हे गाइज़, तो आज हम बात करने वाले है पतले बालों को लम्बा और घना बनाने के लिए क्या कुछ कर सकते है। आजकल सभी लोग अपने पतले और मुर्जाए हुए बालों से बहुत परेशान है क्योंकि डेली की दिनचर्या में अच्छे से खान – पान ना होने की वजह से और साथ ही रिलैक्सिंग नींद ना मिलने के कारण बालों का झड़ना बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसके कारण लोगों को बालों की अनेको समस्या का सामना करना पढ़ता है। अगर आपको भी लम्बे और घने बाल पसंद है, लेकिन आपके बाल हल्के और मुर्जाए हुए है तो आप हमारे द्वारा बताए गए ये हेयरकट ट्राई कर सकती है जिसके कारण आपके बालों में अच्छा ख़ासा वॉल्यूम दिखेगा। पतले बालों को घना और वॉल्यूमिनस दिखाना अब मुश्किल नहीं! सही हेयरकट आपके पूरे लुक को तुरंत अपग्रेड कर सकता है।
पतले और हल्के बालों को घना और मज़बूत बनाने के लिए सही देखभाल और कुछ स्मार्ट बदलाव बेहद ज़रूरी हैं। बालों की जड़ो को हेल्थी और मज़बूत रखने के लिए सबसे पहले स्कैल्प केयर पर ध्यान दे। जैसे कि – हफ़्ते में 1से 2 बार ऑलिंग करे। साथ ही हल्के वॉल्यूमाइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। प्रोटीन और विटामिन-E से भरपूर हेयर मास्क बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं। इसीलिए आप डॉक्टर की सलह लेकर हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकती है। बालों में हीटिंग का इस्तेमाल कम से कम करे। हर वॉश के बाद हल्का लीव-इन सीरम लगाएं, जिससे बाल फ्रिज़-फ्री और फ्लफी दिखते हैं। सही डाइट को फ़ॉलो करे। जैसे – दालें, मेथी, पालक और नट्स भी बालों को भीतर से स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।
पतले और हल्के बालों को बनाएं घना, मजबूत और खूबसूरत – जानें ये असरदार टिप्स!
यू-शेप कट विद फ्रंट लेयर्स

यू-शेप कट विद फ्रंट लेयर्स उन गर्ल्ज़ के लिए पर्फ़ेक्ट है जो बालों में नैचुरल फ्लो और शेप चाहती हैं। इस कट में पीछे के पोर्शन की तरफ़ बाल यू शेप में गिरते है जिससे बालों को एक सुंदर, सॉफ्ट कर्व मिलता है। अगर आप अपने लुक को थोड़ा और स्टाइलिश रखना चाहती है तो साथ में फ्रैंट लेयर्स भी रखे। खासकर अगर आपका फेस ओवल, राउंड या हार्ट शेप है तो ये कट एकदम फिट है। लेयर्स बालों में वॉल्यूम और बाउन्स जोड़ता है, जिसके कारण पतले और मुर्जाए हुए बाल घने लगते है। जिससे कि लुक और शानदार दिखता है। ये हेयरकट पार्टी, कॉलेज, ऑफिस हर जगह क्लासी और मॉडर्न वाइब देता है। इसे ब्लो-ड्राई या कर्ल करके भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
स्टेप कट

स्टेप कट उन बालों के लिए पर्फ़ेक्ट कट है जो अपने बालों में नैचरल वॉल्यूम और बाउन्स जोड़ना चाहते है। इस कट में बाल स्टेपवाइज़ ट्रिम किए जाते है जिससे बालों में हर एक लेयर का क्लियर डिफ़िनेशन दिखता है। ये कट ज़्यादातर लोंग या फिर मीडीयम बालों पर शानदार लगता है। ये कट होते ही अच्छा – ख़ासा वॉल्यूम आपके बालों में तुरंत नज़र आने लगता है। स्टेप कट चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम करता है। ये कट करवाने के बाद बालों को स्टाइल करना भी बहुत आसान हो जाता है। फिर आप चाहे तो स्ट्रेट लुक पसंद करे या फिर वेवी कर्ल। यह हेयरकट आपको एक मॉडर्न, फ्लोई और फुलनेस वाला लुक देता है जो कॉलेज, ऑफिस और पार्टी हर जगह परफेक्ट दिखे। अगर आप भी अपने बालों में नैचरल वॉल्यूम पाना चाहती है तो एक बार इस हेयरकट को ज़रूर ट्राई करे।
लेयर कट

अगर आप अपने बालों को हल्का बाउन्सी, सुपर-फ्रेश लुक देना चाहती है तो आप इस हेयरकट को ट्राई कर सकती है। ये कट हर एक चहरे पर खिलता है, जिसके कारण लड़कियों के चहरे पर एक अलग सी ही चमक आ जाती है। इस कट में बालों को अलग-अलग लंबाई में ट्रिम किया जाता है, जिससे बालों में खूबसूरत लेयर्स बनती हैं जो पूरे हेयर्स को नेचुरल फ्लो और परफेक्ट शेप देती हैं। जिसके कारण पतले बालों में तुरंत घनापन और वॉल्यूम आ जाता है। यही नही ये कट मोटे बालों को कंट्रोल और शाइन देता है। इस कट में आप बालों को अनेको तरह से स्टाइल कर सकती है। जैसे कि अगर आप चाहे तो हल्की वेव्स बना सकती है या फिर स्लीक स्ट्रेट, हाई पोनीटेल विध फ़ेस फ़्रेमिंग लेयर्स। जो आपके लुक को फ़्रेश और यंग दिखाने में मदद करेगी।लेयर्स हमेशा हेयर को स्टाइलिश, यूथफुल और एफ़र्टलेस ग्लैम लुक देती हैं।
वोल्यूमाइज्ड क्राउन लेयर्स

वोल्यूमाइज्ड क्राउन लेयर्स एक पर्फ़ेक्ट हेयरकट है बालों में वॉल्यूम और बाउन्स लाने के लिए। वॉल्यूमाइज़्ड क्राउन लेयर्स बालों के टॉप वाले हिस्से को ज्यादा भरा-भरा और लिफ्टेड दिखाने में मदद करता है। इस कट में क्राउन एरिया पर शॉर्ट लेयर्स बनाई जाती हैं, जिससे ऊपर की तरफ नेचुरल लिफ्ट मिलती है और बाल फ्लैट नहीं दिखते। ये लेयर्स बालों में तुरंत टेक्सचर, बॉडी और बाउंस जोड़ती है। खासकर पतले और कम वॉल्यूम वाले बालों के लिए यह एक गेम-चेंजर कट है। इस कट में हेयरस्टाइल करना भी बहतु आसान है। आप जैसे चाहे वैसे बालों को स्टाइल कर सकती है। हल्का ब्लो-ड्राई, रूट लिफ्ट स्प्रे या सिर्फ फिंगर-स्टाइलिंग से आप क्राउन पर खूबसूरत वॉल्यूम ला सकती है। यह स्टाइल आपके ओपन हेयर, पोनीटेल और हाफ-टाईड जैसे – हेयरस्टाइल सबको सुपर-ट्रेंडी और लव्ली बना देता है।
लेयर्ड यू-कट

लेयर्ड यू-कट एक ऐसा हेयरकट है जो बालों को नेचुरल वॉल्यूम, बाउंस और खूबसूरत फ्लो देता है। इस हेयरकट में बालों के पीछे का स्टाइल ‘U’ की तरह बनता है। जिससे की हेयर बहुत हाई शानदार और एलिगेंट दिखायी पड़ते है। पूरे बालों में दी गई लेयर्स इन्हें हल्का, मूवेबल और फ्रेश बनाती हैं, जिससे हेयरकट बिना ज्यादा स्टाइलिंग के भी हमेशा सेटेड लगता है। ये हेयरकट लम्बे और मीडीयम बालों पर बेहद शानदार लगता है, क्योंकि यह लंबाई को बनाए रखते हुए बालों में फुलनेस जोड़ता है। पतले और मुर्जाए हुए बालों को भी इस हेयरकट में अच्छा ख़ासा वॉल्यूम मिल जाता है। फ्रंट लेयर्स, फेस-फ्रेमिंग या कर्टन बैंग्स के साथ यह कट और भी ज़्यादा ट्रेंडी और फ्लैटरिंग बन जाता है। ओपन हेयर, कर्ल्स या हाई-पोनी हर हेयरस्टाइल में लेयर्ड यू-कट का फॉल बेमिसाल दिखता है।
टेपरड लेयर्स

टेपरड लेयर्स हेयरकट एक ट्रेंडी हेयरकट है। ये हेयरकट पतले और मुर्जाए हुए बालों के लिए एक रामबाण इलाज है। इसमें लुक सबसे ज़्यादा ग्रेस्फ़ुल लगता है। टेपरड लेयर्स ऐसा हेयरकट है जिसमें बालों की लेयरिंग ऊपर से थोड़ी शॉर्ट और नीचे की ओर धीरे-धीरे लंबी होती जाती है, जिससे बालों में नेचुरल शेप और स्लिमिंग इफ़ेक्ट आता है। इस कट में लेयर्स बहुत स्मूद तरीके से ब्लेंड की जाती हैं, ताकि बालों में कोई हार्श स्टेप न दिखे और पूरा लुक एकदम सॉफ्ट व फ्लोई लगे। टेपरड लेयर्स पतले बालों को ज्यादा सॉफ़्ट और हेल्दी दिखाती हैं, जबकि घने बालों का एक्स्ट्रा वॉल्यूम बैलेंस कर देती हैं। इस हेयरकट का एक ये भी फायदा है कि आप इस कट में हर तरीक़े से अपने बालों को आसानी से स्टाइल कर सकती है। चाहे फिर वो ओपन हेयर, कर्ल्स, वेव्स या ब्लो-ड्राई—हर लुक में बालों का फॉल बहुत ही नेचुरल और ब्यूटीफुल दिखाई देता है। ये हेयरकट उन लोगों के लिए बेस्ट चॉस है जो एक स्मार्ट, एलिगेंट और क्लासी लुक पाना चाहते है।
लेयर्ड मिड-लेंथ कट

लेयर्ड मिड-लेंथ कट एक ऐसा हेयरकट है जो कंधों तक आने वाली बालों की लंबाई में खूबसूरत वॉल्यूम, मूवमेंट और फ्रेश लुक जोड़ता है। इस हेयरकट को करने के लिए बालों को मिड-लेंथ पर रखते हुए हल्की से मीडियम लेयर्स दी जाती हैं, जिससे बाल न तो भारी लगते हैं और न ही फ्लैट। ये कट स्पेशली उन लोगों के लिए है जो अपने बालों में बाउन्स चाहते है और साथ ही अपने बालों की लेंथ को भी कम नही कराना चाहते। लेयर्ड मिड-लेंथ कट चेहरे को अच्छी तरह फ्रेम करता है। और साथ ही स्ट्रेट, वेवी या हल्के कर्ली बालों पर हर टाइप पर नेचुरली स्टाइल्ड और मॉडर्न लुक देता है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी में स्टाइलिंग के लिए यह कट बहुत आसान है और ब्लो-ड्राई, सॉफ्ट वेव्स या नेचुरल ओपन हेयर हर तरीके में स्मार्ट और एलिगेंट दिखता है। ये कट ऑफ़िस, कॉलेज, पार्टी हर जगह के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट हेयरकट है, इसीलिए अगर आप भी अपने बालों में बाउन्स और वॉल्यूम चाहती है तो इस कट को एक बार ज़रूर ट्राई करे।
फ्लफी वेव कट

फ्लफी वेव कट एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो आपके बालों को नैचुरल, एयर-लिफ्टेड और बाउंसी लुक देता है। इस कट में हल्की-हल्की वेव्स को फुलनेस के साथ सेट किया जाता है, जिससे बाल पतले हों या हेवी दोनों ही तरह की टेक्सचर में खूबसूरती से वॉल्यूम दिखता है। फ़्रंट और साइड लेयर बनने से लुक और भी ज़्यादा खूबसूरत और प्यारा नज़र आता है। इस हेयरकट के कारण बालों में एक प्यारा सा “फ्लफी” प्रभाव आ जाता है। इस हेयरकट का सबसे बड़ा प्लस पोईंट यही है की ये रोजमर्रा के लिए भी परफेक्ट है, साथ ही साथ पार्टी लुक में भी बेहद ट्रेंडी दिखता है। हल्की वेव्स को बस फिंगर-कॉम्ब करके आप इंस्टेंट ग्लैम लुक पा सकते हैं। यह हेयरकट खासतौर पर उनके लिए बेस्ट है जो बिना ज्यादा मेहनत के बालों को घना, स्टाइलिश और यूथफुल दिखाना चाहती हैं।
फेस-फ्रेमिंग लेयर्स कट

फेस-फ्रेमिंग लेयर्स कट ऐसा हेयरस्टाइल है जो चेहरे के आसपास सॉफ्ट और ग्रेजुअल लेयर्स बनाकर आपके फेस शेप को खूबसूरत तरीके से हाईलाइट करता है। इसमें फ्रंट से लेकर जॉ लाइन या कॉलरबोन तक हल्के-हल्के लेयर्स दिए जाते हैं, जो चेहरे की नैचुरल शेप को बैलेंस करते है, और उसे स्लिम, शार्प या सॉफ्ट जैसा लुक चाहिए वैसा इफ़ेक्ट देते हैं। ये लेयर्स उन गर्ल्ज़ के लिए पर्फ़ेक्ट ऑप्शन है, जो बालों में मूवमेंट, फ्रेमिंग और एक नेचुरल सा एलिगेंट लुक चाहती हैं। इस कट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हर हेयरकट जैसे कि – यू – कट , वी – कट, लेयर्ड कट, मिड-लेंथ हेयरकट सबके साथ आसानी से मेल खाता है। फेस-फ्रेमिंग लेयर्स से न सिर्फ वॉल्यूम बढ़ता है बल्कि बालों में एक मॉडर्न, फ्लोई और एफ़र्टलेस स्टाइल भी दिखता है। चाहे आप स्ट्रेट, वेवी या कर्ली हेयर रखती हों यह कट आपके फेस को और भी उभरकर दिखाने में मदद करता है।
सॉफ्ट वी-शेप कट विद विस्पी लेयर्स

सॉफ्ट वी-शेप कट विद विस्पी लेयर्स हेयरकट एक बहुत हाई एलिगेंट और ग्रेस्फ़ुल चॉस है। जिसमें पीछे से बालों का शेप नैचुरली V जैसा बनता है, पर बिना किसी हार्ड या शार्प लाइन के। इस हेयरकट की ख़ासियत ये है की इसमें दिए गए विस्पी लेयर्स बालों को हल्का, एयर्री और बहुत ही नैचुरल मूवमेंट देते हैं। ये पतले, वेवी या स्ट्रेट हर तरह के बालों पर खूबसूरती से सेट हो जाते हैं और बालों में सॉफ्ट फ्लफी टेक्सचर जोड़ते हैं। फ्रंट और साइड्स पर भी हल्के विस्पी लेयर्स चेहरे को फ्रेम करते हुए फेस को सॉफ्ट और स्लिम लुक देते हैं। सॉफ्ट V-शेप कट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पीछे का शेप शार्प नहीं चाहते लेकिन बालों में लेंथ भी बनाए रखना चाहते हैं। इस हेयरकट से आपको एक स्टाइलिश, मॉडर्न और एफ़र्ट्लेस खूबसूरत लुक मिलता है जो आपके डेली रूटीन से लेकर पार्टी तक हर आउटफिट के साथ शानदार लगता है।

