्ड धोती पैंट लीजिए और उसके साथ मिरर वर्क, गोटा पट्टी या सिक्विन डिटेल वाला क्रॉप टॉप पेयर करें।

अगर आप लुक को थोड़ा और एलिगेंट बनाना चाहती है तो ऊपर से हल्का शिफॉन या नेट केप दुपट्टा डाले। साथ ही जवेलरी के लिए आप फ्लोरल झुमके, हथफुल्ल, चूड़ियाँ इन सब चीजों का यूज़ कर आप अपने लुक की शोभा और बढ़ा सकते है। मेकअप के लिए आप ब्रॉन्ज टोन बेस, कोरल ब्लश और न्यूड लिप्स आपके लुक को और चमकदार बना देगा।

फ्लोई स्कर्ट विद शॉर्ट कुर्ती

हल्दी फंक्शन के लिए फ्लोई स्कर्ट विद शॉर्ट कुर्ती एक बेहद ग्रेसफुल और फ़ेस्टिव चॉइस है। साथ ही ये आउट्फ़िट आरामदायक के साथ – साथ ट्रेंडी भी है। हल्दी फ़ंक्शन के लिए आप पीला, मस्टर्ड, लाइम ग्रीन, पेस्टल ऑरेंज या आइवरी शेड्स ट्राई कर सकते है, जो की फ़ंक्शन के हिसाब से बिलकुल पर्फ़ेक्ट रहेंगे। इस आउट्फ़िट के आप ऑर्गेंजा, जॉर्जेट या कॉटन-सिल्क जैसे हल्के और फ्लोई मटेरियल चुन सकती है जिससे कि आउट्फ़िट का लुक और भी ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल और ग्रेस्फ़ुल लगे। साथ ही स्कर्ट पर हल्का गोटा-पट्टी या मिरर वर्क करवा सकते है जिससे कि आउट्फ़िट और भी ज़्यादा प्यारा लगे। जवेलरी के लिए आप फ़्लोरल जवेलरी या फिर ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर ज्वेलरी हल्दी फ़ंक्शन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।

साथ ही झुमके + हाथफूल का कॉम्बिनेशन बहुत एलीगेंट लगता है। हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ्ट कर्ल्स विद गजरा या फिशटेल ब्रेड विद फ्लावर और साथ ही मेकअप के लिए dewy base, हल्का ब्लश और nude lips आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे।

इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट

इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट हल्दी फ़ंक्शन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट पेयर है। ये आउट्फ़िट आपको ट्रेडिशनल का charm और वेस्टर्न का स्टाइल दोनो एक साथ देता है। यह लुक आपको मॉडर्न, एलिगेंट और फेस्टिव तीनों दिखाएगा। हल्दी फ़ंक्शन के हिसाब से आउट्फ़िट का कलर चुने। जैसे – की सनफ्लावर येलो, मस्टर्ड, पेस्टल ग्रीन, पिस्ता या हल्का ऑरेंज बहुत अच्छा लगता है। साथ ही फ़ैब्रिक के लिए आप जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, क्रेप या शिफॉन चुन सकती है। जिससे की आउट्फ़िट और ज़्यादा ग्रेस्फ़ुल लगे। अगर आपको इस आउट्फ़िट में इंडो वेस्टर्न का लुक चाहिए तो शरारा के साथ थोड़ा फ्यूज़न करें। पेपलम टॉप, क्रॉप टॉप या जैकेट-स्टाइल कुर्ती बहुत ट्रेंडी लगती है।

साथ ही ऑफ-शोल्डर या वन-शोल्डर टॉप से थोड़ा ग्लैम टच मिलेगा। हेयरस्टाइल के लिए खुले सॉफ्ट कर्ल्स के साथ फ्लोरल हेयर क्लिप्स, या फिर लो बन विद गेंदा फ्लावर एक्सेंट्स। और अगर वेस्टर्न टच चाहिए हाफ बन या वेवी पोनीटेल ट्राय करे। फ़ुटवीयर के लिए आप गोल्डन या मिरर वर्क जुती, या फिर ब्लॉक हील्स अगर आप थोड़ा हाइट चाहती हैं। साथ में मिनी पॉटली बैग या क्लच कैरी करें। जिससे की आपका लुक और भी ज़्यादा क्लासी लगे।

टैसल कुर्ता सेट

अगर आप अपने हल्दी फ़ंक्शन के लिए कुछ यूनीक और कम्फ़्टर्बल वीयर करना चाहते है, तो आप टैसल कुर्ता सेट को एक बार ज़रूर ट्राई करे। इस कुर्ता सेट में टैसल डिटेल्स आउटफिट में फ्रेशनेस और फेस्टिव टच दोनों लाते हैं। आप इसे अपने हल्दी, महेन्दी या फिर संगीत जैसे फ़ंक्शन में भी वीयर कर सकती है। इस आउट्फ़िट में आपका लुक सिम्पल होकर भी सबसे प्यारा लगेगा। अगर आप चाहती है कि आपका लुक सबसे यूनीक लगे। तो उसके लिए आप येलो, मस्टर्ड, पेस्टल ग्रीन, मिंट, पीच या ऑफ-व्हाइट विद येलो चुन सकती है।

आउट्फ़िट को और स्टाइलिश बनाने के लिए अगर कुर्ता स्ट्रेट कट या A-line है, तो उसके साथ पलाज़ो या फ्लेयर्ड पैंट्स वीयर करे। चाहें तो कुर्ते की लंबाई थोड़ी शॉर्ट रखकर नीचे गोटा बॉर्डर स्कर्ट या शरारा भी पहन सकती हैं। डुपट्टा पर टैसल्स या कलर कॉन्ट्रास्ट किनारा हल्दी वाइब को और बढ़ाता है। अगर आप इस आउट्फ़िट के साथ मॉडर्न लुक चाहती है, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी कैरी करे। हेयरस्टाइल के लिए ब्रेडेड बन विद फ्लोरल एक्सेंट्स, हाफ टाई विथ पेस्टल क्लिप्स, याखुले वेवी बालों में छोटे टैसल ईयरिंग्स का charm रख सकते है। फ़ुटवीयर के लिए गोटा या मिरर वर्क जुती सबसे प्यारी लगती है।

शिफॉन रफ़ल साड़ी

शिफॉन रफ़ल साड़ी हल्दी फंक्शन के लिए एक परफेक्ट मॉडर्न-एथनिक चॉइस है। इसका फ्लोई टेक्सचर और playful रफ़ल्स आपके पूरे लुक को graceful और photogenic बना देते हैं। हल्दी फ़ंक्शन के लिए आप ब्राइट कलर चुन सकते है। जैसे – की सनशाइन येलो, मस्टर्ड, लेमन, पेस्टल पीच या मिंट ग्रीन। अगर आप थोड़ी यूनिक दिखना चाहें तो ombre effect या contrast ruffle border वाली साड़ी चुनें। साड़ी में लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए आप ऑफ-शोल्डर, स्ट्रैपी या डीप V-नेक ब्लाउज़ सिलवा सकती है, जो की आपके पूरे लुक को मॉडर्न टच देगा।

साथ ही मिरर वर्क, गोटा पट्टी या सीक्विन डिटेलिंग वाला ब्लाउज़ festive vibe लाएगा। जवेलरी के लिए आप फ़्लोरल या फिर कोलापुरी झुमके आपके लुक को और भी ज़्यादा स्टाइलिश बना देंगे। मॉडर्न टच के लिए स्टेट्मेंट ईर्रिंग या फिर गोल्डन हूप्स ईर्रिंग भी ट्राई कर सकती है। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप मैसी बन विध फ़्लोरल एक्सेसरीज़, या फिर डबल स्टाइल बबल ब्रेड विध फ़्लोरल एक्सेसरीज़ आपके लुक में चार चाँद लगा देगी।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts